Tumgik
#Odishacongress
thequivernews · 1 year
Video
youtube
କର୍ଣ୍ଣାଟକରେ କ୍ଲିନ୍ ସୁଇପ୍, ଓଡ଼ିଶାରେ କ୍ଲିନ୍ ବୋଲ୍ଡ | THE Quiver
0 notes
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
कांग्रेस नेता का विवादित वीडियो वायरल, कहा- पेट्रोल-डीजल तैयार रखो और जैसे ही ऑर्डर मिले सब फूंक देना
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज भुवनेश्वर. नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हो रहा है। कांग्रेस भी इस कानून का लगातार विरोध कर रही है। इसी बीच ओडिशा में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व सांसद प्रदीप मांझी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने कार्यकर्ताओं को पेट्रोल और डीजल से सरकारी संपत्तियों को जलाने का फरमान दे रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस के नेता के खिलाफ हिंसा भड़काने का केस दर्ज किया है। "Keep petrol & diesel ready. The moment you get an order, set everything on fire."#Odisha Congress leader Pradip Majhi caught on cam directing protesters to go on rampage in Nabarangpur over alleged gang rape & murder of a minor girl in Kosagumuda PS area #Watch pic.twitter.com/nSgjClQlMs — OTV (@otvnews) December 26, 2019 प्रदीप मांझी यह विवादित बयान देते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। दरअसल, ओडिशा के नबरंगनगर में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में कांग्रेस ने गुरुवार को पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए 12 घंटे का बंद बुलाया था। इस दौरान कांग्रेस सांसद को फोन पर किसी को यह कहते सुना गया था कि, 'पेट्रोल और डीजल तैयार रखो, जैसे ही आदेश मिले सब फूंक देना, फिर देखते हैं आगे क्या होता है।' इतना ही नहीं बल्कि मांझी ने कहा कि, 'उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं के ऐसे निर्देश देने पर कोई अफसोस नहीं है। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); I am not at all repentant over my outbursts. We have decided not to follow Gandhi niti (ideology) any more & take Subash Bose way: Congress leader Pradip Majhi to #OTV #Odisha Listen in. pic.twitter.com/aFmaIbHoeH — OTV (@otvnews) December 26, 2019 बाद में प्रदीप मांझी ने अपने बयान को सही ठहरने की भी कोशिश की और कहा कि, 'जब सरकार मासूम का रेप और हत्या जैसे मामले में कोई कदम ना उठाए तब हम लोगों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की नीति अपनाई है।' उन्होंने आगे कहा कि, 'एक के बाद एक ऐसी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार और गृह मंत्रालय कर कर रहा है, अब बहुत हो चुका।'
Tumblr media
मांझी का बयान सामने आने के बाद बीजेपी को कांग्रेस पर निशाना साधने के लिए नया मुद्दा मिल गया है। बीजेपी आईटी सेल के इंचार्ज अमित मालवीय ने इस मामले को लेकर सीधे पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने इस बयान से जुड़ी एक खबर के हवाले से लिखा कि, 'इससे जाहिर है कि क्यों सोनिया गांधी ने CAA हिंसा पर दिया संबोधन में कभी शांति की अपील नहीं की, काडर कनफ्यूज जो हो जाता।' ये भी पढ़े... CAA : जुमे की नमाज से पहले पूरे प्रदेश में अलर्ट, यूपी के 21 शहरों में इंटरनेट बंद नागरिकता कानून पर बवाल, विरोध में सत्याग्रह पर बैठी कांग्रेस, सोनिया-राहुल-मनमोहन ने पढ़ा संविधान का प्रस्तावना उप्र में नागरिकता कानून पर बवाल, 9 लोगों की मौत, 21 जिलों में इंटरनेट बैन, 31 जनवरी तक धारा 144 लागू नागरिकता कानून को लेकर देशभर में बवाल, UP के गाजियाबाद, मेरठ, बरेली समेत 14 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद Read the full article
0 notes