aajkarashifal
aajkarashifal
Aaj Ka Rashifal in Hindi: आज का राशिफल
2K posts
Astrology in Hindi - Get (आज का राशिफल) Rashifal in Hindi, Hindu Panchang (आज का पंचांग), (अंक ज्योतिष) Number Numerology in Hindi, Yoga in Hindi (योगासन), Meditation in Hindi, (टैरो कार्ड रीडिंग) Tarot Card Reading in Hindi.
Don't wanna be here? Send us removal request.
aajkarashifal · 7 years ago
Text
पंचांग 09 मई 2018: चन्द्रमा कुंभ राशि पर करेगा संचार
आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा राष्ट्रीय मिति वैशाख 19 शक संवत् 1940 ज्येष्ठ कृष्ण नवमी बुधवार विक्रम संवत् 2075। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 26, शब्वान 22 हिजरी 1439 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 09 मई सन् 2018 ई०। उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहु��ाल मध्याह्न 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। नवमी तिथि रात्रि 10 बजकर 27 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ, घनिष्ठा नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 13 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ, ब्रह्म योग अपराह्न 2 बजकर 20 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग का आरंभ। तैतिल करण प्रातः 9 बजकर 35 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा। आज ही बुध अश्विनी नक्षत्र में प्रथम चरण में मेष में सायं 5 बजकर 25 मिनट, शुक्र मृगशिरा नक्षत्र में प्रातः 7 बजकर 47 मिनट। मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट। http://dlvr.it/QSFytv
0 notes
aajkarashifal · 7 years ago
Text
पंचांग 08 मई 2018: आज ही पंचक प्रारंभ
आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा राष्ट्रीय मिति वैशाख 18 शक संवत् 1940 ज्येष्ठ कृष्ण अष्टमी मंगलवार विक्रम संवत् 2075। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 25, शब्वान 21 हिजरी 1439 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 मई सन् 2018 ई०। उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल अपराह्न 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। अष्टमी तिथि रात्रि 8 बजकर 43 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ, श्रवण नक्षत्र प्रातः 7 बजकर 38 मिनट तक उपरांत घनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ। शुक्ल योग अपराह्न 1 बजकर 49 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ, बालव करण प्रातः 7 बजकर 36 मिनट तक तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 8 बजकर 59 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा। आज ही पंचक प्रारंभ रात्रि 8 बजकर 59 मिनट से। मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट। http://dlvr.it/QS4mMH
0 notes
aajkarashifal · 7 years ago
Text
राशिफल 08 मई: मीन राशि वालों के खर्चे बढ़ेंगे और आपके...
बेजन दारू��ाला मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं कि आज आप परिजनों के साथ मिलकर घरेलू मामलों में महत्त्वपूर्ण विचार विमर्श करेंगे। कार्यस्थल पर उच्च पदाधिकारियो�� के साथ महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। ऑफिस के कार्य हेतु यात्रा पर जाने की संभावना है। माता तथा स्त्री वर्ग की तरफ से लाभ होने की संभावना है। आपके किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार की मदद मिलेगी। वृष (Taurus): विदेश में रहनेवाले स्वजन या मित्र का समाचार मिलने से आपका मन प्रसन्नता का अनुभव करेगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल संयोग खड़े होंगे। लंबी दूरी की यात्रा करने का अवसर आएगा। ऑफिस या व्यावसायिक स्थान पर कार्य भार बढ़ेगा। व्यापार-धंधे में लाभ होने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रूप से मध्यम रहेगा। मिथुन (Gemini): आज का दिन प्रतिकूल है अतः आज आप हर तरह से सावधान रहें। आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें। क्रोध के कारण कुछ अनिष्ट न हो, इसका खास ध्यान रखें। कामवृत्तियों पर संयम रखने की कोशिश करें। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रह सकता है। घर या ऑफिस में वाणी पर संयम रखने से झगडा या विवाद टाल सकेंगे। ईश्वर की आराधना से शांति मिलेगी। कर्क (Cancer): आज का संपूर्ण दिन आमोद-प्रमोद तथा मनोरंजन की प्रवृत्तियों में बीतेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से भेंट होगी। आमोद-प्रमोद के साधन, वस्त्र इत्यादि की खरीद होगी। सम्बंधों में सफलता मिल सकती है। उत्तम भोजन, वाहन-सुख के योग हैं तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी लाभदायी दिन रहेगा। सिंह (Leo): आज का दिन मिश्र फलदायी है। घर में शांति का वातावरण रहेगा। दफ्तर में साथ काम करने वालों से सहयोग कम मिल सकता है। दैनिक कार्यो में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। शत्रुओं तथा प्रतिस्पर्धियों की वजह से परेशानी हो सकती है। आप में आज उदासीनता रह सकती है, जिससे मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। आरोग्य साधारण रहेगा। कन्या (Virgo): आज आप संतान को लेकर चिंतित हो सकते हैं। मन विचलित रह सकता है। पेट दर्द हो सकता है। आकस्मिक खर्च की आशंका है। बातचीत में तार्किक एवं बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। प्रियजनों से मिलाप हो सकता है। शेयर-सट्टे में सावधान रहें। मध्याह्न के बाद शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। तुला (Libra): आज के दिन आप मानसिक रूप से थकावट का अनुभव कर सकते हैं। आज आप कुछ अधिक ही भावुक हो सकते हैं। मन में उठ रहे विचारों के कारण कुछ परेशान आ सकती है। माता तथा स्त्री के विषयों में चिंता हो सकती है। प्रवास के लिए आज का दिन प्रतिकूल है। अनिद्रा अपूर्ण रहने से मानसिक समस्या हो सकती है। पारिवारिक एवं जमीन-जायदाद के मामलों में सावधानी बरतें। वृश्चिक (Scorpio): कार्यसफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि का योग होने के संबंध हैं। कार्य में सफलता मिलेगी, धन लाभ हो सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप आनंदित रहेंगे। आज का दिन आपके लिए लकी साबित होगा। मित्रों तथा सम्बंधियों का घर पर आगमन होने से आनंद होगा। आध्यात्मिक तथा गूढ़ विद्याओं के अध्ययन में रुचि होगी। लघु प्रवास हो सकता है। धनु (Sagittarius): आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। परिजनों के साथ गलतफहमी की वजह से मनमुटाव हो सकते है। कार्यों में मनोवांछित सफलता ना मिलने पर हताश ना हों। आज कोई भी महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय न लें। मध्याह्न के बाद मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन होगा। अच्छे खान-पान और अच्छे वस्त्र उपलब्ध होंगे। मकर (Capricorn): आज का दिन ईश्वर को स्मरण में बीतेगा। धार्मिक कार्य में आप व्यस्त रहेंगे। नौकरी-व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी। आज आपक हर कार्य सरलता से पूर्ण होगा। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। मित्रों स्नेहीजनों से सौगात मिलने से आनंद होगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण रहेगा। किसी दुर्घटना कि वजह से चोट न लगे, इसका खास ध्यान रखें। कुंभ (Aquarius): धन के लेन-देन व जमीन-जायदाद के सौदों में किसी की जामीनदारी न लें। मानसिक रूप से आज एकाग्रता रहेगी। खर्च अधिक मात्रा में हो सकता है लेकिन आपको खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। पूंजी निवेश अनुचित स्थान पर न करें, इसका ध्यान रखें। आपकी बातों से स्वजन सहमत न हों ऐसी आशंका है। दूसरों की बातो में हस्तक्षेप ना करें, क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है। मीन (Pisces): मित्रों से आज आपको लाभ होगा और उनके पीछे धन खर्च भी हो सकता है। सामाजिक कार्यो में अधिक रुचि रहेगी। किसी रमणीय स्थल के प्रवास का आयोजन हो सकता है। नए मित्र बनेंगे व ऐसे लोगों से संपर्क होगा, जो की भविष्य में आपके लिए लाभदायी साबित होंगे। घर से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। संतान से लाभ होगा। राशिफल स्रोत मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट। http://dlvr.it/QS4WQf
0 notes
aajkarashifal · 7 years ago
Text
जन्मदिन 08 मई 2018-19 की वार्षिक भविष्यवाणी
आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा (ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का आज ही के दिन जन्म हुआ था) बुध ��था सूर्य आपके वर्ष के स्वामी ग्रह बन रहे हैं। जीव साक्षिणी देहधारी प्रधान ग्रह मुंथा सप्तम प्रमुख केन्द्र में विराजमान है। मई अंत तक आपके कुछ संपर्क सहयोगी नित्य ही आपके पक्ष में अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते रहेंगे। जून और जुलाई में आप अपनी बिखरी हुई शक्ति को समेटने में संलग्न रहेंगे। अगस्त और सितम्बर में कुछ अच्छे कार्य बन जाने की खुशी होगी। अक्टूबर से नवम्बर तक कामकाज के नए रास्ते खुलेंगे। दिसम्बर में व्यवसाय की हालत सुधरेगी, अगर आप नौकरी पेशा हैं तो जनवरी 2019 में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। फरवरी के महीने में पारिवारिक उत्तरदायित्व पूरे होंगे, शिक्षा ज्ञान विज्ञान में विशेष रूचि रहेगी। मार्च से अप्रैल अंत तक काम काज में रूकावटे खत्म होंगी। महिलाओं के लिए यह वर्ष आर्थिक पक्ष से अनुकूल रहेगा। मई मास विद्यार्थियों को सामान्य परिश्रम से ही वांछित सिद्धि मिलेगी। मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट। http://dlvr.it/QS4WQ1
0 notes
aajkarashifal · 7 years ago
Text
पंचांग 07 मई 2018: आज ही श्री टैगोर जयंती
आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा राष्ट्रीय मिति वैशाख 17 शक संवत् 1940 ज्येष्ठ कृष्ण सप्तमी सोमवार विक्रम संवत् 2075। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 24, शब्वान 20 हिजरी 1439 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 07 मई सन् 2018 ई०। उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल प्रातः 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। सप्तमी तिथि सायं 6 बजकर 28 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ, श्रवण नक्षत्र सूर्योदय से अगले दिन प्रातः 7 बजकर 38 मिनट तक उपरांत घनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ, शुभ योग मध्याह्न 12 बजकर 57 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ। बव करण सायं 6 बजकर 28 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा। आज ही श्री टैगोर जयंती, सर्वार्थ सिद्धि योग। मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट। http://dlvr.it/QRz12M
0 notes
aajkarashifal · 7 years ago
Text
राशिफल 07 मई: तुला राशि के लिए शुभ समय आपके लिए कैसा देखें
बेजन दारूवाला मेष (Aries): गणेशजी कहते है कि आपका दिन मिश्र फलदायी रहेगा। परिजनों के साथ बैठकर आप महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। ऑफिस या व्यवसाय क्षेत्र में अधिकारियों के साथ भी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। सरकारी लाभ मिलने की संभावना है। ऑफिस से संबंधित कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ेगी। कार्यभार बढ़ सकता है। माता से लाभ होने की संभावना है। वृष (Taurus): नए कार्य की प्रेरणा मिलेगी और आप उन्हें प्रारंभ कर पाएंगे। किसी धार्��िक स्थल पर जाने से आपका मन भक्तिमय हो जाएगा। लंबे प्रवास का योग है। स्नेहीजन या मित्रों के शुभ समाचार मिलेंगे। विदेश जाने की संभावनाएं हैं। व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। मिथुन (Gemini): नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आज हो सके तो नए कार्य का प्रारंभ ना करें। उच्च अधिकारियों के साथ बहस से बचें। कार्य में सफलता प्राप्त होने में विलंब हो सकता है। खर्च अधिक हो सकता है। खान-पान पर ध्यान रखें। व्यावसायिक क्षेत्र में विघ्न उपस्थित हो सकता है। कर्क (Cancer): आज आमोद-प्रमोद में अपने आपको भुला देने का दिन है। मनोरंजक प्रवृत्ति में आप खोए रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको लाभ होगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा या प्रवास का आयोजन कर सकेंगे। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। साझेदारों से लाभ होगा। सिंह (Leo): आपका आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाणी में संयम बरतें। दैनिक कार्य में विघ्न आ सकते हैं इसलिए कार्य संपन्न होने में मदद मिलेगी। अधिक परिश्रम के बाद भी सफलता प्राप्ति कम होने से हताशा का अनुभव हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। कन्या (Virgo): आज के दिन किसी भी तरह की कलह और चर्चा से दूर रहें। आकस्मिक खर्च की आशंका है। विद्यार्थियों को पढ���ई में बाधाएं आएंगी। प्रियजन के साथ हुई मुलाकात से मन आनंदित होगा। पेट से संबंधित पीड़ा हो सकती है। शेयर-सट्टे में निवेश करने में सावधानी बरतें। तुला (Libra): आपके लिए समय शुभ है। मन में संवेदनशीलता की मात्रा अधिक रहेगी। परिवार में आनंद और उल्लासमय वातावरण रहेगा। व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। सम्बंधियो के साथ झगड़े या विवाद के कारण मानसिक परेशानी हो सकती है। वृश्चिक (Scorpio): आज पूरे दिन आप प्रसन्न रहेंगे। किसी नए कार्य का प्रारंभ कर पाएंगे। साथियों से सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। मित्रों व स्वजनों से भेंट हो सकती है। किसी भी काम में आज आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई-बहनों से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय मिलेगी। धनु (Sagittarius): आपका दिन मिश्रित फलदायी है। असमंजस के कारण निर्णय लेना कठिन होगा। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें। निर्धारित कार्य संपन्न न होने के कारण हताशा का अनुभव हो सकता है। कार्यभार भी बढ़ सकता है। निरर्थक खर्च हो सकता है। मध्याह्न के बाद स्फूर्ति और उल्लास का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद और शांत रहेगा। मकर (Capricorn): आज आपका प्रत्येक कार्य सरलता से पूर्ण होगा। कार्यालय तथा व्यावसायिक स्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रमोशन के योग हैं। गृहस्थजीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। शारीरिक हानि के योग होने से संभल कर रहें तथा गिरने से बचें। मित्रो, स्नेहीजनों के साथ भेंट होगी। मानसिक रूप से शांति रहेगी। कुंभ (Aquarius): स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। मानसिक स्वस्थता की कम रह सकती है। कोर्ट-कचहरी की झंझट में न पड़े। अनुचित स्थान पर पूंजी निवेश न हो, इसका ध्यान रखें। परिवार के सदस्य विरोधी व्यवहार कर सकते हैं। क्रोध पर संयम रखें। स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका रहेगी, आ��ेशपूर्ण मन को संयम में रखें। धन अधिक खर्च न हो, ध्यान रखें। मीन (Pisces): गणेशजी कहते हैं कि आज आप पारिवारिक तथा सामाजिक बातों में विशेष लिप्त रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी और उनके पीछे खर्च करना पड़ सकता है। रमणीय स्थान पर प्रवास पर्यटन की संभावना है। प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ होगा। जीवनसाथी के इच्छुकों को अच्छा जीवनसाथी मिलने का योग है। राशिफल स्रोत मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट। http://dlvr.it/QRyh4X
0 notes
aajkarashifal · 7 years ago
Text
जन्मदिन 07 मई 2018-19 की वार्षिक भविष्यवाणी
आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा (विख्यात लेखक और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रवींद्रनाथ टैगोर का आज ही के दिन जन्म हुआ था।) इस वर्ष राहु और नेपच्यून आपके वर्ष के प्रतिनिधि ग्रह बने रहेंगे। मई 2018 अंत तक शनि व बृहस्पति की चाल इस वर्ष आपके मार्ग में कुछ अप्रिय प्रभाव देने वाली होगी क्योंकि वर्ष के आरंभ यानी जून में शनि सूर्य का एकादश तृतीय योग रहने से झगड़े विवाद से बचे रहें तो ही अच्छा रहेगा। जुलाई से अगस्त तक आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेंगे, खान-पान मे परहेज रखना जरूरी होगा। सितम्बर और अक्टूबर मास का समय बहुत ही अनुकूल और लाभकारी सिद्ध होगा। नवम्बर से दिसम्बर अंत तक किसी औचित्य को ध्यान दिए बगैर आप नए व्यापार के क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं, अन्यथा फिर जनवरी 2019 में घिर सकते हैं। फरवरी में आपका मौलिक पक्ष मजबूत होगा। यह वर्ष मार्च से अप्रैल तक विशेषकर कामकाजी महिलाओं को जीवन में विशेष होकर व्यतीत होगा। विद्यार्थी यदि संकुचित दृष्टिकोण से अध्यन करेंगे तो सफलता की राह कुछ कठिन अवश्य हो जाएगी। मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट। http://dlvr.it/QRyh3f
0 notes
aajkarashifal · 7 years ago
Text
सवालों के जवाबः सम्मान, प्रतिष्ठा और धन दिलवाती है हथेली पर यह रेखा
सद्‌गुरु स्वामी आनंदजी (आध्यात्मिक गुरु एवं ज्योतिषीय चिंतक) टिप्स ऑफ द वीक • यदि आपका किसी से संबंध खराब हो रहा है, तो उसके बारे में नकारात्मक सोच रखने से बचें, अन्यथा आपका मस्तिष्क आपके आभामंडल को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर संबंधित व्यक्ति के मस्तिष्क को नकारात्मक संदेश ही संप्रेषित करेगा। इससे परिस्थिति��ां और बिगड़ेंगीं। बेहतर है कि उस व्यक्ति के बारे में सकारात्मक सोचें या उसे कुछ समय के लिए अपने विचारों से दूर कर दें। ये भी जानें हथेली चंद्र पर्वत से आरंभ होकर अनामिका उंगली के ठीक नीचे सूर्य पर्वत पर समाप्त होने वाली रेखा सूर्य रेखा कहलाती है। जीवन में मान-सम्मान, यश और प्रतिष्ठा का अध्ययन इसी रेखा से होता है। यह रेखा यदि उन्नत, स्पष्ट और अक्षय हो, तो जीवन में अपार प्रतिष्ठा के साथ धन संचय की भी संभावना बनती है। पर यदि रेखा अस्पष्ट और टूटी-फूटी हो, तो सम्मान को लेकर बेहद सजग रहने की आवश्यकता है। प्रश्न: क्या ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की सहायता से वर्षा कराई जा सकती है। यदि हां, तो इसके लिए कौन सी पूजा करनी चाहिए? -कमलाकर भालेराव उत्तर: ज्योतिष ग्रहों के चाल के अध्ययन की विधा है। बाद में फलित ज्योतिष में ग्रहों के मानव सभ्यता पर प्रभाव का अध्ययन के विधा की पड़ताल की गई। पर कालांतर में कर्मकाण्ड ने ज्योतिष के घर में कब्जा कर लिया और लोग पूजा-पाठ को ही ज्योतिषीय कर्म समझ बैठे, जो सही नहीं है। मंत्रों से वर्षा को आमंत्रण के सूत्र भारत के अद्‌भुत शास्त्रीय संगीत और समृद्ध मंत्र शास्त्र में प्राप्त होते हैं। सद‌्‌गुरुश्री कहते हैं कि किसी उत्प्रेरक एजेंट या अनाहद ध्वनियों द्वारा दो गैसों को टकराकर वर्षा की परिकल्पना के रूप में राग मल्हार का जिक्र अक्सर इतिहास के पन्नों में होता हैं। प्राचीन मंत्र शास्त्र में बारिश के लिए जल के स्वामी वरुण और ऊर्जा के मालिक सूर्य की विशिष्ट उपासना का वर्णन प्राचीन ग्रंथों में स्पष्ट रूप से मिलता है, जिसमें सिर्फ मंत्रों का सीधा जाप न होकर कुछ मंत्र एक विशेष अर्चना पद्धति में गुंथे हुए हैं। नियमत: मंत्रों का सार्वजनिक प्रकाशन नहीं करना चाहिए, क्योंकि मंत्र प्राचीन वैज्ञानिक विरासत की तकनीक का हिस्सा हैं, जिसमें मामूली त्रुटि होने पर हानि की भी संभावना है। परदेश में होने वाली जल की कमी और प्रचंड सूखे की आशंका से बेचैन होकर 'सिर्फ संदर्भ' के लिए मैं कुछ मंत्रों को प्रकट कर रहा हूं। कृपया इसके प्रयोग की पद्धति किसी विशेषज्ञ से अवश्य समझ लें। अन्यथा प्रयोग न करें। - ॐ जलबिम्बाय विद्महे नीलपुरुषाय धीमहि, तन्नो वरुण: प्रचोदयात।। - ऋष्य श्रिंगाय मुनये विभण्डक सुताय च। नमः शांताधिपतये सद्य: सदृष्टिहेतवे।। विभण्डक सुत: श्रीमान शांतापति: अकल्म���:। ऋष्य श्रिंज्ञ इतिख्यात: महावर्षा प्रयच्छतु।। - अमया उपा सुर्ये, यभिर्वा सूर्य सहा, ता नो हिमवंतवधवरम, अपो देवरूप ह्वये, यात्रा घाव पिबन्ति न, सिन्दुभ्या कर्त्य हवी।। - तय यामी ब्रह्मा, वनदमनस्तदा सस्ते, यजमानो हविर्भी, आहे अमनो वरएहा, बोध्युरुससा माँ न,अयुप्रा मोई।। - सम्राजे बृहदर्चा गभीर बह्म प्रियं वरुणाय श्रुताय । वि यो जघान शमितेव चर्मोषस्तिरे पृथिवीं सूर्याय:।। वनेषु व्यन्तरिक्ष ततान वाजमर्वत्सु पय उश्रियासु। हत्सु क्रतुं वरुणों अप्स्बग्निं दिवि सूर्यमदधात्सोममद्रौ:।। नीचीनवारं वरुण: कबन्धं प्र ससर्ज रोदसी अन्तरिक्षम्। तेन विश्वस्य भुवनस्य राजा यवं न वृष्टिर्व्युनत्ति भूम:।। प्रश्न: अपनी और अपने पिता की सेहत को लेकर चिंतित हूं। निवारण का कोई उपाय बताइए। जन्म तिथि-24.10.1978, जन्म समय-04.20 प्रातः, जन्म स्थान-गोण्डा (उत्तर प्रदेश)।-शोभित श्रीवास्तव उत्तर: सद्‌गुरुश्री कहते हैं कि आपकी राशि कर्क और लग्न कन्या है। आपके षष्ठ भाव का स्वामी शनि व्यय भाव में सिंह राशि का होकर आपकी सेहत को बेहद मामूली रूप से प्रभावित कर रहा है। यह शनि किसी छोटे कष्ट को बड़े संकट का अहसास कराने के लिए जाना जाता है। आप मई, 2018 से पहले केतु की महादशा के अधीन थे, जो आपके लिए उत्तम काल नहीं था। पर अब आप शुक्र की महादशा में प्रविष्ट हो चुके हैं। लिहाजा अब आप बेहतर महसूस करेंगे। मांसाहार का त्याग और शनिवार को किसी काले कपड़े में 21 बादाम बांध कर लोहे के डिब्बे में पलंग के नीचे रखने से लाभ होगा, ऐसा मान्यताएं कहती हैं। आपकी कुंडली में या उसके कारण आपके पिता को किसी गंभीर कष्ट के संकेत नहीं मिल रहे हैं। यदि उन्हें कोई विशेष कष्ट है, तो इसके लिए उनकी कुंडली के विश्लेषण की दरकार है। प्रश्न: मैं अभिनेता बनना चाहता हूं। कुछ समय से परेशान हूं। क्या भविष्य सुखद रहेगा? जन्म तिथि- 01.08.1993, जन्म समय- 04.00 बजे प्रातः, जन्म स्थान- अहमदनगर। -सागर रकटाते उत्तर: सद्‌गुरुश्री कहते हैं कि आपकी राशि मेष और लग्न मिथुन है। आपका कर्मेश बृहस्पति ऊर्जा पुंज मंगल के साथ सुख भाव में शत्रु बुध की राशि कन्या में आसीन है। यह स्थिति संघर्ष के बाद अच्छे जीवन का संकेत दे रही है। अभिनय के क्षेत्र में थोड़ी बहुत कामयाबी तो संभव है, पर सिर्फ अभिनय में ही भा��ी सफलता पर मुझे संदेह है। यदि आप फिल्म में ही काम करना चाहते हैं, तो मैं आपको निर्देशन या पर्दे के पीछे भाग्य आजमाने की अनुशंसा करता हूं। आपकी राशि कुछ महीने पहले तक शनि की अढ़ैया के नकारात्मक काल में थी। इस वजह से आप कुछ परेशान थे, पर अब आप कठिन समय से बाहर आ चुके हैं। लिहाजा तनाव त्याग दें। रविवार को नारियल तेल व सरसों तेल के दान से लाभ मिलेगा। मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट। http://dlvr.it/QRvjgg
0 notes
aajkarashifal · 7 years ago
Text
राशिफल 06 मई: मीन राशि वालों के लिए दिन शुभ, आपके लिए कैसा...
बेजन दारूवाला मेष (Aries): किसी भी प्रकार के संकट में न पड़ने की सलाह गणेशजी देते हैं। व्यावसायिक स्थल पर आज अधिकारियों के साभ उग्र चर्चा में न उतरें, वही आपके लिए हितकारी है। गृहस्थजीवन में आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा। किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में आपकी उपस्थिति रहेगी। तीर्थ यात्रा पर जाना हो सकता है। वृष (Taurus): आपकी भावुकता आपको अस्वस्थ बना सकती है। नए कार्य का प्रारंभ आज न करें। साथ में वाणी और वर्तन पर संयम बरतें। खान-पान पर ध्यान रखें। व्यावसायिक क्षेत्र में विध्न उपस्थित हो सकता है। उच्च अधिकारियों के साथ घर्षण के प्रसंगो को टाल दीजिएगा। साथ-साथ प्रतिस्पर्धीयों के साथ वाद-विवाद या उग्र चर्चा न हो इसका ध्यान रखिएगा। कार्य में सफलता प्राप्त होने में विलंब हो सकता है इसलिए धैर्य का सहारा लें। मिथुन (Gemini): आज आमोद-प्रमोद में अपने आपको भुला देने का दिन है। मनोरंजन प्रवृत्ति में आप खोए से रहेंगे। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन होगा। अच्छे खान-पान और अच्छे वस्त्र उपलब्ध होंगे। मध्याह्न के बाद आप कुछ अधिक ही भावुक बनेंगे। इससे मन की व्यथा में वृद्धि भी हो सकती है। प्रभु की भक्ति और यौगिक ध्यान से मन को शांति प्राप्त होगी। कर्क (Cancer): व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। मायके से अच्छा समाचार मिलेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अनुकूल रहेगा। प्रतिस्पर्धीयों को भी अधिक लाभ प्राप्त नहीं हो पाएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। बौद्धिक चर्चा में अपने तार्किक विचारों को प्रदान करने के लिए समय अनुकूल है। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। साझेदारों से भी लाभ होगा। सिंह (Leo): प्रणय-प्रसंग के लिए आज का दिन अनुकूल है। फिर भी क्रोध पर संयम रखें। पेट संबंधित रोगों से शारीरिक कष्ट हो सकता है। लेकिन मध्याह्न के बाद परिवार में आनंद और उल्लासमय वातावरण रहेगा। मानसिक रूप से प्रसन्न और स्फूर्ति का अनुभव होगा। व्यवसाय से लाभ होने की संभावना है। सहकार्मियों का सहयोग मिलने के बाद काम करने में आनंद आएगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त होना पड़ेगा। कन्या (Virgo): आज शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक उल्लासित और चेतना शक्ति का अभाव रहेगा। सामाजिक रूप से अपमान न हो, इसका ध्यान रखें। धनहानि होने की आशंका है। क्रोध पर संयम रखें। कार्य सफलता न मिलने के कारण निराशा हो सकती है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद ��े सकेंगे और नए वस्त्रों की खरीदारी भी करेंगे। वाहनसुख मिलेगा। तुला (Libra): नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ हुई भेंट आनंददायी रहेगी। भाग्यवृद्धि होगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आपके मन पर उदासी छाई रहेगी। शारीरिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है। माता का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है, ध्यान रखें। वृश्चिक (Scorpio): निर्धारित कार्य संपन्न न होने के कारण हताशा का अनुभव हो सकता है। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य अथवा उसके विषय में निर्णय न लेने की गणेशजी की सलाह है। परिजनों तथा भाई-बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएंगे। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर पाएंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आज स्वस्थ रह पाएंगे। जीवन में आध्यात्मिकता की अनुभूत होगी। धनु (Sagittarius): आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। कार्यसिद्धि और लक्ष्मी प्राप्ति दोनों की आज प्राप्ति होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आप उत्साही तथा प्रफुल्लित रहेंगे, इसलिए प्रत्येक कार्य करने में आप को उत्साह रहेगा। मध्याह्न के बाद आप कुछ द्विधा में रहेंगे। घर में तथा व्यावसायिक स्थल पर कार्यभार रहेगा। अधिक खर्च हो सकता है। मकर (Capricorn): वाणी और वर्तन के कारण भ्रांति न हो जाए, इसका ध्यान रखें। क्रोध की मात्रा बढ़ जाने से किसी के साथ उग्र चर्चा या विवाद न हो जाए। मन में व्यग्रता रहेगी इसलिए आध्यात्मिकता का आश्रय लेने से मन शांत होगा। मध्याह्न के बाद स्फूर्ति और उल्लास का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद और शांत रहेगा। कुंभ (Aquarius): आज का दिन सब तरह से लाभप्रद है। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे और उसके फलस्वरुप मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है, इसलिए आवेशपूर्ण मन को संयम में रखें। धन का अधिक खर्च न हो, इसका ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ तालमेल की कमी रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। मीन (Pisces): आज का दिन सब प्रकार से आपके लिए लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी परोपकार का कार्य आपके द्वारा होगा। व्यापार में उचित आयोजन के द्वारा व्यापार वृद्धि कर सकेंगे। उच्च अधिकारीगण आपके कार्य की प्रशंसा आनंदपूर्वक करेंगे। पिता और बड़ों के आशीर्वाद और उनसे लाभ भी मिलेगा। आय में वृद्धि होने की संभावना है। राशिफल स्रोत मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट। http://dlvr.it/QRtGQ6
0 notes
aajkarashifal · 7 years ago
Text
जन्मदिन 06 मई 2018-19 की वार्षिक भविष्यवाणी
आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा (आज टीवी और बॉलिवुड के जाने-माने कलाकार विंदु दारा सिंह का जन्मदिन है। वह बिग बॉस के तीसरे सीजन के विजेता भी रह चुके हैं।) इस वर्ष शनि शुक्र गुरू का मिश्रित प्रभाव आपके पूरे वर्ष शुभ फल प्रदान करेगा। जीव साक्षिणी, देहधारी प्रधान ग्रह मुंथ-सौम्य ग्रहों से युक्त होकर दशम कर्म केन्द्र में महत्वपूर्ण पद-प्राप्ति व मनोर्थ सिद्ध कारक है। मई से जून में अत्यधिक सक्रियता के कारण आपके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। जुलाई और अगस्त में नियमित कार्यों में बदलाव लाने से यथोच���त लाभ हो जाएगा। सितम्बर और अक्टूबर में सभी कार्य कुछ रूकावटों के बाद खर्चा करने से बन जाएंगे। नवम्बर से दिसम्बर तक किसी मंगल कार्य की योजना बनेगी। जनवरी 2019 में पास-निकट की सार्थक यात्रा का योग बन रहा है। फरवरी से मार्च तक पर्यटन और मनोरंजन पर व्यय करना लाभदायक सिद्ध होगा। इससे आपकी बोरियत दूर होगी और आपके आस-पास वालों का मन भी लगा रहेगा। अप्रैल से 7 मई तक विशेष लाभ के लिए मीठे पीले चावल बनवाकर बृहस्पतिवार को गरीबों को खिलाएं। मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट। http://dlvr.it/QRtGPL
0 notes
aajkarashifal · 7 years ago
Text
पंचांग 06 मई 2018: भद्रा प्रारंभ 3 बजकर 56 मिनट पर
आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा राष्ट्रीय मिति वैशाख 16 शक संवत् 1940 ज्येष्ठ कृष्ण षष्ठी रविवार विक्रम संवत् 2075। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 23, शब्वान 19 हिजरी 1439 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 06 मई सन् 2018 ई०। उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल सायं 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। षष्ठी तिथि अपराह्न 3 बजकर 56 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ, उत्तराषाढ़ नक्षत्र अगले दिन तड़के 4 बजकर 40 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ। साध्य योग पूर्वाह्न 11 बजकर 54 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ, वणिज करण अपराह्न 3 बजकर 56 ��िनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 8 बजकर 20 मिनट तक धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा। आज ही भद्रा अपराह्न 3 बजकर 56 मिनट से अगले दिन तड़के 5 बजकर 12 मिनट तक, सर्वार्थ सिद्धि योग। मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट। http://dlvr.it/QRtFCb
0 notes
aajkarashifal · 7 years ago
Text
साप्ताहिक राशिफल 07 मई से 13 मई, जानें आपको क्या मिलेगा इस हफ्ते
बेजन दारूवाला मेष (Aries): इस सप्ताह पूर्व में अधूरे रह गए कार्यों को पूरा करने के अवसर मिलेंगे। तारीख 6, 7 और 8 के दौरान नए कार्य करने के लिए प्रेरित रहेंगे। आर्थिक जरूरतों के अनुसार पैसों की व्यवस्था होगी। पूर्व में किए गए निवेश का अच्छा प्रतिफल मिलेगा। धंधे के काम से मुसाफिरी होगी जो फायदाकारक होगी। नौकरी में शीघ्रता करने की वजह से आर्थिक नुकसान न हो इस बात का ध्यान रखें। ता. 9,10 के दौरान आप अपने काम सरलता से पूरे करेंगे। गणेशजी, लाभदायी समय को देखते हुए उसका अधिकतम लाभ उठाने की राय देते हैं। प्रेम संबधों में जातक सफलता प्राप्त करेंगे। सारे काम झटपट पूरे होंगे। निर्धारित लक्ष्�� प्राप्ति में सफलता मिलेगी। ता. 10 से समय नौकरी-धंधे के लिए अनुपम रहेगा। विद्यार्थियों को सितारें सफलता दिलाएंगे। ता.11,12 को खुद को शांत रखें और किसी के साथ भी बहसबाजी से बचें क्योंकि इससे बड़ा झगड़ा हो सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में खरीदारी और निवेश को लेकर विशेष सावधानी बरतें। वृषभ (Taurus): दिनांक 6, 7 और 8 के दौरान आपका दिमाग एक अजीब-सी दुविधा में रहेगा। आर्थिक मामलों में धीर्यपूर्वक और बहुत सावधानी से लेन-देन करें। छोटे भाई-बहनों के साथ किसी प्रकार की दलीलबाजी में न पड़ें। विदेश यात्रा का आयोजन होने की संभावना रहेगी। विदेश यात्रा में तकलीफ न हो इसलिए सावधानी जरूरी है। तुरंत लाभ उठाने के चक्कर में कोई बड़ा नुकसान होने के आसार दिख रहे हैं। ह़बड़ी न करें। कार्यक्षेत्र में कोई नया पद मिल सकता है। पैसे के साथ ही पद भी बढ़ सकता है। बॉस के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा होगी। व्यवसाय में तेजी का रुख रहेगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। व्यवसाय में परिवर्तन से लाभान्वित होंगे। घर के बड़े लोगों के साथ बहस में उलझ सकते हैं। इस समय आप काफी मात्रा में लाभ का सृजन कर सकेंगे। आलस्य के दूर होने से आपका मन अधिक कार्यशील हो जाएगा। कामकाज और कमाई के मामले में अनुकूल परिस्थिति का निर्माण होगा। मिथुन (Gemini): इस सप्ताह की शुरुआत कुछ तनावभरी हो सकती है। ता 6, 7, 8 तारीख शुभ नहीं दिख रही हैं। मन के खिन्न रहने से सेहत में गिरावट महसूस हो सकती है और काम में अरुचि हो सकती है। इन दिनों वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। कार्य में विघ्न आने की आशंका रहेगी। शत्रुओं से सावधान रहें। गुस्से को अंकुश में रखें। ता. 9 और 10 आपके लिए खुशियां लेकर आ रही हैं, सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आप खुद पर भरोसा रखकर मुश्किल पस्थितियों में से भी रास्ता निकाल लेंगे। अथक मेहनत से अटके हुए काम पूरे करेंगे। आध्यात्मिकता का अनुभव करेंगे। धर्म स्थान की यात्रा करेंगे। पूजा-पाठ में समय बीतेगा। ता. 11 और 12 के दौरान आप सगे-संबंधी और मित्रों के साथ संबंधों में घनिष्ठता की अनुभूति करेंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। बाहर घूमने जाने में खर्च बढ़ेगा। धंधे-कारोबार में की गई मेहनत सफल दिखाई होती देगी। किसी नए कार्य की शुरुआत हेतु उत्तम समय है। व्यवसाय संबंधी यात्रा होगी, जो आखिरकार आपके लिए शुभ फलदायी रहेगी। कर्क (Cancer): सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। ता. 6 को सरकारी काम में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में अच्छी प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। आरोग्य का ध्यान रखें। सप्ताह के मध्य में वात रोग बढ़ने की संभावना है। अदालती चक्करों की वजह से मानसिक अवसाद की स्थिति आ सकती है। मानसिक शांति के लिए योग फायदेमंद रहेगा। साथ ही 7 और 8 की दोपहर तक पति-पत्नी के बीच पैदा हुई गलतफहमी दूर हो जाएगी। मन को शांति मिलेगी। विरासत में मिली संपत्ति की निगरानी में व्यस्त रहेंगे। धैर्य से आपको सफलता मिलेगी। आप किसी विशेष आयोजन की तैयारियां करेंगे। लेकिन स्वास्थ्य पर नज़र रखें। तारीख 8,9 और 10 को कार्यक्षेत्र में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। गर्मी या लू लगने से अपना बचाव करें। बीमारी आपको अस्पताल के चक्कर लगवा सकती है। धन के मामले में किसी पर अंधविश्वास न करें। सप्ताहंत 11 और 12 के बीच समय फिर से आपके फेवर में स्थितियां बदल देगा। व्यवसाय में लाभ मिलेगा और आप हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर पाएंगे। सिंह (Leo): तारीख 6, 7 और 8 के दौरान आपको संपत्ति संबंधी शुभ समाचार मिलेगा। आपकी मानसिक व शारीरिक क्षमता में सुधार आएगा। शुभ समाचार मिलेगा। आपका मनोबल बढ़ेगा। तारीख 9 व 10 के दौरान नौकरी में लाभदायी स्थिति रहेगी, आप इच्छित लक्ष्यों को हासिल करेंगे। नए लोगों से आपका संपर्क होगा। रिजल्ट आपके हक में नहीं होने पर भी आप प्रयत्नशील रहेंगे। तारीख 11 व 12 का दिन आपके लिए तनावपूर्ण रहेगा। संतान के करियर को निर्धारित करने हेतु चिंतित रहेंगे। आपकी कोई वस्तु गुम या चोरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ तकरार की संभावना है। मेहनत के बावजूद भी उचित फल नहीं मिलने से मन परेशान हो सकता है। भागीदारी की हर बात पर नजर रखें। कन्या (Virgo): परिवार के सदस्यों के साथ व्यवहार में संभाल रखें। जिन्हें जुकाम, कफ, छाती में दर्द, सांस की बीमारी, आंख की तकलीफ हो वे सावधानी बरतें। नकारात्‍मक विचार आपके मन पर हावी न हों इसका ध्‍यान रखें। हांलाकि यह कुछ ही समय की बात है। तुरंत आपकी ग्रहदशा में सुधार आएगा। विचार में दृढ़ता से कार्य बढ़िया ढंग से पूर्ण कर सकेंगे तथा महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए भी उचित समय है। आपकी सृजनात्मक और कलात्मक शक्ति में वृद्धि होगी। प्रेमीजनों का रोमांस अधिक प्रगाढ़ बनेगा। मित्रों स्वजनों के साथ भेंट होगी। विपरीत लिंगवाले व्यक्ति की तरफ विशेष आकर्षण रहेगा। उत्तम दांपत्य सुख का आ���ंद उठा सकेंगे। व्यापार-धंधे के क्षेत्र में किसी नई शुरुआत के लिए लाभकारी समय है। ननिहाल पक्ष से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट होंगे। पदोन्नति मिलने की संभावना है। व्यवसायिक और पारिवारिक जीवन में किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार-विमर्श होगा। नौकरीपेशा वर्ग को ऑफिस के कामकाज से बाहर जाना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों को स्टडी टेबल पर स्फटिक की बॉल अथवा लकडी का पिरामिड लटकाना चाहिए। उससे प���़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी और सभी विघ्न दूर होंगे। तुला (Libra): तारीख 6, 7 और 8 के दौरान आपकी कमाई के अनुपात में खर्च अधिक रहेंगे। अति व्यस्तता के कारण उतावलेपन में नुकसान होने की आशंका रहेगी। वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी का शिकार हो सकते हैं। तारीख 9 और 10 के दौरान व्यवसायिक निर्णय गंभीरता से लेंगे, जिससे सकारात्मक परिणाम मिलेगा। मकान संबंधी कार्य आगे बढ़ेंगे। आपकी भावनाओं का लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। बुद्धि और विवेक से आपके कार्य कहीं जल्दी पूरे होंगे। तारीख 10 से पारिवारिक संबंधों में मजबूती आएगी। खर्च बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में आप खुशी व आनंद का अनुभव करेंगे। तारीख 11 और 12 के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चतुराई से पेश आने की सलाह है। नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। लेकिन, विवाहेत्तर संबंधों की पोल खुलने से जीवन साथी के साथ अनबन बनने की आशंका रहेगी। इस समय के दौरान किसी भी कार्य को धैर्यपूर्वक करने की सलाह दी जाती है। वृश्चिक (Scorpio): इस सप्ताह के पूर्वार्ध में आपकी सामाजिक सक्रियता बढ़ेंगी। तारीख 6, 7 और 8 को आप किसी कार्यक्रम में भाग लेंगे। घर-परिवार और कामकाज के बीच एक अच्छा तालमेल रखेंगे। किसी नए व्यक्ति के साथ आपकी मुलाकात होगी। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। दैनिक कमाई को बढ़ाने के लिए आप सक्रिय रहेंगे। कुछ नया आयोजन करेंगे। व्यवसाय में उचित लाभ हासिल करेंगे। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। तारीख 9 और 10 माता-पिता से मनमुटाव हो सकता है। जीवन लक्ष्यहीन महसूस हो सकता है। व्यवसाय में नुकसान की आशंका बन रही है। सावधान रहते हुए काम की गुणवत्ता के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करें। बहुत ज्यादा विचार करने से कोई अच्छा मौका हाथ से निकल सकता है। संतान की बात को लेकर परेशान रहेंगे। कोई अपना दगा दे जाएगा। सावधान व सतर्क रहें। तारीख 10 से प्रेम संबंधों और परिवार में तनाव हो सकता है। विदेशगमन के योग बनेंगे। नौकरी-धंधे के लिए एक अच्छा समय है। तारीख 11 और 12 के रोज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। धनु (Sagittarius): तारीख 6, 7, 8 के दौरान धन प्राप्ति का योग है। पिछले निवेश से आमदनी होने की संभावना रहेगी। आपकी मेहनत का फल मिलने से आत्मसंतोष का अनुभव करेंगे। नए शुभ कार्य करने के लिए एकदम अनुकूल समय है। तारीख 9 और 10 के दौरान समय अनुकूल नहीं है। आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। चिंता बनी रह सकती है। किसी नाते-रिश्तेदार की खबर जानने के लिए हॉस्पिटल जाना पड़ सकता है। आपका समय निरर्थक कार्यों में बर्बाद हो सकता है। तारीख 11 और 12 के दौरान मानसिक शांति रहेगी। परंतु मन में अंदर से एक असमंजस पूर्ण स्थिति रहेगी। कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। घर के लिए कोई नई खरीद करेंगे। आपको नाते-रिश्तेदारों, मित्रों के साथ संबंधों में आत्मीयता में वृद्धि होने की अनुभूति होगी। प्रणय प्रसंग में सफलता प्राप्त होगी। सैर-सपाटे में धन व्यय होगा। आपके व्यवसाय-व्यापार के लिए की हुई मेहनत सफल होती दिखाई देगी। किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए भी उत्तम समय है। ��पको व्यवसाय संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए शुभ फलदायी रहेगी। मकर (Capricorn): मन की चंचलता के साथ सप्ताह की शुरुआत होगी परंतु सप्ताह के मध्य में मन में दृढ़ता बढ़ेगी और आप निश्चित दिशा में मंथन करेंगे। मानसिक थकान रह सकती है। स्वभाव में भावुकता रहेगी। अचल संपत्ति के विषय में फिलहाल निर्णय स्थगित रखें। दुर्घटना का योग होने से रास्ते पर चलने के दौरान ट्रैफिक के नियमों का कड़ाई से पालन करें। तारीख 7 तथा 8 मानसिक व्‍यग्रता को दूर करने के लिए आध्यात्मिकता और योग का सहारा लें। आपके हाथ से लोकहित का कार्य होगा। विद्या-अध्ययन के लिए समय मध्‍यम है। उच्च अध्ययन करनेवाले जातक प्रॉजेक्ट वर्क में व्यस्त रहेंगे। निकटवर्ती लोगों के कार्यों से इच्छा या अनिच्छा से जुड़ना पड़ेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें और जोखिम से दूर रहें। पेट संबंधी दर्द, अपच, मंद जठराग्नि की शिकायत हो सकती है। सरकारी कार्य में सफलता मिलेगी। सप्ताह के अंत में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। तारीख 11 और 12 म्यूचुअल फंड, शेयर, बॉन्ड्स सहित विविध क्षेत्रों में लंबी अवधि का निवेश कर परिवार का और अपना भविष्य सुरक्षित करेंगे। स्‍वास्‍थ्य में सुधार होगा। अविवाहित जातकों की योग्य जीवनसाथी की खोज पूर्ण होने की संभावना है। जल्दबाजी में निर्णय लेकर पछताना न पड़ें इसका ध्यान रखें। प्रेम प्रसंग में समर्पण की भावना विकसित कर सुखी वैवाहिक जीवन की नींव रख सकेंगे। मित्रों और परिवार के साथ समय बीतेगा। कुंभ (Aquarius): कोर्ट-कचहरी से संबंधित कामकाज में मेहनत ने बाद अंशत: सफलता प्राप्त हो सकती है। किसी भी प्रकार की देनदारी न करें तथा उधार न लें। भूल से भी क्रेडिट कार्ड का उपयोग अधिक न हो जाय इसका ध्यान रखें। साथ ही साथ गुस्से और अकारण आक्रोश न करें। पड़ोसी के साथ संबंध बिगड़ने या झगड़ा होने की संभावना है। आप अपने लिए समय नहीं निकालेंगे तो आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाएगा और जिससे तबियत भी बिगड़ सकती है। आपके आसपास के लोग आपकी प्रगति से ईर्ष्यालु होकर आपके विरुद्ध हो सकते हैं, फिर भी चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। सही दिशा में इस शक्ति का प्रयोग करेंगे तो काफी अद्भुत और उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। मन में थोड़ी उदासीनता, घबराहट और अज्ञात डर होगा। गलत लोगों की संगति में हैं तो उनसे दूर रहने में ही गणेशजी भलाई देख रहे हैं। जहां हाथ डालेंगे वहां निराशा हाथ लग सकती है। इलेक्ट्रॉनिक्स साधनों जैसे कि एसी, फ्रीज, कूलर भी खरीद सकते हैं। शुक्र स्वयं वैभव का कारक होने से आप हिलस्टेशन जाकर मनोरंजन के ऊपर खर्च कर सकते हैं। आपकी आवक की गति धीमी पड़ेगी फिर भी सतत गति से आगे बढ़ना होगा। बुजुर्गों अथवा संत जैसे व्यक्तित्व से धनी लोगों का साथ तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। ऐसे समय स्वयं को पहचानने का समय मिलेगा और आप अंतरात्मा को जागृत कर सकेंगे। मीन (Pisces): तारीख 6, 7 और 8 को प्रगति का आनंद लेंगे। पारिवारिक विषयों का समाधान होगा। प्रणय प्रसंग में सफलता प्राप्त होगी। मुलाकात के प्रयास सार्थक रहेंगे। पहली बार डेटिंग पर जानेवाले जातकों के लिए भी समय उनके पक्ष में है। व्यवसाय में प्रगति होगी। आपका पूरा ध्यान आर्थिक प्रगति पर होगा और इससे लाभ भी प्राप्त होगा। तारीख 9 और 10 को व्यवसाय में मुनाफे की मात्रा अति अल्प रह सकती है। पति-पत्नी के बीच में छोटा-मोटा मतभेद हो सकता है। आपकी प्रगति में अवरोध आ सकते हैं। काम में भूल तथा कार्य में विलंब संभव है। तारीख 10 से परिवार में आनंद उल्लास का वातावरण रहेगा। परिवार और नाते-रिश्तेदारों से लाभ रहेगा। विद्या-अध्ययन में प्रगति होगी। तारीख 11 और 12 का दिन अनुकूल है। आपकी तिजोरी में धन का आगमन होगा। आपके कार्य में सफलता मिलेगी तथा यशकीर्ति मिलने से आपकी गाड़ी पुनः पटरी पर आ जाएगी। जीवनसाथी और संतान के साथ निकटता बढ़ेगी। आय-व्यय का पलड़ा एकसमान रहने से आर्थिक विषयों की चिंता नहीं सताएगी। स्त्री जातकों को गृह उपयोगी वस्तुओं के ऊपर थोड़ा खर्च करना पड़ेगा। वीकेंड पर प्रिय व्यक्ति अथवा जीवनसाथी के साथ डिनर और लॉन्ग ड्राईव पर जाने का अवसर मिल सकता है। स्नेहीजनों और मित्र के साथ पिकनिक-होटेल अथवा सिनेमा-नाटक में हल्के-फुलके पलों का आनंद उठाएंगे। राशिफल के लिए देखें: https://www.ganeshaspeaks.com/ मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट। http://dlvr.it/QRr0Pw
0 notes
aajkarashifal · 7 years ago
Text
पंचांग 05 मई 2018: चन्द्रमा धनु राशि पर करेगा संचार
आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा राष्ट्रीय मिति वैशाख 15 शक संवत् 1940 ज्येष्ठ कृष्ण पंचमी शनिवार विक्रम संवत् 2075। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 22, शब्वान 18 हिजरी 1439 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 05 मई सन् 2018 ई०। उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल प्रातः 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। पंचमी तिथि अपराह्न 1 बजकर 22 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ, पूर्वाषाढ़ नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 1 बजकर 33 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। सिद्धि योग पूर्वाह्न 10 बजकर 53 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ, तैतिल करण अपराह्न 1 बजकर 22 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा। मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट। http://dlvr.it/QRnlCM
0 notes
aajkarashifal · 7 years ago
Text
राशिफल 05 मई: कुंभ राशि पर भाग्य मेहरबान, आपका दिन कैसा...
बेजन दारूवाला मेष (Aries): गणेशजी आपको क्रोध पर संयम बरतने के लिए सलाह देते हैं। मानसिक रूप से बेचैनी के कारण किसी कार्य में आपका मन न लगे, यह हो सकता है। स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा। किसी धार्मिक स्थल अथवा मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहने का आमंत्रण मिलेगा। वृष (Taurus): शारीरिक रूप से अस्वस्थ रहने से तथा कार्य सफलता प्राप्त करने में विलंब होने से आप निराश हो सकते हैं। आज किसी नए कार्य का शुभारंभ न करें। खान-पान में उचित अनुचित का विवेक रखें। आज कार्यभार अधिक रहेगा इसलिए शिथिलता रहेगी। प्रवास में भी विध्न उपस्थित होंगे। बेहतर होगा, आज किसी कार्य के पीछे मानसिक सुख शांति न गंवाकर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता का आश्रय लें। मिथुन (Gemini): आज का दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुशी का अनुभव करेंगे। मित्रो और परिजनो के साथ प्रवास या पर्यटन स्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। स्वादिष्ट भोजन का स्वाद ले सकेंगे और नए वस्त्रों की खरीदी भी करेंगे। वाहनसुख भी मिलेगा। आपके मान-सम्मान और लोकप्रियता में भी वृद्धि होने के संकेत हैं। कर्क (Cancer): व्यवसाय में आज का दिन लाभदायी रहेगा। कार्यालय में साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा। परिजन आपके साथ आज आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। मानसिक रूप से भी आप संपूर्ण स्वस्थ अनुभव करेंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगा। कार्य में यश प्राप्त होगा। सिंह (Leo): आज सृजनात्मकता और कला संबंधी प्रवृत्तियों के लिए दिन श्रेष्ठ है। विद्यार्थी अभ्यास में अपना अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ भेंट होगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। फिर भी क्रोध पर संयम रखें, जिससे मानसिक एकाग्रता बनी रहेगी। कन्या (Virgo): आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति का आज अभाव हो सकता है और मानसिक रूप से भी चिंता बनी रह सकती है। पत्नी के साथ कलह का प्रसंग बन सकता है अथवा तो अनबन हो सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। संबंधियों के साथ मनमुटाव के प्रसंग बन सकते हैं। तुला (Libra): आज का दिन आनंद में बितेगा। प्रतिस्पर्धियों के सामने विजय का स्वाद प्राप्त कर सकेंगे। स्वजनों के साथ आज भेंट होगी। मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। धार्मिक प्रवास से मन आनंद का अनुभव करेगा। संबंधो में हो रही भावना आपके मन को द्रवित कर देगी। वृश्चिक (Scorpio): आज स्वास्थ्य नरम रह सकता है। वैचारिक उलझनों के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। मध्याह्न के बाद आप शारीरिक और मानसिक रूप से अनुकूलता महसूस करेंगे। अचानक धनप्राप्ति का योग बनेगा। व्यावसायियों को लाभ मिलेगा। वैचारिक रूप से नकारात्मकता आप पर प्रभुत्व न जमा दे इसका ध्यान रखें। धनु (Sagittarius): आज धार्मिक प्रवास हो सकता है। आप निर्धारित कार्यों को आज संपन्न कर सकेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी ���हेगी, जिससे स्फूर्ति और प्रसन्नता रहेगी। परिवार में मांगलिक प्रसंग बनेंगे। स्वजनो के साथ हुई मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। सामाजिक रूप से आपकी मा��-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मकर (Capricorn): आज धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में रुचि रहने से उन कार्यों के पीछे व्यस्तता रहेगी तथा उनके पीछे खर्च भी हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कार्य उपस्थित होंगे। व्यावसायिक कार्यों में विध्न उपस्थित होंगे। स्नेहीजनो की प्रतिष्ठा में हानि होगी। शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक प्रसन्नता में कमी का अनुभव होगा। कुंभ (Aquarius): आज का दिन लाभदायी है, भाग्य काफी मेहरबान रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए आज लाभदायी दिन है। मित्रों के साथ भेंट होने से मन में आनंद छाया रहेगा। उनके साथ प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। नए कार्य का शुभारंभ आपके लिए लाभदायी रहेगा। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को विवाह से संबंधित आयोजन हो सकेगा। मीन (Pisces): व्यावसायिक दृष्टि से आज आपके लिए लाभदायी दिन है। आपकी कार्यसफलता के कारण उपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में प्रमोशन के भी योग हैं। व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा तथा उनके कार्यक्षेत्र में वृद्धि भी होगी। पिता से लाभ होगा। परिवार में वातावरण आनंददायी रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राशिफल स्रोत मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट। http://dlvr.it/QRn5Mn
0 notes
aajkarashifal · 7 years ago
Text
जन्मदिन 05 मई 2018-19 की वार्षिक भविष्यवाणी
आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा (आज जन्मे जातकों को जन्मदिन की शुभकामनाएं) इस वर्ष चन्द्रमा और बृहस्पति आपके वर्षांक के स्वामी बने हैं। अप्रैल शेष से मई तक आपकी मानसिकता पर और आपकी गतिविधियों पर सीधा प्रभाव देखने में आयेगा। व्यावसायिक दृष्टि से इस वर्ष जून और जुलाई में आप बहुत चिन्तित स्थितियों में रहेंगे। अगस्त से लेकर सितम्बर के मध्य में जहां काम के लोगों से संपर्क होगा, वहां आपकी छिपी हुई प्रतिभा भी उजागर होगी। अक्टूबर से नवम्बर का समय विशेष उपलब्धि कारक रहेगा। दिसम्बर तक का समय कार्यप्रणाली में गति लाने वाला है। जनवरी से फरवरी 2019 तक जहां कार्यक्षेत्र में सुधार होगा वहां लम्बी यात्राओं के अवसर भी प्राप्त होंगे। महिलाओं और विद्यार्थियों के लिए वर्ष का उत्तरार्ध उन्नति कारक और श्रेष्ठ है। मार्च से अप्रैल मध्य तक अशुभ प्रभाव दूर हो सकेंगे। उत्तम परिणामों के लिए प्रत्येक शुक्रवार किसी अंधे व्यक्ति को खीर खिलाते रहें। मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट। http://dlvr.it/QRn5Ml
0 notes
aajkarashifal · 7 years ago
Text
किन्नरों ने 1 दिन के लिए रचाई शादी और फिर हुए विधवा, जानें क्यों?
किन्नरों का हमारे देश में एक अलग स्थान है। विवाह और बच्चों के जन्म पर इनका आना और खुशी से नृत्य करना शुभ माना जाता है। कम ही लोग इस बात को जानते हैं कि किन्नर विवाह भी करते हैं। इनका विवाह इस मायने में खास होता है कि इनकी शादी केवल एक दिन चलती है और अगले दिन ये सारे श्रृंगार उतारकर विधवा की तरह विलाप करते हैं। किन्नरों की यह धार्मिक आस्था द्वापर युग की एक घटना से जुड़ी है... दरअसल, महाभारत के युद्ध से पहले पांडवों ने विजय के लिए मां काली के विशाल पूजन का आयोजन किया था। इस पूजा के बाद किसी शूरवीर राजकुमार की बलि देनी थी। लेकिन कोई भी राजकुमार बलि देने के लिए तैयार नहीं था। इस स्थिति में अर्जुन और नाग कन्या उलुपी के पुत्र इरावन अपनी बलि देने के लिए आगे आए। लेकिन इस बलि से पहले उन्होंने एक शर्त रखी। वह शर्त यह थी कि वह अविवाहित नहीं मरना चाहते। बलि से पहले वह विवाह करना चाहते हैं। अब इस शर्त को पूरा करने में समस्या यह आ रही थी कि ऐसे युवक से शादी करने के लिए कोई स्त्री तैयार नहीं थी, जिसकी अगले ही दिन मृत्यु हो जाए। इस समस्या का समाधान करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने मोहिनी का रूप धरा और इरावन से विवाह किया। इरावन को अरावन नाम से भी जाना जाता है। विवाह के अगले दिन इरावन की बलि दे दी गई। क्योंकि भगवान कृष्ण पुरुष होकर स्त्री के अवतार में मोहिनी बने इसलिए किन्नर इस त्योहार को अत्यधिक धूमधाम से मनाते हैं। इस त्योहार को विशेषतौर पर तमिलनाडु में एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसे 'कोवागम फेस्टिवल' नाम से जाना जाता है। कोवागम तमिलनाडू का एक छोटा-सा गांव है। यह उत्सव 18 दिनों तक चलता है। कोवागम फेस्टिवल तम��लनाडू के नववर्ष 'चित्राई' (अप्रैल-मई) का ही एक हिस्सा है। कोवागम गांव का 'कोथांदवर मंदिर' अरावन को समर्पित है। इस मंदिर में चित्राई के 17वें दिन किन्नरों की शादी का उत्सव मनाया जाता है। किन्नर दुल्हन की तरह सजते हैं और इरावन की बड़ी-मूर्ति से विवाह करते हैं। विवाह के दौरान बारात के तौर पर इरावन की मूर्ति को पूरे क्षेत्र में घुमाया जाता है। फिर 18वें दिन इरावन की मूर्ति को तोड़ दिया जाता है। किन्नर अपना पूरा श्रृंगार उतार देते हैं और विधवा की तरह विलाप करने लगते हैं। इस त्योहार की शुरुआत चैत्र मास की पूर्णिमा के आस-पास होती है। इस दौरान किन्नरों के ब्यूटी कॉन्टेस्ट का भी आयोजन किया जाता है। मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट। http://dlvr.it/QRkXTq
0 notes
aajkarashifal · 7 years ago
Text
पंचांग 04 मई 2018: चन्द्रमा धनु राशि पर करेगा संचार
आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा राष्ट्रीय मिति वैशाख 14 शक संवत् 1940 ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्थी शुक्रवार विक्रम संवत् 2075। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 21, शब्वान 17 हिजरी 1439 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 04 मई सन् 2018 ई०। उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। चतुर्थी तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 2 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ, मूल नक्ष���्र रात्रि 10 बजकर 33 मिनट तक उपरांत पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। शिव योग पूर्वाह्न 10 बजकर 2 मिनट तक, उपरांत सिद्धि योग का आरंभ, बालव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 2 मिनट तक, उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा। आज ही गण्डमूल रात्रि 10 बजकर 33 मिनट तक। मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट। http://dlvr.it/QRgGpS
0 notes