Tumgik
#anushkasharmafilm
newsallbd · 2 years
Text
0 notes
chaitanyabharatnews · 3 years
Text
जन्मदिन विशेष: सिर्फ अभिनेत्री ही नहीं बल्कि सफल निर्माता भी हैं अनुष्का शर्मा, खुद के दम पर बनाई पहचान
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का आज 33वां जन्मदिन है। अनुष्का का जन्म 1 मई 1988 को अयोध्या में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। अनुष्का ने अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है। उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं अनुष्का के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें-
Tumblr media
मॉडलिंग की दुनिया भी नाम कमाने के बाद अनुष्का शर्मा ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। अनुष्का ने अपने करियर की शुरूआत यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से की। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख़ खान नजर आए थे। फिल्म में अनुष्का और शाहरूख की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। अनुष्का की पहली ही फिल्म बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
Tumblr media
साल 2010 में अनुष्का शर्मा को एक बार फिर से यशराज बैनर तले बनी फिल्म 'बैंड बाजा बारात' में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में अनुष्का और रणवीर सिंह की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। उसी वर्ष रिलीज हुई अनुष्का की फिल्म 'बदमाश कंपनी' टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी। साल 2011 में अनुष्का शर्मा की 'पटियाला हाउस' और 'लेडिज वसेर्ज रिकी बहल' जैसी फिल्में रिलीज हुई, लेकिन दोनों ही फि���्मों को अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी।
Tumblr media
वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म 'जब तक है जान' अनुष्का के करियर की सुपरहिट फिल्मों में शुमार की जाती है। इस फिल्म में उन्हें किंग ऑफ रोमांस यश चोपड़ा के निर्देशन में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म के लिए अनुष्का ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार भी जीता था। साल 2014 में अनुष्का के करियर की सर्वाधिक सुपरहिट फिल्म 'पीके' रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 340 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की है।
Tumblr media
अनुष्का शर्मा ने वर्ष 2015 में प्रदर्शित फिल्म 'एनएच 10' के जरिये बतौर निर्माता भी इंडस्ट्री में कदम रख दिया। साल 2015 में अनुष्का शर्मा की 'बांबे वेलवेट' और 'दिल धड़कने दो' जैसी फिल्में रिलीज हुई। साल 2017 में अनुष्का शर्मा फिल्म ने फिल्म 'फिल्लौरी' के जरिये फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया। अनुष्का ने फिल्म में अभिनय भी किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।
Tumblr media
इसके बाद अनुष्का ने वर्ष 2018 में फिल्म ‘परी’ का निर्माण किया। इसी साल उनकी फिल्म 'संजू' रिलीज हुई जो हिट साबित हुई। 2018 में ही अनुष्का फिल्म 'सुई धागा' और 'जीरो' फिल्म में नजर आईं थीं। हालांकि, ये दोनों फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो साल 2017 में अनुष्का ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है।
Tumblr media
Read the full article
0 notes
chaitanyabharatnews · 4 years
Text
जन्मदिन विशेष: सिर्फ अभिनेत्री ही नहीं बल्कि सफल निर्माता भी हैं अनुष्का शर्मा, खुद के दम पर बनाई पहचान
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का आज 32वां जन्मदिन है। अनुष्का का जन्म 1 मई 1988 को अयोध्या में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। अनुष्का ने अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है। उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं अनुष्का के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें-
Tumblr media
मॉडलिंग की दुनिया भी नाम कमाने के बाद अनुष्का शर्मा ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। अनुष्का ने अपने करियर की शुरूआत यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से की। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख़ खान नजर आए थे। फिल्म में अनुष्का और शाहरूख की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। अनुष्का की पहली ही फिल्म बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
Tumblr media
साल 2010 में अनुष्का शर्मा को एक बार फिर से यशराज बैनर तले बनी फिल्म 'बैंड बाजा बारात' में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में अनुष्का और रणवीर सिंह की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। उसी वर्ष रिलीज हुई अनुष्का की फिल्म 'बदमाश कंपनी' टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी। साल 2011 में अनुष्का शर्मा की 'पटियाला हाउस' और 'लेडिज वसेर्ज रिकी बहल' जैसी फिल्में रिलीज हुई, लेकिन दोनों ही फिल्मों को अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी।
Tumblr media
वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म 'जब तक है जान' अनुष्का के करियर की सुपरहिट फिल्मों में शुमार की जाती है। इस फिल्म में उन्हें किंग ऑफ रोमांस यश चोपड़ा के निर्देशन में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म के लिए अनुष्का ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार भी जीता था। साल 2014 में अनुष्का के करियर की सर्वाधिक सुपरहिट फिल्म 'पीके' रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 340 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की है।
Tumblr media
अनुष्का शर्मा ने वर्ष 2015 में प्रदर्शित फिल्म 'एनएच 10' के जरिये बतौर निर्माता भी इंडस्ट्री में कदम रख दिया। साल 2015 में अनुष्का शर्मा की 'बांबे वेलवेट' और 'दिल धड़कने दो' जैसी फिल्में रिलीज हुई। साल 2017 में अनुष्का शर्मा फिल्म ने फिल्म 'फिल्लौरी' के जरिये फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया। अनुष्का ने फिल्म में अभिनय भी किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।
Tumblr media
इसके बाद अनुष्का ने वर्ष 2018 में फिल्म ‘परी’ का निर्माण किया। इसी साल उनकी फिल्म 'संजू' रिलीज हुई जो हिट साबित हुई। 2018 में ही अनुष्का फिल्म 'सुई धागा' और 'जीरो' फिल्म में नजर आईं थीं। हालांकि, ये दोनों फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो साल 2017 में अनुष्का ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी की थी।
Tumblr media
Read the full article
0 notes
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
समंदर किनारे अनुष्का की गोद में लेटकर विराट ने ली सबसे हॉट सेल्फी, फैंस बोले- हाए...नजर न लगे
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी व बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। खेल और फिल्म जगत की इस जोड़ी की तस्वीरें भी हमेशा सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। बुधवार को विराट ने अपनी लेडी लव के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसे उनकी अब तक की सबसे हॉट सेल्फी माना जा रहा है। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({});   View this post on Instagram   A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on Sep 10, 2019 at 11:12pm PDT इस तस्वीर में आप देख सकते हैं विराट, अनुष्का की गोद में लेटे हुए हैं। विराट जहां सेल्फी लेने में बिजी हैं, वहीं अनुष्का ने अपने दोनों हाथों से पति को थाम रखा है। इसके कैप्शन में उन्होंने दिल के आकार के इमोजी का इस्तेमाल किया है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। विरूष्का के एक फैन ने कमेंट किया कि, 'आप दोनों शानदार लग रहे हैं।' वहीं दूसरे फैन ने लिखा कि, 'विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पूरे भारत के भैया और भाभी हैं।' एक और फैन ने कमेंट में लिखा, 'हाए... नजर न लग जाए।'   View this post on Instagram   A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on Aug 21, 2019 at 6:17am PDT     View this post on Instagram   A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on Jul 3, 2019 at 10:37am PDT बता दें विराट और अनुष्का पिछले करीब एक महीने से वेस्टइंडीज में थे और वे दोनों हाल ही में भारत लौटे हैं। विराट वेस्टइंडीज दौरे पर गई भारतीय टीम का हिस्सा थे और अनुष्का वहां छुट्टियां मना रही थीं। वहीं अनुष्का के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में नजर आईं थीं। दिसंबर 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ का भी अहम किरदार था।   View this post on Instagram   A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on Feb 14, 2019 at 1:02am PST ये भी पढ़े... रोहित शर्मा ने विराट की पत्नी को किया अनफॉलो, अनुष्का ने ऐसे दिया करारा जवाब डेढ़ साल बाद अनुष्का ने बताया- क्यों की विराट से इतनी जल्दबाजी में शादी, किए चौंकाने वाले खुलासे अपनी लेडी लव संग विराट कोहली ने शेयर की ये रोमांटिक तस्वीर, पलभर में हो गई वायरल Read the full article
0 notes
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
डेढ़ साल बाद अनुष्का ने बताया- क्यों की विराट से इतनी जल्दबाजी में शादी, किए चौंकाने वाले खुलासे
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट कप्‍तान विराट कोहली ने साल 2017 में अचानक शादी कर सभी को चौंका दिया था। अब हाल ही में अनुष्का ने जल्द शादी करने का राज खोला है।   View this post on Instagram   A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on Dec 10, 2018 at 9:15pm PST बता दें जब अनुष्का ने विराट से शादी की थी तो उनकी उम्र महज 29 साल थी। एक एक्ट्रेस के लिहाज से 29 की उम्र में शादी के बंधन में बंध जाना करियर के लिहाज से थोड़ा मुश्किल फैसला था। इस बात को खुद अनुष्का ने भी कबूल किया था कि एक एक्ट्रेस होने के लिहाज से शादी करने की उनकी उम्र कम ही थी। अनुष्का ने अब खुलासा कर दिया है कि उन्होंने शादी करने में जल्दबाजी क्यों की?   View this post on Instagram   A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on Jul 3, 2019 at 10:46am PDT हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में अनुष्का ने कहा कि, 'हमारी ऑडियंस हमारी इंडस्ट्री से ज्यादा विकसित हुई है। वो अब सिर्फ कलाकारों को पर्दे पर देखने में दिलचस्पी रखते हैं उनके निजी जीवन से नहीं। कौन कब शादी कर रहा है या फिर किससे शादी कर रहा है, इस बात से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।'   View this post on Instagram   A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on Mar 13, 2019 at 3:48am PDT इसके अलावा अनुष्का ने कहा कि, 'मैंने 29 साल की उम्र में शादी कर ली जो एक एक्ट्रेस होने के लिहाज से कम है। मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि, मुझे प्यार हो गया था और मैं उससे प्यार करती हूं। शादी एक ऐसी चीज है जो रिश्ते को आगे ले जाती है। मैं हमेशा इस बात के लिए खड़ी रही हूं कि महिलाओं के साथ समान बर्ताव होना चाहिए।'   View this post on Instagram   A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on Jan 13, 2019 at 4:22am PST इस दौरान अनुष्का ने विराट की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि, 'मैं बहुत खुश हूं मैं उनके जैसे इंसान से मिली, क्‍योंकि हम दोनों ही ज��ंदगी को पूरी ईमानदारी के साथ जीते हैं। मेरे पास एक ऐसा जीवनसाथी है जिसके पास कुछ भी झूठ नहीं है। सब कुछ सच है।'   View this post on Instagram   A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on Dec 11, 2017 at 7:32am PST बता दें विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में एक दूसरे से शादी रचाई थी। इसके बाद भारत में आकर दोनों ने रिसेप्शन का आयोजन किया था, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारें आए थे। ये भी पढ़े  तो इस वजह से इतने महीनों से फिल्मों से दूर हैं अनुष्का शर्मा, किया खुलासा अपनी हमशक्ल को देखकर हैरान हुईं अनुष्का, जानें क्या कहा वर्ल्ड कप में हार के बाद विराट कोहली से छीनी जाएगी कप्तानी, रोहित बन सकते हैं नए कप्तान! Read the full article
0 notes
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
तो इस वजह से इतने महीनों से फिल्मों से दूर हैं अनुष्का शर्मा, किया खुलासा
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पिछले कई महीनों से किसी स्क्रीन से गायब चल रही हैं। अनुष्का को आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। इसके बाद से ही अनुष्का ने किसी प्रोजेक्ट में काम नही किया। इन दिनों अनुष्का किसी भी फिल्म की शूट‍िंग नहीं कर रही हैं और न ही उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में कोई खबर है। ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा था कि अनुष्का ने अचानक ही आखिर क्यों एक्टिंग से दूरियां बना ली? पिछले काफी समय से अनुष्का ने इस सवाल पर चुप्पी साधी हुईं थी लेकिन अब उन्होंने इसका जवाब दे ही दिया।
Tumblr media
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का ने कहा, "मैं पिछले 3 सालों से फैशन में काम कर रही हूं। इसलिए मेरा ये शेड्यूल काफी हेक्टिक हो गया था। इस बीच मैंने सिर्फ वहीं रोल किए हैं जो बहुत ज्यादा ड‍िमांड‍िंग लगे। पहले मैंने फिल्म 'परी' की फिर 'सुई धागा' और अंत में 'जीरो' करने के बाद मेरे लिए ये आसान नहीं था कि मैं दूसरा काम शुरू कर दूं। मुझे लगता है कि बतौर एक्टर उस पोज‍िशन पर हूं जहां समय को फिल करने के लिए फिल्म नहीं करनी है।" अनुष्का ने आगे ये भी कहा कि, 'मेरे पास बतौर प्रोड्यूसर बहुत सारे प्रोजेक्ट हैं। हम बहुत शानदार काम की प्लान‍िंग कर रहे हैं। अब तक मैंने जो काम किया है उसके लिए मुझे बहुत खुशी है।"
Tumblr media
हालांकि, अनुष्का किस प्रोजेक्ट से वापसी करेंगी इस बारे में उन्होंने अब तक कोई जवाब नही दिया। कुछ समय पहले अनुष्का की प्रेग्नेंसी की खबरें उड़ी थी और यही उनके ब्रेक की वजह भी मानी जा रही थी। हालांकि, अनुष्का ने बाद में इन खबरों को महज अफवाह बताया था। वैसे भले ही अनुष्का फिल्मों में न नजर आ रही हो लेकिन वे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर फैंस के साथ हमेशा जुड़ी रहती हैं। Read the full article
0 notes