#digvijaysinghdaughtershreyasisingh
Explore tagged Tumblr posts
chaitanyabharatnews · 5 years ago
Text
पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी शूटर श्रेयसी सिंह हुई बीजेपी में शामिल, लड़ सकती हैं विधानसभा चुनाव
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी और अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं हैं। राजधानी दिल्ली में स्थित पार्टी के मुख्यालय में नेता भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में अर्जुन अवार्ड विजेता श्रेयसी ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर बिहार बीजेपी नेता संजय मयूख भी मौजूद रहे। इसके बाद श्रेयसी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात भी की। राजनीति में निशाना साधने उतरेंगी श्रेयसी अर्जुन अवार्ड विजेता 29 वर्षीय श्रेयसी सिंह खेल के अलावा अब राजनीति में निशाना साधने उतरेंगी। काफी दिनों से श्रेयसी सिंह के राजनीति में कदम रखने की चर्चा थी। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि वह राजद में शामिल हो सकती हैं। परंतु अब इन अटकलों पर विराम लगाते हुए श्रेयसी सिंह ने रविवार को भाजपा के साथ अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी। मां के लिए किया था प्रचार पूर्व बीजेपी सांसद पुतुल कुमारी की बेटी श्रेयसी सिंह ने 2019 के लोकसभा चुनाव में मां के लिए प्रचार किया था। उनकी सभाओं और रोड-शो में जुटने वाली भीड़ के बाद से ही सियासी जानकार इस अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के राजनीति में आने की अटकलें लगा रहे थे। पिछले दिनों श्रेयसी सिंह के राजद में शामिल होने की खबरें आई थीं। बताया जा रहा था कि वह राजद के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन आज श्रेयसी के बीजेपी में शामिल होने के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया। माना जा रहा है कि श्रेयसी सिंह बांका के अमरपुर सीट या फिर जमुई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। श्रेयसी के पिता दिवंगत दिग्विजय सिंह बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  के करीबी रहे हैं. उनकी मृत्यु के बाद बांका लोकसभा सीट से उनकी पत्नी पुतुल कुमारी बीजेपी की सांसद भी बनी. हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू उम्मीदवार के खिलाफ बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरने की वजह से बीजेपी ने पुतुल कुमारी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था. कई पदक जीत चुकीं हैं श्रेयसी आपको बता दें कि श्रेयसी सिंह ने भारत की तरफ से खेलते हुए निशानेबाजी की स्पर्धा में अनेक मेडल जीते हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग की प्रतियोगिताओं में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है। इससे पहले ग्लासगो में हुए 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता था। कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में श्रेयसी ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता था। Read the full article
0 notes