रणवीर सिंह को दीपिका पादुकोण ने घर बैठे-बैठे दिया नया लुक, सोशल मीडिया पर फोटो देख ही उतावले हुए फैंस
बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फिल्म इंडस्ट्री के करीबी कपल्स की लिस्ट में आता है। ये दोनों की केमिस्ट्री फैंस के सिर चढ़कर बोलती है। इस बीच हाल ही में एक्टर ने अपनी लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इस फोटो को देखते ही दोनों पक्षों के फैंस खुशी से झूमने लगे हैं। दरअसल, इस नई पोस्ट में रणवीर सिंह ने अपना नया लुक फैंस को दिखाया है। खास बात ये है कि ये नया लुक उन्हें उनकी बटोरहाफ दीपिका पादुकोण ने ही घर में दिया है। इस नए लुक से एक्टर खुद इतने खुश हैं कि फैंस के साथ अपनी इन फोटो शेयर करने से खुद को रोक नहीं सके। रणवीर सिंह ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, 'हा स्टाइल- दीपिका पादुकोण, आपको ये स्टाइल कैसा लगा? मुझे बेहद पसंद आया है। ' रणवीर सिंह की ये फोटो आप यहां देख सकते हैं।
प्रभास के साथ बनी दीपिका की जोड़ी
एक ओर जहां रणवीर सिंह अपनी वाइफ दीपिका पादुकोण के साथ घर पर क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं तो वहीं, दीपिका पादुकोण इन दिनों प्रभास के साथ आने वाली अगली फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में ऐलान हुआ कि दीपिका पादुकोण 'बाहुबली' स्टार के साथ निर्देशक नागवरिन की फिल्म में दिखने वाली है। हालांकि इस फिल्म का नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। दीपिका पादुकोण और प्रभास की इस फिल्म के ऐलान के साथ ही फैंस जरुर खुशी से झूमने लगे।) यह भी पढ़ें - कंगना रनौत से पहले ये 7 बॉलीवुड स्टार के निशाने पर आ चुके हैं करण जौहर, कैमरे के सामने खोल दी थी पोल
फिर दिखेगी रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की जोड़ी
तो वहीं, एक बार फिर ये रियल लाइफ कपल लाइफ में भी साथ दिखने वाला है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 83 में दिखाई देने
Read the full article
0 notes
जन्मदिन विशेष: कॉपीराइटर रह चुके रणवीर अपने हर किरदार से जीत लेते हैं दर्शकों का दिल, ट्रोल होने पर भी नहीं पड़ता फर्क
चैतन्य भारत न्यूज
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का आज 35वां जन्मदिन है। रणवीर सिंह उन अभिनेताओं में से हैं जो फिल्मों में ही नहीं बल्कि कहीं भी दिल खोलकर लोगों को इंटरटेन करते हैं। वो जहां भी जाते हैं मस्ती करते नजर आते हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर जानते हैं रणवीर से जुड़ी कुछ खास बातें-
रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने ब्लूमिंगटन की इंडियाना यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स की पढ़ाई की है। पढ़ाई के बाद रणवीर सिंह मुंबई आ गए। जिसके बाद उन्होंने एडवरटाइजिंग कंपनी में बतौर कॉपीराइटर काम किया। उसके साथ ही रणवीर असिस्टेंट डायरेक्टर के रुप में भी काम कर चुके हैं।
रणवीर को बचपन से ही एक्टर बनने का शौक था। नौकरी करते-करते उन्हें यह ख्याल आया कि वह इस काम के लिए बने ही नहीं है और फिर रणवीर ने फिल्मों की ओर रुख किया। रणवीर ने 2010 में आई फिल्म बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड में कदम रखा था। अपनी पहली फिल्म के लिए रणवीर को बेस्ट डेब्यूट के अवार्ड से नवाजा गया था।
रणवीर को खास पहचान संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' से मिली। इस फिल्म से ही उनकी और दीपिका का प्यार शुरु हुआ था। रामलीला के बाद रणवीर और दीपिका 'बाजीराव-मस्तानी' और 'पद्मावत' में साथ में नजर आए थे। रणवीर-दीपिका को मिलवाने का श्रेय दोनों संजय लीला भंसाली को देते हैं। 2018 में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इटली के लेक कोमो में शादी कर ली है।
रणवीर सिंह का ड्रेसिंग सेंस बिल्कुल उनके व्यवहार की तरह अतरंगा है, जिसका पता नहीं चलता वो कब क्या पहन लें. इसी के चलते वह सुर्खियों में भी बने रहते हैं। कई बार अतरंगी ड्रेसिंग सेंस के चलते रणवीर को ट्रोल भी किया जा चुका है लेकिन उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ा।
जन्मदिन के मौके पर कपिल देव के लुक में नजर आए रणवीर सिंह, पहचानना हुआ मुश्किल
क्रिकेट के बल्ले से दीपिका ने की पति रणवीर की जमकर पिटाई, 20 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
कपिल देव की बायोपिक के लिए रणवीर सिंह नहीं बल्कि ये एक्टर था पहली पसंद
Read the full article
0 notes