Tumgik
#DevelopedIndiaPledge
venkteshwara · 9 months
Text
Tumblr media Tumblr media Tumblr media Tumblr media Tumblr media Tumblr media Tumblr media
- श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान में ‘‘विकसित भारत संकल्प अभियान एवं पश्चिमी यू.पी. कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह‘‘ का शानदार आयोजन।
- कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़, उसका सम्मान सर्वोपरि - श्री सत्यपाल सिंह पाल, प्रभारी, लोकसभा।
- विकसित भारत संकल्प-2047 अभियान को अंत्योदय तक ले जाने में अकेले प्रधानमंत्री जी ही नहीं बल्कि प्रत्येक देशवासी की प्रभावी भूमिका हो सुनिश्चित - श्री सतेन्द्र सिंह सिसोदिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी यू.पी. बीजेपी।
- आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर के दम पर आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था - डॉ. सुधीर गिरि, चेयरमैन वेंक्टेश्वरा समूह।
- विश्वविद्यालय प्रबन्धन/ प्रशासन की ओर से आये अतिथियों को राम मन्दिर, पटका, पगड़ी एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
- आज राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय संस्थान के भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी यू.पी. इकाई द्वारा क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन/ सम्मान समारोह एवं विकसित भारत संकल्प अभियान/ समारोह का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी वक्ताओं ने एक सुर में युवाओं की ऊर्जा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव के दम पर 2047 तक आदरणीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के साथ भारत को विश्व का सिरमौर बनाने के ‘संकल्प‘ को दोहराया।
- श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान के अटल मैदान में आयोजित ‘‘विकसित भारत संकल्प अभियान एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह‘‘ का शुभारम्भ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी यू.पी., श्री सतेन्द्र सिसोदिया, वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि, पश्चिमी यू.पी. प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, जिलाध्यक्ष उदय गिरि जी, युवा मोर्चा के शुभम चौधरी आदि ने प. दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चिह्न पर पुष्प अर्पित करके किया।
- अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी यू.पी. श्री सतेन्द्र सिसोदिया ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ. होती है। आज सभी कार्यकर्ताओं के दम पर बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, इसलिए कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोच्च एवं सर्वोपरि है। इस देश के प्रत्येक नागरिक को जाति, धर्म एवं दलगत राजनीति से ऊपर उठकर 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को आत्मसात कर देश को दुनिया का सिरमौर बनाने में अपना योगदान देना होगा।
- विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने जिलाध्यक्ष श्री उदय गिरि के साथ मिलकर अतिथियों को राम मन्दिर, शॉल, पटका एवं पगड़ी देकर सम्मानित किया।
- विकसित भारत संकल्प अभियान एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह को शिक्षक विधायक हरी सिंह ढिल्लो, विधायक राजीव तरारा, विधायक महेन्द्र खड्गवंशी, एमएलसी सत्यपाल सैनी, पूर्व एमपी कंवर सिंह तंवर, पूर्व विधायक कमल मलिक आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर, जि.प. सदस्य डॉ. सौरन सिंह, भाजयुमों अध्यक्ष शुभम चौधरी, हिमांशु त्यागी, लोकसभा विस्तारक अनुराग दुबे, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. दिव्या गिरधर, एस.एस. बघेल, अरूण गोस्वामी, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।
.
.
.
.
.
.
0 notes