Tumgik
#होलाष्टक 2023
bestcareerprection · 2 years
Video
youtube
Holashtak Date: फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी से पूर्णिमा तक माना जाता है होलाष्टक. होली के 8 दिन पहले से प्रारंभ हो जाते हैं होलाष्टक। इस वर्ष 27 फरवरी से 07 मार्च तक रहेंगे होलाष्टक। इन 8 दिनों में नहीं होता है कोई भी मांगलिक कार्य
पौराणिक ग्रंथों के अनुसार राजा हिरण्यकश्यप के पुत्र थे प्रह्लाद
भगवान विष्णु के अनन्य भक्त थे प्रह्लाद
हिरण्यकश्यप को पसंद नहीं थी भगवान विष्णु की भक्ति
उसने भक्त प्रह्लाद को मारने हेतु उन्हें आठ दिनों तक दी थी यातनाएं
होली से पूर्व ये आठ दिन प्रह्लाद के लिए थे बेहद कष्टकारी।
इसलिए इन्हे माना जाता है अशुभ।
होलाष्टक में वर्जित हैं ये कार्य।
इन दिनों में नहीं किए जाते हैं नामकरण, मुंडन और विवाह।
इन दिनों में कोई भी कीमती वस्तु व वाहन ख़रीदना है निषेध।
यदि आप होलीका दहन/Holika Dahan ओर होली/Holi 2023 पुजा शुभ मुहुर्त जानना चाहते है तो आज का पंचांग/Today's Panchang पढे।
0 notes
nityamguru · 2 years
Video
youtube
Holashtak 2023: होलाष्टक में क्यों नहीं होते शुभ काम?
0 notes
ragbuveer · 2 years
Text
*🚩🔱ॐगं गणपतये नमः🔱🚩*
🌹 *सुप्रभात जय श्री राधे राधे*🌹
📖 *आज का पंचांग, चौघड़िया व राशिफल(अष्टमी तिथि)*📖
※══❖═══▩राधे राधे▩═══❖══※
*नोट... आज से और 07मार्च तक होलाष्टक रहेंगे इस समय सभी कार्य वर्जित रहेंगे*
※══❖═══▩राधे राधे▩═══❖══※
#वास्तु_ऐस्ट्रो_टेक_सर्विसेज_टिप्स
#हम_सबका_स्वाभिमान_है_मोदी
#योगी_जी_हैं_तो_मुमकिन_है
#देवी_अहिल्याबाई_होलकर_जी
#योगी_जी
#JaiShriRam
#yogi
#jodhpur
#udaipur
#RSS
#rajasthan
#hinduism
※══❖═══▩राधे राधे▩═══❖══※
दिनांक :-27-फरवरी-2023
वार:----------सोमवार
तिथी:-------08-अष्टमी:-26:21
माह:--------फाल्गुन
पक्ष:---------शुक्लपक्ष
नक्षत्र:-------रोहिणी(अहोरात्र)
योग :---------वैधृति:-16:11
करण:-------विष्टि:-13:35
चन्द्रमा:------वृषभ
सुर्योदय:------07:08
सुर्यास्त:-------18:34
दिशा शुल-------पूर्व
निवारण उपाय:----दर्पण देखकर यात्रा करे
ऋतु:------------बंसत ऋतु
गुलिक काल:---14:07से 15:34
राहू काल:------08:19से 09:46
अभीजित....12:17से13:03
विक्रम सम्वंत .........2079
शक सम्वंत ............1944
.युगाब्द ..................5124
सम्वंत सर नाम:---------नल
🌞चोघङिया दिन🌞
अमृत:-07:08से08:35तक
शुभ:-10:00से11:27तक
चंचल:-14:13से15:40तक
लाभ:-15:40से17:07तक
अमृत:-17:07से18:34तक
🌓चोघङिया रात🌗
चंचल:-18:34से20:06तक
लाभ:-23:14से00:46तक
शुभ:-02:266से04:00तक
अमृत:-04:00से05:34तक
चंचल:-05:34से07:08तक
※══❖���══▩राधे राधे▩═══❖══※
आज के विशेष योग
वर्ष का 330वा दिन, भद्रा समाप्त 13:35, दुर्गाष्टमी, दादूदयाल जयंती, बुध कुम्भ में 16:45, ज्वालामुखी योग प्रारंभ 26:21, अष्टाहिका व्रतारंभ,(जैन), रोहिणी व्रत (जैन), जैन अष्टमी, वैधृति पूण्यम्॒,
※══❖═══▩राधे राधे▩═══❖══※
🙏👉वास्तु टिप्स👈🙏
घर में क्रासुला का पौधा जरूर रखे।
※══❖═══▩राधे राधे▩═══❖══※
*सुविचार*
हमारे हौसले भी किसी डॉक्टर से कम नही होते है, क्योंकि हौसले भी हर तकलीफ में ताकत की दवा देते है।👍🏻राधे राधे
※══❖═══▩राधे राधे▩═══❖══※
*💊💉आरोग्य उपाय🌿🍃*
*तिल के घरेलू सुझाव -*
1. कब्ज दूर करने के लिये तिल को बारीक पीस लें एवं प्रतिदिन पचास ग्राम तिल के चूर्ण को गुड़, शक्कर या मिश्री के साथ मिलाकर फाँक लें ।
2. पाचन शक्ति बढ़ाने के लिये समान मात्रा में बादाम, मुनक्का, पीपल, नारियल की गिरी और मावा अच्छी तरह से मिला लें, फिर इस मिश्रण के बराबर तिल कूट पीसकर इसमें में मिलाएँ, स्वादानुसार मिश्री मिलाएँ और सुबह-सुबह खाली पेट सेवन करें। इससे शरीर के बल, बुद्धि और स्फूर्ति में भी वृद्धि होती है ।
3. प्रतिदिन रात्रि में तिल को खूब चबाकर खाने से दाँत मजबूत होते हैं ।
4. यदि कोई जख्म हो गया हो तो तिल को पानी में पीसकर जख्म पर बांध दें, इससे जख्म शीघ्रता से भर जाता है।
※══❖═══▩राधे राधे▩═══❖══※
*🐑🐂 राशिफल🐊🐬*
🐏 *राशि फलादेश मेष :-*
*(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)*
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। खर्चों में वृद्धि से चिंता होगी। संतान के रोजगार की समस्या का समाधान संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। कश्मकश दूर होगी। स्वजनों से भेंट होगी।
🐂 *राशि फलादेश वृष :-*
*(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रुभय रहेगा। लाभ होगा। पिछले कार्यों को टालना चाहिए क्योंकि उसमें असफलता का योग है। अनावश्यक विवाद होगा। व्यावसायिक योजनाएँ क्रियान्वित नहीं हो पाएँगी।
👫 *राशि फलादेश मिथुन :-*
*(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)*
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार के विस्तार हेतु किए गए प्रयास सफल होंगे। संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करें। परिवार की चिंता रहेगी।
🦀 *राशि फलादेश कर्क :-*
*(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे। कार्यसिद्धि होगी। आय-व्यय में संतुलन रहेगा। क्रोध पर संयम आवश्यक है। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। धर्म में रुचि बढ़ेगी। नई योजना से लाभ होगा।
🦁 *राशि फलादेश सिंह :-*
*(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी व भागदौड़ से काम करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएँ। अच्छे मित्र से भेंट होगी। पराक्रम की वृद्धि होगी। समाज-परिवार में आदर मिलेगा।
👩🏻‍🦰 *राशि फलादेश कन्या :-*
*(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। साहित्यिक रुचि बढ़ेगी। आर्थिक योग शुभ हैं। यात्रा से व्यापारिक लाभ हो सकता है। सुसंगति से लाभ होगा।
⚖ *राशि फलादेश तुला :-*
*(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कुसंगति से बचें। दूसरों पर भरोसा न करें। धैर्य रखें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। रुका पैसा मिलेगा। शत्रु आपकी छवि को धूमिल करने का प्रयास करेंगे। अतः सावधान रहें। व्यापार में सफलता मिलेगी।
🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक :-*
*(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
राजकीय सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ होगा। जोखिम बिलकुल न लें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार व नौकरी में हितकारकों की पूर्ण कृपा रहेगी। गृह उपयोगी वस्तुएँ क्रय करेंगे। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें।
🏹 *राशि फलादेश धनु :-*
*(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)*
उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बढ़ेगा। पुराने मित्र-संबंधी मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक तंगी रहेगी। पिछले कार्यों को टालें। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। जल्दबाजी से कार्य करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएँ।
🐊 *राशि फलादेश मकर :-*
*(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)*
मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। वाहन सुख मिलेगा। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी बरतें। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। संतान पर ध्यान दें।
🏺 *राशि फलादेश कुंभ :-*
*(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
बुरी खबर मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा।
🐡 *राशि फलादेश मीन :-*
*(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। थकान रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। पराक्रम बढ़ेगा। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं। कामकाज में आशानुरूप स्थिति बनेगी। संतान के व्यवहार पर नजर रखे ।
※══❖═══▩राधे राधे▩═══❖══※
Tumblr media Tumblr media Tumblr media Tumblr media Tumblr media Tumblr media Tumblr media Tumblr media Tumblr media Tumblr media
0 notes
nityamguru · 2 years
Video
youtube
होलाष्टक 2023: होलाष्टक क्या होता हैं ,क्या करें क्या नहीं | holashtak 2...
1 note · View note