navprabhattimes
navprabhattimes
Untitled
4K posts
Don't wanna be here? Send us removal request.
navprabhattimes · 8 months ago
Text
दीपावली: प्रकाश के इस महापर्व का सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व
दीपावली, जिसे हम सभी प्यार से ‘दीवाली’ भी कहते हैं, भारतीय संस्कृति का सबसे महत्वपूर्ण और आकर्षक पर्व है। यह पर्व न केवल उजालों का त्योहार है, बल्कि यह भारतीय समाज के मनोविज्ञान, सांस्कृतिक धरोहर और आध्यात्मिक विचारों का प्रतीक भी है। दीपावली के आते ही वातावरण में एक अजीब-सा उल्लास भर जाता है, एक ऐसी खुशी जिसे शब्दों में बयां करना कठिन है। पूरे देश में एक समान भावना के साथ इसे मनाया जाता है, चाहे…
0 notes
navprabhattimes · 9 months ago
Text
अच्छाई पर बुराई की विजयादशमी..!!
डॉ. इंद्रकुमार विश्वकर्मा  विजयादशमी, बुराई पर अच्छाई की जीत, अनैतिकता पर नैतिकता की विजय; अधर्म, अन्याय व अहंकार पर धर्म, न्याय व विनम्रता की विजय, इसी रूप में देखा जाता है इस पर्व को । आज पूरे देश में हर्षोल्लास का वातावरण है। घर के द्वार पर तोरण आदि बांधे जा रहे हैं, लोग एक-दूसरे को दशहरे की शुभकामनायें दे रहे हैं। लोग अपने खून-पसीने की कमाई से लाये गए वाहनों का अभिषेक कर उन पर फूल-मालाएँ…
0 notes
navprabhattimes · 9 months ago
Text
रतन टाटा: एक प्रेरणादायक जीवन यात्रा
रतन टाटा का नाम भारतीय उद्योग जगत में एक अद्वितीय स्थान रखता है। टाटा समूह के ��ूर्व अध्यक्ष के रूप में, उन्होंने न केवल भारतीय उद्योग को एक नई दिशा दी, बल्कि सामाजिक और आर्थिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन संघर्ष, नैतिकता, और दू���दर्शिता का प्रतीक है, जिसने न केवल उन्हें एक सफल उद्योगपति बनाया, बल्कि एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व भी। ### प्रारंभिक जीवन और शिक्षा रतन टाटा का जन्म 28…
0 notes
navprabhattimes · 9 months ago
Text
रतन टाटा: एक महान उद्योगपति का अवसान
 भारतीय उद्योग जगत में एक ऐसा नाम जिसने देश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में अमिट छाप छोड़ी, वो नाम है रतन टाटा। उनका निधन न केवल व्यापारिक जगत के लिए बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। रतन टाटा एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने न केवल व्यावसायिक ऊंचाइयां हासिल कीं, बल्कि अपने मूल्यों और नैतिकता के साथ दुनिया में अपनी पहचान बनाई। **जीवन और प्रारंभिक सफर** रतन नवल टाटा का जन्म 28 दिसंबर…
0 notes
navprabhattimes · 9 months ago
Text
डाॅ. करुणाशंकर उपाध्याय तीसरी बार अध्यक्ष नियुक्त
मुंबई विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ.रवीन्द्र कुलकर्णी ने हिंदी विभाग के वरिष्‍ठ प्रोफेसर डाॅ.करुणाशंकर उपाध्याय को आगामी तीन वर्षों के लिए विभागाध्यक्ष नियुक्त किया है। डाॅ.उपाध्याय हिंदी विभाग, मुंबई विश्वविद्यालय के तीसरी बार अध्यक्ष बने हैं। आप हिंदी विभाग के इतिहास में वरिष्‍ठ प्रोफेसर पद पर पदोन्नत होने वाले पहले प्रोफेसर हैं। डाॅ.उपाध्याय अपने पहले कार्यकाल में 25 से अधिक…
0 notes
navprabhattimes · 9 months ago
Text
आनंदप्रकाश शर्मा को विद्या वाचस्पति सम्मान से दिल्ली में किया जाएगा सम्मानित
29 सितंबर 2024, रविवार को दिल्ली के पांच सितारा होटल रेडिसन ब्लू, पश्चिम विहार, नई दिल्ली में पं. दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ द्वारा विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री माननीय ड���. अरविंद कुमार (पूर्व कुलपति, रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी) होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. स्वर्णलता पांचाल (रिसर्च साइंटिस्ट, अखिल…
0 notes
navprabhattimes · 10 months ago
Text
हिंदी दिवस: भारतीय भाषा की महत्ता और पहचान - डॉ. इंद्रकुमार विश्वकर्मा
भारत विविध भाषाओं, संस्कृतियों, और परंपराओं का देश है। यहाँ भाषाओं का अद्वितीय संगम मिलता है, लेकिन हिंदी भाषा ने अपने व्यापक प्रसार और सहजता के कारण इस विविधता में एकता का प्रतीक बनकर उभरने का काम किया है। हिंदी दिवस प्रतिवर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य हिंदी भाषा के महत्व को समझाना, उसके विकास में योगदान देना और उसे एक वैश्विक भाषा के रूप में स्थापित करना है। इस लेख में हम हिंदी…
0 notes
navprabhattimes · 10 months ago
Text
आखि़र हम हिन्दी-दिवस क्यों मनायें..? - डॉ. अमलदार 'नीहार'
निज भाषा उन्नति लहै सब उन्नति को मूल। बिनु निज भाषा-ज्ञान के मिटै न हिय कौ सूल।। (भारतेन्दु बाबू हरिश्चन्द्र) यदि हम अपनी मातृभूमि पर गर्व कर सकते हैं तो अपनी मातृभाषा के प्रति भी हमारा समर्पण ठीक वैसा ही होना चाहिए। यह ऐसा कठिन दौर चल रहा है कि पाँव अभी ज़मीन पर टिके नहीं और हमारा अहंकार सातवाँ आसमान छूने को बेताब है। हम इतने बड़े पामर और पागल हो चुके हैं कि व्यक्ति विशेष को ही राष्ट्र का पर्याय…
0 notes
navprabhattimes · 10 months ago
Text
कानपुर के बाद अजमेर में भी मालगाड़ी पलटाने की साजिश! रेलवे ट्रैक पर रखे सीमेंट के स्लैब
कानपुर के बाद अब राजस्था�� में भी मालगाड़ी को पलटाने की साजिश का मामला सामने आया है। अजमेर के सरधना में रेलवे ट्रैक पर सीमेंट के दो ब्लॉक रखकर मालगाड़ी को डीरेल करने की कोशिश की गई। इसको लेकर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इससे पहले कानपुर में कालिंदी ��क्सप्रेस को पलटाने की साजिश रची गई थी। इसके लिए रेलवे ट्रैक पर एलपीजी सिलेंडर रखा गया था। रेलवे लाइन के पास पेट्रोल और बारूद भी बरामद किया…
0 notes
navprabhattimes · 10 months ago
Text
आओ गणाधिराज!
आओ गणाधिराज! ये सड़कें आप ही के लिए अस्थाई रूप से दुरुस्त हुई हैं आओ सजेधजे पंडालों की चकाचौंध में विराजो वही पुराने गाने और भजन और कानफाड़ू शोर सुनो सामान्य जन को भीगती लंबी कतारों में और विशेष जनों को पिछले दरवाज़े से दर्शन दो और अतिविशिष्टों के लिए आपकी मर्ज़ी… अबकी बार बड़े अच्छे समय आए हो चुनाव की पूर्वसंध्या पर बड़ी आवभगत होगी नेताओं के भक्ति सिंधु में समय से पहले ही डूब जाओगे जो सत्ता में हैं वे…
0 notes
navprabhattimes · 10 months ago
Text
गोविंदा आला रे!
विभिन्न राजनेताओं को अपनी पीठ पर लादे ईश्वर के सहारे निकल पड़े हैं गोविंदा मुंबई की सड़कों पर जन्माष्टमी के दूसरे दिन कृष्ण के बहाने राजनीति चमकाने सियासत भी उतर गई है मुंबई की सड़कों पर दैत्याकार होर्डिंग्स, बैनरों में गर्व से मदमाती सियासत के सहृदय सौजन्य से लाखों रुपयों की हंडियाँ लटक रही हैं ऊँचे आसमान पर मुंबई की सड़कों पर छोटी बड़ी कई उम्र के बच्चे, नौजवान गोविंदा प्रायोजित गणवेश में प्रायोजित…
0 notes
navprabhattimes · 11 months ago
Text
राममय भारत ग्रंथ का लोकार्पण सम्पन्न
महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जयंती के सुअवसर पर ठाकुर इंजीनियरिंग कॉलेज, सभागार,कांदिवली पूर्व में केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल के हाथों राममय भारत ग्रंथ का लोकार्पण सम्पन्न हुआ। यह ग्रंथ श्रीभागवत परिवार के सौजन्य से प्रभात प्रकाशन, नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित हुआ है। इसके समन्वयक वीरेन्द्र याज्ञिक और संपादक प्रो.करुणाशंकर उपाध्याय हैं। इस अवसर पर पीयूष गोयल ने कहा कि भगवान…
0 notes
navprabhattimes · 1 year ago
Text
जलवायु संकट पर कार्रवाई की तत्काल आवश्यकता
कई वर्षों से वैज्ञानिक वैश्विक तापमान में वृद्धि और पूर्व-औद्योगिक स्तर से 1.5 डिग्री सेल्सियस की ऊपरी सीमा को लेकर निरंतर चेतावनी देते आए हैं। हालिया स्थिति देखें तो पिछले 11 महीनों (जुलाई 2023 से मई 2024) का औसत तापमान निरंतर इस निर्धारित सीमा से ऊपर रहा है। युरोपीय संघ के कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस का दावा है कि पिछले महीने (मई 2024) का तापमान पूर्व-औद्योगिक औसत से 1.52 डिग्री अधिक…
Tumblr media
View On WordPress
0 notes
navprabhattimes · 1 year ago
Text
टाटा मोटर्स कार की कैंटीन में परोसे गए समोसे में मिलीं कंडोम, गुटखा और पत्थर जैसी कुछ हानिकारक वस्तुएं
पुणे: समोसे में पत्थर गुटखा और कंडोम मिलने पर चिखली पुलिस स्टेशन के सीनियर पीआई ज्ञानेश्वर काटकर का कहना है, ”27 मार्च को टाटा मोटर्स कार की कैंटीन में परोसे गए समोसे में कंडोम, गुटखा और पत्थर जैसी कुछ हानिकारक वस्तुएं मिली थीं. कैंटीन में स्नैक्स उपलब्ध कराने वाली कंपनी कैटलिस्ट सर्विस सॉल्यूशंस ने मामले का संज्ञान लिया। जांच के दौरान पता चला कि मनोहर एंटरप्राइजेज के दो कर्मचारियों ने समोसे में…
youtube
View On WordPress
0 notes
navprabhattimes · 1 year ago
Text
मोदी 365 दिन भी आयें तो भी उनकी हार तय है, बीजेपी और मोदी सबसे ज्यादा बिहार से डरे हुए हैं- तेजस्वी
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का कहना है, ”चुनाव के दौरान सब आते हैं, उन्हें (पीएम मोदी) आने दीजिए… ऐसे में अगर पीएम 365 दिन भी आ जाएं, तब भी उनकी हार तय है.” बीजेपी नेता और पीएम मोदी सबसे ज्यादा बिहार से डरते हैं, इसलिए वे अपनी पूरी ताकत लगा देंगे; उन्होंने अपनी जांच एजेंसियों को यहीं रखा है…केंद्रीय गृह मंत्री, पीएम मोदी को आने दीजिए, लेकिन मैं उनसे हाथ जोड़कर अनुरोध करता हूं कि वे…
Tumblr media
View On WordPress
0 notes
navprabhattimes · 1 year ago
Text
#WATCH मुंबई: महा विकास अघाड़ी की बैठक पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, "कोई नाराजगी नहीं है, सब ठीक है..."
youtube
View On WordPress
0 notes
navprabhattimes · 1 year ago
Text
कमलेश पांडेय मेमोरियल स्कूल में भव्य महिला दिवस समारोह
मुंबई: ८ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कमलेश पांडेय मेमोरियल स्कूल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे��� तमाम महिला अभिभावकों, शिक्षिकाओं एवं बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धा, सांकृतिक व मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूल के एक अभिभावक ने ऐसा समा बांधा की उपस्थिति सभी लोग मंत्र मुग्ध हो गए। स्कूल के ही एक अभिभावक ने महिलाओं के इतिहास…
Tumblr media
View On WordPress
0 notes