जन्मदिन विशेष: कॉपीराइटर रह चुके रणवीर अपने हर किरदार से जीत लेते हैं दर्शकों का दिल, ट्रोल होने पर भी नहीं पड़ता फर्क
चैतन्य भारत न्यूज
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का आज 35वां जन्मदिन है। रणवीर सिंह उन अभिनेताओं में से हैं जो फिल्मों में ही नहीं बल्कि कहीं भी दिल खोलकर लोगों को इंटरटेन करते हैं। वो जहां भी जाते हैं मस्ती करते नजर आते हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर जानते हैं रणवीर से जुड़ी कुछ खास बातें-
रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने ब्लूमिंगटन की इंडियाना यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स की पढ़ाई की है। पढ़ाई के बाद रणवीर सिंह मुंबई आ गए। जिसके बाद उन्होंने एडवरटाइजिंग कंपनी में बतौर कॉपीराइटर काम किया। उसके साथ ही रणवीर असिस्टेंट डायरेक्टर के रुप में भी काम कर चुके हैं।
रणवीर को बचपन से ही एक्टर बनने का शौक था। नौकरी करते-करते उन्हें यह ख्याल आया कि वह इस काम के लिए बने ही नहीं है और फिर रणवीर ने फिल्मों की ओर रुख किया। रणवीर ने 2010 में आई फिल्म बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड में कदम रखा था। अपनी पहली फिल्म के लिए रणवीर को बेस्ट डेब्यूट के अवार्ड से नवाजा गया था।
रणवीर को खास पहचान संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' से मिली। इस फिल्म से ही उनकी और दीपिका का प्यार शुरु हुआ था। रामलीला के बाद रणवीर और दीपिका 'बाजीराव-मस्तानी' और 'पद्मावत' में साथ में नजर आए थे। रणवीर-दीपिका को मिलवाने का श्रेय दोनों संजय लीला भंसाली को देते हैं। 2018 में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इटली के लेक कोमो में शादी कर ली है।
रणवीर सिंह का ड्रेसिंग सेंस बिल्कुल उनके व्यवहार की तरह अतरंगा है, जिसका पता नहीं चलता वो कब क्या पहन लें. इसी के चलते वह सुर्खियों में भी बने रहते हैं। कई बार अतरंगी ड्रेसिंग सेंस के चलते रणवीर को ट्रोल भी किया जा चुका है लेकिन उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ा।
जन्मदिन के मौके पर कपिल देव के लुक में नजर आए रणवीर सिंह, पहचानना हुआ मुश्किल
क्रिकेट के बल्ले से दीपिका ने की पति रणवीर की जमकर पिटाई, 20 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
कपिल देव की बायोपिक के लिए रणवीर सिंह नहीं बल्कि ये एक्टर था पहली पसंद
Read the full article
0 notes