#Sahaswan Legislative Assembly Area
Explore tagged Tumblr posts
Text
डॉ. शैलेश पाठक के प्रयासों से टूट गई कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी, महेश शर्मा ने दिया त्याग पत्र
डॉ. शैलेश पाठक के प्रयासों से टूट गई कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी, महेश शर्मा ने दिया त्याग पत्र
बदायूं जिले में कांग्रेस को ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक के प्रयासों से बड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य महेश शर्मा को डॉ. शैलेश पाठक ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने को मना लिया। पार्टी कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने महेश शर्मा और उनके साथियों का जोरदार स्वागत किया। पढ़ें: केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने चलाया…

View On WordPress
#BJP District President Rajiv Kumar Gupta#Brahmin revolution front#Congress resignation letter#District Budayun#Dr. Shailesh Pathak#mahesh sharma#Sahaswan Legislative Assembly Area
0 notes
Photo

गुन्नौर और बिसौली दगा दे गये, सहसवान ने बचाई धर्मेन्द्र यादव की लाज बदायूं लोकसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता रहा है, इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी ने सर्वाधिक मजबूत किला ढहा दिया। हर विधान सभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव को अपेक्षा से कम वोट मिले लेकिन, ब्रजेश यादव ने किसी और को दखल नहीं देने दी, जिससे सहसवान विधान सभा क्षेत्र में धर्मेन्द्र यादव को सबसे बड़ी जीत मिली है।
#Dharmendra Yadav#Hard work Brajesh Yadav#Sahaswan Legislative Assembly Area#Samajwadi Party#Budaun Lok Sabha constituency
0 notes
Photo

चौकीदार की सहमति से ही विदेश भाग गये नीरव मोदी और विजय माल्या: धर्मेन्द्र बदायूं लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव ने सहसवान विधान सभा क्षेत्र में तूफानी दौरा किया। धर्मेन्द्र यादव ने भारतीय जनता पार्टी और उसकी सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने भाजपा को हराने का आह्वान किया।
#Candidate Dharmendra Yadav#Sahaswan Legislative Assembly Area#Samajwadi Party#Budaun Lok Sabha constituency#Campaign
0 notes
Photo

योगी सरकार आने के बाद से सहसवान क्षेत्र में आपराधिक वारदातें नहीं हुईं बदायूं लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ. संघमित्रा मौर्य ने सहसवान विधान सभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में तूफानी दौरा कर वोट की अपील की। संघमित्रा मौर्य ने कहा कि समाजवादी की सरकार में सहसवान विधानसभा क्षेत्र में सपा के नेताओं का आतंक था, जमीनों पर कब्जे रोजाना होते थे, आप सभी ऐसे नेताओं को जानते हैं, ऐसे माफिया नेताओं पर योगी सरकार ने निश्चित रूप से शिकंजा कसा है तभी, सहसवान विधान सभा क्षेत्र में योगी सरकार आने के बाद एक भी जमीन पर कब्जा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सपा शासन में सहसवान विधानसभा क्षेत्र में निरंतर चोरी, लूट, डकैती, बलात्कार और हत्या जैसी घटनायें होती रहती थीं लेकिन, योगी सरकार आने के बाद ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगा है।
#Bharatiya Janata Party#Candidate Sanghamitra Maurya#Sahaswan Legislative Assembly Area#Budaun Lok Sabha constituency#Campaign
0 notes
Photo

चुनाव के दिन बदला, बदला और सिर्फ बदला ध्यान रखें: ब्रजेश बदायूं लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव लगातार कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं, वे बुधवार को सहसवान विधान सभा क्षेत्र में रहे, इस दौरान ब्रजेश यादव ने आक्रामक अंदाज में आम जनता से बदला लेने का आह्वान किया। धर्मेन्द्र यादव देश और प्रदेश की सरकार की कमजोरियों की चर्चा करते हुए सपा सरकार और अपनी उपलब्धियों की चर्चा करना भी नहीं भूलते, वे मनोवैज्ञानिक रूप से आम जनता को अपने पक्ष में करने और विरोधी प्रत्याशियों पर दबाव बनाने वाले तीर भी छोड़ रहे हैं। उन्होंने फेसबुक पर खुली चुनौती देते हुए लिखा है कि "क्यों न बदायूं से हम देश में एक नई परंपरा शुरू करें? क्यों न अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की तर्ज पर हम तीनों लोकसभा प्रत्याशी, एक ही मंच से एक दूसरे से रूबरू हों? अपनी बात कहें, बदायूं के लिए अपनी योजनाएं बताएँ, अपने कार्यका�� के काम जनता को बतायें, एक-दूसरे से सवाल भी करें। मैं तैयार हूँ। आप?" इससे पहले नाधा में आम जनता को संबोधित करते हुए डीसीबी के पूर्व चेयरमैन ब्रजेश यादव ने बदला लेने का आह्वान किया। उन्होंने धर्मेन्द्र यादव और अपने पिता पूर्व राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव द्वारा कराए गये विकास कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि नाधा ब्लॉक बना था लेकिन, जनविरोधी सरकार ने उसे खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि नाधा के निवासी होने पर सपा सरकार में सम्मान मिलता था, अब वही पहचान पिटवाने को काफी है। बिजली के तार खिंच गये थे, नलकूप लग गये थे लेकिन, बिजली गायब है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दिन मान-सम्मान और विकास छीनने का बदला लेने का ध्यान कर लेना, सिर्फ बदला लेने का ध्यान रखना। (गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को ��बस्क्राइब कर सकते हैं)
#Candidate Dharmendra Yadav#District budaun#Former Chairman DCB Brajesh Yadav#Sahaswan Legislative Assembly Area#Samajwadi Party
0 notes
Photo

राष्ट्रीय लोकदल के शामिल होने से और मजबूत हुआ महागठबंधन: धर्मेन्द्र बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सहसवान विधान सभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी का विशाल संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। युवाओं के चहेते नेता ब्रजेश यादव पिछले कई दिनों से सम्मेलन की सफलता की तैयारियों में जुटे हुए थे। ब्रजेश यादव के आह्वान पर अपेक्षा से भी ज्यादा भीड़ आ गई। सम्मेलन में आई भीड़ ने बदायूं शहर और बिसौली के सम्मेलन को बहुत पीछे छोड़ दिया, इन दोनों सम्मेलनों में जितनी भीड़ आई थी, उससे ज्यादा भीड़ सहसवान में दिखाई दी, जिससे ब्रजेश यादव की क्षेत्र में जमकर वाह-वाह हो रही है। पूर्व राज्यमंत्री व क्षेत्रीय सपा विधायक ओमकार सिंह यादव की उपस्थिति में सम्मेलन के मुख्य अतिथि सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के महागठबंधन से भाजपा व उनके नेता बुरी तरह से बौखला गये हैं, पूरे प्रदेश में भाजपा का जनाधार समाप्त हो चुका है। छात्र, नौजवान, किसान, दलित, पिछड़े व अल्संख्यक सहित समाज का हर वर्ग महागठबंधन के साथ है तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय लोकदल के महागठबंधन के साथ आने की घोषणा कर दी है, जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित पूरे प्रदेश में महागठबंधन और अधिक मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सदैव सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों को बांटने का षडयंत्र किया है। समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने महागठबंधन कर के ऐतिहासिक फैसला लिया है। केंद्र की भाजपा सरकार संविधान में निहित कानूनों को बदलकर नये काले कानून बनाने का षडयंत्र कर रही है, जिससे पिछड़े व दलितों को उचित न्याय न मिल सके। प्रदेश की जनता भाजपा के इस कुकृत्य को समझ चुकी है तथा आने वाले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया कर के ही दम लेगी। कार्यकर्ता सम्मेलन में संयुक्त रूप से अध्यक्षता कर रह�� सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, बसपा जिलाध्यक्ष लाखन सिंह, अल्संख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना यासीन उस्मानी, पूर्व विधायक रामखिलाड़ी यादव, मुख्य जोन इंचार्ज जयपाल सिंह, पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष हेमेन्द्र गौतम, किशनी विधायक ब्रजेश कठेरिया, डीसीबी के पूर्व चेयरमैन ब्रजेश यादव और सुरेश पाल सिंह चौहान ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संचालन नवाव सिंह यादव ने किया। इस अवसर पर लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष चौ. नरोत्तम सिंह, यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष स्वाले चौधरी, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष हाजी वसीम अहमद अंसारी, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राजू यादव, शानू चौधरी, रवीन्द्र शाक्य, पालिका में सांसद प्रतिनिधि जमशेद गुड्डू, रामेश्वर शाक्य, और प्रभात अग्रवाल सहित हजारों लोग उपस्थित रहे। सांसद ने शोयब नकवी के साथ स्थानीय पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी भेंट किये। (गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)
#Bahujan samaj party#MP Dharmendra Yadav#Sahaswan Legislative Assembly Area#Samajwadi Party#Budaun Lok Sabha constituency#Workers conference
0 notes
Photo

पुलिस-प्रशासन जनता का शोषण बंद करे वरना, वे हल्ला बोल देंगे: ब्रजेश बदायूं जिले का पुलिस-प्रशासन तानाशाह की तरह कार्य कर रहा है। आम जनता का खुलेआम शोषण किया जा रहा है। हालात बेहद खराब हैं, आम जनता डरी-सहमी नजर आ रही है। पुलिस-प्रशासन अपनी कार्य प्रणाली तत्काल बदल ले, आम जनता का सम्मान करे और समस्याओं का समाधान करे वरना, पुलिस-प्रशासन के विरुद्ध बड़े स्तर पर हल्ला बोला जायेगा। उक्त विचार डीसीबी के पूर्व चेयरमैन और समाजवादी पार्टी के युवा नेता ब्रजेश यादव के हैं। क्षेत्र में भ्रमण करते समय आम जनता ने समस्याओं से अवगत कराते हुए पुलिस और प्रशासन के तांडव की कहानियाँ सुनाईं तो, वे आक्रोशित हो उठे। आक्रामक अंदाज में ब्रजेश यादव ने कहा कि होमगार्ड की हत्या दुर्भाग्य पूर्ण है, यह पुलिस की विफलता है, उसे छुपा कर पुलिस आम जनता का शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि घटना का खुलासा होना चाहिए एवं हत्यारों के चेहरे समाज के सामने आना चाहिए, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होना चाहिए पर, पुलिस आम जनता का शोषण भी न करे। उन्होंने कहा कि एक ओर पुलिस तांडव कर रही है, दूसरी ओर प्रशासन भी आम जनता की कमर तोड़ने में जुटा है। हर कार्यालय भ्रष्टाचार ने जकड़ लिया है। उन्होंने कहा कि गन्ना किसान बेहद परेशान हैं, गन्ना किसानों की व्यथा माफियों और दलालों के चलते अफसर सुनने तक को तैयार नहीं हैं। ब्रजेश यादव ने आक्रामक अंदाज में कहा कि पुलिस-प्रशासन आम जनता का सम्मान करना सीख ले, उसकी समस्याओं का समाधान करे वरना, वे बड़े स्तर पर हल्ला बोलेंगे। ब्रजेश यादव कस्बा उघैती निवासी मीर हसन के घर पहुंचे, जहाँ उन्होंने उनके पुत्र की मृत्यु पर दुःख जताया, साथ ही वे गाँव रघुनाथपुर में एक दसवां संस्कार में शामिल हुए, इस दौरान लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष चौ. नरोत्तम सिंह भी मौजूद रहे। (गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)
#Aggressive#District budaun#exploitation#General public#Sahaswan Legislative Assembly Area#Warning#Young leader Brajesh Yadav#Corruption#Samajwadi Party
0 notes
Photo

यूपी के गन्ने से होती है, पाकिस्तानी चीनी से नहीं होती सुगर: धर्मेन्द्र बदायूं लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेन्द्र यादव ने सोमवार को भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। पत्रकारों से बात करते हुए सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसानों के गन्ने से सुगर हो जाती है लेकिन, पाकिस्तान से आने वाली चीनी से सुगर नहीं होती, क्योंकि भाजपा सरकार गन्ना किसानों का बकाया भुगतान करने में असमर्थ साबित हो चुकी है। उन्होंने चारों ओर फैले मलेरिया को लेकर कहा कि गोरखपुर में बच्चे मरते समय ही सिद्ध हो गया ��ा कि यह सरकार संवेदनहीन है। उन्होंने कहा कि दवा का छिड़काव सिर्फ मलेरिया इंस्पेक्टर के कमरे में ही किया गया है। सांसद धर्मेन्द्र यादव सहसवान में बूथ प्रभारियों की समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। बूथ प्रभारियों को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि जिस पार्टी का संगठन बूथ व वार्ड स्तर पर मजबूत होता है, वही पार्टी संघर्ष के सहारे सत्ता तक पहुँचती है। केन्द्र व प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार पदारूढ़ हुई हैं, देश व प्रदेश का आम जनमानस बुरी तरह से त्रस्त है। पिछली सपा सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम जन-कल्याणकारी योजनाओं को वर्तमान भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है तथा कोई भी ऐसी नई योजना शुरू नहीं की है, जिससे गांव का गरीब किसान, छात्र, नौजवान, बेरोजगार, व्यापारी, दलित, पिछड़े व अल्पसंख्यकों सहित समाज के किसी भी वर्ग का भला हुआ हो। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा नेताओं ने प्रत्येक व्यक्ति के खाते में पन्द्रह लाख, प्रतिवर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार, काला धन वापस लाने, भ्रष्टाचार खत्म करने जैसे झूठे जुमले बोलकर सरकार बना ली है परन्तु, प्रदेश की जनता इन जुमलेबाजों की सच्चाई अच्छी तरह समझ चुकी है तथा आने वाले चुनाव में इन्हें सबक अवश्य सिखायेगी। सहसवान से विधायक व पूर्व राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव ने कहा कि बदायूं सदैव समाजवादी पार्टी का गढ़ रहा है तथा पार्टी के संघर्ष के समय में जनपद के समाज के हर वर्ग ने कन्धे से कन्धा मिलकर साथ दिया है, आने वाले समय में भी छात्र नौजवान किसान दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक सहित सभी वर्ग पूरी तरह से समाजवादी पार्टी के साथ रहकर सत्ता परिवर्तन में अपनी अहम भागीदारी निभाने को तत्पर नजर आ रहे हैं। डीसीबी के पूर्व चेयरमैन व लोकप्रिय युवा नेता ब्रजेश यादव ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा सरकार पदारूढ़ हुई है तब से, प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवा भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों का निरंतर शिकार हो रहे हैं। भाजपा नेताओं ने पन्द्रह लाख रूपये व दो करोड़ युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार देने जैसी भ्रामक बातें कर प्रदेश के युवाओं को गुमराह करने का कार्य किया है, जिसे प्रदेश का युवा पूरी तरह से समझ चुका है तथा भाजपा के विरोध में समाजवादी पार्टी के साथ संघर्ष कर के सरकार बनाने के लिए तत्पर है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री प्रदीप यादव उर्फ गुड्डू, पूर्व विधायक रामखिलाड़ी सिंह, आशुतोष मौर्य, सुरेशपाल सिंह चौहान, बलवीर सिंह यादव, मोतशाम सिद्दीकी, मोहम्मद मियाँ, विपिन यादव, नीरज राजपूत, प्रभात अग्रवाल, नवाब सिंह यादव, नरोत्तम सिंह, वाहिद खाँ, नेम सिंह यादव, सतीश यादव, दिनेश यादव, दुर्वेश सिंह, राकेश ��ासी, रविन्द्र शाक्य, सुनील यादव (बिल्ला), अवधेश यादव, रामेश्वर शाक्य, रज्जन लाल सागर, ग्यासउद्दीन उर्फ गुड्डू, वासिद अली, राजू यादव, रिहान खाँ, तारिख, इशरत, मुद्दसिर, शादाब, अकरम, आकिल, ताबिस, मक्खन लाल, रिंकू पण्डित, राहुल वघेल, तूफान सिंह, कमल सिंह, वीर सिंह, भूपेन्द्र आमिर अली, कातिब अली, चमन, सलमान, राजा और मुकीम सहित तमाम प्रमुख लोग उपस्थित रहे। सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने बताया कि शेखूपुर विधान सभा क्षेत्र के बूथ प्रभारियों की समीक्षा बैठक मंगलवार को कादरचौक में सपा कार्यालय पर होगी। (गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)
#BJP Criticism#Booth in-charge conference#DCB Former Chairman Brajesh Yadav#Former Minister of State Omkar Singh Yadav#Sahaswan Legislative Assembly Area#District budaun#MP Dharmendra Yadav#Samajwadi Party
0 notes
Photo

सपा विधायक ओमकार सिंह यादव ने नियुक्त किया अपना प्रतिनिधि बदायूं जिले के सहसवान विधान सभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक व पूर्व राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव ने नगर पंचायत इस्लामनगर में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। विधायक ने नव-नियुक्त प्रतिनिधि से विकास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देने की अपेक्षा की। विधायक ओमकार सिंह यादव ने कस्बा इस्लामनगर के मोहल्ला डहरिया निवासी महबूब अली पुत्र हसनउद्दीन को नगर पंचायत की बैठकों में भाग लेने के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। विधायक ने जिलाधिकारी और ईओ को प्रतिनिधि नियुक्त करने का पत्र प्रेषित कर दिया है। विधायक ने नव-नियुक्त प्रतिनिधि से कहा कि वे विकास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दें, साथ ही गरीब, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के हितों का भी ध्यान रखें। महबूब अली को नियुक्ति पत्र देते समय समाजवादी पार्टी के क्रांतिकारी युवा नेता ब्रजेश यादव और लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरोत्तम सिंह यादव भी मौजूद रहे। ब्रजेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सहसवान विधान सभा क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधायें देने में भी पक्षपात कर रही है, जिसका बदला जनता चुनाव में लेगी। (गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)
#Delegate appointed#Sahaswan Legislative Assembly Area#Young leader Brajesh Yadav#District budaun#MLA Omkar Singh Yadav#Samajwadi Party#Town area Islamnagar
0 notes
Photo

ब्रजेश यादव ने मनाई ईद, रामेश्वर और हिमांशु का किया स्वागत बदायूं जिले के सहसवान विधान सभा क्षेत्र में सपा के युवा नेता ब्रजेश यादव ने गाँव-गाँव जाकर समर्थकों के साथ ईद मनाई और उन्हें गले मिल कर बधाई दी। ब्रजेश यादव ने अपने चहेते सपा पिछड़ा वर्ग के नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष रामेश्वर शाक्य का स्वागत भी किया। ईद के चलते समाजवादी पार्टी के युवा नेता व पूर्व डीसीबी चेयरमैन ब्रजेश यादव सुबह ही अपने काफिले के साथ सहसवान विधान सभा क्षेत्र में पहुंच गये। ब्रजेश यादव करी निजामुद्दीन, नैनो बागवाला, जरैंठा और कस्बा इस्लामनगर सहित तमाम गांवों में पहुंचे और समर्थकों के साथ ईद मनाई, इस दौरान लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरोत्तम सिंह, संदीप सिंह, रवेन्द्र शाक्य, वाहिद खान, वसीम खान, रजी अहमद, शानू चौधरी, लताफत हुसैन, धर्मेन्द्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इससे पहले ब्रजेश यादव ने समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष रामेश्वर शाक्य का अपने आवास पर ही स्वागत किया, साथ ही समाजवादी नौजवान सभा के नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय को माला पहना कर स्वागत किया, उन्होंने आह्वान किया कि जिले भर में जमीनी स्तर पर समाजवादी पार्टी को और मजबूती प्रदान करने में जुट जायें। (गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को��फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)
0 notes