जन्मदिन के मौके पर 'कपिल देव' के लुक में नजर आए रणवीर सिंह, पहचानना हुआ मुश्किल
चैतन्य भारत न्यूज
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का आज 34वां जन्मदिन है। जन्मदिन के इस खास मौके पर रणवीर ने अपने फैंस को एक नायाब तोहफा दिया है। इस मौके पर उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म '83' का फर्स्ट लुक शेयर किया है। तस्वीर में रणवीर का लुक दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव से काफी मिलता जुलता है। उनकी आंखों में भी कपिल जैसा ही जोश नजर आ रहा है।
View this post on Instagram
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on Jul 5, 2019 at 6:43pm PDT
यह फिल्म साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है जिसमें रणवीर क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। खबरों के मुताबिक, इन दिनों रणवीर फिल्म की शूटिंग के लिए पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ इंग्लैंड में मौजूद हैं। दीपिका इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी देवी का किरदार निभा रही हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on Apr 5, 2019 at 6:34pm PDT
बता दें इस फिल्म के लिए रणवीर काफी मेहनत कर रहे हैं। पिछले दिनों रणवीर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वह क्रिकेट प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे थे। फिल्म के प्रोड्यूसर कबीर खान, दीपिका पादुकोण, साजिद नाडियावाला हैं। यह फिल्म अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होगी।
View this post on Instagram
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on Apr 5, 2019 at 10:58pm PDT
रणवीर फिल्म '83' के अलावा 'तख्त' में भी नजर आने वाले हैं। 'तख्त' में उनके साथ करीना कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, जाह्नवी कपूर, अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर जैसे सितारें भी नजर आएंगे।
ये भी पढ़े
कपिल देव की बायोपिक के लिए रणवीर सिंह नहीं बल्कि ये एक्टर था पहली पसंद
क्रिकेट के बल्ले से दीपिका ने की पति रणवीर की जमकर पिटाई, 20 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
रणवीर-आलिया की फिल्म गली बॉय पर सेंसर की कैंची, हटाया ये सीन
Read the full article
0 notes