helphindimesblog
helphindimesblog
helphindime
77 posts
Don't wanna be here? Send us removal request.
helphindimesblog · 4 years ago
Text
10 BENEFITS ORGANIC FARMING IN HINDI
1.कृषि की वह पद्धति है जिसमें रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के प्रयोग के बिना या न्यूनतम प्रयोग से फसलों को उगाया जाता है वह जैविक खेती कहलाती है।
2 इस तरह की खेती का मुख्य उद्देश्य भूमि की उर्वरक क्षमता को बढ़ाना, फसल चक्र को बनाए रखना, रासायनिक पदार्थों व कीटनाशकों से होने वाले नुकसान को रोकना होता है।
3 ऑर्गेनिक फार्मिंग में फसलों में कारखानों से निर्मित रासायनिक उर्वरक, कीटनाशकों का प्रयोग नहीं किया जाता।
4 जैविक खेती में प्राकृतिक ख���द का इस्तेमाल किया जाता है।
Tumblr media
5 जैविक खाद का निर्माण प्राकृतिक चीजों से किया जाता है। जिनमें पशुओं के मल-मूत्र गोबर, फसलों के अवशेष, वर्मी कंपोस्ट केंचुआ खाद, हरी खाद आदि शामिल होती है।
6 जैविक खाद को बनाने में 3 से 6 महीने का समय लगता हैं।
7 जैविक खेती में फसलों को कीटों और बीमारी से बचाने के लिए भी रसायनों का प्रयोग नहीं किया जाता।
8 इसमें नीम की पत्ती का घोल, निंबोली, हल्दी, एलोवेरा, मिर्च, लहसुन आदि के छिड़काव से फसलों को कीटो से बचाया जाता हैं।
9 सिक्किम विश्व का पहला राज्य है जहां पर 100 फ़ीसदी जैविक कृषि की जाती है।
10 सिक्किम को जैविक खेती के लिए ‘स्वर्ण पुरस्कार’ दिया गया है।
Click here To Read More
0 notes
helphindimesblog · 4 years ago
Text
GOA HISTORY AND INTERESTING FACTS IN HINDI
1 क्षेत्रफल के आधार पर गोवा भारत के सबसे छोटे राज्यों में शुमार है। इसकी राजधानी पणजी है।
   2 गोवा का सबसे बड़ा शहर वास्कोडिगामा है।
   3 गोवा के समुद्र तट की लंबाई 132 किलोमीटर है।
   4 धार्मिक आधार पर गोवा में 60 फ़ीसदी हिंदू तथा 28% ईसाई रहते हैं। इसके साथ यहां पर मुस्लिम, सिख जैसे अन्य धर्मों के लोग रहते हैं, जो कि अल्पसंख्यक है।
   5 गोवा में घूमने की जगह है जिनमें से प्रमुख बागा बीच, दूधसागर वॉटरफॉल, अगुआडा किला मुख्य है
Tumblr media
   6 गोवा की जनसंख्या 14,58,545 है और जनसंख्या की दृष्टि से यह भारत का चौथा सबसे छोटा राज्य।
   7 गोवा को दो भागों में या कहें कि गोवा को 2 जिलों में बांटा गया है जिनमें से एक है उत्तरी गोवा और दूसरा है दक्षिणी गोवा।
   8 गोवा की राजभाषा कोंकणी है। इसके अलावा भी यहां पर पुर्तगाली, मराठी, इंग्लिश, हिंदी, उर्दू बोली जाती है।
   9 गोवा की राजधानी पणजी पर्यटकों के लिए सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है।
   10 19 दिसंबर 1961 ने भारत में सैन्य अभियान चलाया और पुर्तगालियों को हराकर भारत को अपने अधीन कर लिया।
Click Here To Read More
0 notes
helphindimesblog · 4 years ago
Text
10 POINTS CHHATTISGARH HISTORY AND INTERESTING FACTS IN HINDI
1 संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत 1 नवंबर 2000 में एक राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ का गठन हुआ। यह भारत का 26वां राज्य बनाया गया।  
   2 छत्तीसगढ़ का कुल क्षेत्रफल 1,35,194 वर्ग किलोमीटर है। यह चारों तरफ से छोटे-बड़े पर्वतों और घने जंगलों से घिरा हुआ है।
   3 जब छत्तीसगढ़ का गठन राज्य के रूप में हुआ था उस दौरान इसमें कुल 16 जिले थे। मौजूदा समय में छत्तीसगढ़ में 28 जिले हैं।
   4 वैसे तो छत्तीसगढ़ की आधिकारिक भाषा हिंदी है। लेकिन राज्य में अधिकतर लोग हिंदी की बोली छत्तीसगढ़ी बोलते हैं।
   5 छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा आदिवासी जनसंख्या निवास करती है। साल 2011 की जनगणना के मुताबिक राज्य में कुल जनसंख्या में से अनुसूचित जातियों व जनजातियों की संख्या 78.22 लाख है।
Tumblr media
   6 छत्तीसगढ़ में कुछ राज्य विशेष त्यौहार मनाया जाते हैं जिनमें बस्तर का दशहरा, सकट, हरेली, रायगढ़ का गणेशोत्सव, बिलासपुर का राउत, मढई आदि शामिल है।
   7 छत्तीसगढ़ में बड़ी मात्रा में धान की पैदावार होती है जिस वजह से इसे धान का कटोरा नाम से जाना जाता है।
   8 छत्तीसगढ़ में 80 फ़ीसदी लोग ग्रामीण इलाकों में निवास करते हैं जबकि सिर्फ 20 फ़ीसदी लोग शहरी ईलाकों में रहते हैं।
   9 जिस तेंदू के पत्ते से बीड़ी बनाई जाती है उसका 70 फ़ीसदी उत्पादन छत्तीसगढ़ में होता है।
   10 छत्तीसगढ़ की जनसंख्या 2,55,45,198 है।
Click Here To Read More
0 notes
helphindimesblog · 4 years ago
Text
10 POINTS KHARIF & RABI CROPS DIFFERENCE
1 रबी फसलों की बुवाई नवंबर-दिसंबर में की जाती है और इन्हें मार्च-अप्रैल में काटा जाता है। खरीफ फसलों को जून-जुलाई में बोया जाता है तथा इसे दिसंबर-अक्टूबर में काट लिया जाता है।
   2 रबी फसलों में गेहूं, चना, जौ,  मटर, तिलहन आदि को बोया जाता है। वहीं खरीफ़ फसलों में चावल, ज्वार, मक्का, मूंगफली, जुट आदि को बोया जाता है।
   3 रबी फसलों में खाद्यान्न फसलें प्रमुख होती है जबकि खरीफ़ फसलों में नकदी और व्यापारिक फसलों की प्रधानता रहती है।
   4 खरीफ शब्द का अर्थ अरबी भाषा में पतझड़ होता है। वही रबी  शब्द का अर्थ वसंत होता है।
   5 खरीफ फसलें पकने में कम समय लेती हैं जब रबी  फसलें पकने में अपेक्षाकृत ज्यादा समय लेती है।
Tumblr media
   6 खरीफ फसलें तब पुष्पित होते हैं जब दिन छोटे होते हैं। जबकि रबी  फसलें तब पुष्पित तो होती है जब दिन बड़े होते हैं।
   7 खरीफ फसलों का प्रति हेक्टेयर उत्पादन रबी फसलों के मुकाबले कम होता है।
   8 खरीफ फसलों की वृद्धि के लिए गर्म और गिला मौसम जरूरी होता है। वही रबी फसलों को उगाने के लिए ठंडा और शुष्क मौसम आवश्यक होता है।
   9 खरीफ फसलों की वृद्धि के लिए अत्यधिक मात्रा में पानी की जरूरत होती है वही रवि फसलों को वृद्धि के लिए अपेक्षाकृत कम पानी की जरूरत होती है।
  10 खरीफ फसलों में वर्षा का जल, समय और मात्रा महत्वपूर्ण होता है लेकिन रबी फसलों के लिए यह ज़रूरी नहीं होता।
0 notes
helphindimesblog · 4 years ago
Text
1O PINTS FOR WORLD TIME ZONE JOURNEY
1 एक ऐसा क्षेत्र जहां एक ही समय में एक समान मानक समय का पालन किया जाता है वह टाइम जोन कहलाता है।
   2 पृथ्वी में 360 देशांतर रेखाएं हैं इन्हीं के हिसाब से टाइम जोन का निर्धारण किया जाता है।
   3 पूरी पृथ्वी को 24 टाइम जोन में बांटा गया है, वैसे मौजूदा समय में 40 टाइम जोन है।
   4 फ्रांस में दुनिया के सबसे ज्यादा टाइम जोन है। यह देश कुल 12 टाइम ज़ोन में विभाजित किया गया है।
   5 फ्रांस के बाद अमेरिका, रूस, यूनाइटेड किंग्डम, ऑस्ट्रेलिया सबसे ज्यादा टाइम जोन वाले देश माने जाते हैं।
Tumblr media
   6 भारत में एक ही टाइम जोन है लेकिन ब्रिटिश राज के दौरान इसे दो टाइम जोन में विभाजित किया गया था।
   7 भारत के पूर्वोत्तर राज्य से लगातार दो टाइम बनाए जाने की मांग की जा रही है क्योंकि भारत के अन्य राज्यों के मुकाबले पूर्वोत्तर राज्यों में पहले सुबह होती है।
   8 साल 1884 के मेरिडियन कॉन्फ्रेंस में पूरी दुनिया को 24 टाइम जोन में विभाजित किया गया था।
   9 टाइम जोन के निर्धारण से पहले पूरी दुनिया में सूरज की रोशनी के आधार पर समय का पता लगाया जाता था।
   10 इंग्लैंड के ग्रीनविच की एक वेधशाला से 0 Degree की शुरुआत होती है।
Click Here To Read More
शेयर करें
0 notes
helphindimesblog · 4 years ago
Text
10 POINTS FOR LCD & LED TELEVISION DIFFERENCE
1.एलईडी का अर्थ होता है Light Emitting Diode और एलईडी का अर्थ होता है Light Emitting Diode.
2.एलईडी में Edge lighting  और Full Aray  lighting बैकलाइट
का इस्तेमाल किया जाता है। जबकि एलसीडी में fluorescent lamp का इस्तेमाल होता है।
3.एलईडी की पिक्चर क्वालिटी LCD से अच्छी होती है।
4.एलइडी टीवी का कलर एलसीडी टीवी से अच्छा होती है।
5.LED में एफिशिएंस एनर्जी का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे इसमें बिजली की खपत भी कम होती है।
Tumblr media
6.एलईडी टीवी का दाम एलसीडी टीवी के मुकाबले थोड़ी ��्यादा होता है।
7.एलसीडी की तुलना में एलईडी ज्यादा पतला और इसका वझन भी कम होता है।8.एलसीडी टीवी की तुलना में एलईडी टीवी में बेहतर रेसोल्यूशन होता है।
9.LED टीवी LCD टीवी के मुकाबले आकार में बड़े होते हैं।
10.LED का जीवनकाल LCD के मुकाबले ज्यादा होता है।
Click Here Read More
0 notes
helphindimesblog · 4 years ago
Text
ESSAY ON IMPORTANCE OF HARD WORK
Tumblr media
परिश्रम मानव जीवन का अभिन्न अंग है, बिना परिश्रम कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता। परिश्रम ही मानव का चरित्र निर्माण करता है और उ���े महान बनाता है। इतिहास उठा कर देखेंगे तो आप समझ जायेंगे की बड़े से बड़े महापुरुष को ऊंचाई पर पहुंचाने वाला कोई और नहीं बल्कि उनका परिश्रम ही था।
परिश्रम पर कुछ बिंदु इस प्रकार है:-
1. परिश्रम दो प्रकार का होता है शारीरिक व मानसिक परिश्रम।
2. परिश्रम के द्वारा प्राप्त सफलता स्थाई होती है और कोई उसे आपसे छीन नहीं सकता।
3. परिश्रम नए अवसरों का निर्माण करती है।
4. परिश्रम जीवन में सकारात्मकता का संचार करती है।
5. परिश्रम हमे आलस्य से बचाता है और जीवन के प्रति हमारे दृढ़ रवैये को दर्शाता है।
Click Here Read More
0 notes
helphindimesblog · 4 years ago
Text
10 POINTS DEBIT & CREDIT CARD DIFFERENCE
1 डेबिट कार्ड से खर्च करने वाले पैसे आपके अपने होते हैं। जिन्हें आपने बैंक में जमा किया होता है। वही क्रेडिट कार्ड से खर्च किए जाने वाले पैसे एक तरह से बैंक से उधार लिए जाते हैं।
   2 डेबिट कार्ड का इस्तेमाल सीमित है। जब तक आपके अकाउंट में पैसा है तब तक आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। वही क्रेडिट कार्ड में भी एक लिमिट होती है उसी लिमिट तक आप बैंक से पैसे ले सकते हैं।
   3 डेबिट कार्ड से लिए गए पैसों के लिए आपको ब्याज का भुगतान नहीं करना पड़ता। जबकि क्रेडिट कार्ड में यदि आप पैसे लेते हैं तथा समय पर भुगतान नहीं करते तो इसके लिए आपको ब्याज देना पड़ता है
   4 क्रेडिट कार्ड का सर्विस चार्ज काफी अधिक होता है जबकि डेबिट कार्ड का कम होता है।
   5 क्रेडिट कार्ड में आपको शॉपिंग करने के लिए EMI का ऑपशन मिलता है, डेबिट कार्ड में यह विकल्प नहीं मिलता हैं।
Tumblr media
   6 डेबिट कार्ड वह हर व्यक्ति ले सकता है जिसका अकाउंट किसी बैंक में हो। लेकिन क्रेडिट कार्ड लेने के लिए आपके पास अपना कोई बिजनेस या फिर मासिक सैलरी होनी चाहिए।
   7 क्रेडिट कार्ड से रकम निकालने की लिमिट आपके आर्थिक आधार के अनुसार तय की जाती है।
   8 क्रेडिट व डेबिट कार्ड में एक समानता यह है कि दोनों कार्ड का इस्तेमाल खरीदारी के बाद भुगतान के लिए किया जा सकता है।
   9 यह दोनों कार्ड ही दिखने में प्लास्टिक के होते हैं तथा एक समान साइज के होते हैं।
   10  जिस तरह क्रेडिट कार्ड में बैंक से पैसे निकालने की लिमिट होती है वैसे ही डेबिट कार्ड में एटीएम से पैसे निकालने की भी एक लिमिट होती है।
Click Here To Read More
0 notes
helphindimesblog · 4 years ago
Text
10 POINTS FOR TRADING & DEMAT ACCOUNT DIFFERENCE IN HINDI
1 पहले शेयर मार्केट में कंपनियों के शेयरों को खरीदने के लिए बोली लगाई जाती थी लेकिन अब यह काम कंप्यूटर के माध्यम से किया जाता है।
   2 शेयर मार्केट में शेयरों की ऑनलाइन खरीद-फरोख्त के लिए और उन शेयरों को रखने के लिए आपको ट्रेडिंग अकाउंट और डीमैट अकाउंट की जरूरत पड़ती है।
   3 डीमैट अकाउंट का पूरा नाम डिमैटेरियलाइज्ड अकाउंट होता है।
   4 डीमैट अकाउंट में सिर्फ डिजिटल शेयरों को रखा जाता हैं जबकि ट्रेडिंग अकाउंट के द्वारा आप आईपीओ, गोल्ड, म्यूच्यूअल फंड में भी निवेश कर सकते हैं।
   5 यदि आप भी डीमैट अकाउंट खुलवाना चाहते हैं तो भारत में एनएसडीएल और सीडीएसएल यह सेवा प्रदान करती है।
Tumblr media
   6 डीमैट खाते में एनुअल (AMC) देने पड़ते हैं हालांकि ट्रेडिंग खाते वालों को ऐसी जरूरत नहीं होती। अगर आप डीमैट खाता खोलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) और नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) से मंजूरी लेनी जरूरी होती है। लेकिन ट्रेडिंग खाते को खोलने के लिए इसकी जरूरत नहीं होती।
   7 हालांकि ट्रेडिंग अकाउंट और डिमैट अकाउंट दोनों खोलना जरूरी नहीं होता।
   8 डीमैट अकाउंट खोलने के लिए आपको डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट से संपर्क करना पड़ता है। वहीं एक ट्रेडिंग अकाउंट खोलने के लिए आपको किसी ब्रोकर को चुनना होता है।
   9 डीमैट अकाउंट एक गोदाम की तरह काम करता है जबकि ट्रेडिंग अकाउंट किसी दुकान की तरह काम करता है
   10 शेयरों की खरीद-फरोख्त के लिए आपको ट्रेडिंग, डीमैट अकाउंट के साथ सेविंग अकाउंट की भी जरूरत होती है।
Click Here To Read More
0 notes
helphindimesblog · 4 years ago
Text
10 POINTS FOR DIFFERENCE BETWEEN INFANT AND CHILD IN HINDI
1 महीने से लेकर 2 साल तक के बच्चों को शिशु कहा जाता है वही 2 साल से 12 साल तक के बच्चों को बालक कहा जाता है।
   2 शिशु जिस अवस्था में होते हैं उसे शैशवावस्था के नाम से जाना जाता है तथा बालक जिस अवस्था में होते हैं उसे बाल्यावस्था कहा जाता है।
   3 शिशुओं में नकल करने की प्रवृत्ति पाई जाती है तो बालकों में जिज्ञासा करने की प्रवृत्ति होती है।
   4 शैशवावस्था  शिशु के व्यक्तित्व के निर्माण का प्रथम चरण होती है। बाल्यावस्था में जाकर उसके व्यक्तित्व का निर्माण पूरा होने लगता है।
   5 शैशवावस्था में बच्चे अपने माता-पिता के अनुरूप रुचियों का विकास करते हैं जबकि बाल्यावस्था में जाकर बच्चे अपनी खुद की रूचियों का विकास करते हैं।
Tumblr media
   6 शिशु में अभिगम प्रक्रिया तीव्र होने की वजह से वह नई बातों को जल्दी सीखते हैं। लेकिन बाल्यावस्था में जाकर उनकी अभिगम प्रक्रिया मंद हो जाती है।
   7  शिशुओं में प्रत्येक बात को बार-बार दोहराने की प्रवृत्ति होती है लेकिन बालकों में यह प्रवृत्ति नहीं होती।
   8  शिशु इस दौरान चलना सीखते हैं जबकि बालक इस दौरान शारीरिक विकास कर लेते हैं।
   9 शिशुओं में भाषा कौशल का विकास होना शुरू होता है जबकि बाल्यावस्था के अंत तक उनमें भाषा कौशल का विकास हो जाता है।
   10 शिशु शैशवावस्था के दौरान अपने माता-पिता से संपर्क स्थापित करते हैं लेकिन बाल्यावस्था में आकर वे अपने परिजनों के साथ-साथ दोस्तों के साथ भी संपर्क स्थापित करते हैं।
Click here to Read More
0 notes
helphindimesblog · 4 years ago
Text
10 POINTS PANDEMIC AND EPIDEMIC DIFFERENCE HINDI
1 पैनडैमिक शब्द की उत्पत्ति ग्रीक शब्द पैन (Pan) से हुई है। वहीं एपिडेमिक शब्द की उत्पत्ति ग्रीक शब्द एपी (Epi) से हुई है।
   2 विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना वायरस को एक ग्लोबल पैनडैमिक (Global Pandemic) घोषित किया गया है।
   3 पैनडैमिक वैश्विक स्तर पर फैल जाता है। जबकि एपिडेमिक किसी देश की सीमाओं के अंदर ही फैलता है।
   4 पैनडैमिक से बड़े स्तर पर लोग संक्रमित होते है। एपिडेमिक में इसके मुकाबले कम लोग संक्रमित होते हैं।
   5 पैनडैमिक की वजह से बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु होती है। जबकि एपिडेमिक में इसके मुकाबले कम मृत्यु दर होती है।
   6  कोरोनावायरस पैनडैमिक का उदाहरण है जबकि पोलियो एपिडेमिक का एक उदाहरण है।
   7 एक एपिडेमिक जब अपने वृहत्तर स्तर पर पहुंच जाती है तब वह पैनडैमिक बन जाती है।
   8 जब कोरोनावायरस की उत्पत्ति चीन के वुहान शहर में हुई थी तब वह एक एपिडेमिक के रूप में था। लेकिन जब यह अन्य देश की सीमाओं तक फैला तब वह पैनडैमिक बन गया।
   9 पैनडैमिक और एपिडेमिक दोनों में ही संक्रमण मनुष्य से मनुष्य में फैलता है।
   10  इन दोनों स्थितियों का प्रभाव अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। हालांकि ��क एपिडेमिक के मुकाबले पैनडैमिक से अर्थव्यवस्था ज्यादा चरमरा जाती है।
Click Here To Read More
Tumblr media
0 notes
helphindimesblog · 4 years ago
Text
MADHYA PRADESH HISTORY AND INTERESTING FACTS IN HINDI
1  एक राज्य के रूप में मध्यप्रदेश की स्थापना 1 नवंबर 1956 को हुई थी।
   2 मध्य प्रदेश भारत के ठीक बीचोबीच स्थित है। इसीलिए इसे इस नाम से जाना जाता है।
   3 मध्यप्रदेश 1 नवंबर 2000 तक क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य था।
   4 1 नवंबर 2000 में ही मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ को अलग कर एक नया राज्य बनाया गया।
   5 मध्य प्रदेश की सीमाएं उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान से मिलती है।
Tumblr media
   6 मध्यप्रदेश में खनिज संसाधन भरपूर हैं, यहां हीरे और तांबे के सबसे बड़े भंडार है।
   7 मध्य प्रदेश में जिलों की संख्या 52 है। जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला इंदौर जबकि क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला छिंदवाड़ा है।
   8 इस राज्य का क्षेत्रफल 308,245 वर्ग किलोमीटर है।
   9 साल 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की कुल जनसंख्या 72,626,809 करोड़ है। जिसमें पुरुषों व महिलाओं की जनसंख्या संख्या क्रमश:  37,610,983  व  35,015,826 है।
   10 मध्यप्रदेश के मुख्य व्यंजनों में पोहा, दाल बाफला, बिरयानी पिलाफ़, इंदौरी नमकीन और मावा बाटी सम्मिलित है।
Click Here To Read More
0 notes
helphindimesblog · 4 years ago
Text
WHAT IS REFUGEE IN HINDI?
1 रिफ्यूजी वह व्यक्ति होता है जिसे अपने देश से युद्ध, उत्पीड़न, जातीय-धार्मिक हिंसा आदि कारणों की वजह से पलायन करना पड़ता है।
   2 अपने देश से पलायन करने के बाद रिफ्यूजी किसी अन्य देश में रहने की अनुमति मांगता है। यह शरण ही असायलम कहलाती है।
   3 एक व्यक्ति को शरणार्थी के रूप में मान्यता तब मिलती है जब उसे राजनीतिक कारण, आदिवासी हिंसा या धर्म-जाति के आधार पर भेदभाव का सामना करना पड़ताहै।
   4 इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने 5 मुद्दों जिनमें यौन या लिंग अभिविन्यास, महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न आदि आधारों पर किसी व्यक्ति को शरण देने का आग्रह किया था जिस पर अभी विचार किया जा रहा है।
   5 साल 2018 के आंकड़ों के मुताबिक विश्व भर में शरणार्थियों की संख्या 1.3 करोड़ है।
Tumblr media
   6 विश्व में दो तिहाई शरणार्थी 5 देशों जिनमें सीरिया, सोमालिया, सूडान अफगानिस्तान और म्यांमार से आते हैं।
   7 ज्यादातर शरणार्थी अपने देश से पलायन करने के बाद पड़ोसी देशों में आश्रय लेते हैं।
   8 भारत में शरणार्थी तिब्बत और बांग्लादेश से आते हैं।
   9 शरणार्थियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा समस्या महिलाओं और बच्चों को आती हैं क्योंकि तस्करों के हाथों में लग जाने के बाद उनसे जबरदस्ती देह व्यापार करवाया जाता है।
   10 शरणार्थियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए शरणार्थियों को शरण का अधिकार दिया गया है।
Click Here To Read More    
0 notes
helphindimesblog · 4 years ago
Text
DIFFERENCE BETWEEN ADVERTISING AND PUBLIC RELATIONS IN HINDI
1 विज्ञापन का उद्देश्य होता है उत्पाद या सेवा की तरफ लोगों को आकर्षित करना तथा उन लोगों को ग्राहकों में तब्दील करना। जबकि जनसंपर्क का उद्देश्य होता है लोगों में उत्पादों को लेकर छवि निर्माण करना।
   2  किसी भी जनसंचार माध्यम में विज्ञापन देने के लिए आपको निश्चित राशि की भुगतान करनी होती है जबकि जनसंपर्क में यह जरूरी नहीं होता।
   3 विज्ञापन का सकारात्मक पक्ष यह है कि जिस उत्पाद का विज्ञापन बनाया गया है उसे बजट के हिसाब से विभिन्न माध्यमों में प्रदर्शित किया जाता है जबकि जनसंपर्क के जरिए एक संदेश या समाचार सिर्फ एक बार प्रकाशित किया जा सकता है।
   4 विज्ञापन को पेड मीडिया के नाम से जाना जाता है क्योंकि यह पैसे लेकर किसी कंपनी के विज्ञापन को प्रदर्शित करता है जबकि जनसम्पर्क को अर्जित मीडिया कहा जाता है क्योंकि यह स्वयं बिना किसी भुगतान के मीडिया अर्जित करता है।
Tumblr media
   5 विज्ञापन में क्रियात्मक भाषा शैली का प्रयोग किया जा सकता है जैसे उत्पाद को तुरंत खरीदें, आज ही संपर्क करें जबकि जनसंपर्क में बिना किसी टालमटोल और बकवास के साधारण भाषा का प्रयोग किया जाता है।
   6 विज्ञापनों के मुकाबले जनसंपर्क ज्यादा विश्वसनीय होता है क्योंकि लोगों को पता होता है कि विज्ञापन के जरिए उत्पाद को बेचने की कोशिश की जा रही है।
   7 विज्ञापन तथा जनसंपर्क में कवरेज को लेकर विभिन्नता होती है विज्ञापन को बार-बार प्रदर्शित किया जा सकता है जबकि जनसंपर्क के साथ ऐसा नहीं होता।
   8 विज्ञापन के सामग्री पर यह नियंत्रण होता है उसे मीडिया में कब और कैसे प्रदर्शित करना है जबकि जनसंपर्क में इसका निर्णय पत्रकार लेते हैं।
   9 विज्ञापनों क��� उद्देश्य लोगों का ध्यान आकर्षित करना ह��ता है जबकि जनसंपर्क का उद्देश्य लोगों से संबंधों की स्थापना करना होता है।
   10 विज्ञापनों में व्यवसायिक उद्देश्यों को देखते हुए भाषा शैली, अपील, कॉपीराइटिंग आदि चीजों का ध्यान रखा जाता है।
Click Here To Read More
0 notes
helphindimesblog · 4 years ago
Text
FAMOUS TEMPLES OF UTTARAKHAND
दोस्तों, उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से जाना जाता है, उत्तराखंड वर्ष 2000 में उत्तर प्रदेश से अलग हुआ था, साल 2000 से साल 2006 तक उत्तराखंड को उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था बाद में उत्तरांचल का नाम बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया। देहरादून उत्तराखंड की राजधानी है, उत्तराखंड को देवभूमि माना जाता है अतः यहाँ पर समस्त हिन्दू देवी देवताओं के मंदिर विराज मान है। देवभूमि उत्तराखंड के पवित्र 7 मंदिर इस प्रकार हैं : -
Tumblr media
1. केदारनाथ मंदिर
2. तुंगनाथ मंदिर
3. बद्रीनाथ मंदिर
4. नंदा देवी मंदिर
5. दूनागिरी मंदिर
6. नैना देवी मंदिर
7. मद्महेश्वर मंदिर
उपरोक्त मंदिरों के बारे में सम्पूर्ण जानकरी के लिए पूरा लेख पढ़ें।
Click Here To Read More
0 notes
helphindimesblog · 4 years ago
Text
fathers day hindi
Tumblr media
हर वर्ष जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे के रूप में मनाया जाता है, इस वर्ष भी 20 जून को फादर्स डे मनाया जाना है, आइये जानते है कि फादर्स डे में अपने पिता को कैसे स्पेशल फील कराया जा सकता है-
1. एक दिन के लिए पिता की सारी ज़िम्मेदारियों खुद संभालें।
2. पिता के साथ बैठ कर पुरानी यादें दोहराएं।
3. पिता के पसंद का खाना बना कर उनको खुश करें।
4. पिता को अच्छा और स्पेशल महसूस कराने के लिए डिनर पर बाहर ले जाएं।
5. घर में ही एक सरप्राइस पार्टी का आयोजन करें।  
6. पिता के लिए एक यात्रा की योजना बनाएं और उन्हें घुमा कर लाएं।
7. पिता को खरीदारी के लिए बाहर ले जाएं।
Click here To read More
शेयर 
fathers day hindi
0 notes
helphindimesblog · 4 years ago
Text
10 POINTS FOR INDIAN NAVY & MERCHANT NAVY DIFFERENCE
1 इंडियन नेवी या भारतीय नौसेना का संबंध भारतीय सेना से होता है जो समुद्री सीमाओं में देश की रक्षा करती है। वही व्यापारिक नौसेना या मर्चेंट नेवी का काम समुद्र में सामानों और यात्रियों को एक से दूसरी जगह तक पहुंचाना होता है।
   2 भारतीय नौसेना विश्व की चौथी सबसे शक्तिशाली नौसेनाओं में से एक मानी जाती है।
   3 भारतीय नौसेना की स्थापना 1612 में हुई। हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है।
   4 भारतीय नौसेना एक स्थाई नौकरी है जबकि मर्चेंट नेवी कॉन्ट्रैक्ट आधारित नौकरी है।
   5 मर्चेंट नेवी की सैलरी भारतीय नौसेना से कई गुना ज्यादा होती है।
Tumblr media
   6 मर्चेंट नेवी में निजी तथा सार्वजनिक कंपनियां उम्मीदवारों को हायर करती है जबकि भारतीय नौसेना एक सरकारी नौकरी है।
   7 भारतीय नौसेना में छुट्टी करने पर भी आपको सैलरी मुहैया करवाई जाती है जबकि मर्चेंट नेवी में ऐसा नहीं होता।
   8 भारतीय नौसेना में 60 वर्ष से अधिक आयु होने पर आपको रिटायरमेंट मिलती है। लेकिन मर्चेंट नेवी में यह सीमा नहीं है।
   9 मर्चेंट नेवी में भर्ती के लिए आपको मरीन इंजीनियरिंग की डिग्री लेनी जरूरी होती है वहीं भारतीय नौसेना में भर्ती के लिए आपको कई परीक्षाओं को पास करना होता है।
   10  युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना समुद्री सीमा पर तैनात होकर देश की रक्षा करती है। वही मर्चेंट नेवी युद्ध के दौरान लोगों और सामानों को एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचाती है।
Click Here To Read More
0 notes