Don't wanna be here? Send us removal request.
Text
पद्मश्री एवं हास्य कवि डॉ. सुरेन्द्र दुबे नहीं रहे, आज दोपहर ली अंतिम सांस
रायपुर। छ्त्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे का निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार डॉ. सुरेन्द्र दुबे का उपचार एसीआई रायपुर में लंबे समय से जारी था। हृदय की गति रूकने के कारण आज दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। इसकी जानकारी उनके परिवार के करीबियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की���
0 notes
Text
एअर इंडिया हादसे के बाद मिले ब्लैक बॉक्स के जांच जारी, उड्डयन मंत्रालय ने दी जानकारी
दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एअर इंडिया हादसे के बाद मिले ब्लैक बॉक्स के जांच से जुड़ी जानकारी साझा की है। मंत्रालय ने बताया है कि 24 जून को फ्रंट ब्लैक बॉक्स से क्रैश प्रोटेक्शन मॉड्यूल (सीपीएम) को सुरक्षित रूप से निकाल लिया गया और 25 जून को मेमोरी मॉड्यूल को सफलतापूर्वक एक्सेस किया गया और इसका डेटा एएआईबी लैब में डाउनलोड किया गया। सीवीआर और एफडीआर डेटा का विश्लेषण जारी है। नागरिक उड्डयन…
0 notes
Text
अब दोपहिया वाहनों का भी लेगा टोल टैक्स, जानें कब से देना होगा
नेशनल हाइवे यानी राष्ट्रीय राजमार्ग का इस्तेमाल करने वाले दोपहिया वाहनों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल पर अब दोपहिया वाहनों को भी टैक्स देना होगा. ये नियम 15 जुलाई से लागू होगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोपहिया वाहनों को जब आप खरीदते हैं तो उसी दौरान टोल टैक्स को वसूल लिया जाता है. ऐसे में जब दोपहिया वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा से…
0 notes
Text
सुहागरात में दुल्हन ने दूल्हे को दिखाई चाकू, छूने पर दी धमकी, दीवार लांघकर रफूचक्कर
यूपी के प्रयागराज में एक दुल्हन ने सुहागरात पर दूल्हे के साथ कुछ ऐसा किया कि उसे भी राजा रघुवंशी मर्डर केस याद आ गया. सुहागरात में दुल्हन ने अपने दूल्हे को चाकू दिखाकर धमकी दी कि अगर उसने उसे छुआ तो उसके शरीर के 35 टुकड़े मिलेंगे. यही नहीं, वह अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद करने लगी. दुल्हन अगली रात दूल्हे के घर की दीवार लांघकर रफूचक्कर हो गई. मिली जानकारी के अनुसारप्रयागराज के नैनी इलाके में…
0 notes
Text
अलकनंदा नदी में गिरी ट्रेवलर, 19 लोग थे सवार, दो की मौत
रुद्रप्रयाग जनपद में आज गुरुवार ��ुबह ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर घोलतीर के समीप एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहे यात्रियों का एक टेंपो-ट्रेवलर अनियंत्रित होकर सीधे अलकनंदा नदी में जा गिरा। वाहन में चालक सहित 19 लोग सवार थे। 17 लोग एक परिवार के थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भी घटनास्थल पर पहुंचने की सूचना है। हादसे की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें मौके…
0 notes
Text
आज का राशिफल (26 जून) जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन
मेष आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको घर परिवार में बड़ों की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी नए घर मकान आदि भी खरीदारी कर सकते हैं। आपकी सेहत में कोई पुरानी समस्याओं उभर सकती है, जिसको लेकर आप लापरवाही कर रहे थे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है और शत्रु भी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आप जीवनसाथी से काम को लेकर…
0 notes
Text
कोचिंग के लिए निकली छात्रा को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंदा
बिला��पुर जिले में जन्मदिन के दिन एक छात्रा की जिंदगी दर्दनाक सड़क हादसे में खत्म हो गई। जन्मदिन के दिन कोचिंग के लिए निकली छात्रा को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीछे से रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक घटनास्थल से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है। रिसदा गांव में रहने वाली…
0 notes
Text
ऑरेंज अलर्ट : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से मचाई तबाही, बाढ़ की घटनाएं, अस्त-व्यस्त जनजीवन
दिल्ली। मानसून की दस्तक के बाद बुधवार को ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से कई जगह तबाही हुई है। बंजार, सैंज कुल्लू, मणिकर्ण से लेकर मनाली तक जिले में विभिन्न स्थानों पर बादल फटने और अचानक आई बाढ़ की घटनाएं सामने आई हैं। बुधवार को कुल्लू के सैंज के जीवानाला, गड़सा के शिलागढ़, मनाली के स्रो गैलरी, बंजार के होरनगाड़ में बादल फटने की घटना हुई है। इसी प्रकार गड़सा घाटी में हुरला नाला,…
0 notes
Text
पति-पत्नी ने साजिश रचकर क्लाइंट की हत्या की फिर भागे दिल्ली, संदूक में भरकर फेंकी थी लाश
रायपुर। राजधानी के डी.डी. नगर थाना क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। वकील अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा ने अपने ही क्लाइंट किशोर पैकरा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने शव को सीमेंट डालकर ट्रॉली बैग में बंद किया और टिन की पेटी में भरकर सुनसान स्थान पर फेंक दिया था। इस मामले में कुल चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। हत्या के पीछे 30 लाख की रकम और…
0 notes
Text
अंतरिक्ष की दुनिया में रचा इतिहास : शुभांशु शुक्ला ने इंटरनेशनल स्पेस की ओर उड़ान भरकर भारत की 41 साल बाद कराई वापसी
भारत ने अंतरिक्ष की दुनिया में इतिहास रच दिया है। लखनऊ के रहने वाले शुभांशु शुक्ला ने बुधवार को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की ओर उड़ान भरकर भारत की मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम में 41 साल बाद वापसी कराई। वह अमेरिका की प्राइवेट कंपनी एक्सिओम मिशन के तहत अंतरिक्ष में गए हैं। इस मिशन में भारत के अलावा हंगरी और पोलैंड के अंतरिक्ष यात्री भी शामिल हैं। स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट ने बुधवार दोपहर 12 बजकर…
0 notes
Text
लोकतंत्र का काला अध्याय है आपातकाल: पीएम मोदी
दिल्ली। देश में इमरजेंसी के आज 50 साल पूरे हो गए हैं। आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने इमरजेंसी के दौरान संघर्ष करने वालों को सलाम किया और कहा कि आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, आज भारत के लोकतंत्र के सबसे अंधेरे अध्याय, आपातकाल की घोषणा के 50 साल पूरे हुए हैं। इस दिन को संविधान हत्या दिवस…
0 notes
Text
ऑपरेशन सिंधु : विशेष उड़ान 282 भारतीय नागरिकों को लेकर पहुंची नई दिल्ली
संकटग्रस्त ईरान से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंधु चलाया है। इस ऑपरेशन के तहत मंगलवार देर रात ईरान के मशहद से एक और विशेष उड़ान 282 भारतीय नागरिकों को लेकर नई दिल्ली पहुंची। सुरक्षित वतन वापसी पर संकटग्रस्त ईरान से निकलने वाले लोगों के चेहरे खिल उठे। किसी ने भगवान का शुक्रिया अदा किया तो किसी ने भारतीय दूतावास की जमकर सराहना की। ऑपरेशन सिंधू के तहत अब तक ईरान…
0 notes
Text
सिरफिरा आशिक : घर में घुसकर लड़की को छत से धकेला, नीचे गिरी और हुई मौत
दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में तौफीक नाम के एक युवक ने नेहा नाम की लड़की को छत से नीचे फेंक दिया। यह घटना पांचवीं मंजिल पर हुई। नेहा को गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान न��ीं बच सकी। नेहा के पिता ने आरोप लगाया है कि तौफीक बुर्का पहनकर उनके घर में घुसा था और उसने उनके साथ भी हाथापाई की। परिवार का कहना है कि नेहा पहले तौफीक को राखी बांधती थी, लेकिन बाद में उसने उससे बात करना…
0 notes
Text
पॉलिथीन बनाने की तीन मंजिला फैक्टरी में आग, तीन लोगों के मिले शव, झुलसे लोग भर्ती
दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास एक फैक्टरी में आग लगने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की करीब 16 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। घटनास्थल से तीन लोगों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं, आग में झुलस गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, रिठाला मेट्रो स्टेशन के…
0 notes
Text
छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन रचेंगे रिकॉर्ड, 30 जून को होंगे रिटायर, राज्य के इतिहास में सबसे लंबा कार्यकाल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन 30 जून को रिटायर हो जाएंगे। इसके साथ ही वे राज्य के इतिहास में सबसे लंबा कार्यकाल निभाने वाले मुख्य सचिव बन जाएंगे। उन्होंने अब तक इस पद पर सबसे अधिक समय तक सेवाएं दी हैं, जो छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक इतिहास में एक कीर्तिमान है��� अमिताभ जैन की रिटायरमेंट में अब केवल चार कार्यदिवस शेष हैं—मंगलवार से शुक्रवार तक। शनिवार और रविवार का अवकाश होने के कारण 30 जून,…
0 notes
Text
चरित्र शंका में पत्नी को उतारा मौत के घाट फिर जा छिपा जंगल में, गिरफ्तार
बिलासपुर। प्रार्थी दशमत बाई सौता निवासी मझवानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22-23.06.2025 के दरम्यानी रात को प्रार्थी का दामाद आरोपी पंचराम सौता अपने पत्नी रात बाई को चरित्र शंका कर ग्राम छतौना रगरापारा के जंगल मे ईटा डंडा से मारकर हत्या कर दिया है. प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।घटना के सम्बन्ध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) अवगत…
0 notes
Text
13वां पासपोर्ट सेवा दिवस : विदेश मंत्री ने ई-पासपोर्ट रोलआउट का किया एलान
दिल्ली। विदेश मंत्रालय (एमईए) 24 जून को 13वां पासपोर्ट सेवा दिवस मना रहा है। इस मौके पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बधाई दी है। जयशंकर ने पासपोर्ट दिवस पर अपने संदेश में कहा कि ये मेरे लिए बहुत खुशी की बात है कि मैं देश और विदेश म���ं कार्यरत हमारे सभी पासपोर्ट निर्गमन प्राधिकरणों के साथ 13वें पासपोर्ट सेवा दिवस के अवसर पर जुड़ रहा हूं। विदेश मंत्रालय 24 जून 1967 को पारित पासपोर्ट अधिनियम को लेकर…
0 notes