Tumgik
#'Number Block Chalte Hai' Pawan Singh's song ready to rock
kisansatta · 4 years
Photo
Tumblr media
'नंबर ब्लॉक चल रहा है' पवन सिंह का ये गाना धूम मचने को तैयार, रिलीज हुआ टीजर
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह का गाना फिर एक नया सांग रिलीज होने वाला है,इससे पहले पवन सिंह ने होली पर होली का सांग रिलीज किया,बॉलीवुड में होली टॉप सांग में अपनी जगह बना ली आपको बता दे पवन सिंह एक बेहतर सिंगर के साथ एक काबिल अभिनेता भी है| पवन सिंह ने कई सारी सुपर हिट फिल्मे दी है|लोगो के चाहते अभिनेता भी है|
‘ कमरिया हिला रही है’  काफी ट्रेंड में रहा और  you tube पर काफी दिनों तक देखा जा रहा है| ये गाना हिट जाने के बाद अब पवन सिंह का ‘नंबर ब्लॉक चल रहा है’ सांग कल यानि १ अप्रैल को रिलीज होगा| इस गाने में पवन के साथ अभिनेत्री संजना गलरानी नजर आने वाली हैं।वे कलर्स के चर्चित शो मुझसे शादी करोगी में भी नजर आ चुकी हैं| अब भोजपुरी सुपर स्‍टार पवन सिंह के साथ रोमांस करते नजर आएंगी| यशी फिल्म्स के यू-ट्यूब चैनल से रिलीज होने वाले इस गाने का टीजर जारी हो चुका है।
पवन सिंह के इस गाने की शूटिंग दुबई के विभिन्न लोकेशन पर की गई है। भोजपुरी फिल्म के इतिहास में ‘नंबर ब्लॉक चल रहा है’ पहला ऐसा अलबम है, जिसकी शूटिंग देश से बाहर हुई है। इससे पहले तमाम अलबम की शूटिंग मुंबई समेत देश के अन्य राज्यों में होती रही है। ‘नंबर ब्लॉक चल रहा है’ इसके टीजर को दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं। सभी को पवन सिंह के इस नए गाने का इंतजार है।
‘नंबर ब्लॉक चल रहा है’ को पवन सिंह के साथ प्रियंका सिंह ने गाया है। निर्देशक कुमार सौरभ हैं, जबकि संगीत साजन मिश्रा व आजाद सिंह ने दिया है। गीतकार आजाद सिंह हैं।इस तरह पवन सिंह अपने नए भोजपुरी सॉन्ग से धूम मचाने वाले हैं|आपको बता दे पवन सिंह का अक्षरा सिंह के साथ लव अफेयर के चर्चे खूब मिलते है| अक्षरा सिंह से एक इंटरव्यू में पूछा गया की पवन सिंह के और आपके बारे में जो अफेयर के चर्चे है उसमे कितनी सच्चाई है इस पर अक्षरा सिंह ने इसे छोड़ कोई और सवाल पूछने के लिए कहा|
उनका ये पुराना गाना लगातार वायरल हो रहा है. उनका एल्बम सॉन्ग ‘शादी में जरूर आना’ को फैन्स को खूब पसंद आ रहा है| इस गाने को अब तक 11 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस गाने को आजाद सिंह ने लिखा है|वहीं इसे कंपोज भी आजाद ने ही किया है| संगीत की बात करें तो इसका म्यूजिक साजन मिश्रा और आजाद सिंह ने  दिया है|
https://kisansatta.com/number-block-chalte-hai-pawan-singhs-song-ready-to-rock-teaser-released31187-2/ #NumberBlockChalteHaiPawanSinghSSongReadyToRock, #PriyankaSinghHasSungWithPawanSingh, #TeaserReleased 'Number Block Chalte Hai' Pawan Singh's song ready to rock, Priyanka Singh has sung with Pawan Singh, teaser released Entertainment, Trending #Entertainment, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प
0 notes