Tumgik
#खेलो इंडिया यूथ गेम्स
todaypostlive · 1 year
Text
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में दमखम दिखाएंगे झारखंड के 125 खिलाड़ी
रांची।  मध्य प्रदेश में 31 जनवरी से 11 फरवरी तक होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में झारखंड के खिलाड़ी भी अपना जलवा दिखाएंगे। खेले आयोजन में झारखंड के खिलाड़ी अलग अलग 12 खेलो में भाग लेंगे। इसको लेकर झारखंड की 125 सदस्यीय टीम मध्य प्रदेश रवाना हो गई है। बारह अलग अलग खेलोंं जिनमें एथलेटिक्स तीरंदाजी, हॉकी, साइकलिंग, भारोत्तोलन, जूड़ो, स्विमिंग, थांग टा, बॉक्सिंग, गतका, कुश्ती और मलखंभ में यहां के…
Tumblr media
View On WordPress
0 notes
currenthunt · 5 months
Text
पीएम मोदी ने खेलो इंडिया गेम्स के छठे संस्करण का औपचारिक उद्घाटन किया
- पीएम मोदी ने खेलो इंडिया गेम्स के छठे संस्करण का औपचारिक उद्घाटन किया। - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जनवरी से अपने तीन दिवसीय तमिलनाडु दौरे पर हैं। - अधिकांश इनडोर और आउटडोर खेल 19 से 31 जनवरी तक चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले जाएंगे। - यह पहली बार है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स दक्षिण भारत में आयोजित किए जा रहे हैं। - खेल तमिलनाडु के चार शहरों चेन्नई, मदुरै, त्रिची और कोयंबटूर में खेले जाएंगे। - कुछ खेल, जैसे साइकिल चलाना, जिमनास्टिक, तैराकी, हॉकी, शूटिंग, योग और कुश्ती, शहर और उपनगरीय क्षेत्रों में विभिन्न अन्य स्थानों पर खेले जाएंगे। - मल्ला खंब और कलारीपयट्टू 21 से 29 जनवरी तक त्रिची में खेला जाएगा। - मदुरै में 21 से 30 जनवरी तक गतका और खो खो खेला जाएगा। बास्केटबॉल और थांग ता 21 से 30 जनवरी तक कोयंबटूर में खेले जाएंगे। - खेलों के लोगो में कवि तिरुवल्लुवर की आकृति शामिल है। दूसरी ओर, 'वीरा मंगई' खेलों का शुभंकर है। - रानी वेलु नचियार, जिन्हें प्यार से वीरा मंगई के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय रानी थीं जिन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ युद्ध छेड़ा था। - खेलो इंडिया यूथ गेम्स के इस संस्करण में, 5,600 से अधिक एथलीट 13 दिनों में 15 स्थानों पर 26 खेल विधाओं, 275 से अधिक प्रतिस्पर्धी कार्यक्रमों और 1 डेमो स्पोर्ट के साथ भाग ले रहे हैं। Read the full article
0 notes
prabudhajanata · 1 year
Text
रायपुर । छत्तीसगढ़ के खलखंब खिलाड़ियों ने मध्यप्रदेश के उज्जैन में आयोजित ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022’ में 6 पदक प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन कि��ा है। राज्य के मलखंब खिलाड़ियों ने 01 स्वर्ण, 01 रजत और 04 कांस्य पदक प्राप्त किए हैं (Sports and Youth) खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आज इन सभी पदक विजेता मलखंब खिलाड़ियों का स्वागत न्यू सर्किट हाउस में किया गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक न्यू सर्किट हाउस में आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान इन खिलाड़ियों का स्वागत खेल विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्ले, सचिव श्री नीलम नामदेव एक्का और संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने इन खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मलखंब प्रशिक्षक मनोज सिंह के साथ पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी राकेश कुमार वरदा, मानू ध्रुव, मोनू नेताम, श्यामला, संतोष सोरी रविन्द्र तथा बालिका वर्ग में सरिता पोयाम, दुर्गेश्वरी कुमेटी, संताय पोटाई, जयंती, हिमांशी और शिक्षा दिनकर उपस्थित थी।
0 notes
loktantraudghosh · 1 year
Text
खेलो इंडिया यूथ गेम्स का समापन, सीएम बोले-पड़ाव है यह मंजिल नहीं..
लोकतंत्र उद्धघोष: कमल धीमान-भोपाल खेलो इंडिया यूथ गेम्स के समापन पर शनिवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खिलाडिय़ों से कहा कि यह आपका पड़ाव है, मंजिल नहीं। मंजिल तो कॉमनवेल्थ और एशियार्ड है। आपको हर क्षेत्र में आगे बढऩा है। भारत अब खेलों में भी नंबर वन होगा। आपने जोश और उमंग से मध्यप्रदेश का दिल धड़काया है। इस समापन कार्यक्रम में केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निसिथ…
Tumblr media
View On WordPress
0 notes
dgnews · 1 year
Text
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पदक जीतने पर प्रदेश के खिलाड़ियों को दी बधाई
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी सत्यार्थ पटेल को एयर राइफल की 10 मीटर पुरुष स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने श्री पटेल को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ भी दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की केनोइंग स्पर्धा के टीम इवेंट में मध्यप्रदेश राज्य वॉटर स्पोर्टस अकादमी की…
Tumblr media
View On WordPress
0 notes
fanofsports · 1 year
Text
Khelo India Youth Games 2023 Along With 8 Districts of Madhya Pradesh Delhi Will Also Do Hosting | MP के 8 शहरों के अलावा दिल्ली में भी होगा आयोजन, जानें कहां होगी किस खेल की मेजबानी
Image Source : TWITTER KHELO INDIA खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 Khelo India Youth Games 2023: भारत सरकार ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई खेलों जैसी प्रतिस्पर्धा में मेडल्स की संख्या बढ़ाने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है। खासकर युवाओं में खेलों का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए सरकार हर साल अलग-अलग प्रतियोगिता करा रही है। इसी क्रम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स भी आते हैं। खेलो इंडिया में देश के कोने-कोने से…
Tumblr media
View On WordPress
0 notes
prakhar-pravakta · 1 year
Text
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल यात्रा का सतना में स्वागत
सतना 18 जनवरी 2023/खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की डिजिटल मशाल यात्रा 18 जनवरी को दोपहर 2 बजे कटनी से सतना पहुंची। यहां दादा सुखेंद्र सिंह स्टेडियम जवाहर नगर में मशाल यात्रा का समारोहपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद सतना गणेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसके जैन, आरआई सत्य प्रकाश…
Tumblr media
View On WordPress
0 notes
abhinews1 · 1 year
Text
ईशा धनगर महिला खिलाड़ी को खेलो इंडिया मैं सिलेक्शन होने पर किया गया सम्मानित
Tumblr media
ईशा धनगर महिला खिलाड़ी को खेलो इंडिया मैं सिलेक्शन होने पर किया गया सम्मानित
जिला कुश्ती संघ भारतीय पद्धति के तत्वधान में अखाड़ा शिव शक्ति आधुनिक मल्लविद्या केंद्र के सहयोग से 15 जनवरी 2023 को साईं 4:00 लाजपत नगर स्थित कुश्ती हॉल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय जुड़ो खिलाड़ी ईशा धनगर का भव्य स्वागत सम्मान किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भागवताचार्य पंडित सोनू कृष्ण शास्त्री जी महाराज व अशोक सिंह राजावत अधिवक्ता जी रहे मुख्य अतिथि ने कहा की मथुरा की महिला खिलाड़ी आज किसी भी क्षेत्र में किसी भी महिला खिलाड़ी से कम नहीं है मथुरा की प्रत्येक महिला खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलना चाहिए जिससे यह मथुरा जनपद का नाम राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कर सकें कार्यक्रम आयोजक खेलगुरू ब्रजरत्न अशोकशेखर पहलवान ने बताया की ईशा धनगर हमारे बड़े भाई श्री पातीराम धनगर की पुत्री हैं जिन्होंने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी व यूथ गेम्स में मथुरा जनपद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर किया है ईशा धनगर का खेलो इंडिया के लिए जूडो खेल में सिलेक्शन हुआ है ईशा धनगर मथुरा जनपद का नाम ओलंपिक में करना चाहती है महिला खिलाड़ी के उत्साह को बढ़ाने के लिए जिला कुश्ती संघ भारतीय पद्धति व अखाड़ा शिव शक्ति द्वारा उसका सम्मान किया गया सम्मान स्वरूप महिला खिलाड़ी को पगड़ी, माला ,पटुका, ट्रैक सूट ,स्पोर्ट जूते , व गिफ्ट देकर भव्य स्वागत सम्मान किया गया इसके साथ साथ श्री पातीराम जी का भी स्वाफ़ा, पटुका, माला व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया इस अवसर पर श्री बाबूलाल मीणा जी, श्री यशपाल चौधरी जी ,श्री भगवत प्रसाद गौतम जी ,श्री शिवदत्त शर्मा जी ,जय भगवान पहलवान, लक्ष्य पहलवान ,योगेश्वर पहलवान ,शीशपाल पहलवान ,चंदू पहलवान, विष्णु पहलवान, आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन जिला कुश्ती संघ भारतीय पद्धति मथुरा के महासचिव राष्ट्रीय पहलवान शशांक शेखर यादव ने किया था
Tumblr media
ईशा धनगर महिला खिलाड़ी को खेलो इंडिया मैं सिलेक्शन होने पर किया गया सम्मानित Read the full article
0 notes
bansalnews · 2 years
Link
मध्य प्रदेश में मंगलवार को कैबिनेट बैठक की गई। इस दौरान कई अहम निर्णय लिए गए। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए 177 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।
0 notes
lok-shakti · 2 years
Text
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन और समापन समारोह भव्य रूप में हों
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन और समापन समारोह भव्य रूप में हों
© 2006-2021 सर्वाधिकार सुरक्षित जनसम्पर्क विभाग भोपाल,मध्यप्रदेश | साईट का संस्करण बीटा वर्जन हैं। © 2006-2021 All Rights Reserved Department of Public Relations Bhopal, Madhya Pradesh. | The versions of the site are beta versions.
View On WordPress
0 notes
teznews · 2 years
Text
केन्द्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली में की खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 की उद्घोषणा
केन्द्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली में की खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 की उद्घोषणा
मध्यप्रदेश करेगा मेजबानी, 31 जनवरी 2023 से शुरू होंगे खेलों इंडिया गेम्स केन्द्रीय मंत्री श्री ठाकुर ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल मुख्यमंत्री श्री चौहान को सौंपी पहली बार शामिल हुआ म.प्र. का राज्य खेल मलखंब खेलो इंडिया यूथ गेम्स से म.प्र में आयेगी नई खेल क्रांति : मुख्यमंत्री श्री चौहान केन्द्रीय एवं युवा मामलों के मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने आज नई दिल्ली में 5वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022…
Tumblr media
View On WordPress
0 notes
Text
कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीत कर इतिहास रचने वाले अचिंता शेउली की प्रेरक कहानी
Tumblr media
इंसान अपनी कड़ी मेहनत के दम पर अपनी किस्मत को भी बदल देता है। इस बात को प्रमाणित करने का काम किया है पश्चिम बंगाल के रहने वाले वेटलिफ्टर अंचिता शेउली ने। जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स की वेटलिफ्टिंग में भारत के लिए गोल्ड जीतकर इतिहास रचा है। लेकिन अचिंता ��े लिए यह राह तय करना आसान नहीं था। काफी संघर्षों से जूझकर अचिंता ने इस मुकाम को हासिल किया है। जब अचिंता सिर्फ 11 साल के थे तभी उनके सिर से पिता का साया उठ गया था। उनके मां और भाई ने कपड़े सिलकर परिवार का खर्च चलाया। उन्हें वेटलिफ्टिंग की ट्रेनिंग दिलवाई और आज अपनी मेहनत और संघर्ष के बल पर अचिंता ने अंसभव को संभव कर दिखाया है। भारत की ओर से गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने पूरे देश का नाम रौशन किया है। अचिंता शेउली ने पुरुषों के 73 किलोवर्ग में 143 किलो वजन उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स में नया रिकॉर्ड बनाया है। आइए जानते हैं कि कैसे अचिंता ने संघर्ष करते हुए यहां तक का मुकाम हासिल किया है।  बचपन में ही पिता का छूट गया था साथ
24 नवंबर 2001 को पश्चिम बंगाल के हावड़ा के झोपडपट्टी के एक निम्न वर्गीय परिवार में जन्में अंचिता के पिता रिक्शा चलाते थे। लेकिन परिवार की परिस्थितियां अनुकूल ना होने के वाबजूद अचिंता के सपने हमेशा से बड़े थे। वो जब 10 साल के थे तो अपने बड़े भाई को जिम में वेटलिफ्टिंग करते देखते थे तो उनका मन भी करता था कि वो भी वेटलिफ्टिंग करें। इसलिए उनके पिता और भाई ने उन्हें ट्रेनिंग दिलवाने की सोची। लेकिन जब अचिंता 11 साल के हुए तो उनके पिता का देहांत हो गया। पिता के गुजरने के बाद उनके घर की आर्थिक स्थिति और भी खराब हो गई। घर चलाने के लिए उनके बड़े भाई को अपना कॉलेज छोड़ना पड़ा। उनकी मां और भाई ने घर का खर्च चलाने की जिम्मेदारी उठाई।
 मां और भाई ने संघर्ष कर दिलाई ट्रेनिंग
घर की स्थिति खराब होने के बाद भी अचिंता के मां और भाई ने उनके सपनों को टूटने नहीं दिया और उन्हें वेटलिफ्टिंग की ट्रेनिंग दिलवाई। उनकी मां ने घरों में काम किया साथ ही साड़ी पर जरी का काम करके घर चलाया लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। नेशनल लेवल के पूर्व वेटलिफ्टर अस्तम दास ने अचिंता को फ्री में ट्रेनिंग दी। वो वेटलिफ्टिंग के लिए इतने समर्पित थे कि उन्होंने इसके लिए अपनी बीएसएफ की नौकरी तक छोड़ दी थी।
अचिंता शेउली ने कॉमनवेल्थ गेम्स में बनाया रिकॉर्ड
अचिंता शेउली ने शुरुआत से ही बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनके सामने विरोधी कहीं भी टिक नहीं पाए। 20 साल के अचिंता शेउली ने स्नैच में 143 किलो वजन उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स का नया रिकॉर्ड वनाया है। अचिंता से पहले इतना वजन किसी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में नहीं उठाया था। उन्होंने क्लीन एंड जर्क में 170 किलो समेत कुल 313 किलो वजन उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स का एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
संघर्ष करते हुए पहुंचे जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में
वेटलिफ्टिंग की ट्रेनिंग लेते समय अचिंता शेउली को अच्छी डाइट के लिए भी कई बार संघर्ष करना पड़ा। जब अचिंता चिकन की मांग करते थे तो उनके पास इतने पैसे तक नहीं होते थे कि वह चिकन खरीद सकें। इसलिए दोनों भाईयों को कई बार मजदूरी भी करनी पड़ी। दोनों भाई गांव वालों के खेत से धान उठाकर घर रखकर आते थे ताकि उससे मिले मेहनताने से वह चिकन खरीद सके। किसी तरह अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद साल 2018 में अचिंता ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स का स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने साल 2019 में जूनियर और सीनियर दोनों कैटेगरी में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर सीनियर स्तर पर अपना पहला बड़ा पदक जीता। अचिंता ने पिछले साल 2021 में ताशकंद में जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के पुरुषों के 73 किलोग्राम कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीना था। इसके अलावा अचिंता ने पिछले साल के अंत में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में 73 किग्रा चैंपियन बने थे।
 कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
इतनी सी उम्र में कई ट्रॉफी जीतने वाले अचिंता शेउली ने बर्मिंघम के कॉमनवेल्थ गेम्स भी स्वर्ण पदक जीत कर नया इतिहास रच दिया। शेउली ने स्नैच वर्ग में 137 किग्रा, 140 किग्रा और 143 किग्रा वजन उठाया। उन्होंने 143 किग्रा के प्रयास से खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया और अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में भी सुधार किया। उन्होंने वेटलिफ्टिंग के क्लीन एंड जर्क में 166 किग्रा भार आसानी से उठाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
एक गरीब परिवार से आने वाले अचिंता शेउली ने आज अपनी मेहनत और लगन के दम पर सफलता की नई कहानी लिखी है। उन्होंने अपनी मेहनत से यह बता दिया कि अगर इंसान जीवन में कुछ पाना चाहे तो कोई भी परिस्थिति उसके समक्ष बाधा नहीं बन सकती। आज पूरे देश को अचिंता पर गर्व है। लेख के बारे में आप अपनी टिप्पणी को कमेंट सेक्शन में कमेंट करके दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा आप अगर एक व्यापारी हैं और अपने व्यापार में कठिन और मुश्किल परेशानियों का सामना कर रहे हैं और चाहते हैं कि स्टार्टअप बिज़नेस को आगे बढ़ाने में आपको एक पर्सनल बिज़नेस कोच का अच्छा मार्गदर्शन मिले तो आपको PSC (Problem Solving Course) का चुनाव जरूर करना चाहिए जिससे आप अपने बिज़नेस में एक अच्छी हैंडहोल्डिंग पा सकते हैं और अपने बिज़नेस को चार गुना बढ़ा सकते हैं।
Source: https://hindi.badabusiness.com/motivational/success-story-of-achinta-sheuli-11112.html
0 notes
prabudhajanata · 1 year
Text
भोपाल - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि मध्यप्रदेश में खिलाड़ियों को भरपूर सुविधाओं के साथ सम्मान भी दिया जाएगा। खेलो इंडिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी एक पृथक कार्यक्रम में पुरस्कृत और सम्मानित किए जाएंगे। पिछले खेलो इंडिया गेम्स में देश में 8वें क्रम पर रहने वाले मध्यप्रदेश ने अब तीसरे क्रम पर स्थान बनाया है। यह गर्व और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में प्रत्येक क्षेत्र में विकास हुआ है। इसमें खेल क्षेत्र भी शामिल है। खेलों के लिए बजट राशि बढ़ाई गई है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इन खेलों के आयोजन के लिए मध्यप्रदेश पर भरोसा किया। मध्यप्रदेश उमंग और उत्साह में डूबा रहा। खिलाड़ियों ने जोश दिखाया और हिन्दुस्तान का दिल धड़काया। मध्यप्रदेश में 13 दिन खेलमय वातावरण था। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज शाम भोपाल के बोट क्लब पर खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मैडल प्राप्त करने वाले और भागीदारी करने वाले खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेलो इंडिया में ओवर ऑल चेम्पियन महाराष्ट्र विशेष बधाई का पात्र है। हरियाणा दूसरे स्थान पर रहा है। मध्यप्रदेश भी तीसरे क्रम पर आया है। मध्यप्रदेश, हरियाणा से थोड़ा ही पीछे रहा। मध्यप्रदेश ने 39 स्वर्ण पदक प्राप्त किए। एक समय मध्यप्रदेश का खेलों में कोई विशेष नाम नहीं था। श्री देव कुमार मीणा ने राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया है। खेलो इंडिया में 40 प्रतिशत बेटियों की भागीदारी महत्वपूर्ण है। मलखम्भ, एथलीट और वाटर स्पोटर्स में मध्यप्रदेश का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 19 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों के लिए खेलो इंडिया यूथ गेम्स प्रोत्साहनकारी रहे। अब इन खेलों में सफल हुए खिलाड़ियों को अपनी मंजिल की ओर बढ़ना है। इनकी मंजिल अब एशियाड, कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलिंपिक हैं। इन सभी में खिलाड़ियों को पदक जीतना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, स्पोर्टस एथारटी ऑफ इंडिया और खेल विभाग की संपूर्ण टीम बधाई की पात्र है। खिलाड़ियों ने जोश, जिद और जुनून का परिचय दिया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खिलाड़ियों को निरंतर विजय प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएँ दी। केंद्रीय खेल, युवा कार्य और सूचना प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मध्यप्रदेश में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अनेक रिकॉर्ड टूटे हैं। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान और उनकी पूरी टीम बधाई और धन्यवाद की पात्र है। श्री ठाकुर ने कहा कि बेटियों ने खेलों में कमाल कर दिखाया है। इन खिलाड़ियों ने अनेक अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक के दावेदार होने का प्रमाण दिया है। मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया गेम्स के लिए बहुत अच्छी व्यवस्थाएँ की गई। युवा खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मंच मिला। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में खेलों के आयोजन से खेल क्षेत्र की प्रतिभाएँ आगे आ रही हैं। निर्धन परिवारों से आए खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। यह आवश्यक है कि सरकार, समाज और कॉर्पोरेट घराने, खेल संस्थाएँ और फेडरेशन के साथ मिल कर खेलों को प्रोत्साहन देने का कार्य करें। सहयोग राशि भी खेल गतिविधियों के लिए दी जानी चाहिए। केन्द्रीय मंत्री श्री ठाकुर ने विभिन्न खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली बेटियों और अन्य खिलाड़ियों का अलग-अलग उल्लेख भी किया। इन खेलों में 5 हजार 800 खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ ही व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारियों को मिला कर करीब 10 हजार लोग शामिल हुए। मध्यप्रदेश में यह आयोजन बहुत सफल रहा। मध्यप्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि वर्ष 2014 में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मलखम्भ जैसे खेलों को महत्व देते हुए राज्य खेल के रूप में पहचान दिलाने का कार्य किया। मध्यप्रदेश सभी खेलों को प्रोत्साहित करने में आगे है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मध्यप्रदेश को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मेजबानी दी। उनका स्वपन है खेलों के माध्यम से देश को एक स्थान पर सम्मिलित और एकत्रित किया जाए। मध्यप्रदेश के खेल प्रशिक्षक, खेल अधिकारी और खेल विभाग की टीम बधाई की पात्र है। दो दर्जन से अधिक खेलों की गतिविधियाँ 8 शहरों में हुईं। कई पारम्परिक खेलों को भी मंच मिला है। भोपाल के बोट क्लब पर खेलो इंडिया यूथ गेम्स के समापन समारोह में केंद्रीय खेल, युवा कार्य एवं गृह राज्य मंत्री श्री निसिथ प्रामाणिक और पद्मश्री, खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित और ओलिंपियन शूटिंग
खिलाड़ी श्री गगन नारंग उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रमुख सचिव खेल श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी और खेल संचालक श्री रवि गुप्ता सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, विद्यार्थी, खेल प्रेमी नागरिक और युवा उपस्थित रहे। समापन कार्यक्रम में नन्हे बांसुरी वादक अनिरवन रॉय की प्रस्तुति हुई। एक भारत-श्रेष्ठ भारत विषय पर फिल्म प्रदर्शित की गई। मुख्यमंत्री श्री चौहान और केन्द्रीय खेल मंत्री श्री ठाकुर सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया। समारोह में गेम्स के एंथम “हिन्दुस्तान का दिल धड़का दो” पर डांस परफॉर्मेंस भी हुआ। अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी हुई। खेलो इंडिया की गतिविधियों में सहयोग के लिए भारतीय स्टेट बैंक सहित अन्य उपक्रमों का आभार व्यक्त किया गया।
0 notes
loktantraudghosh · 1 year
Text
मध्यप्रदेश ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में परचम लहराया
लोकतंत्र उद्धघोष: नीलेश जैन-भोपाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वी.डी. शर्मा ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा 96 मेडल जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त करने पर विजेताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इंडिया मूवमेंट के माध्यम से देश की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का काम किया है। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने…
Tumblr media
View On WordPress
0 notes
dgnews · 1 year
Text
पाँच स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ मध्यप्रदेश जिम्नास्टिक टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 मध्यप्रदेश की शुरुआत 30 जनवरी 2023 को भोपाल के टी.टी. स्टेडियम में भव्य समारोह के साथ हुई। बैडमिंटन, जिम्नास्टिक, हॉकी और कलरिपयट्टू के खिलाड़ियों की मेजबानी ग्वालियर शहर कर रहा है। एम.पी. बैडमिंटन अकादमी में होने वाले बैडमिंटन मैचों के साथ 31 जनवरी से ग्वालियर नगर में खेलो इण्डिया यूथ गेम्स की शुरुआत हो गई है। ग्वालियर के लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन…
Tumblr media
View On WordPress
0 notes
fanofsports · 1 year
Text
Khelo India than 10000 athletes will take part in this game MP CM Shivraj Singh Chauhan will inaugurate | खेलो इंडिया में 10000 से ज्यादा एथलीट लेंगे भाग, जानें क्या है पूरा कार्यक्रम
Image Source : TWITTER (KHELO INDIA) खेलो इंडिया Khelo India: खेलो इंडिया यूथ गेम्स का पांचवां संस्करण 30 जनवरी से मध्य प्रदेश में शुरू होने जा रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में इसका उद्घाटन करेंगे। एक सरकारी नोट में कहा गया है कि केंद्रीय खेल और युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर उद्घाटन कार्यक्रम में विशेष अतिथि होंगे, जिसमें लगभग 21,000 लोग भाग…
Tumblr media
View On WordPress
0 notes