#SolarEclipse2020InIndiaTimings
Explore tagged Tumblr posts
chaitanyabharatnews · 5 years ago
Text
30 दिन में लगने वाले हैं 3 ग्रहण, ज्योतिष के अनुसार गंभीर हो सकते हैं इसके परिणाम, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच में मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव भी लोगों को काफी परेशान कर रहा है। इसी बीच अगले 30 दिन के अंतराल में तीन ग्रहण लगने वाले हैं। वैसे तो विज्ञान की भाषा में ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन ज्योतिष के मुताबिक यह लोगों के हित के लिए ठीक नहीं होता है। 30 दिन में होने वाले इन तीनों ग्रहण पर वैज्ञानिकों और ज्योतिष शास्त्र के विद्वानों ने नजरें गढ़ा रखी हैं। इस दिन होंगे ग्रहण पांच जून से पांच जुलाई के मध्य तीन ग्रहण लग रहे हैं। दो चंद्र एवं एक सूर्य ग्रहण। ज्योतिषियों के अनुसार, सैकड़ों वर्षों के बाद ऐसा संयोग बन रहा है जब 30 दिनों के भीतर तीन ग्रहण होने ��े विश्व युद्ध, महामारी एवं प्राकृतिक आपदा जैसे दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं। सबसे पहला ग्रहण 5 जून को लगेगा जो चंद्र ग्रहण होगा। फिर 21 जून को सूर्य ग्रहण होगा और 5 जुलाई को वापस चंद्र ग्रहण होगा। पहले ग्रहण का समय 5 जून 2020 को लगने वाला चंद्र ग्रहण रात 11 बजकर 15 मिनट से आरंभ होगा और इसका समापन अगले दिन यानी 6 जून को रात 2 बजकर 34 मिनट पर होगा। दूसरे ग्रहण का समय 21 जून 2020 को सूर्य ग्रहण लगेगा। यह भारत में नजर नहीं आएगा। यह ग्रहण सुबह 9 बजकर 15 मिनट आरंभ होगा और दोपहर 2 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। ज्योतिर्विद का कहना है कि दोपहर करीब 12 बजे इस ग्रहण का प्रभाव काफी ज्यादा बढ़ जाएगा। इसलिए इस ग्रहण से काफी ज्यादा संभलकर रहने की जरूरत होगी। तीसरे ग्रहण का समय 5 जुलाई 2020 है। ये भी एक चंद्र ग्रहण ही होगा, लेकिन शायद यह भारत में नजर नहीं आएगा। यह साउथ ईस्ट समेत अफ्रीका और अमेरिका में नजर आ सकता है। यह ग्रहण सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर आरंभ होगा और दिन में 11 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। राशियों पर यह होगा असर मेष वश्चिक धनु कुंभ - अशुभ मकर मीन तुला मिथुन - शुभ कर्क सिंह कन्या बृष - सम Read the full article
0 notes