Don't wanna be here? Send us removal request.
Text
रोमांचक मुकाबले में अरविंद कुमार शर्मा की जीत, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को 7503 वोटों से हराया

अरविंद शर्मा को 573845, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को 566342 मत मिले
हरियाणा की सबसे हॉट सीट रोहतक में कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा और भाजपा के अरविंद शर्मा के बीच कांटे का मुकाबला रहा। अंत तक यह सीट फंसी रही। रात करीब 4 बजे अरविंद शर्मा को 7503 मतों से विजयी घोषित किया गया। अरविंद शर्मा को 573845 मत मिले। दीपेंद्र सिंह हुड्डा को 566342 मत प्राप्त हुए। 9 विधानसभाएं आती हैं रोहतक लोकसभा में रोहतक लोकसभा के अंतर्गत 9 विधानसभा सीट आती हैं। इसमें महम, गढ़ी सांपला, रोहतक, कलानौर, बहादुरगढ़, बादली, झज्जर, बेरी और कोशली शामिल है। इनमें से 5 सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं, जिनका सीधे-सीधे दीपेंद्र हुड्डा को सपोर्ट है। वहीं चार सीटों पर भाजपा विधायक हैं, जो अरविंद शर्मा के लिए दिन-रात चुनाव में लगे रहे। हरियाणा की ब्रेकिंग न्यूज़ अब सबसे पहले आपके पास : डाउनलोड करें : DOWNLOAD ( 3MB ) रोहतक पर एक नजर रोहतक लोकसभा सीट हुड्डा परिवार का गढ़ रही है। हरियाणा बनने से पहले यह सीट पंजाब में थी। 1952 में हुए पहले लोकसभा चुनाव से लेकर आज तक 16 चुनावों में सबसे ज्यादा 10 बार कांग्रेस इस सीट पर जीती है। इस जीत में हुड्डा परिवार का अहम किरदार रहा। क्योंकि, 10 में से 8 बार हुड्डा परिवार कांग्रेस के लिए जीत लेकर आए। रणबीर हुड्डा की तीसरी पीढ़ी दीपेंद्र हुड्डा मौजूदा सांसद हैं। यहीं से जीत हासिल कर देवीलाल पहुंचे थे लोकसभा और बने थे उपप्रधानमंत्री देवीलाल यूं तो सिरसा जिले से थे लेकिन 1989 में हुए 9वीं लोकसभा के लिए चुनाव में वे राजस्थान के सीकर और हरियाणा के रोहतक से लड़े। दोनों सीटें जीते और लोकसभा पहुंच गए। यहां वे जनता दल सरकार में उपप्रधानमंत्री चुने गए। हरियाणा की ब्रेकिंग न्यूज़ अब सबसे पहले आपके पास : डाउनलोड करें : DOWNLOAD ( 3MB ) भाजपा आज तक नहीं जीत सकी रोहतक सीट, लेकिन जनसंघ ने 2 बार की थी जीत हासिल भारतीय जनता पार्टी आज तक के इतिहास में एक बार भी रोहतक लोकसभा सीट नहीं जीत सकी है। मोदी लहर में भी रोहतक एकमात्र सीट थी, जिस पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। हालांकि इस सीट पर 1962 में जनसंघ के उम्मीदवार लहरी सिंह विजय हासिल कर देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुंचे थे। 1971 में भारतीय जनसंघ के उम्मीदवार मुख्तियार सिंह चुनाव जीते थे। 1975 में इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल के बाद पूरे देश में कांग्रेस विरोधी लहर थी। 1977 में जब लोकसभा चुनाव हुए तो इस सीट पर भारतीय लोकदल के उम्मीदवार शेर सिंह जीते थे। इस चुनाव में भारतीय लोकदल ने हरियाणा की सभी 10 सीटें जीती थी। source:bhaskar Read the full article
0 notes
Text
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को उनके गढ़ में हराकर दोबारा सांसद बने रमेश कौशिक

सोनीपत। लोकसभा चुनाव में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को अपने ही गढ़ में हार का सामना करना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी रमेश कौशिक ने भूपेंद्र हुड्डा को 164864 वोट से हराया। रमेश कौशिक की जीत का अंतर भी इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले दोगुना से ज्यादा हो गया। भूपेंद्र हुड्डा को जहां 422800 वोट मिले, वहीं सांसद रमेश कौशिक को 587664 वोट मिले। वहीं जींद उपचुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाली जजपा के दिग्विजय चौटाला केवल 51162 वोट तक सिमट गए और उनकी जमानत तक जब्त हो गई। जबकि इनेलो से कई गुणा ज्यादा लोसुपा की राजबाला सैनी ने 35046 वोट जुटा लिए। हरियाणा की ब्रेकिंग न्यूज़ अब सबसे पहले आपके पास : डाउनलोड करें : DOWNLOAD ( 3MB ) सोनीपत लोकसभा सीट से जहां भाजपा ने सांसद रमेश कौशिक पर गैर जाट होने के कारण दांव खेला था तो कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को प्रत्याशी बनाया था। जिसके अगले ही दिन जजपा ने दिग्विजय चौटाला को प्रत्याशी घोषित कर दिया तो इनेलो से सुरेंद्र छिक्कारा को मैदान में उतारा गया था। सोनीपत में कांग्रेस से हुड्डा गुट के पांच विधायक होने के कारण इसे भूपेंद्र हुड्डा का गढ़ कहा जाता है। इस कारण ही माना जा रहा था कि यहां भाजपा व कांग्रेस में कांटे का मुकाबला रहेगा और इनके प्रत्याशियों की हार-जीत में बड़ा अंतर नहीं होगा। लेकिन सोनीपत जिले की छह विधानसभा व जींद जिले की तीन विधानसभाओं की वीरवार को जब मतगणना शुरू हुई तो पहले ही राउंड में कांग्रेस के भूपेंद्र हुड्डा काफी पीछे पहुंच गए। पहले ही राउंड में पिछड़े भूपेंद्र हुड्डा कभी आगे नहीं निकल सके और भाजपा प्रत्याशी व सांसद रमेश कौशिक ने दोबारा से जीत दर्ज करके भगवा लहरा दिया। इस तरह सोनीपत लोकसभा सीट पर इतिहास रचते हुए चौथी बार भगवा फहर गया, जबकि इससे पहले कांग्रेस व भाजपा इस सीट पर तीन-तीन बार जीत दर्ज कर चुकी थी। रमेश कौशिक को डीसी डॉ. शालीन ने जीत का शपथ पत्र दिया और उनकी जीत पर समर्थकों ने जमकर खुशी मनाई। हुड्डा सामने होने पर भी 2014 के मुकाबले दोगुने वोटों से जीते ��ौशिक कांग्रेस ने इसबार सोनीपत लोकसभा सीट को भाजपा से छीनने के लिए अपने कद्दावर नेता व पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को चुनावी मैदान में उतारा था। उसके बावजूद रमेश कौशिक वर्ष 2014 के मुकाबले दोगुने से ज्यादा 164864 वोट से जीते हैं। वर्ष 2014 में रमेश कौशिक को 347203 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस से चुनाव लड़े विधायक जगबीर मलिक को 269789 वोट मिले थे। इस तरह पिछली बार रमेश कौशिक ने 77414 वोट से जीत दर्ज की, लेकिन इस बार कद्दावर नेता के सामने बड़े अंतर से जीतकर रमेश कौशिक संसद में पहुंचे हैं। हरियाणा की ब्रेकिंग न्यूज़ अब सबसे पहले आपके पास : डाउनलोड करें : DOWNLOAD ( 3MB ) जजपा के दिग्विजय को 51162 वोट मिले तो इनेलो 9149 पर अटकी सोनीपत लोकसभा सीट से जजपा के दिग्विजय चौटाला को जींद उपचुनाव के प्रदर्शन को देखते हुए काफी वोट मिलने की उम्मीद थी। लेकिन मतगणना के बाद जजपा केवल 51162 वोटों तक सिमटकर रह गई। जिससे दिग्विजय चौटाला की जमानत जब्त हो गई। यह जरूर है कि जजपा ने इनेलो से ज्यादा वोट लिए और इनेलो के सुरेंद्र छिक्कारा को केवल 9149 वोट मिले। वहीं लोसुपा की राजबाला सैनी भी इनेलो से बेहतर रहीं और उनको 35046 वोट मिल गए। इस तरह मिले वोट प्रत्याशी पार्टी वोट प्रतिशत रमेश कौशिक भाजपा 587664 51.57 भूपेंद्र हुड्डा कांग्रेस 422800 37.48 दिग्विजय चौटाला जजपा 51162 4.53 राजबाला सैनी लोसुपा 35046 3.11 सुरेंद्र छिक्कारा इनेलो 9149 0.81 कुसम पाराशर महिला एवं युवा शक्ति 605 0.05 धर्मबीर चोटीवाला बहुजन महापार्टी 357 0.03 कामरेड बलबीर सिंह एसयूसीआई 881 0.08 मनीष आपकी अपनी पार्टी 309 0.03 महावीर आरएमईपी 509 0.05 मोहन एआईएफबी 392 0.03 राजेश शर्मा पीएसपी 430 0.04 रामदिया एसएनपी 1709 0.15 हरियाणा की ब्रेकिंग न्यूज़ अब सबसे पहले आपके पास : डाउनलोड करें : DOWNLOAD ( 3MB ) सुखबीर खर्ब आरजेएवीपी 535 0.05 सुधीर कुमार बीपीपी 1589 0.14 अनिल कुमार निर्दलीय 1975 0.18 अश्विनी निर्दलीय 1544 0.14 कर्ण सिंह निर्दलीय 1162 0.10 डा. जगबीर सिंह निर्दलीय 383 0.03 जयप्रकाश निर्दलीय 196 0.02 धर्मबीर निर्दलीय 500 0.04 प्रदीप चहल निर्दलीय 128 0.01 बिजेंद्र निर्दलीय 236 0.02 बिजेंद्र कुमार निर्दलीय 256 0.02 मा. रमेश खत्री निर्दलीय 1701 0.15 रविंद्र कुमार निर्दलीय 290 0.02 शियानंद त्यागी निर्दलीय 259 0.02 सतेंद्र राठी निर्दलीय 385 0.03 सतीश राज देशवाल निर्दलीय 4926 0.44 नोटा 2464 0.21 Read the full article
0 notes
Text
हरियाणा में 10 की 10 सीटों पर भाजपा का कब्जा, सीएम मनोहर लाल ने बताया जीत का 'फॉर्मूला'

ख़बर सुनें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जनता ने भाजपा के राष्ट्रवाद के सिद्धांत व विकास की नीतियों का साथ दिया है और वंशवाद की राजनीति को दरकिनार किया है। इस प्रचंड बहुमत से यह साबित होता है कि जनता की पहली पसंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और वर्ष 1971 ��े बाद लगभग 50 साल बाद ऐसा हुआ है जब पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में लगातार दूसरी बार किसी सरकार की वापसी हुई है। उन्होंने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को दिया। उन्होंने कहा कि जनता अब समझ रही है कि उनका हितैषी कौन है। हरियाणा में 10 की 10 सीटें जीती हैं, ये अपने आप में इतिहास है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों व पारदर्शी कार्यप्रणाली के चलते जनता ने एंटी इंकबेंसी की बजाय प्रो-इंकबेंसी को चुना है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास जनता के विकास का कोई विजन नहीं है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों में वंशवाद की हार हुई थी और अब फिर 2019 में जनता ने परिवारवाद को ठुकरा कर हमें स्वीकार किया है। हरियाणा में हमने वंशवाद के गढ़ को भी तोड़ा है। प्रदेश की जनता ने समान विकास के नाते भाजपा के ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ के नारे का समर्थन किया है। उन्होंने प्रदेश के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पर जो विश्वास उन्होंने किया है वे उनका ऋण सूद समेत चुकता करेंगे। आचार संहिता खत्म होने के बाद विधानसभा चुनाव का रोडमैप करेंगे तैयार आदर्श आचार संहिता समाप्त होने के बाद वे हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए आगामी चार महीने के दौरान पार्टी का रोड मैप तैयार करने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव समय पूर्व कराने की कोई संभावना नहीं है। केंद्रीय नेतृत्व को इस बारे निर्णय करना होता है, क्योंकि महाराष्ट्र, झारखंड राज्यों के विधानसभा चुनाव भी हरियाणा के साथ होने हैं। मजबूत होनी चाहिए विपक्ष की भूमिका मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष की भूमिका मजबूत होनी चाहिए, विपक्ष बिखरा हुआ नहीं होना चाहिए और लोकतंत्र में सरकार को सकारात्मक व रचनात्मक सुझाव देना ही विपक्ष की भूमिका होनी चाहिए। प्रदेश में पहले दो वर्षों में हमने प्रदेश की व्यवस्था को समझा और पुरानी व्यवस्था को ठीक करके पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ते हुए हमने कार्य संस्कृति ठीक की। अब प्रदेश में बिचौलियों व दलालों का कोई दखल नहीं है। पुलिस थानों में भी राजनीतिक दखलअंदाजी को खत्म किया है। पारदर्शी तरीके से भर्ती व ट्रांसफर नीति का प्र��ेश के लोगों को पता चल गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सिद्धांत है कि ‘देश पहले, मैं बाद में’ जबकि दूसरी पार्टियां ‘मैं, मेरा घर व मेरा परिवार’ के सिद्धांत पर चलती हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जनता ने भाजपा के राष्ट्रवाद के सिद्धांत व विकास की नीतियों का साथ दिया है और वंशवाद की राजनीति को दरकिनार किया है। इस प्रचंड बहुमत से यह साबित होता है कि जनता की पहली पसंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और वर्ष 1971 के बाद लगभग 50 साल बाद ऐसा हुआ है जब पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में लगातार दूसरी बार किसी सरकार की वापसी हुई है। हरियाणा की ब्रेकिंग न्यूज़ अब सबसे पहले आपके पास : डाउनलोड करें : DOWNLOAD ( 3MB ) उन्होंने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को दिया। उन्होंने कहा कि जनता अब समझ रही है कि उनका हितैषी कौन है। हरियाणा में 10 की 10 सीटें जीती हैं, ये अपने आप में इतिहास है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों व पारदर्शी कार्यप्रणाली के चलते जनता ने एंटी इंकबेंसी की बजाय प्रो-इंकबेंसी को चुना है। हरियाणा की ब्रेकिंग न्यूज़ अब सबसे पहले आपके पास : डाउनलोड करें : DOWNLOAD ( 3MB ) उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास जनता के विकास का कोई विजन नहीं है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों में वंशवाद की हार हुई थी और अब फिर 2019 में जनता ने परिवारवाद को ठुकरा कर हमें स्वीकार किया है। हरियाणा में हमने वंशवाद के गढ़ को भी तोड़ा है।

सीएम मनोहर लाल प्रदेश की जनता ने समान विकास के नाते भाजपा के ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ के नारे का समर्थन किया है। उन्होंने प्रदेश के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पर जो विश्वास उन्होंने किया है वे उनका ऋण सूद समेत चुकता करेंगे। आचार संहिता खत्म होने के बाद विधानसभा चुनाव का रोडमैप करेंगे तैयार आदर्श आचार संहिता समाप्त होने के बाद वे हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए आगामी चार महीने के दौरान पार्टी का रोड मैप तैयार करने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव समय पूर्व कराने की कोई संभावना नहीं है। केंद्रीय नेतृत्व को इस बारे निर्णय करना होता है, क्योंकि महाराष्ट्र, झारखंड राज्यों के विधानसभा चुनाव भी हरियाणा के साथ होने हैं। मजबूत होनी चाहिए विपक्ष की भूमिका मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष की भूमिका मजबूत होनी चाहिए, विपक्ष बिखरा हुआ नहीं होना चाहिए और लोकतंत्र में सरकार को सकारात्मक व रचनात्मक सुझाव देना ही विपक्ष की भूमिका होनी चाहिए। प्रदेश में पहले दो वर्षों में हमने प्रदेश की व्यवस्था को समझा और पुरानी व्यवस्था को ठीक करके पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ते हुए हमने कार्य संस्कृति ठीक की। अब प्रदेश में बिचौलियों व दलालों का कोई दखल नहीं है। पुलिस थानों में भी राजनीतिक दखलअंदाजी को खत्म किया है। पारदर्शी तरीके से भर्ती व ट्रांसफर नीति का प्रदेश के लोगों को पता चल गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सिद्धांत है कि ‘देश पहले, मैं बाद में’ जबकि दूसरी पार्टियां ‘मैं, मेरा घर व मेरा परिवार’ के सिद्धांत पर चलती हैं। link Read the full article
0 notes
Text
हिसार की अनिता कुंडू ने तीसरी बार माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा

हिसार की पर्वतारोही अनिता कुण्डू ने तीसरी बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई पूरी की। उन्होंने 21 मई को सुबह 7 बजे चोटी के शिखर पर तिरंगा फहराया। माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई नेपाल में लुकला एयरपोर्ट से शुरू की थी। लुकला से बेस कैंप तक की चढ़ाई अनिता ने 12 दिन में पूरी की। इसके बाद बेस कैंप पर कई दिन तक प्रैक्टिस जारी रखी। अनिता ने बेस कैंप से 5 मई को ऊपर चढ़ना शुरू किया। दूसरे कैम्प में ही पहुंचे थे कि 7 मई को बर्फीले तूफान ने उनका रास्ता रोक लिया और उनको वापस बेस कैंप लौटना पड़ा। तूफान शांत हाेने के बाद अनिता ने एक बार फिर 10 मई को बेस कैंप से चढ़ाई शुरू की, लेकिन 12 को फिर मौसम खराब हो गया। एेसे में उन्हें अपनी टीम के साथ वापिस नीचे आना पड़ा। हरियाणा की ब्रेकिंग न्यूज़ अब सबसे पहले आपके पास : डाउनलोड करें : DOWNLOAD ( 3MB ) इस बार अनिता 14 पर्वतारोहियों के एक दल का नेतृत्व कर रही थी। 16 मई को फिर उन्होंने अपनी टीम का नेतृत्व करते हुए मिशन बेस कैंप से शुरू किया और 36 दिन कठिन संघर्ष करके और दुर्गम बर्फीले रास्तों को पार करते हुए बिना ऑक्सीजन के 21 मई को सुबह 7 बजे एवरेस्ट की चोटी पर झंडा फहराया। 2018 में अनिता ने शुरू किया था अभियान 2018 में अनिता ने सेवन समिट यानी सातों महाद्वीपों की 7 ऊंची चोटियों को फतेह करने का अभियान शुरू किया। इसमें इंड���नेशिया की कारस्टेन्स पिरामिड शिखर, यूरोप की एलबुर्स, अफ़्रीका की किलिमंजारो, अंटार्कटिका की विन्सन को फतेह करने में कामयाब रही। अमेरिका की माउंट देनाली पर भी अनिता ने चढ़ाई की, वह फतेह करने ही वाली थी कि बर्फीले तूफान ने उनके कदम रोक दिए थे, जिस वजह से वो अपनी उस यात्रा को पूरा नहीं कर पाई थी। हरियाणा की ब्रेकिंग न्यूज़ अब सबसे पहले आपके पास : डाउनलोड करें : DOWNLOAD ( 3MB ) 2013 और 2017 में एवरेस्ट किया था फतह इससे पहले अनिता कुंडू ने 18 मई, 2013 को नेपाल के रास्ते और 21 मई 2017 को चीन के रास्ते माउंट एवरेस्ट फतह किया था। वहीं 2015 में भी अनिता ने एवरेस्ट पर चढ़ाई कर रही थी। 22 हजार फीट तक पहुंच गई थी लेकिन 26 अप्रैल 2015 को एक भयंकर भूकंप ने उनका रास्ता रोक लिया। इस हादसे में अनिता के साथ के कई पर्वतारोहियों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा और उनके अभियान को कैंसिल कर दिया गया। link Read the full article
0 notes
Text
हर दिन की कमाई 25 से 50 हजार रुपये, इसलिए चल रहा था अवैध वसूली का खेल

रोहतक। डस्ट, रेती व रोड़ी के ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली का खेल मोटी कमाई दे रहा था। अवैध वसूली का 90 प्रतिशत आरटीए विभाग के स्टाफ को भेजने वाले खुद हर दिन 25 से 50 हजार रुपये कमाते थे। प्रत्येक वाहन से 800 रुपये के हिसाब से 50 वाहनों से वसूली 40 हजार रुपये बनती है। यह केवल वसूली करने वालों की कमाई है। आरटीए स्टाफ का हिस्सा अलग है। यही वजह है कि बगैर किसी लागत के चल रहा यह अवैध धंधा फलफूल रहा था। यह खुलासा पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने किया है। हरियाणा की ब्रेकिंग न्यूज़ अब सबसे पहले आपके पास : डाउनलोड करें : DOWNLOAD ( 3MB ) कब्जे में लिए लैपटाप व मोबाइल पुलिस ने अवैध वसूली मामले की पड़ताल करते हुए रविवार को रोहतक व दादरी में आधा दर्जन जगहों पर छापा मारा। इस दौरान दादरी में आरोपियों के घर से लैपटाप व मोबाइल बरामद हुए हैं। यहां पुलिस को कुछ और दस्तावेज भी हाथ लगे हैं। इन्हें फिलहाल जांच प्रभावित होने की संभावना के चलते सार्वजनिक नहीं किया गया है। इन दस्तावेजों के आधार पर जांच आगे बढ़ाने में मद�� मिलेगी। लैब की रिपोर्ट में खुलासे की उम्मीद पुलिस को आरोपियों के पास से मिले लैपटाप व मोबाइल से काफी उम्मीदें हैं। इनमें गिरोह के सरगना व अन्य सदस्यों के नाम दर्ज हैं। यही नहीं इनमें अवैध वसूली का हिसाब किताब दर्ज हो सकता है। जांच में इस अवैध धंधे से जुड़े और लोगाें के नाम सामने आने की उम्मीद है। इसके चलते जांच के लिए गुड़गांव लैब भेजा जाएगा। लैब की रिपोर्ट केस की जांच में पुलिस की बड़ी मदद करेगी। हरियाणा की ब्रेकिंग न्यूज़ अब सबसे पहले आपके पास : डाउनलोड करें : DOWNLOAD ( 3MB ) यह है मामला पुलिस ने सांपला इलाके से 17 मई की रात दो लोगों को अवैध वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया। इनके पास से साढे 13 लाख रुपये व कार बरामद हुई। एक कार में आरोपी नकली आरटीओ बनकर बैठा था। पूछताछ में खरमाणा निवासी आरोपी रवींद्र उर्फ काला व डेयरी मोहल्ला का सुरेंद्र राठी ने बताया कि नारनौल की अरावली से डस्ट, रेती व रोड़ी लेकर जाने वाले ट्रक चालकों से ये अवैध वसूली करते थे। वाहन चालकों को चालान की मोट��� राशि का भय दिखाकर प्रत्येक वाहन से आठ हजार रुपये वसूलते थे। इसका 90 प्रतिशत यानी 7200 रुपये आरटीए स्टाफ को भेज कर शेष दस प्रतिशत यानी 800 रुपये खुद रखते थे। इनकी निशादेही पर पुलिस ने दादरी में छापा मारा। यहां आरटीए विभाग के सहायक सचिव मनीष मदान व क्लर्क अमित के घर से पुलिस को 50 लाख रुपये कैश मिला। इनसे भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। source:amarujala Read the full article
0 notes
Text
सीबीएसई ने बदला पेटर्न, 10वीं में 100 की बजाय 80 नंबर का होगा पेपर

रोहतक। सीबीएसई ने इस बार दसवीं और बारहवीं के लिए पैटर्न में बदलाव किया है। पहले जहां 100 नंबर का पेपर होता था, वहीं अब 80 नंबर का पेपर होगा। विद्यार्थियों को 20 नंबर इंटरनल असेसमेंट के दिए जाएंगे। विद्यार्थियों को इसमें 10 नंबर पीरियाडिक असेसमेंट, 5 नंबर पोर्टफोलियो और 5 सब्जेक्ट अंरिचमेंट एक्टिविटी के मिलेंगे। 10 नंबर की पीरियाडिक असेसमेंट में 5 नंबर पेन एंड पेपर टेस्ट व 5 नंबर मल्टीपल असेसमेंट के ��िलेंगे। इस बार 12वीं में मैथ विषय में भी प्रेेक्टिल होगी। मैथ में विद्यार्थियों को प्रेक्टिकल असाइमेंट देना होगा। हरियाणा की ब्रेकिंग न्यूज़ अब सबसे पहले आपके पास : डाउनलोड करें : DOWNLOAD ( 3MB ) यूं चलेगी इंटरनल असेसमेंट 10 नंबर की पीरियाडिक असेसमेंट : 5 नंबर की पेन एंड पेपर टेस्ट होगा, जिसमें बेस्ट टू आउट ऑफ थ्री पर फोकस रहेगा। 5 नंबर की मल्टीपल असेसमेंट में क्विज, ओरल टेस्ट, कॉन्सेप्ट मैप, एग्जिट कार्डस, विजुअल एक्सप्रेशन आदि रहेंगे। 5 नंबर का पोर्टफोलियो : क्लास वर्क, पीर असेसमेंट, सेल्फ असेसमेंट, रिफ्लेक्शन, नारराशंस, अचिवमेंट्स ऑफ स्टूडेंट इन द सब्जेक्ट आदि होंगे। 5 नंबर की सब्जेक्ट अंरिचमेंट एक्टिविटी : बोलने और सुनने की क्षमता, प्रेक्टिकल लैब वर्क, मैथ लैब एक्टिविटी एंड प्रेक्टिकल, सोशल साइंस में मैप वर्क और प्रोजेक्ट वर्क शामिल रहेंगे। इच्छानुसार चुन सकेंगे बेसिक और स्टैंडर्ड मैथ सीबीएसई के बदले पैटर्न में नौवीं कक्षा पास करने के बाद दसवीं के फार्म भरते समय विद्यार्थी अपनी इच्छानुसार मैथ सब्जेक्ट चुन सकेंगे। फार्म भरते समय विद्यार्थियों से उनकी इच्छा पूछी जाएगी। जो विद्यार्थी आगे 11वीं-12वीं में मैथ लेना चाहते हैं, उन्हें स्टैंडर्ड लेवल का मैथ दिया जाएगा। वहीं, जो विद्यार्थी मैथ नहीं लेना चाहते, उन्हें सामान्य स्तर का मैथ दिया जाएगा। जिससे वह आसानी से पास हो सकें। इस बारे में गणित अध्यापक रघुवेंद्र मल्हान ने बताया कि सीबीएसई के बदले पैटर्न के अनुसार विद्यार्थी अगर साइंस, मैथ या सामाजिक में फेल भी हो जाता है तो अतिरिक्त सब्जेक्ट विद्यार्थी को पास कराएंगे। विद्यार्थियों को दसवीं कक्षा में 3 सब्जेक्ट साइंस, मैथ और सामाजिक लेने जरूरी होते हैं, इसके साथ ही विद्यार्थी अपनी इच्छा 3 या 4 से अतिरिक्त सब्जेक्ट ले सकते हैं। परीक्षा में विद्यार्थियों को पांच सब्जेक्ट में पास होना जरूरी होता है, वहीं अगर विद्यार्थी के पास अतिरिक्त सब्जेक्ट 3 हैं और वह साइंस, मैथ या सामाजिक में से किसी सब्जेक्ट में फेल हो जाता है तो विद्यार्थी का जरूरी सब्जेक्ट अतिरिक्त सब्जेक्ट के साथ रिपलेस हो जाएगा। हरियाणा की ब्रेकिंग न्यूज़ अब सबसे पहले आपके पास : डाउनलोड करें : DOWNLOAD ( 3MB ) बोर्ड से नई गाइडलाइन आई हैं, इनको लागू किया जाएगा। छुट्टियों के बाद बच्चों के अभिभावकों को बुलाया जाएगा और उन्हें भी गाइडलाइनों से अवगत कराया जाएगा। विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावाकों को भी बदले पेटर्न के अनुरूप अवेयर किया जाएगा। डॉ. अरूणा तनेजा, प्रधानाचार्या, मॉडल स्कूल source:amarujala Read the full article
0 notes
Text
जीएसटी की साइट हैंग होने से परेशान रहे व्यापारी

रोहतक। जीएसटी की साइट रविवार को हैंग हुई तो कभी नेटवर्क की समस्या की वजह से नहीं चल सकी। इससे व्यापारी जीएसटीआर 3बी रिटर्न (एक माह की खरीद फरोख्त का विवरण) नहीं दे सके। सोमवार को अंतिम दिन होने से काफी परेशानी का सामना करना होगा। कर सलाहकार अशोक जांगड़ा ने बताया कि कई दिनों से जीएसटी की साइट में कुछ न कुछ तकनीकी समस्या आने की वजह से साइट ढंग से काम नहीं कर रही है। इससे कर सलाहकारों, सीए और व्यापारियों को काफी परेशानी हो रही है। बतातें चले प्रत्येक व्यापारी को अपनी खरीद और बिक्री का विवरण माह के 20 तारीख तक जमा करवाना होता है। हरियाणा की ब्रेकिंग न्यूज़ अब सबसे पहले आपके पास : डाउनलोड करें : DOWNLOAD ( 3MB ) जब तक विवरण जमा नहीं होता है तब तक 50 रुपये रोजाना के हिसाब से पेनाल्टी और ब्याज लगता है। रिटर्न जमा करने से व्यापारी को पता चलता है कि उसे कितना टैक्स भरना है या इनपुट क्रेडिट से एडजेस्ट करना है। अशोक जांगड़ा ने बताया अप्रैल की जीएसटीआर 3बी भरने का अंतिम दिन सोमवार है। रविवार को जीएसटी की साइट हैंग होने व नेटवर्क की समस्या के चलते जीएसटीआर 3बी रिटर्न जमा करने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी। कुछ ही व्यापारियों के रिटर्न जमा हो सके। 18 से 20 तारीख तक रहता है बुरा हाल कर सलाहकार ने बताया कि जीएसटी को लागू हुए एक साल गुजर गया है पर आज तक साइट की तकनीकी समस्याओं का निदान नहीं निकल सका है। हर माह की 18 से 20 तारीख तक जीएसटी साइट का बुरा हाल रहता है। यह बहुत धीमी गति से काम करती है या फिर हैंग हो जाती है। एक रिटर्न भरने के लिए कई-कई बार प्रयास करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि जीएसटी की हेल्प डेस्क नंबर 0120-4888999 पर जब बात की गई तो रिसीवर ने साइट पर तकनीकी समस्या होने की बात स्वीकार की। समय बढ़ाने की मांग अशोक जांगड़ा ने सरकार से मांग की है कि जब तक जीएसटी साइट तेज गति से काम नहीं कर रही है तब तक जीएसटीआर 3बी रिटर्न जमा करने की तिथि कम से कम 15 दिन बढ़ाई जाए। 20 मई के बाद लगने वाली लेट फीस को हटाया जाए। साइट को आसान और यूजर फ्रेंड्ली बनाया जाए। हरियाणा की ब्रेकिंग न्यूज़ अब सबसे पहले आपके पास : डाउनलोड करें : DOWNLOAD ( 3MB ) ये आ रहीं तकनीकी समस्याएं -साइट पर डाटा कई बार के प्रयास से सेव होता है। -टैक्स सेट ऑफ होने के बाद भी लेजर में से नहीं घट रहा। डाटा फ्रीज हो जाता है, जिससे रिटर्न लेट हो रहा है। -बैंक में जमा किया गया टैक्स जीएसटी साइट पर अपडेट होने में देरी होना। -साइट पर नई-नई तकनीकी समस्याओं का बढ़ना। -हेल्प डेस्क नंबर 0120-4888999 का अधिकतर समय व्यस्त रहना। साइट के हैंग होने व किसी अन्य तरह की तकनीकी खामी आने की कोई सूचना नहीं है। इसलिए इसके बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। -विजय मोहन, जीएसटी कमिश्नर source:amarujala Read the full article
0 notes
Text
एचबीएसई 10th रिजल्ट 2019 जारी, इस डायरेक्ट लिंक से देखें अपनी मार्कशीट
Haryana Board Result 2019 10th Class: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है। इस रिजल्ट को आप हरियाणा बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर देख सकते हैं। बता दें कि बोर्ड ने परीक्षा खत्म होने के रिकॉर्ड 42 दिन में जारी कर दिए हैं। बोर्ड चेयरमेन डॉ जगबीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था इसके बाद रिजल्ट को घोषित किया गया था। हरियाणा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में इस बार 57.39 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। हरियाणा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में कुल 3,64,967 छात्रों ने हिस्सा लिया था इसमें से 2.09,445 छात्र पास हुए हैं। 17,196 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। हरियाणा दसवीं की परीक्षा में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है कुल 62.17% लड़कियां सफल हुई हैं जबकि 53.43% लड़के पास हुए हैं। छात्र परिणाम घोषित होने के 20 दिनों के भीतर रीएवोल्यूशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। हरियाणा की ब्रेकिंग न्यूज़ अब सबसे पहले आपके पास : डाउनलोड करें : DOWNLOAD ( 3MB )
दसवीं कंप��र्टमेंट परीक्षा का आयोजन जुलाई 2019 में किया जाएगा। छात्र 25 मई से 13 जून तक ऑनलाइन पुनर्मूल्यांकन के लिए बिना लेट के साथ अप्लाई कर सकते है वहीं 100 रुपए लेट फीस के साथ 14 जून से 18 जून तक अप्लाई किया जा सकता है। वहीं 300 रुपए लेट फीस के साथ छात्र 19 जून से 23 जून तक अप्लाई कर सकते हैं और 24 जून से 28 जून तक 1000 रुपए लेट फीस के साथ अप्लाई कर सकते हैं। इस परीक्षा का शुल्क 700 रुपए है।
HBSE 10th Result 2019 से पहले हरियाणा बोर्ड ने HBSE 12th Result 2019 की घोषणा की थी। यह रिजल्ट 15 मई को जारी किया गया था। इस बार हरियाणा में दसवीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 4 लाख छात्र बैठे थे। हरियाणा बोर्ड ने 10th की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 8 मार्च से 30 मार्च 2019 तक किया था। नीचे हम आपको दसवीं कक्षा का रिजल्ट देखने का पूरा तरीका भी बता रहे हैं। हरियाणा की ब्रेकिंग न्यूज़ अब सबसे पहले आपके पास : डाउनलोड करें : DOWNLOAD ( 3MB ) BSEH 10th Result 2019 ऐसे देखें हरियाणा बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं यहां होम पेज पर दसवीं कक्षा के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा अब यहां मांगी गई ड���टेल्स डालें और सबमिट करें सबमिट करते ही आपका रिजल्ट आपके सामने होगा। अब इसे भविष्य के लिए सेव करें और इसका प्रिंट निकाल लें Haryana Board Result 2019 10th Class देखने के लिए क्लिक करें ( Click Here ) link Read the full article
0 notes
Text
हरियाणा बोर्ड 12th रिजल्ट 2019 घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से देखें

Haryana Board 12th Result 2019: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने बारहवीं कक्षा के नतीजों को घोषणा कर दी है। इन नतीजों को आप Board of School Education Haryana की ऑफिशल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर देख सकते हैं। हालांकि हरियाणा बोर्ड थर्ड पार्टी वेबसाइट पर रिजल्ट घोषित करता है। फिलहाल रिजल्ट को वेबसाइट पर अपडेट होने में थोड़ा समय लगेगा। हरियाणा की ब्रेकिंग न्यूज़ अब सबसे पहले आपके पास : डाउनलोड करें : DOWNLOAD ( 3MB ) हरियामा बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा में 1,91,527 छात्र उपस्थित हुए थे। 1,42,640 छात्र पास हुए हैं। 29,688 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है HBSE Board में 74.48% छात्र पास हुए। दीपक कुमार ने 500 में से 497 अंकों के साथ हरियाणा बारहवीं कक्षा में टॉप किया है। मुस्कान भारद्वाज ने 492 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही हैं। आप सीधे इंडिया रिजल्ट की वेबसाइट पर जाकर भी रिजल्ट देख सकते हैं या हरियाणा बोर्ड की वेबसाइट पर डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके रिजल्ट देख सकते हैं। BSEH 12th Result 2019 रिजल्ट थर्ड पार्टी की वेबसाइट जैसे indiaresults.com और examresult.net पर भी जारी किया जाएगा। हरियाणा बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 7 मार्च से 5 अप्रैल तक किया था। इस बार 1.91 छात्रों ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा दी है। हरियाणा की ब्रेकिंग न्यूज़ अब सबसे पहले आपके पास : डाउनलोड करें : DOWNLOAD ( 3MB ) हालांकि अभी हरियाणा बोर्डने दसवीं कक्षा के नतीजों को जारी करने की किसी तारीख का खुलासा नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि अगले 2-3 दिनों में दसवीं बोर्ड के परिणामों की घोषणा भी कर दी जाएगी। पिछले साल HBSE 10 Result में 49% छात्र फेल हो गए थे। इस रिजल्ट की घोषणा 21 मई 2018 को की गई थी। हालांकि पिछले साल दसवीं कक्षा में लड़कियों का प्रदर्शन अच्छा रहा। पिछले साल 55.34% लड़कियों ने दसवीं कक्षा में सफलता हासिल की थी। HBSE 12th Result 2019 देखने के लिए यहां क्लिक link Read the full article
0 notes
Text
विज बोले-सिद्धू जैसा जोकर सिर्फ सर्कस में काम कर सकता है पार्टी में नहीं, ममता बनर्जी को कहा गैंगस्टर

हरियाणा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को एक-एक करके राहुल गांधी, नवजोत सिंह सिद्धू और पश्चिमी बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर हमले बोले। विज ने अभिनेता कमल हासन को भी नहीं बख्शा और नाथूराम गोडसे को आतंकवादी कहने के बयान पर बोले कि हर कत्ल करने वाला व्यक्ति आतंकवादी नहीं होता। इस दौरान विज ने ममता बनर्जी के बारे में कहा कि वह सीएम होते हुए भी गैंगस्टर जैसा व्यवहार करती हैं। पश्चिमी बंगाल में चुनावी हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथों लेते हुए उन पर अपने ट्विटर से हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सारे देश में चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करवाया है और जो तथाकथित प्रदेश हुआ करते थे, जहां हिंसा होती थी वहां पर भी ऐसा नहीं हुआ। लेकिन पश्चिमी बंगाल में जो हिंसा हो रही है वह ममता बनर्जी के व्यवहार के कारण हो रही है। हरियाणा की ब्रेकिंग न्यूज़ अब सबसे पहले आपके पास : डाउनलोड करें : DOWNLOAD ( 3MB ) ममता बनर्जी एक मुख्यमंत्री के नाते वैसा व्यवहार न करके किसी आपराधिक गैंग के गैंगस्टर के रूप में व्यवहार कर रही है। यही कारण है कि पश्चिमी बंगाल में चुनावी हिंसा लगातार जारी है। हिंसा का कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताने पर टिप्पणी करते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर बरकरार रखना प्रदेश सरकार का काम होता है। राजीव गांधी के खिलाफ बोलने पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जिस पर पलटवार करते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा यह तो थके हुए लोग हैं, इस कारण से केस दर्ज कराते हैं। विज ने कहा कि जो कांग्रेस आज यह बयानबाजी कर रही है, उसी कांग्रेस ने कई मंचों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 56 टिप्पणियां की हैं, जो संसदीय भाषा नहीं है और कोई ऐसी गाली नहीं है जो ना दी गई हो। हमने तो कहीं पर कोई केस दर्ज नहीं करवाया। कमल हसन के नाथूराम गोडसे को आजाद भारत का पहला हिंदू आतंकवादी कहने पर पलटवार करते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता और हर कत्ल करने वाले को आतंकवादी नहीं कहा जा सकता। विज ने कहा कि कमल हसन का ज्ञान कम है उसको एक्टिंग करने का ज्यादा शौक है और नेता की एक्टिंग करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसको जानकारी नहीं है। अनिल विज ने कहा की बहुत सी हत्याएं हुई है, सभी को आतंकवादी नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि विभाजन में लाखों लोगों की हत्या हुई है उनको भी क्या आतंकवादी कह देंगे? कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी और प्रियंका के अलावा और कुछ स्टार प्रचारक न होने पर तंज कसते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में गांधी परिवार के सिवा और है ही क्या? गांधी परिवार के अलावा इन्होंने किसी और को कभी आगे आने ही नहीं दिया। यह तो नेता मार पार्टी है, कांग्रेस में जो कोई उठने की कोशिश करता है उसे खत्म कर दिया जाता है। विज ने कहा कि यह तो सिर्फ गांधी और नेहरू परिवार की पार्टी है और इन्हीं परिवार के लोग ही पार्टी में शीर्ष स्थानों पर आ सकते हैं। हरियाणा की ब्रेकिंग न्यूज़ अब सबसे पहले आपके पास : डाउनलोड करें : DOWNLOAD ( 3MB ) राहुल के यह कहने पर कि जीएसटी ने देश की अर्थव्यवस्था को तहस-नहस कर दिया है पर टिप्पणी करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जीएसटी ने देश की आर्थिक व्यवस्था को बहुत सरल कर दिया है। 90% सामान पर 18% से कम टैक्स कर दिया गया है। अब राहुल गांधी कौन सी दुनिया में रहता है ये तो वही बता सकता है। विज ने कहा कि लोग जीएसटी से बहुत खुश हैं। अंबाला में भी 28% टैक्स लिया जा रहा था, लोगों ने इसे कम करने के लिए हमसे अपील की, हमने बात की और टैक्स को 18 प्रतिशत तक कर दिया गया, इससे अच्छा और क्या हो सकता है? इसके अलावा कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब में स्टार प्रचारक ना बनाने को लेकर तंज कसते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि अमरिंदर सिंह नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से ज्यादा अच्छी तरह से जानते हैं। अमरिंदर सिंह को पता है कि यह एक जोकर है और यह सर्कस में ही काम कर सकता है, पार्टियों में काम नहीं कर सकता। link Read the full article
0 notes
Text
134ए: शिक्षा विभाग ने सुधारी गलती, अब पेरेंट्स को भेज रहे सही स्कूल अलाॅटमेंट के मैसेज

134ए की परीक्षा पास करने वाले जिन बच्चों को वही स्कूल अलॉट हुए जिनमें वे पढ़ रहे हैं और जिनकी अलॉटमेंट में विभाग की चूक से कोई गलती हुई, उनको सुधार कर अब निदेशालय ने मैसेज भेजकर दूसरे स्कूल अलॉट किए हैं। अब ये बच्चे और पहले ड्रॉ में जिन बच्चों के नाम शामिल थे, वे 17 मई तक दाखिला ले सकते हैं। हालांकि पहले ड्रॉ में नाम न आने पर वेटिंग में बैठे परीक्षा पास करने वाले बच्चों के लिए सेकेंड ड्रॉ की प्रक्रिया की तारीख पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। दूसरा ड्रा की तारीख 15 मई थी, लेकिन पहले ड्रॉ के दाखिले की अवधि ब��ने से सेकेंड ड्रा की तारीख भी खिसकेगी। हरियाणा की ब्रेकिंग न्यूज़ अब सबसे पहले आपके पास : डाउनलोड करें : DOWNLOAD ( 3MB ) मौलिक शिक्षा निदेशालय से जारी पत्र क्रमांक- 33/1-2017 पीएस (ई-1) सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि ये 6 मई को डीईओ, डीईईओ के नाम जारी हुआ लेकिन ज्यादातर अभिभावक इसमें दिए निर्देशों से अनभिज्ञ रहे। चूंकि अधिकारी चुनाव ड्यूटी में व्यस्त होने पर खुद भी अपडेट नहीं थे। पत्र से 6 मई तक निदेशालय ने ई-मेल पर ऐसे बच्चों का विवारण मांगा था, जिन्हें जहां पढ़ रहे थे वही स्कूल अलॉट हो गए और जिनकी अलॉटमेंट में 8 गलतियां हुई। बीईओ कार्यालयों से दोनों तरह के केस बनाकर भेजे गए, जिन्हें पत्र अनुसार 9 मई को निदेशालय से नया स्कूल अलॉट किया गया है, जिसकी सूचना बच्चों व अभिभावक के आवेदन के वक्त रजिस्टर्ड कराए मोबाइल पर मैसेज से भेजी गई, लेकिन इस बार अधिकांश बच्चों व अभिभावकों का पता न होने पर वह अपने केस नहीं दे पाए। अब 9 मई को दोनों तरह के केस में बच्चों समेत पहले ड्रॉ में जिनके भी नाम थे, वह 17 मई तक अलॉटेड स्कूलों में दाखिला ले सकते हैं। यानि 10 मई तक होने वाले पहले ड्रॉ के दाखिलों की अवधि को 17 तक बढ़ाया गया है। हालांकि निदेशालय के पत्र में 17 के बाद दूसरे ��लॉटमेंट की प्रक्रिया का जिक्र किया गया। लेकिन यह कब होगी, इस पर सस्पेंस बना हुआ है। पहले ड्राॅ में इन 8 गलतियों पर नया स्कूल अलॉट किया पहले ड्रॉ में स्कूल अलॉटमेंट प्रक्रिया में अगल बच्चे के गलत अंक (प्रतिशत), गलत क्लास, गलत जेंडर, गलत बार्ड (हरियाणा/सीबीएसई), गलत मिडियम (इंग्लिश/हिंदी), टाइम ऑफ स्कूल (लड़के-लड़कियां), आबंटित स्कूल बंद हो चुका है, माइनोरिटी स्कूल है या मान्यता प्राप्त नहीं है और जिस कक्षा में अलॉटमेंट हुआ है, उस कक्षा में रिक्त सीटें नहीं हैं। इन आठ गलतियों पर बच्चे को नया स्कूल अलॉट किया गया है। हरियाणा की ब्रेकिंग न्यूज़ अब सबसे पहले आपके पास : डाउनलोड करें : DOWNLOAD ( 3MB ) जिन बच्चों को दूर के स्कूल अलॉट, उन्हें नहीं मिलेगी राहत पत्र में कहा गया कि जिन बच्चों को स्कूल दूर अलॉट हुआ है, ऐसे सभी बच्चों को यह स्पष्ट कर दिया जाए कि स्कूल बदलने का कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे किसी भी निवेदन की स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही जिला व खंड स्तर के अधिकारियों को इस तरह की शिकायतों से संबंधित किसी भी छात्र-छात्रा के अभिभावक को निदेशालय न भेजने की सलह दी। link Read the full article
0 notes
Text
कांग्रेस के 17, इनेलो के 33 व भाजपा के 50% विधायकों के हलके में 70% से कम मतदान

प्रदेश में रविवार को दस लोकसभा सीटों के लिए कुल मतदान 70.19 फीसदी रहा। देर रात तक मतदान की जानकारी अपडेट हुई। यह पिछले साल से कम रहा। इस बार के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में अभी 87 विधायक हैं। इनमें भाजपा के 48 विधायकों में 50 फीसदी विधायकों के इलाकों में मतदान 70 फीसदी से कम हुआ है। जबकि इनेलो के 15 विधायकों में 66 फीसदी विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों में 70 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। जबकि कांग्रेस के 83 फीसदी विधायकों के क्षेत्रों में मतदान 70 फीसदी से ज्यादा हुआ। कांग्रेस के तादगांव से विधायक ललित नागर को पहले फरीदाबाद से लोकसभा की टिकट पार्टी ने दी थी, लेकिन बाद में बदल दी गई। हरियाणा की ब्रेकिंग न्यूज़ अब सबसे पहले आपके पास : डाउनलोड करें : DOWNLOAD ( 3MB ) बड़ी बात यह है कि कांग्रेस के 17 विधायकों में सबसे कम 63.28 फीसदी मतदान यहीं पर हुआ है। जबकि इसी सीट पर दूसरे दावेदार रहे पलवल से विधायक करण दलाल के विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ तादगांव से ज्यादा 69.70 फीसदी मतदान हुआ है। जबकि सबसे ज्यादा मतदान कुलदीप बिश्नोई के हलके आदमपुर में 77.90 फीसदी हुआ। इनेलो के 15 विधायकों में सबसे ज्यादा अभय चौटाला के हलके एलनाबाद में 79.47 फीसदी मतदान हुआ जो प्रदेश में अन्य विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे नंबर पर है। जबकि सबसे कम पार्टी से शुरू से नाराज चल रहे नगेंद्र भड़ाना के विधानसभा क्षेत्र फरीदाबाद एनआईटी से रहा है। भाजपा में 24 विधायकों के हलकों में 70 फीसदी से कम मतदान हुआ। सबसे कम सीमा त्रिखा के हलके बड़खल में 57.02 तो सबसे ज्यादा साढौरा से बलवंत सिंह के इलाके से 79.62 फीसदी मतदान हुआ है। 4 विस सीटों पर ही 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदान इस बार लोकसभा चुनाव में शहरी लोगों ने मतदान करने में कंजूसी दिखाई है। प्रदेश के 22 जिला मुख्या��यों की मात्र चार विधानसभा सीटों में ही 70 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। बाकी जगह लोगों ने कम मतदान किया। ज्यादातर मुख्यालयों के विधानसभा क्षेत्रों में संबंधित लोकसभा के अधीन आने वाले अन्य विधानसभा क्षेत्रों से भी मतदान करने में पीछे रहे हैं। सबसे ज्यादा मतदान कैथल जिला मुख्यालय की विधानसभा सीट पर 75.27 फीसदी हुआ। इसके बाद फतेहाबाद विधानसभा सीट पर 75.43, महेंद्रगढ़ विधानसभा सीट पर 71.29 और नूंह विधानसभा सीट पर 70.24 प्रतिशत मतदान हुआ। बाकी सभी जिला मुख्यालयों की शहर वाली सीटों पर वोटिंग कम रही है। हरियाणा की ब्रेकिंग न्यूज़ अब सबसे पहले आपके पास : डाउनलोड करें : DOWNLOAD ( 3MB ) थ्री-टायर सिक्योरिटी में रखी ईवीएम और वीवीपैट प्रदेश में ईवीएम और वीवीपैट मशीन को थ्री-टायर सुरक्षा व्यवस्था में रखा गया है। इन मशीनों की सीसीटीवी के जरिए निगरानी की जा रही है। एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर नवदीप सिंह विर्क ने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनें सभी मतदान केंद्रों से लाकर निर्धारित स्ट्रांग रूमों में रखी गई हैं, जहां पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है। 38 स्थानों पर 90 स्ट्रांग रूम स्थापित किए गए हैं उन्होंने बताया कि पहली पंक्ति में अर्द्ध सैनिक बलों को स्ट्रांग रूमों के बाहर तैनात किया गया है। जबकि दूसरी पंक्ति में हरियाणा पुलिस के कर्मी और तीसरी पंक्ति में जिला पुलिस के जवान ईवीएम की सिक्योरिटी में रहेंगे। उन्होंने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 38 स्थानों पर 90 स्ट्रांग रूम स्थापित किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य में स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम को मतगणना के लिए 23 मई को खोला जाएगा। link Read the full article
0 notes
Text
39 जगह बने 90 स्ट्रॉन्ग रूम में रखी जाएंगी हरियाणा की ईवीएम, थ्री-टायर सिक्युरिटी सिस्टम

चंडीगढ़। हरियाणा में रविवार को मतदान होने के बाद ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को सुरक्षित रखने के लिए 39 स्थानों पर 90 स्ट्रॉन्ग रूम बनाए गए हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहेंगे और कमरों के अंदर सीसीटीवी कैमरों से पैनी नजर रहेगी। हरियाणा की ब्रेकिंग न्यूज़ अब सबसे पहले आपके पास : डाउनलोड करें : DOWNLOAD ( 3MB ) हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इन्द्रजीत ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ही स्ट्रॉन्ग रूम तैयार किए गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी 3 बार स्ट्रॉन्ग रूम को विजिट करेगा। स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को रखने और कमरे को सील करने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। रूम का केवल एक ही दरवाजा होगा। यदि स्ट्रोंग रूम में एक से अधिक दरवाजे हैं तो एक दरवाजे को छोड़ कर बाकी सभी दरवाजों और खिड़कियों को सील कर दिया जाएगा। रूम को डबल लॉक किया जाएगा। स्ट्रॉन्ग रूम का थ्री-टायर सिक्योरिटी सिस्टम होगा। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों या उनके चुनावी एजेंटों के लिए स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर शौचालय, पीने का पानी और शैड की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। परिसर तक आने और जाने वालों के लिए लॉग बुक लगाई जाएगी, जिसमें उनकी उपस्थिति दर्ज की जाएगी। लॉग बुक को रिटर्निंग अधिकारी या जिला निर्वाचन अधिकारी अपनी देखरेख में रखेगा। हरियाणा की ब्रेकिंग न्यूज़ अब सबसे पहले आपके पास : डाउनलोड करें : DOWNLOAD ( 3MB ) डॉ. इन्द्रजीत ने बताया कि आयोग की हिदायतों के अनुसार स्ट्रॉन्ग रूम को केवल आपातकालीन स्थिति जैसे आग लगना, बाढ़ आने या भूकंप आने की स्थिति में ही खोला जा सकता है। link Read the full article
0 notes
Text
हरियाणाः मतदान के बीच मनीष ग्रोवर और कांग्रेसियों में झड़प, दीपेंद्र हुड्डा का गड़बड़ी का आरोप

ख़बर सुनें हरियाणा में आज छठे चरण के तहत लोकसभा चुनाव 2019 के मतदान हो रहे हैं। इस दौरान जहां भाजपाई और कांग्रेसी भिड़ गए, वहीं बूथ पर गड़बड़ी के आरोप भी लगाए गए। रोहतक में मंत्री मनीष ग्रोवर और कांग्रेस के पूर्व विधायक बीबी बतरा में झड़प रोहतक में भारत टेक कन्या स्कूल में सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर और पूर्व विधायक बीबी बतरा में दोपहर करीब 12 बजे तू-तू मैं-मैं हो गई। मतदान केंद्र पर मंत्री के पहुंचने पर बतरा ने उनसे कहा कि आप यहां क्या कर हैं तो मंत्री ने कहा कि तुमसे क्या मतलब। इसी बात पर दोनों में झड़प हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। मनीष ग्रोवर ने कहा कि वह अपने कार्यालय में बैठे थे, इसी दौरान सूचना मिली कि विश्वकर्मा स्कूल के सामने 143-144 बूथ नंबर पर बीबी बतरा, जोजो व अन्य 20 लोग घुसे हुए थे। हमने वहां जाकर उनको रोका तो झड़प हो गई। हमने उनको वहां से बाहर निकालवाया। वे हताशा में ऐसे आरोप लगा रहे हैं। रोहतक से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सहकारिता मंत्री पर मतदान के दौरान बूथों पर जाकर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। दीपेंद्र ने एक ज्ञापन देकर मामले की शिकायत डीसी यश गर्ग से की। दीपेंद्र का आरोप है कि डीसी ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद दीपेंद्र ने कहा कि यदि प्रशासन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करता है तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। इसके बाद किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने तुरंत ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया। वहीं, डीसी आफिस में भारी पुलिस बदल तैनात करके छावनी में बदल दिया गया है। फतेहाबाद में बूथ नंबर 79 पर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े। बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष हरमेश शर्मा और वार्ड नंबर 2 के कांग्रेसी पार्षद नरेश शर्मा बूथ के अंदर आपस में भिड़े। दोनों की हल्की खरोंच आई। चुनाव अधिकारियों व पुलिस ने दोनों को शांत किया। बीजेपी जिला उपाध्यक्ष उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती हो गए। उन्होंने बताया कि वह और कांग्रेसी पार्षद नरेश शर्मा दोनों बूथ नंबर 79 पर अपनी-अपनी पार्टी के एजेंट थे। इस दौरान कांग्रेस के पार्षद और बूथ एर्जेंट नरेश शर्मा लोगों को बरगला कर वोट डलवा रहे थे। मैंने इस बात का विरोध किया तो नरेश शर्मा ने मुझ पर हमला कर दिया। वहीं जब इस बारे में कांग्रेसी पार्षद नरेश शर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि वह बूथ नंबर 79 पर कांग्रेस पार्टी के एजेंट के तौर पर कार्य कर रहे थे। इस दौरान उन्हें किसी पर्सनल काम के लिए बाहर आना पड़ा। जब वह बथ पर वापिस गए तो भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरमेश शर्मा बगैर किसी कारण से उनसे उलझ पड़े और गाली गलौज कर मुझसे मारपीट करने लगे। बूथ पर तैनात लोगों व पुलिस कर्मचारियों ने दोनों को शांत किया। हरियाणा में आज छठे चरण के तहत लोकसभा चुनाव 2019 के मतदान हो रहे हैं। इस दौरान जहां भाजपाई और कांग्रेसी भिड़ गए, वहीं बूथ पर गड़बड़ी के आरोप भी लगाए गए। रोहतक में मंत्री मनीष ग्रोवर और कांग्रेस के पूर्व विधायक बीबी बतरा में झड़प रोहतक में भारत टेक कन्या स्कूल में सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर और पूर्व विधायक बीबी बतरा में दोपहर करीब 12 बजे तू-तू मैं-मैं हो गई। मतदान केंद्र पर मंत्री के पहुंचने पर बतरा ने उनसे कहा कि आप यहां क्या कर हैं तो मंत्री ने कहा कि तुमसे क्या मतलब। इसी बात पर दोनों में झड़प हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। मनीष ग्रोवर ने कहा कि वह अपने कार्यालय में बैठे थे, इसी दौरान सूचना मिली कि विश्वकर्मा स्कूल के सामने 143-144 बूथ नंबर पर बीबी बतरा, जोजो व अन्य 20 लोग घुसे हुए थे। हमने वहां जाकर उनको रोका तो झड़प हो गई। हमने उनको वहां से बाहर निकालवाया। वे हताशा में ऐसे आरोप लगा रहे हैं। दीपेंद्र हुड्डा ने लगाया गड़बड़ी का आरोप रोहतक से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सहकारिता मंत्री पर मतदान के दौरान बूथों पर जाकर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। दीपेंद्र ने एक ज्ञापन देकर मामले की शिकायत डीसी यश गर्ग से की। दीपेंद्र का आरोप है कि डीसी ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद दीपेंद्र ने कहा कि यदि प्रशासन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करता है तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। इसके बाद किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने तुरंत ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया। वहीं, डीसी आफिस में भारी पुलिस बदल तैनात करके छावनी में बदल दिया गया है। बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े फतेहाबाद में बूथ नंबर 79 पर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े। बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष हरमेश शर्मा और वार्ड नंबर 2 के कांग्रेसी पार्षद नरेश शर्मा बूथ के अंदर आपस में भिड़े। दोनों की हल्की खरोंच आई। चुनाव अधिकारियों व पुलिस ने दोनों को शांत किया। बीजेपी जिला उपाध्यक्ष उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती हो गए। उन्होंने बताया कि वह और कांग्रेसी पार्षद नरेश शर्मा दोनों बूथ नंबर 79 पर अपनी-अपनी पार्टी के एजेंट थे। इस दौरान कांग्रेस के पार्षद और बूथ एर्जेंट नरेश शर्मा लोगों को बरगला कर वोट डलवा रहे थे। मैंने इस बात का विरोध किया तो नरेश शर्मा ने मुझ पर हमला कर दिया। वहीं जब इस बारे में कांग्रेसी पार्षद नरेश शर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि वह बूथ नंबर 79 पर कांग्रेस पार्टी के एजेंट के तौर पर कार्य कर रहे थे। इस दौरान उन्हें किसी पर्सनल काम के लिए बाहर आना पड़ा। जब वह बथ पर वापिस गए तो भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरमेश शर्मा बगैर किसी कारण से उनसे उलझ पड़े और गाली गलौज कर मुझसे मारपीट करने लगे। बूथ पर तैनात लोगों व पुलिस कर्मचारियों ने दोनों को शांत किया। हरियाणा की ब्रेकिंग न्यूज़ अब सबसे पहले आपके पास : डाउनलोड करें : DOWNLOAD ( 3MB ) दीपेंद्र हुड्डा ने लगाया गड़बड़ी का आरोप रोहतक से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर पर मतदान के दौरान बूथों पर जाकर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। दीपेंद्र ने एक ज्ञापन देकर मामले की शिकायत डीसी यश गर्ग से की। दीपेंद्र का आरोप है कि डीसी ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद दीपेंद्र ने कहा कि यदि प्रशासन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करता है तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। रोहतक में मंत्री और कांग्रेस नेता में झड़प भारत टेक कन्या स्कूल में सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर और पूर्व विधायक बीबी बत्रा में तू-तू मैं-मैं हो गई। मतदान केंद्र पर मंत्री ग्रोवर के पहुंचने पर बत्रा ने जब उनसे कहा कि आप यहां क्या कर हैं तो मंत्री ने कहा कि त��मसे क्या मतलब। इसी बात पर दोनों में झड़प हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने तुरंत ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया। वहीं, डीसी आफिस में भारी पुलिस बल तैनात करके छावनी में बदल दिया गया है। हरियाणा की ब्रेकिंग न्यूज़ अब सबसे पहले आपके पास : डाउनलोड करें : DOWNLOAD ( 3MB ) मंत्री ग्रोवर के बूथों पर आवागमन पर लगी रोक सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर और कांग्रेस के पूर्व विधायक बीबी बतरा में झड़प हो गई। बतरा ने ग्रोवर पर मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगाया। ग्रोवर ने भी बतरा को मतदान केंद्र से बाहर जाने के लिए कहा। फिर मंत्री समर्थकों के साथ चले गए। इसकी जानकारी होने पर कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व विधायक बीबी बतरा, बार प्रधान जोजो और अन्य कांग्रेसी नेता डीसी यश गर्ग से मिले और मांग की कि मंत्री ग्रोवर की बूथों पर आवाजाही रोकी जाए। उन्होंने डीसी से कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। इसके बाद डीसी ने मतदान होने तक मंत्री मनीष ग्रोवर के बूथों तक के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया। link Read the full article
0 notes
Text
भारत ने अंतरिक्ष में भी सर्जिकल स्ट्राइक करने की क्षमता विकसित की: PM मोदी

देश की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत हो या आपके हाथ में मोबाइल फ़ोन, आज ये सब भारत में ही बन रहा है। अब भारत ने जल, थल, नभ के साथ साथ अंतरिक्ष में भी सर्जिकल स्ट्राइक करने की क्षमता प्राप्त कर ली है। बीते पांच वर्ष में भारत ने जो कुछ हासिल किया वो आपके एक वोट ने किया है। ये आपके वोट की ताकत है, ये सब कुछ हरियाणा के मजबूत इरादों ने किया है। आपने 2014 में दिल्ली में एक मजबूत और ईमानदार सरकार न बनाई होती तो ये संभव न होता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के रोहतक में आयोजित एक जनसभा में यह बात कही। हरियाणा की ब्रेकिंग न्यूज़ अब सबसे पहले आपके पास : डाउनलोड करें : DOWNLOAD ( 3MB ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के मुख्य अंश * राष्ट्र रक्षा के लिए हर पल तैयार रहने वाले, मिट्टी से सोना उगा कर देश का पेट भरने वाले और खेल के मैदान में भारत को गौरव दिलाने वाले हरियाणा और रोहतक के सभी लोगों को मेरा नमस्कार। आज पूरी दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था भारत है। 2014 में भारत आर्थिक ताकत के रूप में दुनिया में 11वें नंबर था, आज छठे नंबर पर है और पांचवे नंबर पर आने लिए कोशिश कर रहा है। * देश की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत हो या आपके हाथ में मोबाइल फ़ोन, आज ये सब भारत में ही बन रहा है। अब भारत ने जल, थल, नभ के साथ साथ अंतरिक्ष में भी सर्जिकल स्ट्राइक करने की क्षमता प्राप्त कर ली है। बीते पांच वर्ष में भारत ने जो कुछ हासिल किया वो आपके एक वोट ने किया है। ये आपके वोट की ताकत है, ये सब कुछ हरियाणा के मजबूत इरादों ने किया है। आपने 2014 में दिल्ली में एक मजबूत और ईमानदार सरकार न बनाई होती तो ये संभव न होता * आपको कांग्रेस और उसके साथियों से सावधान रहने की जरुरत है। कांग्रेस ने 70 साल तक देश कैसे चलाया है, उनका दिमाग कैसे चलता है, उनकी खोपड़ी में कैसा अहंकार भरा है ये कल केवल 3 शब्दों में उन्होंने खुद ही समेट दिया। कल कांग्रेस के बड़े नेताओं में से एक ने कहा कि 1984 का सिख दंगा “हुआ तो हुआ”। ये नेता गांधी परिवार के सबसे बड़े राजदार है, ये राजीव गांधी के अच्छे दोस्त और राहुल गांधी के गुरु हैं। इनके लिए जीवन का कोई मूल्य नहीं है। हरियाणा की ब्रेकिंग न्यूज़ अब सबसे पहले आपके पास : डाउनलोड करें : DOWNLOAD ( 3MB ) * सैकड़ों सिखों को पेट्रोल डीजल डालकर जला दिया गया। गले में टायर डालकर आग लगा दी और कांग्रेस कह रही है कि “हुआ तो हुआ”। हजारों सिखों को घरों से बाहर निकालकर मारा गया, लेकिन आज कांग्रेस कह रही है “हुआ तो हुआ”। हजारों सिखों की घर-दुकानें जला दी गई, लेकिन आज कांग्रेस कह रही है “हुआ तो हुआ”। हरियाणा, हिमाचल, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और अन्य प्रदेशों में सिखों को निशाना बनाया गया। इसका नेतृत्व कांग्रेस ने किया। ये पाप कांग्रेस के हर छोटे-बड़े नेता ने किया, लेकिन आज कांग्रेस कह रही है “हुआ तो हुआ”। * कांग्रेस में सिर्फ एक परिवार को आगे बढ़ाने के लिए समर्थ लोगों का अपमान किया जाता है, उनकी पहचान को ऊपर नहीं उठने दिया जाता है।भाखड़ा-नांगल डैम की सोच, सर छोटूराम की थी, लेकिन उनको कभी इसका क्रेडिट ही नहीं दिया गया। * दिल्ली में जो कांग्रेस के नामदार हैं, उनके जो रिश्तेदार हैं, उन्होंने यहां के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ मिलकर क्या-क्या गुल खिलाए हैं, ये भी पूरा देश जानता है। किसान की जमीन कौड़ियों के दाम पर हड़प ली और फिर उस पर भ्रष्टाचार की खेती की गई। कांग्रेस की इसी कर्मों का परिणाम है कि 2004 से लेकर 2014 तक पाकिस्तान के आ��ंकी भारत में हमले रहे और कांग्रेस की कमजोर सरकार रोती रही। आपके इस चौकीदार ने इस नीति को बदला है। आज हमारे सपूतों को हमने खुली छूट दी है, सीमा में बांधकर नहीं रखा है। * जब समझौता ब्लास्ट हुआ था, तो पाकिस्तान के आतंकियों को भगा दिया गया और निर्दोष लोगों को फंसा दिया। कांग्रेस के दरबारियों ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरु किया कि ये हिंदू आ��ंकवाद है Read the full article
0 notes
Text
भारत ने अंतरिक्ष में भी सर्जिकल स्ट्राइक करने की क्षमता विकसित की: PM मोदी
भारत ने अंतरिक्ष में भी सर्जिकल स्ट्राइक करने की क्षमता विकसित की: PM मोदी
देश की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत हो या आपके हाथ में मोबाइल फ़ोन, आज ये सब भारत में ही बन रहा है। अब भारत ने जल, थल, नभ के साथ साथ अंतरिक्ष में भी सर्जिकल स्ट्राइक करने की क्षमता प्राप्त कर ली है। बीते पांच वर्ष में भारत ने जो कुछ हासिल किया वो आपके
एक वोट ने किया है। ये आपके वोट की ताकत है, ये सब कुछ हरियाणा के मजबूत इरादों ने किया है। आपने 2014 में दिल्ली में एक मजबूत और ईमानदार सरकार न…
View On WordPress
0 notes
Text
पीएम मोदी बोले- 1984 के दंगों में हजारों सिख मारे गए, कांग्रेस कह रही हुआ तो हुआ

पीएम ने कहा कि भाखड़ा नंगल डैम की सोच सर छोटूराम की थी। लेकिन उनको कभी इसका श्रेय नहीं दिया गया। अब तो कुछ लोग राजनीति के लिए, वोटों के लिए ऐसे महान शख्स का अपमान भी कर रहे हैं। हरियाणा की जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी, इस बार के लोकसभा चुनाव में। हरियाणा की ब्रेकिंग न्यूज़ अब सबसे पहले आपके पास : डाउनलोड करें : DOWNLOAD ( 3MB ) पीएम ने कहा कि दिल्ली और देश भर में हजारों सिख मारे गए। उनकी दुकानें जला दी गईं। उनके घर फूंक दिए गए। दिल्ली से कई परिवारों को भागना पड़ा। अपना घर छोड़ना पड़ा। हर राज्य में सिखों को निशाना बनाया गया और नेतृत्व कांग्रेस ने किया। इस कत्लेआम पर कांग्रेस कह रही है, हुआ तो हुआ। पीएम ने कहा कि देश पर सबसे ज्यादा राज करने वाली कांग्रेस कितनी असंवेदनशील है, इसका प्रमाण है वो तीन शब्द हैं। कांग्रेस का अहंकार इन तीन शब्दों में समझ सकते हैं। कल कांग्रेस के सबसे बड़े नेताओं में से एक ने 84 के दंगों के बारे में कहा कि दंगे हुए तो हुए। ये नेता गांधी परिवार के सबसे करीबी हैं। हरियाणा की ब्रेकिंग न्यूज़ अब सबसे पहले आपके पास : डाउनलोड करें : DOWNLOAD ( 3MB ) पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल तक देश जैसे चलाया है। उनका दिमाग कैसे काम करता है। उनकी खोपड़ी में इतना अहंकार भरा हुआ है कि कल तीन ही शब्दों में सब कुछ समेट दिया। काला धन अर्थव्यवस्था की मुख्य धारा बन गया। भ्रष्टचार बढ़ता चला गया। कांग्रेस या तो मलाई खाती रही, या तमाशा देखती रही। source:amarujala Read the full article
0 notes