स्वतंत्रता दिवस 2020 : ये हैं बॉलीवुड की वो बेहतरीन फिल्में, जो लोगों में जगाती है देशभक्ति का जज्बा
चैतन्य भारत न्यूज
हिंदी सिनेमा समय-समय पर आजादी के रंगों को बखूबी दिखाता रहा है। कुछ फिल्में सच्ची घटना पर आधारित रहती है तो कुछ स्क्रिप्टेड रहती है। भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस पर हम आपको ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कहानी भले ही बनावटी हो लेकिन जब दर्शकों ने इसे थिएटर में जाकर देखा तो उनके रोम-रोम में देशभक्ति की भावना जाग उठी। इतना ही नहीं बल्कि इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी क्रांति ला दी थी।
बॉर्डर
फिल्म 'बॉर्डर' 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म में भारत-पाक युद्ध के समय हुए लोंगेवाला युद्ध को विस्तार से समझाया गया है। फिल्म में अभिनेता सनी देओल ने अपनी आवाज से जान डाल दी थी। फिल्म का सबसे चर्चित गाना 'संदेशे आते हैं हमें तड़पाते हैं... ' आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है।
गदर : एक प्रेम कथा
इस फिल्म में 1947 में भारत-पाकिस्तान पार्टिशन और उसके बाद फैले सांप्रदायिक खूनखराबे को दिखाया गया है। फिल्म में भारत में रहने वाले तारा सिंह (सनी देओल) की पत्नी सकीना(अमीषा पटेल) अपने परिवार से मिलने पाकिस्तान चली जाती है और वहां फंस जाती है। फिर तारा सिंह अपने दम पर अपनी पत्नी को पाकिस्तान से वापस लाता है।
रंग दे बसंती
डायरेक्टर ओम प्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी ये फिल्म आपको बताती है कि, “कोई भी देश परफेक्ट नहीं होता, उसे परफेक्ट बन��ना पड़ता है”। फिल्म दो जोन में चलती है, एक आजादी की लड़ाई और दूसरा वर्तमान भारत जहां पर देश के दुश्मन भ्रष्ट राजनेता हैं। इस फिल्म को देखने पर पता चलता है कि हमें आजादी कितनी मुश्किलों से मिली है।
द लीजेंड ऑफ भगत सिंह
इस फिल्म में अभिनेता अजय देवगन ने भगत सिंह का किरदार निभाया था। यह फिल्म भगत सिंह की जिंदगी पर आधारित थी जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी थी।
मंगल पांडे : द राइजिंग
यह फिल्म क्रांतिकारी मंगल पांडे की जिंदगी पर आधारित है। मंगल पांडे को अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई का आगाज भी माना जाता है। फिल्म में मंगल पांडे का किरदार अभिनेता आमिर खान ने निभाया था।
लगान
साल 2001 में आई आमिर खान की इस फिल्म में आजादी से पहले की कहानी दिखाई गई थी जो क्रिकेट पर आधारित थी। ये वो वक्त था जब ब्रिटिश राज चरम पर था। ब्रिटिश सैनिक किसानों से लगान मांगते थे, ऐसे में भुवन (आमिर खान) नाम का एक लड़का ब्रिटिश राज के खिलाफ आवाज उठाता है। चंपारण गांव के लोगों और ब्रिटिशर्स की एक टीम के बीच लगान माफ करने को लेकर क्रिकेट मैच होता है। आखिर में गांव के लोग इंग्लैंड के सिपाहियों को उन्हीं के खेल में हराते हैं। 'लगान' को आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई करीब 180 करोड़ रुपए के करीब रही थी।
Read the full article
0 notes
स्वतंत्रता दिवस 2020 : ये हैं बॉलीवुड की वो बेहतरीन फिल्में, जो लोगों में जगाती है देशभक्ति का जज्बा
चैतन्य भारत न्यूज
हिंदी सिनेमा समय-समय पर आजादी के रंगों को बखूबी दिखाता रहा है। कुछ फिल्में सच्ची घटना पर आधारित रहती है तो कुछ स्क्रिप्टेड रहती है। भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस पर हम आपको ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कहानी भले ही बनावटी हो लेकिन जब दर्शकों ने इसे थिएटर में जाकर देखा तो उनके रोम-रोम में देशभक्ति की भावना जाग उठी। इतना ही नहीं बल्कि इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी क्रांति ला दी थी।
बॉर्डर
फिल्म 'बॉर्डर' 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म में भारत-पाक युद्ध के समय हुए लोंगेवाला युद्ध को विस्तार से समझाया गया है। फिल्म में अभिनेता सनी देओल ने अपनी आवाज से जान डाल दी थी। फिल्म का सबसे चर्चित गाना 'संदेशे आते हैं हमें तड़पाते हैं... ' आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है।
गदर : एक प्रेम कथा
इस फिल्म में 1947 में भारत-पाकिस्तान पार्टिशन और उसके बाद फैले सांप्रदायिक खूनखराबे को दिखाया गया है। फिल्म में भारत में रहने वाले तारा सिंह (सनी देओल) की पत्नी सकीना(अमीषा पटेल) अपने परिवार से मिलने पाकिस्तान चली जाती है और वहां फंस जाती है। फिर तारा सिंह अपने दम पर अपनी पत्नी को पाकिस्तान से वापस लाता है।
रंग दे बसंती
डायरेक्टर ओम प्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी ये फिल्म आपको बताती है कि, “कोई भी देश परफेक्ट नहीं होता, उसे परफेक्ट बनाना पड़ता है”। फिल्म दो जोन में चलती है, एक आजादी की लड़ाई और दूसरा वर्तमान भारत जहां पर देश के दुश्मन भ्रष्ट राजनेता हैं। इस फिल्म को देखने पर पता चलता है कि हमें आजादी कितनी मुश्किलों से मिली है।