#BitgetLuckyDogs
Explore tagged Tumblr posts
pawankumarsingh-blog · 10 months ago
Text
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा में शामिल नेताओं की प्रतिक्रियाएं तेज़ी से सामने आ रही हैं।
रांची: झामुमो नेता और पूर्व मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की चर्चा के बीच अब पार्टी की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने कहा कि चंपई सोरेन को जिस तरीके से झामुमो ने मुख्यमंत्री पद से हटाया, वह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हालांकि जब उनसे चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने के बारे में पूछा गया, तो दीपक प्रकाश ने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं हैं।
Tumblr media Tumblr media Tumblr media Tumblr media
0 notes
pawankumarsingh-blog · 10 months ago
Text
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) झारखंड विधानसभा चुनाव में भाग लेने जा रही है।
Ranchi: देश में विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी माहौल बना हुआ है। इसी बीच शनिवार (17 August) को लोक जनशक्ति पार्टी में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओबीसी मोर्चा और चतरा जिला प्रभारी रामकिशोर सावंत के नेतृत्व में 500 लोगों ने लोजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर हजारीबाग में स्थानीय नगर भवन टाउन हाल में लोक जनशक्ति पार्टी का एक मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसे रामकिशोर सावंत ने आयोजित किया। समारोह में हजारों की संख्या में समर्थक शामिल हुए।
Tumblr media Tumblr media Tumblr media
0 notes
pawankumarsingh-blog · 10 months ago
Text
कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ हुए दुराचार डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को मायावती ने समर्थन दिया है।
कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ हुए दुराचार और हत्या के मामले ने पूरे देश की राजनीति को हिला कर रख दिया है। इस मामले में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को मायावती ने समर्थन दिया है। मायावती ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर भी निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर कहा, "दुराचार और हत्या की यह जघन्य घटना पूरे देश को चिंतित और आक्रोशित कर रही है।"
Tumblr media Tumblr media Tumblr media Tumblr media
0 notes
pawankumarsingh-blog · 10 months ago
Text
पाकिस्तान, बांग्लादेश से आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई और पारसी धर्म के शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रदान की जाएगी।
Amit Shah: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री (Amit Shah) आज गुजरात के कर्णावती दौरे पर हैं।  इस दौरान उन्होंने के बताया कि भारत में आए शरणार्थियों को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के तहत गुजरात के अहमदाबाद शहर में भारत की नागरिकता प्रदान की जाएगी। ये शरणार्थी, जो पड़ोसी देशों से धार्मिक प्रताड़ना के कारण भारत आए हैं और दशकों से अन्याय का सामना कर रहे हैं, अब मोदी सरकार के तहत नागरिकता प्राप्त करेंगे। " यह उल्लेखनीय है कि CAA के तहत नागरिकता प्रदान करने का यह पहला उदाहरण है।
Tumblr media Tumblr media Tumblr media
0 notes
pawankumarsingh-blog · 10 months ago
Text
आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर की हत्या का मामला...
कोलकाता: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर की हत्या के मामले ने केवल बंगाल ही नहीं बल्कि पूरे देश में हंगामा मचा दिया है। इस घटना को लेकर ममता सरकार के खिलाफ कई सवाल उठाए जा रहे हैं। विपक्ष के साथ-साथ अब उनके अपने नेता भी सरकार से जवाब मांग रहे हैं। बता दें तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने ममता सरकार पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं।
Tumblr media Tumblr media Tumblr media Tumblr media
0 notes
pawankumarsingh-blog · 10 months ago
Text
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' ने ब्राजील में अपने कार्यों को तात्कालिक प्रभाव से समाप्त करने की घोषणा की...
X का ऑफिस बंद हो जाएगा, लेकिन यूजर्स के लिए X की सेवाएं जारी रहेंगी।गिरफ्तारी को लेकर X का कहना है कि "सुप्रीम कोर्ट में हमारी कई अपीलों की सुनवाई नहीं की गई है, और इसके अलावा ब्राजील की जनता को इन आदेशों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। ब्राजील के कर्मचारियों के पास इस बात का कोई नियंत्रण या जिम्मेदारी नहीं है कि हमारे प्लेटफॉर्म पर सामग्री को ब्लॉक किया जाए या नहीं, फिर भी मोरेस ने कानून या उचित प्रक्रिया का सम्मान करने के बजाय ब्राजील में हमारे कर्मचारियों को धमकाने का विकल्प चुना है।"
Tumblr media Tumblr media Tumblr media Tumblr media
0 notes
pawankumarsingh-blog · 10 months ago
Text
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में हुई तेज बारिश ने उमस से राहत प्रदान की है।
लखनऊ: मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार कई जिलों में भारी बारिश हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरे दिन बदलता रहा है। शनिवार को विभिन्न जिलों में हुई बारिश ने उमस से थोड़ी राहत प्रदान की। मौसम विभाग ने रविवार (18 अगस्त) को यूपी में भारी बारिश की संभावनाएं जताई हैं। आगरा में भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। तथा 20 अगस्त तक बादल छाए रहने के साथ-साथ वर्षा की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। बरेली में रविवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान हैं।
Tumblr media Tumblr media Tumblr media Tumblr media
1 note · View note
pawankumarsingh-blog · 10 months ago
Text
राशिफल के अनुसार 18 अगस्त से 24 अगस्त 2024 तक का यह सप्ताह स्वास्थ्य के मामले में सभी राशियों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है।
धार्मिक न्यूज़: अगस्त महीने का नया सप्ताह जल्द ही शुरू होने वाला है। राशिफल के अनुसार, 18 अगस्त से 24 अगस्त 2024 तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज़ से बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। स्वास्थ्य राशिफल के मुताबिक इस सप्ताह कुछ राशियों के जातक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ सकते हैं। वहीं कुछ राशियों के जातक भागदौड़ और व्यस्तता के चलते मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। आइए, हम इस सप्ताह के साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल पर एक नजर डालते हैं।
Tumblr media Tumblr media Tumblr media Tumblr media
0 notes