Tumgik
#ओडिशा उपचुनाव और उत्तर प्रदेश उपचुनाव
mwsnewshindi · 2 years
Text
उपचुनाव परिणाम: रविवार को 6 राज्यों की 7 सीटों पर वोटों की गिनती | विवरण
उपचुनाव परिणाम: रविवार को 6 राज्यों की 7 सीटों पर वोटों की गिनती | विवरण
छवि स्रोत: फ़ाइल उपचुनाव के नतीजे: 6 राज्यों की 7 सीटों पर वोटों की गिनती कल | विवरण उपचुनाव चुनाव परिणाम: छह राज्यों में उपचुनाव के लिए मतगणना 6 नवंबर (रविवार) को होगी. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के परिवार का गढ़ आदमपुर उन निर्वाचन क्षेत्रों में शामिल है जहां मतगणना होगी। बिहार के गोपालगंज, महाराष्ट्र के अंधेरी (पूर्व), तेलंगाना के मुनुगोड़े, उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ और ओडिशा के…
Tumblr media
View On WordPress
0 notes
deshbandhu · 1 year
Text
मोदी ने कर्नाटक की जनता से बड़ी संख्या में मतदान करने का किया आग्रह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कर्नाटक के मतदाताओं से, विशेष तौर पर युवा और पहली बार वोट करने वाले मतदाताओं से, बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया है। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब में जालंधर लोकसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव और मेघालय, ओडिशा एवं उत्तर प्रदेश में विधान सभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव वाले क्षेत्रों के मतदाताओं से भी मतदान अवश्य करने का आग्रह किया है। मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, कर्नाटक के लोगों, विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के त्योहार को समृद्ध बनाने का आग्रह करता हूं।
Visit: https://www.deshbandhu.co.in/news/leadstory-modi-urges-people-of-karnataka-to-vote-in-large-numbers-339777-1
0 notes
nityanewsnation · 2 years
Text
Voting In Bypolls To One Lok Sabha And Six Assembly Seats On Monday - Bypoll: एक लोकसभा और छह विधानसभा सीटों पर कल मतदान, मैनपुरी समेत इन सीटों पर आठ को आएंगे नतीजे
Voting In Bypolls To One Lok Sabha And Six Assembly Seats On Monday – Bypoll: एक लोकसभा और छह विधानसभा सीटों पर कल मतदान, मैनपुरी समेत इन सीटों पर आठ को आएंगे नतीजे
उपचुनाव – फोटो : अमर उजाला ख़बर सुनें ख़बर सुनें गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के साथ ही कल यानी सोमवार को पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों और उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर भी मतदान होगा। पांच राज्यों में जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है उनमें उत्तर प्रदेश की रामपुर सदर और खतौली, ओडिशा की पदमपुर, राजस्थान की सरदारशहर, बिहार की कुरहनी और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा…
Tumblr media
View On WordPress
0 notes
sabkuchgyan · 2 years
Text
विधानसभा उपचुनाव 2022 की मतगणना: 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जल्द शुरू होगी
विधानसभा उपचुनाव 2022 की मतगणना: 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जल्द शुरू होगी
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज वोटों की गिनती होगी. इसमें उत्तर प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और हरियाणा से एक-एक सीट शामिल है। जबकि बिहार की दो सीटों पर आज वोटों की गिनती होगी. मतों की गिनती रविवार सुबह आठ बजे से होगी। कुछ समय बाद ये सीटें ट्र��ंड करने लगेंगी। आपको बता दें कि इन सभी सात सीटों पर 3 नवंबर को मतदान हुआ था. जिसमें गोला गोकर्णनाथ, मोकामा और गोपालगंज,…
Tumblr media
View On WordPress
0 notes
trendingwatch · 2 years
Text
विधानसभा उपचुनाव: रविवार को 6 राज्यों में 7 सीटों पर वोटों की गिनती, जगह में विस्तृत व्यवस्था | विवरण
विधानसभा उपचुनाव: रविवार को 6 राज्यों में 7 सीटों पर वोटों की गिनती, जगह में विस्तृत व्यवस्था | विवरण
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए रविवार को वोटों की गिनती होगी और इसके लिए व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। इन सीटों पर मतदान हुआ था – हरियाणा के आदमपुर, बिहार के गोपालगंज और मोकामा, महाराष्ट्र के अंधेरी (पूर्व), तेलंगाना के मुनुगोड़े, उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ और ओडिशा के धामनगर में 3 नवंबर को मतदान हुआ था। जिन सात सीटों पर भाजपा और क्षेत्रीय दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखा…
View On WordPress
0 notes
shaileshg · 4 years
Link
Tumblr media
नमस्कार! जैसे-जैसे कोरोना के एक्टिव मामले रोज घटते जा रहे हैं, फ्री वैक्सीन के वादे बढ़ते जा रहे हैं। बिहार के बाद अब मोदी सरकार के एक मंत्री ने पूरे देश के लिए भी फ्री वैक्सीन का वादा कर दिया है। बहरहाल, शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ...
सबसे पहले देखते हैं, बाजार क्या कह रहा है…
BSE का मार्केट कैप 158.60 लाख करोड़ रुपए रहा। 59% कंपनियों के शेयरों में गिरावट।
2,860 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। 990 कंपनियों के शेयर बढ़े और 1,698 कंपनियों के गिरे।
आज इन इवेंट्स पर रहेगी नजर
प्रधानमंत्री मोदी ‘स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि स्कीम’ के तहत उत्तर प्रदेश के स्ट्रीट वेंडर्स से बातचीत करेंगे। 3 लाख वेंडर्स को कर्ज दिया जाएगा।
IPL में हैदराबाद और दिल्ली के बीच शाम साढ़े सात बजे से मैच।
मोदी शाम 4:45 बजे नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन विजिलेंस एंड एंटी करप्शन को संबोधित करेंगे।
आर्मी कमांडर्स की कॉन्फ्रेंस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे।
देश-विदेश
पूरे देश के लिए बिहार जैसा वादा
केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी का कहना है कि देश के सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन फ्री दी जाएगी। सारंगी ने ओडिशा के बालासोर में चुनावी सभा के बाद यह बात कही। यहां 3 नवंबर को विधानसभा उपचुनाव हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री देश के सभी लोगों को फ्री वैक्सीन का ऐलान कर चुके हैं। हर आदमी पर करीब 500 रुपए का खर्च आएगा।
इस वादे के मायने: सरकार ने वैक्सीन के लिए 50 हजार करोड़ रुपए का फंड रखने का फैसला किया है। स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन भी कह चुके हैं कि जुलाई 2021 तक 20-25 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी, लेकिन सारंगी जो दावा कर रहे हैं, प्रधानमंत्री मोदी ने सीधे तौर पर ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। सारंगी के बयान पर सरकार भी चुप है।
मध्य प्रदेश में रैलियां हो सकेंगी
मध्य प्रदेश में उपचुनाव के दौरान 9 जिलों में रैलियां हो सकेंगी। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने पिछले दिनों राज्य में फिजिकल रैलियों पर रोक लगा दी थी और वर्चुअल रैली कराने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने इसी आदेश पर सोमवार को स्टे लगा दिया। साथ ही रैलियों में भीड़ बढ़ने पर राजनीतिक दलों को फटकार भी लगाई कि आपको खुद से यह सवाल पूछना चाहिए कि इस हालात के लिए जिम्मेदार कौन है?
चिराग को बिहार में भाजपा पर भरोसा
कोरोना के बीच हो रहा बिहार चुनाव शायद इतना दिलचस्प नहीं होता, अगर चिराग पासवान एनडीए से अलग नहीं होते। भास्कर को दिए इंटरव्यू में चिराग कह रहे हैं कि बिहार में भाजपा-लोजपा की सरकार बनेगी और 100% बनेगी। भाजपा के सीएम को उनकी पार्टी सपोर्ट करेगी। तेजस्वी के बारे में चिराग ने कहा कि उन पर कभी वर्क ही नहीं किया तो उनके बारे में क्या बोलूं?
भाजपा के लिए उम्मीदों के चिराग: चिराग ने पहले खुद को मोदी का हनुमान बताया। अब कह रहे हैं कि वे भाजपा के साथ सरकार बना सकते हैं। यानी सीधे तौर पर मैसेज दे रहे हैं कि चुनाव के बाद अगर जदयू को सीटें कम मिलीं और नीतीश को छोड़कर भाजपा सरकार बनाने की स्थिति में आ गई तो लोजपा उसका साथ देगी।
कंगना vs उद्धव
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने रविवार को दशहरा रैली के संबोधन में कंगना का नाम लिए बिना कहा था कि आप यहां रोजगार के लिए आते हैं और मुंबई को बदनाम करते हैं। इस पर कंगना ने कहा- उद्धव ठाकरे! तुमने कल अपने भाषण में मुझे गाली दी। मुझे नमक हराम कहा। नारी सशक्तीकरण के ठेकेदारों ने भी कुछ नहीं कहा। आपकी बातों से पता चलता है कि एक सेल्फ मेड सिंगल वुमन से आप कैसे बात करते हैं। मुख्यमंत्री, आप नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) के खराब प्रोडक्ट हैं।
US में रिकॉर्ड प्री-पोल वोटिंग
कोरोना ने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के लिए होने वाली वोटिंग का ट्रेंड भी बदल दिया है। वोटर भीड़ भरे पोलिंग बूथ पर जाने से बचना चाह रहे हैं। यही वजह है कि प्री-पोल वोटिंग ने इस बार नया रिकॉर्ड बना दिया है। चुनाव के 9 दिन पहले ही 5.9 करोड़ वोट डाले जा चुके हैं, जबकि 2016 में कुल प्री-पोल बैलट्स ही 5.7 करोड़ थे।
ओरिजिनल
पॉजिटिव खबर
दिल्ली की रहने वाली सुप्रिया दलाल सरकारी स्कूल में टीचर हैं। डेढ़ साल पहले उन्होंने ऑर्गेनिक सब्जियों की खेती शुरू की। अब 5 एकड़ जमीन पर 17 तरह की सब्जियां उगा रही हैं। 300 से ज्यादा कस्टमर्स हैं। हर महीने 3 लाख रुपए की आमदनी भी हो रही है।
पढ़ें पूरी खबर...
बिहार से ग्राउंड रिपोर्ट
लखीसराय के नजदीक एक गांव है लाखोचक। यहां 1925 में दो समुदायों के बीच संघर्ष हुआ था। यह दो दिन तक चला था। गोलियां चली थीं। कोई कहता है कि इस संघर्ष में 8 लोग मारे गए, कोई कहता है कि 80 लोग मारे गए। माना जाता है कि इसी घटना ने बिहार के जातीय समीकरणों पर असर डाला।
पढ़ें पूरी खबर...
एक्सप्लेनर
US इलेक्शन में रूसी हैकर्स
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से दो हफ्ते पहले रूस पर हैकिंग और साइबर हमलों के आरोप लग रहे हैं। सवाल यह उठ रहे हैं कि क्या वाकई में रूस हैकिंग के जरिए अमेरिकी चुनाव में छेड़छाड़ कर रहा है और कोई देश किसी दूसरे देश की चुनाव प्रक्रिया को कैसे प्रभावित कर सकता है?
पढ़ें पूरी खबर...
सुर्खियों में और क्या है... 1. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने लोकप्रियता बनाए रखने के लिए अब इस्लामोफोबिया का सहारा लिया है। उन्होंने इस्लाम के प्रति नफरत को मुद्दा बनाकर फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग को एक चिट्‌ठी लिखी है। इसमें उन्होंने इस्लामोफोबिया से जुड़ी पोस्ट हटाने की मांग की है। 2. पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे दूसरी शादी करने जा रहे हैं। वे जून में पहली पत्नी मीनाक्षी साल्वे से कानूनी रूप से अलग हो गए थे। 65 साल के साल्वे 56 साल की कैरोलिन ब्रोसार्ड से 28 अक्टूबर को शादी करेंगे। कैरोलिन लंदन में रहती हैं और आर्टिस्ट हैं। 3. बिजनेस टायकून कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी और गायिका अनन्या बिड़ला अमेरिका में नस्लभेद का शिकार हुई हैं। अनन्या और उनके परिवार को वॉशिंगटन के स्कोपा इटैलियन रूट्स रेस्त्रां ने परिवार समेत बाहर निकाल दिया। रेस्त्रां के वेटर ने अनन्या और उनकी मां से बदसलूकी की।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Tumblr media
Narendra Modi: Coronavirus Vaccine India | Kangana Ranaut Uddhav Thackeray News | Chirag Paswan Nitish Kumar; Dainik Bhaskar Top News Morning Briefing Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37QMNUC via IFTTT
0 notes
gokul2181 · 4 years
Text
Narendra Modi: Coronavirus Vaccine India | Kangana Ranaut Uddhav Thackeray News | Chirag Paswan Nitish Kumar; Dainik Bhaskar Top News Morning Briefing Today | पूरे देश के लिए बिहार जैसा वादा; चिराग को भाजपा का भरोसा और कंगना बोलीं- उद्धव ने मुझे गाली दी
New Post has been published on https://jordarnews.in/narendra-modi-coronavirus-vaccine-india-kangana-ranaut-uddhav-thackeray-news-chirag-paswan-nitish-kumar-dainik-bhaskar-top-news-morning-briefing-today-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%87/
Narendra Modi: Coronavirus Vaccine India | Kangana Ranaut Uddhav Thackeray News | Chirag Paswan Nitish Kumar; Dainik Bhaskar Top News Morning Briefing Today | पूरे देश के लिए बिहार जैसा वादा; चिराग को भाजपा का भरोसा और कंगना बोलीं- उद्धव ने मुझे गाली दी
Hindi News
National
Narendra Modi: Coronavirus Vaccine India | Kangana Ranaut Uddhav Thackeray News | Chirag Paswan Nitish Kumar; Dainik Bhaskar Top News Morning Briefing Today
15 मिनट पहले
कॉपी लिंक
नमस्कार! जैसे-जैसे कोरोना के एक्टिव मामले रोज घटते जा रहे हैं, फ्री वैक्सीन के वादे बढ़ते जा रहे हैं। बिहार के बाद अब मोदी सरकार के एक मंत्री ने पूरे देश के लिए भी फ्री वैक्सीन का वादा कर दिया है। बहरहाल, शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ…
सबसे पहले देखते हैं, बाजार क्या कह रहा है…
BSE का मार्केट कैप 158.60 लाख करोड़ रुपए रहा। 59% कंपनियों के शेयरों में गिरावट।
2,860 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। 990 कंपनियों के शेयर बढ़े और 1,698 कंपनियों के गिरे।
आज इन इवेंट्स पर रहेगी नजर
प्रधानमंत्री मोदी ‘स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि स्कीम’ के तहत उत्तर प्रदेश के स्ट्रीट वेंडर्स से बातचीत करेंगे। 3 लाख वेंडर्स को कर्ज दिया जाएगा।
IPL में हैदराबाद और दिल्ली के बीच शाम साढ़े सात बजे से मैच।
मोदी शाम 4:45 बजे नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन विजिलेंस एंड एंटी करप्शन को संबोधित करेंगे।
आर्मी कमांडर्स की कॉन्फ्रेंस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे।
देश-विदेश
पूरे देश के लिए बिहार जैसा वादा
केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी का कहना है कि देश के सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन फ्री दी जाएगी। सारंगी ने ओडिशा के बालासोर में चुनावी सभा के बाद यह बात कही। यहां 3 नवंबर को विधानसभा उपचुनाव हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री देश के सभी लोगों को फ्री वैक्सीन का ऐलान कर चुके हैं। हर आदमी पर करीब 500 रुपए का खर्च आएगा।
इस वादे के मायने: सरकार ने वैक्सीन के लिए 50 हजार करोड़ रुपए का फंड रखने का फैसला किया है। स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन भी कह चुके हैं कि जुलाई 2021 तक 20-25 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी, लेकिन सारंगी जो दावा कर रहे हैं, प्रधानमंत्री मोदी ने सीधे तौर पर ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। सारंगी के बयान पर सरकार भी चुप है।
मध्य प्रदेश में रैलियां हो सकेंगी
मध्य प्रदेश में उपचुनाव के दौरान 9 जिलों में रैलियां हो सकेंगी। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने पिछले दिनों राज्य में फिजिकल रैलियों पर रोक लगा दी थी और वर्चुअल रैली कराने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने इसी आदेश पर सोमवार को स्टे लगा दिया। साथ ही रैलियों में भीड़ बढ़ने पर राजनीतिक दलों को फटकार भी लगाई कि आपको खुद से यह सवाल पूछना चाहिए कि इस हालात के लिए जिम्मेदार कौन है?
चिराग को बिहार में भाजपा पर भरोसा
कोरोना के बीच हो रहा बिहार चुनाव शायद इतना दिलचस्प नहीं होता, अगर चिराग पासवान एनडीए से अलग नहीं होते। भास्कर को दिए इंटरव्यू में चिराग कह रहे हैं कि बिहार में भाजपा-लोजपा की सरकार बनेगी और 100% बनेगी। भाजपा के सीएम को उनकी पार्टी सपोर्ट करेगी। तेजस्वी के बारे में चिराग ने कहा कि उन पर कभी वर्क ही नहीं किया तो उनके बारे में क्या बोलूं?
भाजपा के लिए उम्मीदों के चिराग: चिराग ने पहले खुद को मोदी का हनुमान बताया। अब कह रहे हैं कि वे भाजपा के साथ सरकार बना सकते हैं। यानी सीधे तौर पर मैसेज दे रहे हैं कि चुनाव के बाद अगर जदयू को सीटें कम मिलीं और नीतीश को छोड़कर भाजपा सरकार बनाने की स्थिति में आ गई तो लोजपा उसका साथ देगी।
कंगना vs उद्धव
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने रविवार को दशहरा रैली के संबोधन में कंगना का नाम लिए बिना कहा था कि आप यहां रोजगार के लिए आते हैं और मुंबई को बदनाम करते हैं। इस पर कंगना ने कहा- उद्धव ठाकरे! तुमने कल अपने भाषण में मुझे गाली दी। मुझे नमक हराम कहा। नारी सशक्तीकरण के ठेकेदारों ने भी कुछ नहीं कहा। आपकी बातों से पता चलता है कि एक सेल्फ मेड सिंगल वुमन से आप कैसे बात करते हैं। मुख्यमंत्री, आप नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) के खराब प्रोडक्ट हैं।
US में रिकॉर्ड प्री-पोल वोटिंग
कोरोना ने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के लिए होने वाली वोटिंग का ट्रेंड भी बदल दिया है। वोटर भीड़ भरे पोलिंग बूथ पर जाने से बचना चाह रहे हैं। यही वजह है कि प्री-पोल वोटिंग ने इस बार नया रिकॉर्ड बना दिया है। चुनाव के 9 दिन पहले ही 5.9 करोड़ वोट डाले जा चुके हैं, जबकि 2016 में कुल प्री-पोल बैलट्स ही 5.7 करोड़ थे।
ओरिजिनल
पॉजिटिव खबर
दिल्ली की रहने वाली सुप्रिया दलाल सरकारी स्कूल में टीचर हैं। डेढ़ साल पहले उन्होंने ऑर्गेनिक सब्जियों की खेती शुरू की। अब 5 एकड़ जमीन पर 17 तरह की सब्जियां उगा रही हैं। 300 से ज्यादा कस्टमर्स हैं। हर महीने 3 लाख रुपए की आमदनी भी हो रही है। पढ़ें पूरी खबर..
बिहार से ग्राउंड रिपोर्ट
लखीसराय के नजदीक एक गांव है लाखोचक। यहां 1925 में दो समुदायों के बीच संघर्ष हुआ था। यह दो दिन तक चला था। गोलियां चली थीं। कोई कहता है कि इस संघर्ष में 8 लोग मारे गए, कोई कहता है कि 80 लोग मारे गए। माना जाता है कि इसी घटना ने बिहार के जातीय समीकरणों पर असर डाला। पढ़ें पूरी खबर…
एक्सप्लेनर
US इलेक्शन में रूसी हैकर्स
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से दो हफ्ते पहले रूस पर हैकिंग और साइबर हमलों के आरोप लग रहे हैं। सवाल यह उठ रहे हैं कि क्या वाकई में रूस हैकिंग के जरिए अमेरिकी चुनाव में छेड़छाड़ कर रहा है और कोई देश किसी दूसरे देश की चुनाव प्रक्रिया को कैसे प्रभावित कर सकता है? पढ़ें पूरी खबर..
सुर्खियों में और क्या है… 1. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने लोकप्रियता बनाए रखने के लिए अब इस्लामोफोबिया का सहारा लिया है। उन्होंने इस्लाम के प्रति नफरत को मुद्दा बनाकर फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग को एक चिट्‌ठी लिखी है। इसमें उन्होंने इस्लामोफोबिया से जुड़ी पोस्ट हटाने की मांग की है। 2. पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे दूसरी शादी करने जा रहे हैं। वे जून में पहली पत्नी मीनाक्षी साल्वे से कानूनी रूप से अलग हो गए थे। 65 साल के साल्वे 56 साल की कैरोलिन ब्रोसार्ड से 28 अक्टूबर को शादी करेंगे। कैरोलिन लंदन में रहती हैं और आर्टिस्ट हैं। 3. बिजनेस टायकून कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी और गायिका अनन्या बिड़ला अमेरिका में नस्लभेद का शिकार हुई हैं। अनन्या और उनके परिवार को वॉशिंगटन के स्कोपा इटैलियन रूट्स रेस्त्रां ने परिवार समेत बाहर निकाल दिया। रेस्त्रां के ��ेटर ने अनन्या और उनकी मां से बदसलूकी की।
Source link
0 notes
aapnugujarat1 · 5 years
Text
शिक्षित नौजवानों के साथ भेदभाव कर रही बिहार सरकार : कुशवाहा
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी(रालोसपा) अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार सरकार पर राज्य के शिक्षित नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार सरकार बेरोजगार नौजवानों के साथ भेदभाव कर रही है। कुशवाहा ने कहा कि झारखंड, छतीसगढ़ और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में ग्रुप सी तथा डी में बिहारियों की बहाली नहीं हो रही है। उन्‍होंने कहा कि झारखंड में डोमिसाइल नीति के कारण बिहार के युवा शिक्षक भी नहीं बन सकते। ओडिशा में उड़िया जानने वालों की ही बहाली हो रही है, जबकि बिहार की बहाली में दूसरे राज्यों के युवाओं को खूब मौका मिल रहा है। रालोसपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि शिक्षकों की बहाली के लिए बने रोस्टर में पिछड़ा वर्ग को जगह नहीं दी गई है। इन कारणों के चलते बिहार में शिक्षकों की काफी कमी है जिसका खामियाजा राज्य के छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। 21 अक्टूबर को बिहार विधानसभा की पांच और लोकसभा की एक सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं जिसको लेकर विपक्ष लगातार सत्तापक्ष का घेराव कर रहा है। Read the full article
0 notes
vartha24-blog · 5 years
Text
विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी ने 32 प्रत्याशियों की सूची जारी की
विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी ने 32 प्रत्याशियों की सूची जारी की
बीजेपी ने विधानसभा उपचुनाव को लेकर अपने 32 प्रत्याशियों की सूची जारी की। इस सूची में असम से 4 उम्मीदवार, बिहार से 1, छत्तीसगढ़ से 1, हिमाचल प्रदेश से 2, केरल से 5, मध्य प्रदेश, मेघायल और ओडिशा से 1-1 उम्मीदवार शामिल हैं। यूपी से 10 उम्मीदवारों का नाम घोषित किया गया है।
देश के विभिन्न राज्यों में 21 अक्टूबर को विधानसभा के लिए उपचुनाव होना है। उत्तर प्रदेश, बिहार, असम सहित कई राज्यों में होने…
View On WordPress
0 notes
sabkuchgyan · 2 years
Text
सात उपचुनाव सीटों पर बीजेपी मजबूत होगी या विपक्ष जीतेगा? सभी सीटों के नए समीकरण जानें
सात उपचुनाव सीटों पर बीजेपी मजबूत होगी या विपक्ष जीतेगा? सभी सीटों के नए समीकरण जानें
अगले महीने यानी 3 नवंबर को उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। जहां एक तरफ इन उपचुनावों को भारतीय जनता पार्टी के लिए कठिन परीक्षा बताया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दलों के लिए भी यह बड़ी चुनौती होगी। खासकर बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा और तेलंगाना में। भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटों के लिए…
Tumblr media
View On WordPress
0 notes
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
महाराष्ट्र-हरियाणा में 21 अक्‍टूबर को होंगे चुनाव, 24 को आएंगे नतीजे, यहां देखिए पूरा शेड्यूल
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया है। शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि, महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होंगे। इसके बाद 24 अक्टूबर को इन दोनों राज्यों के नतीजे जारी किए जाएंगे। सुनील अरोड़ा ने यह भी बताया कि, चुनाव की पूरी प्रक्रिया दीवाली से पहले खत्म हो जाएगी। चुनाव का ऐलान होते ही दोनों राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनावों का शेड्यूल इस प्रकार है: नॉटिफिकेशन की तारीख – 27 सितंबर नामांकन की आखिरी तारीख - 4 अक्टूबर स्क्रूटनी की तारीख – 5 अक्टूबर नामांकन वापसी की तारीख – 7 अक्टूबर चुनाव प्रचार का आखिरी दिन – 19 अक्टूबर दोनों राज्यों में मतदान का दिन - 21 अक्टूबर दोनों राज्यों के चुनावी नतीजे - 24 अक्टूबर मुख्य चुनाव आयुक्त ने यह भी बताया कि, महाराष्ट्र और हरियाणा के साथ ही कुछ अन्य राज्यों की 64 सीटों पर उपचुनाव भी होना है। यह राज्य अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, असम, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, मेघालय, ओडिशा, पुदुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश हैं, जहां 64 सीटों के लिए उप-चुनाव 21 अक्टूबर को ही होंगे और मतगणना 24 अक्टूबर को की जाएगी। बता दें पिछली बार महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। लेकिन लोकसभा चुनाव 2019 में ये दोनों पार्टियां एक साथ रहीं। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं। इस बार यहां कांग्रेस-एनसीपी 125-125 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। वहीं हरियाणा की बात करें तो यहां कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। हरियाणा में बीजेपी ने मिशन 75 का टारगेट रखा है। साल 2014 में हुए विधानसभा में चुनाव में बीजेपी 33.20 फीसदी वोट के साथ 47 सीटें जीतने में कामयाब रही थी और इसी के साथ राज्य की सत्ता की कमान पार्टी ने मनोहर लाल खट्टर को सौंपी थी। उस समय कांग्रेस को महज 17 सीटें मिली थीं। #WATCH Election Commision briefs media on Maharashtra & Haryana state Assembly elections https://t.co/dNLVpeI2aw — ANI (@ANI) September 21, 2019 Bye-polls on 64 seats (including one parliamentary constituency of Samastipur in #Bihar) on 21st October too. #Elections pic.twitter.com/h7WUfrZNCF — Poulomi Saha (@PoulomiMSaha) September 21, 2019 Read the full article
0 notes
aapnugujarat1 · 5 years
Text
गुजरात उपचुनाव: भाजपा ने अल्पेश और धवल को दिया टिकट
भाजपा ने गुजरात विधानसभा के आगामी उप-चुनावों के लिए छह उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। अल्पेश ठाकोर को राधनपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। थराड विधानसभा से जीवराज भाई जगत भाई पटेल, खेरालू से अजमलभाई वालाजी ठाकोर, बयाड से धवल सिंह जाला, अमराईवाडी से जगदेशभाई पटेल और लूनावडा से जिग्नेश भाई सेवक को उम्मीदवार बनाया गया है। 2017 में कांग्रेस के टिकट पर चुने गए ठाकोर ने भाजपा में शामिल होने के लिए विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया था। वह अब राधनपुर से चुनाव लड़ेंगे, इसी सीट पर उन्होंने पहले जीत हासिल की थी। कांग्रेस छोड़ चुके एक और नेता धवलसिंह नरेंद्र सिंह जाला भाजपा के टिकट पर बयाड से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने देश के विभिन्न राज्यों में 38 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिये 38 उम्मीदवारों के नामों की रविवार को घोषणा की। इन सीटों पर 21 अक्तूबर को उपचुनाव होने वाले हैं। भाजपा कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को अंतिम रूप दिया। इन 38 सीटों में से 10 सीटें उत्तर प्रदेश, छह सीटें गुजरात, पांच सीटें केरल, चार सीटें असम, दो..दो सीटें हिमाचल प्रदेश, पंजाब और सिक्किम व एक-एक सीट बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, मेघालय, ओडिशा, राजस्थान और तेलंगाना से है। उल्लेखनीय है कि देश के विभिन्न राज्यों की 51 विधानसभा सीटों पर 21 अक्तूबर को उपचुनाव होने वाले हैं। इसी दिन हरियाणा और महाराष्ट्र में भी राज्य विधानसभा चुनाव होने हैं ।भाजपा शेष सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द करेगी। Read the full article
0 notes