Tumgik
#suryyaskiran
suryyaskiran · 2 years
Text
‘বিক্ৰম ৱেদা’ৰ প্ৰমোচনৰ বাবে মঞ্চত দেখা গ’ল অভিনেতা হৃতিক ৰৌছন আৰু চেইফ আলী খান
Tumblr media
দক্ষিণৰ একে নামৰ ২০১৭ চনৰ এখন চিনেমাৰ হিন্দী ৰিমেক হৈছে বিক্ৰম ৱেদা। পুস্কৰ আৰু গায়ত্ৰীয়ে পৰিচালনা কৰা চিনেমাখন দুই পৰিচালকে এইবাৰ বলিউডত নিৰ্মান কৰিছে। মঙলবাৰে দিল্লী আৰু গুৰুগ্ৰামত দুই জনপ্ৰিয় অভিনেতা উপস্থিত হৈ চিনেমাখনৰ প্ৰচাৰ কৰে। উল্লেখযোগ্য যে ২০১৭চনত নিৰ্মিত দক্ষিণৰ এই চিনেমাখনে ইতিমধ্যেই খলকনি তুলি থৈছে। এতিয়া ইয়াৰ হিন্দী ৰিমেকে কি ফলাফল দেখুৱায়, সেয়া সময়ত গম পোৱা যাব। Read the full article
0 notes
alwaysfirst · 2 years
Text
Samantha Ruth Prabhu, Dev Mohan's 'Shaakuntalam' motion poster, release date out
Tumblr media
Sep 23, 2022 12:27 IST New Delhi , September 23 (Always First): Makers of the upcoming mythological romantic drama film 'Shaakuntalam', on Friday, unveiled the motion poster release date of the film. Taking to Instagram, actor Samantha Ruth Prabhu shared the motion poster which she captioned, "Witness the #EpicLoveStory #Shaakuntalam in Theatres from November 4th 2022 Worldwide! #ShaakuntalamOnNov4." Helmed by Gunasekhar, the film star south actors Samantha Ruth Prabhu and Dev Mohan in the lead roles and is all set to hit the theatres on November 4, 2022, in Hindi, Telugu, Tamil, Malayalam & Kannada. The story of 'Shaakuntalam' revolves around the epic love story of Shakuntala and King Dushyant from Mahabharata, portrayed by Samantha and Dev Mohan. The first poster of the film came out recently and the audiences were mesmerized and their enthusiasm elevated to the highest level to watch this upcoming mythological drama. Apart from them, the film also stars Sachin Khedekar Kabir Bedi, Dr M.Mohan Babu, Prakash Raj, Madhubala, Gautami, Aditi Balan, Ananya Nagalla and Jisshu Sengupta in pivotal roles. Soon after the motion poster was unveiled, fans swamped the comment section with heart and red heart emoticons. "SOOO GORGROUS," a fan commented. Meanwhile, Samantha will be also seen in an upcoming fiction thriller Pan-India film 'Yashoda', and in a romantic drama film 'Khusi' opposite actor Vijay Deverakonda, which is all set to hit the theatres on December 23, 2022. Apart from that, she will be seen in Amazon Prime Video's upcoming web series with actor Varun Dhawan. Helmed by director duo Raj and DK, the series is said to be an official remake of the Hollywood series 'Citadel'. (Always First) Read the full article
0 notes
suryyaskiran · 2 years
Text
भुवन बाम आगामी सीरीज ताजा खबर में स्वच्छता कार्यकर्ता की भूमिका निभा रहे
मशहूर कॉमेडियन, गायक और यूट्यूब स्टार भुवन बाम अपने अगले प्रोजेक्ट, वेब सीरीज ताजा खबर के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें सत्या स्टार जेडी चक्रवर्ती, साराभाई बनाम साराभाई के देवेन भोजानी और श्रिया पिलगांवकर और मराठी अभिनेता प्रथमेश परब भी हैं।मनोरंजन उद्योग के ऐसे जाने-माने चेहरों के साथ काम करने के लिए भुवन उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, जेडी चक्रवर्ती और देवेन भोजानी ऐसे लोग हैं जिन्हें हम देखते हुए बड़े हुए हैं। भुवन मुंबई के एक सफ��ई कर्मचारी वसंत गावड़े की भूमिका निभा रहे हैं, और कहानी उनकी गरीबी से बाहर आने और बेहतर जीवन जीने के उनके संघर्ष को दिखाती है।अपने किरदार में ढलने के लिए किए गए सभी प्रयासों के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया, जैसा कि आप कल्पना कर सकते हैं, मुझे चीजों को उनके स्तर पर लाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना पड़ा। इतने बड़े नामों के लिए भी, उनकी विनम्रता और जमीन से जुड़ान कुछ अलग ही है। इतने बड़े नामों के साथ काम करना हमेशा से एक सपना रहा है और इसे होते हुए देखना बहुत अच्छा लगता है।भुवन अपनी होम प्रोडक्शन कंपनी बीबी की वाइन प्रोडक्शन के तहत सीरीज का सह-निर्माण भी कर रहे हैं। हिमांक गौर द्वारा निर्देशित यह शो जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग होगा। Read the full article
0 notes
suryyaskiran · 2 years
Text
टी20 में कैमरन ग्रीन ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी बने
हैदराबाद, 25 सितम्बर (SK)। डेविड वानर और मिच मार्श की अनुपस्थिति में कैमरन ग्रीन को सलामी बल्लेबाज के रूप में आजमाया गया था, लेकिन ग्रीन ने भारत में टी20 सीरीज के दौरान खेल के सबसे छोटे प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। ग्रीन ने रविवार को यहां राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में तीसरे टी20 में लगातार तीसरे मैच में आरोन फिंच के साथ पारी की शुरूआत की, उन्होंने 19 गेंदों में सात चौके और तीन छक्कों की मदद से पचास रन बनाए।डेविड वार्नर और ग्लेन मैक्सवेल के बाद टी20 में ऑस्ट्रेलिया के लिए यह तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है, इससे पहले दोनों ने इसे 18 गेंदों में हासिल किया था। रनों के मामले में, यह दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है क्योंकि वार्नर ने 18 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और मैक्सवेल ने ऐसा दो बार किया।वार्नर ने फरवरी 2010 में सिडनी में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना अर्धशतक बनाया, जबकि मैक्सवेल ने पहली बार 2014 में मीरपुर में पाकिस्तान के खिलाफ और फिर 2016 में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ इसे दोहराया था। Read the full article
0 notes
suryyaskiran · 2 years
Text
प्रदेश में 2 अक्टूबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ, 2.25 लाख खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग, न्याय, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर होंगे आयोजन
देहरादून, 22 सितंबर (SuryyasKiran)। आज खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा स्थित भवन में आगामी खेल महाकुंभ को लेकर पत्रकार वार्ता आहूत की। पत्रकारों से बातचीत में खेल मंत्री ने बताया कि इस वर्ष खेल महाकुंभ का आयोजन 2 अक्टूबर से शुरू होगा जो कि 25 जनवरी तक चलेगा। उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ का आयोजन न्याय ,ब्लॉक,जिला और राज्य स्तर पर किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों का पंजीकरण नि:शुल्क रखा गया है। पंजीकरण ग्राम पंचायतों, प्राथमिक विद्यालयों, जूनियर हाईस्कूल,माध्यमिक विद्यालय, इंटर कॉलेज ,युवा कल्याण,खेल ,शिक्षा कार्यालयों में कराया जा सकता है,पंजीकरण फार्म भी उक्त कार्यालयों/संस्थानों से प्राप्त किए जा सकते हैं। खेल महाकुम्भ 2022 का आयोजन न्याय पंचायत स्तर पर 02 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2022, विकासखण्ड स्तर पर 20 अक्टूबर से 05 नवम्बर 2022, जनपद स्तर पर 09 नवम्बर से 27 नवम्बर तथा राज्य स्तर पर 05 दिसम्बर 2022 से 25 जनवरी 2023 के मध्य कराया जाएगा। राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार के अतिरिक्त सीएसआर के अन्तर्गत विशेष पुरस्कार की भी व्यवस्था की गई है।खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस वर्ष खेल महाकुम्भ 2022 के अन्तर्गत राज्य के पारम्परिक खेलों जिनमे मुर्गा झपट,अड्डू ,गुल्ली डंडा, रस्सा कस्सी आदि शामिल हैं को भी पुनर्जीवित किया जाएगा जिन्हें की शो मैच के रुप में आयोजित किया जाएगा।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि खेल महाकुम्भ में अधिक से अधिक खिलाड़ियों की प्रतिभागिता सुनिश्चित हो सके इसके लिए पंजीकरण फार्म चिन्हित स्थलों पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। यह है आयोजन का स्तर और इस स्तर पर आयोजित किये जायेंगे खेल: खेल महाकुंभ के आयोजन न्याय पंचायत, ब्लॉक,जनपद और राज्य स्तर पर 4 स्तरों में आयोजित होंगे।न्याय पंचायत - कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में कुल 662 न्याय पंचायतें हैं जिसमे सबसे बड़ी न्याय पंचायत सिसौना, सितारगंज हैं जिसमे की 22 ग्राम हैं।न्याय पंचायत स्तर - खिलाड़ियों के लिए न्याय पंचायत स्तर पर आयु अंडर-14 और अंडर -17 है। इसमें कबड्डी,खो-खो,बॉलीवाल, एथेलेटिक्स खेल रखे गए हैं।विकासखण्ड - राज्य में कुल 95 विकास खंड हैं। विकास खंड स्तर पर खिलाड़ियों की आयु अंडर-14,अंडर-17,अंडर-21 रखी गई है जिसमे बालक व बालिका प्रतिभाग कर सकते हैं।विकास खंड स्तर पर कबड्डी,खो-खो,बॉलीवाल,एथेलेटिक्स, बैडमिंटन और बालक वर्ग में फुटबॉल खेलों को रखा गया है।जनपद - जनपद स्तर पर खिलाड़ियों की आयु अंडर-14,अंडर-17,अंडर-21 रखी गई ह,ै जिसमें बालक व बालिका प्रतिभाग कर सकते हैं। जनपद स्तर पर कबड्डी, खो-खो, बॉलीवाल, एथेलेटिक्स, बैडमिंटन, बालक वर्ग में फुटबॉल,जुडो, बॉक्सिंग,टेबिल टेनिस,ताइक्वांडो, हैंडबाल ,बास्केटबॉल और कराटे खेलों को रखा गया है।राज्य स्तर - राज्य स्तर पर खिलाड़ियों की आयु अंडर-14,अंडर-17,अंडर-21 रखी गई है जिसमे बालक व बालिका प्रतिभाग कर सकते हैं। राज्य स्तर पर कबड्डी,खो-खो,बॉलीवाल,एथेलेटिक्स, बैडमिंटन,बालक वर्ग में फुटबॉल,जुडो, बॉक्सिंग,टेबिल टेनिस,ताइक्वांडो, हैंडबाल ,बास्केटबॉल ,कराटे और हॉकी खेलों को रखा गया है।खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस वर्ष पैंटाथलान का भी आयोजन किया जाएगा जिसमे की 17 से 21 आयु वर्ग के खिलाड़ी भारतीय सेना,अर्धसैनिक बल,पुलिस ,होम गार्ड आदि में भर्ती हेतु निर्धारित मानक 1600 मीटर दौड़,लंबी कूद, ऊंची कूद,क्रिकेट बॉल थ्रो,चिनपअप विधाओं में राज्य के युवाओं को आकर्षित करने हेतु जनपद और राज्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा।खेल मंत्री रेखा आर्या ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निश्चित ही इस खेल महाकुंभ के आयोजन से हमारे प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों की प्रतिभा निखर कर सामने आएगी ।ऐसे आयोजनों से हम अपने प्रतिभावान खिलाड़ियों को चिन्हित करेंगे और उनकी दक्षता व प्रतिभा को निखारने के काम करेंगे। Read the full article
0 notes
suryyaskiran · 2 years
Text
গৰমত তৈলাক্ত ছালৰ যতন...
Tumblr media
  গ্ৰীষ্ম আগমণৰ লগে লগে ছালৰ বিভিন্ন সমস্যাই দেখা দিয়ে৷ গৰমৰ দিনত তৈলাক্ত ছালৰ যত্ন বেছিকৈ ল’ব লাগে। কাৰণ গৰমত ছালখন খুব বেছি তেলেতীয়া হৈ থাকে। এনেস্থলত শালমইনাৰ সৃষ্টি হয়। নোমছিদ্ৰসমূহ ডাঙৰ হয়। ফলত বয়সিয়াল আৰু লেতেৰা লাগে। ব্লেক হেডছে আদিয়ে বেছিকৈ দেখা দিয়ে৷ গৰম দিনত ছালৰ এই তৈলাক্ত ভাব কমাবলৈ কিছুমান ঘৰুৱা ফ্ৰেছপেকৰ বিধান তলত দিয়া হ’ল- দৈ আৰু নেমু ৰসৰ মিশ্ৰণঃ দৈ আৰু নেমু ৰসৰ মিশ্ৰণ মুখত ২০ মিনিট লগাই ধুই দিব লাগে৷ দৈ আৰু নেমু ৰসে ছালক মশ্বৰাইজ কৰে৷ দৈয়ে মুখৰ উজ্বলতা বৃদ্ধি কৰে৷ নেমু ৰসত ভিটামিন চি থাকে৷ ভিটামিন চি য়ে ছালক ইউ ভি ৰশ্মিৰ পৰা হোৱা অপকাৰত বাধা দিয়ে৷    
Tumblr media
                            মুলতানী মাটি, গোলাপ জল আৰু নেমু ৰসৰ মিশ্ৰণঃ তৈলাক্ত ছালৰ বাবে আন এটা উপকাৰী পেক হৈছে, মুলতানী মাটি, গোলাপ জল আৰু নেমু ৰসৰ মিশ্ৰণ৷ মুলতানী মাটি তৈলাক্ত ছালৰ বাবে গড গিফ্ট৷ বেচন, দৈ আৰু নেমুৰ মিশ্ৰণঃ বেচন, দৈ আৰু নেমুৰ ৰসৰ মিশ্ৰণে ছালক পৰিষ্কাৰ কৰি ৰখাত সহায় কৰে৷ দৈৰ সলনি এই মিশ্ৰণত গোলাপ জলো ব্যৱহাৰ কৰিব পাৰি৷  
Tumblr media
                                    মচুৰ দাইল, গাখীৰ আৰু মৌৰ মিশ্ৰণঃ মচুৰ দাইল প্ৰথমতে গাখীৰত তিয়াই কোমল কৰি ল’ব লাগে৷ কোমল মচুৰ দাইলখিনি ভালদৰে পিহি মৌ লগত মিলাই মুখত ১৫-২০ মিনিট সময় লগাব লাগে৷ এই মিশ্ৰণে ছালৰ ক’লা দাগৰ সমস্যাৰ পৰা ৰক্ষা কৰাৰ লগতে ছালৰ তৈলাক্ত দূৰ কৰাত সহায় কৰে৷ গ্ৰীষ্ম কালত ছালৰ ক্লিনজিঙত গুৰুত্ব আৰোপ কৰিব লাগে৷ তৈলাক্ত ছালৰ বাবে সদায় অইল ফ্ৰি ক্লিনজাৰ ব্যৱহাৰ কৰিব লাগে৷ ফ্ৰেছপেক ১৫-২০ মিনিট সময় ৰাখিব লাগে৷ মুখখন ধোৱাৰ আগত ফ্ৰেছপেকটো ভালদৰে শুকাইছেনে পৰীক্ষা কৰি ল’ব লাগে৷ Read the full article
0 notes
suryyaskiran · 2 years
Text
मुंबई सेंट्रल कोचिंग केयर सेंटर में ठीक हुई वंदे भारत, ट्रैक पर जानवर से टकराने से हुई थी क्षतिग्रस्त
 भारत की पहली हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन गुरुवार को एक दुर्घटना का शिकार हो गई थी। इस दुर्घटना में जान माल का नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। वंदे भारत को मुंबई सेंट्रल कोचिंग केयर सेंटर में ठीक किया गया है। वंदे भारत और रेलवे इंजीनियर सुपरवाइजर और काम करने वाले लोगों ने इसे मिलकर ठीक किया है। इसके अगले हिस्से को फिर से जोड़ दिया गया है। अब ये ट्रेन फिर से अहमदाबाद और मुंबई ट्रैक पर दौड़ेगी। दरअसल हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन गुरुवार सुबह 11:18 बजे हादसे का शिकार हो गई थी। ट्रेन वटवा और मणिनगर स्टेशन के पास जानवरों के झुंड से टकरा गई थी। यह ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के लिए आ रही थी। हादसे में वंदे भारत ट्रेन के फ्रंट का हिस्सा टूट कर नीचे गिर गया।रेल मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद ट्रेन को करीब 20 मिनट रुकना पड़ा था। फिलहाल ट्रेन को ठीक करके रवाना कर दिया गया है। इस वंदे भारत ट्रेन को 30 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी। यह ट्रेन 180 से 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। यह देश की तीसरी वंदे भारत ट्रेन है। इससे पहले नई दिल्ली और वाराणसी तथा नई दिल्ली और माता वैष्णो देवी कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेन चल रही थी। यह ट्रेन गांधीनगर से अहमदाबाद होते हुए मुंबई तक जाती है और फिर वापस इसमें रोड पर गांधीनगर आती है। Read the full article
0 notes
suryyaskiran · 2 years
Text
पहला वनडे : दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 250 रनों का दिया लक्ष्य, क्लासेन और मिलर ने लगाया अर्धशतक
हेनरिक क्लासेन (65 गेंदों में 74) और डेविड मिलर (63 गेंदों में 75) ने 106 गेंदों में 139 रनों की अटूट साझेदारी कर भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को 250 रनों का लक्ष्य दिया। बारिश से प्रभावित 40 ओवर के मैच में प्रोटियाज ने चार विकेट खोकर 249 रन बनाए। भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर ने दो विकेट चटकाए। वहीं, कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट लिया।इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफ्रीकी टीम पर भारतीय तेज गेंदबाजों ने दबाव बनाया, क्योंकि उन्हें पिच से काफी मदद मिल रही थी, जिससे उनके सलामी बल्लेबाज जेनमैन मलान और क्विंटन डी कॉक संघर्ष करते नजर आए। इसलिए पावरप्ले में टीम ने बिना विकेट गंवाए 28 रन बनाए।13वें ओवर में शार्दुल ने जेनमैन (22) को पवेलियन भेज भारत को पहली सफलता दिलाई, जिससे प्रोटियाज को 49 रनों पर पहला झटका लगा। तीसरे नंबर पर आए तेम्बा बावुमा ने डी कॉक के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। लेकिन शार्दुल और कुलदीप ने कप्तान बावुमा (8) और एडेन मार्करम (0) को बोल्ड कर अफ्रीका के 71 रनों पर ही तीन विकेट गिरा दिए।दूसरे छोर पर डी कॉक ने कुछ अच्छे शॉट खेल टीम को 100 के पार पहुंचा दिया। वहीं, हेनरिक क्लासेन ने उनका बखूबी साथ दिया। 22.1 ओवर में बिश्नोई ने डी कॉक (48) को एलबीडब्ल्यू कर दिया। छठे नंबर पर आए डेविड मिलर ने क्लासेन के साथ मिलकर 30 ओवर में टीम को चार विकेट के नुकसान पर 164 रन पर पहुंचा दिया। इस बीच, मिलर ने 50 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके साथ क्लासेन ने भी 52 गेंदों में अर्धशतक लगाया, जिससे प्रोटियाज का स्कोर 36 ओवर में 206 रन पर पहुंच गया।भारतीय टीम की साधारण फिल्डिंग के कारण क्लासेन (65 गेंदों में 74) और मिलर (63 गेंदों में 75) ने 106 गेंदों में 139 रनों की अटूट साझेदारी की, जिससे 40 ओवर में प्रोटियाज ने चार विकेट खोकर 249 रन बनाए। अब भारत को जीतने के लिए 250 रन बनाने होंगे।--SuryyasKiranआरजे/आरआर Read the full article
0 notes
suryyaskiran · 2 years
Text
हाई प्रोफाइल सोसाइटी में महिला ने गार्ड को जड़े कई थप्पड़, सीसीटीव��� में कैद हुई घटना
 नोएडा की हाई प्रोफाइल सोसाइटी में एक और थप्पड़ बाज महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसने 2 लोगों के साथ मिलकर एक गार्ड को जमकर पीटा है। पूरी घटना सोसाइटी के रिसेप्शन में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया है और मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की बात की जा रही है। जानकारी के मुताबिक मामला सेक्टर 74 सुपरटेक केपटाउन सोसायटी है।नोएडा के सेक्टर 74 में सुपरटेक केपटाउन में एक टावर के नीचे बने रिसेप्शन पर बैठे गार्ड से वहां के एक महिला ने आवारा कुत्तों को भगाने के लिए कहा, जिस पर गार्ड ने कहा कि वह ऐसा नहीं कर सकता, उसका यह काम नहीं है। इसके बाद वहां पर दो पक्षों में विवाह शुरू हो गया और इस आपसी विवाद में महिला और उसके साथियों ने रिसेप्शन पर बैठे गार्ड पर जमकर लात घूंसे थप्पड़ चलाने शुरू कर दिए। गार्ड का आरोप है कि उसके प्राइवेट पार्ट में भी चोट पहुंचाई गई इसकी वजह से उसकी हालत खराब हो गई है।गार्ड का आरोप है की महिला के साथ मौजूद एक युवक ने उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला भी किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ किया मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। मामला थाना सेक्टर 113 क्षेत्र का है। Read the full article
0 notes
suryyaskiran · 2 years
Text
यह आईएसएल सीजन हमारे फुटबॉल सपने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम : नीता अंबानी
 2022-23 हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 7 अक्टूबर को कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पिछले सीजन के उपविजेता केरला ब्लास्टर्स ईस्ट बंगाल एफसी की मेजबानी करेगा। 2022-23 सीजन खास होगा, क्योंकि दो सीजन के अंतराल के बाद प्रशंसकों का स्टेडियम में स्वागत किया जाएगा। टीमों को 2 साल तक याद करने के बाद अब फिर से उनके प्रशंसकों का समर्थन मिलेगा।फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (एफएसडीएल) की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी ने कहा कि हीरो इंडियन सुपर लीग का आगामी सीजन लीग और भारतीय फुटबॉल के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा।उन्होंने कहा, भारत की फुटबॉल यात्रा खूबसूरत खेल की भावना का प्रमाण रही है। स्टेडियम में प्रशंसकों की वापसी और एक विस्तारित फुटबॉल कैलेंडर के साथ, आगामी आईसीएल सीजन के लिए जबरदस्त उत्साह है। प्रशंसक फुटबॉल के दिल और आत्मा हैं और हम उन्हें फिर से अपनी टीमों के लिए चीयर करते देखेंगे। पिछले कुछ वर्षों में, महामारी की चुनौतियों के बावजूद, आईएसएल ने युवा प्रतिभाओं और प्रशंसकों को डिजिटल जुड़ाव के लिए एक ठोस मंच प्रदान किया है।इस सीजन में, हीरो आईएसएल प्रशंसकों को लाइव मैचों तक आसान पहुंच प्रदान करेगा क्योंकि टूर्नामेंट मैच सप्ताह 3 से अधिक सप्ताहांत-केंद्रित खेलों में स्थानांतरित हो जाएगा। इस सीजन को एक नया प्लेऑफ प्रारूप दिखाने के लिए भी बढ़ाया गया है, जिसमें शीर्ष छह टीमें शामिल होंगी।हाई-ऑक्टेन फुटबॉल एक्शन के 117 मैचों की विशेषता, हीरो आईएसएल देश भर के दस स्थानों पर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करेगा। पहली बार, आईएसएल लीग चरण प्लेऑफ, सेमीफाइनल और फाइनल के अलावा करीब पांच महीने तक चलेगा। Read the full article
0 notes
suryyaskiran · 2 years
Text
आरबीआई का निर्देश : क्रेडिट सूचना कंपनियां आंतरिक लोकपाल नियुक्त करें
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार को सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश दिया है।आरबीआई ने 5 अगस्त, 2022 को अपने विकासात्मक और नियामक नीतियों के वक्तव्य में आंतरिक शिकायत निवारण तंत्र की दक्षता को मजबूत करने और सुधारने के लिए आंतरिक लोकपाल ढांचे के तहत क्रेडिट सूचना कंपनियों को लाने का आह्वान किया था।केंद्रीय बैंक के अनुसार, आंतरिक लोकपाल या तो सेवानिवृत्त या सेवारत अधिकारी होगा, जो किसी वित्तीय क्षेत्र के नियामक निकाय, क्रेडिट सूचना कंपनियों, एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) या बैंक में उप महाप्रबंधक या समकक्ष के पद से नीचे का नहीं होगा। उसे बैंकिंग, गैर-बैंकिंग वित्त, वित्तीय क्षेत्र के विनियमन या पर्यवेक्षण, क्रेडिट जानकारी या उपभोक्ता संरक्षण में कम से कम सात वर्षो के आवश्यक कौशल और अनुभव रहना चाहिए।नियुक्ति कम से कम तीन साल की निश्चित अवधि के लिए होगी, लेकिन पांच साल से अधिक नहीं होगी।आंतरिक लोकपाल को आरबीआई की स्पष्ट स्वीकृति के बिना अनुबंधित अवधि के पूरा होने से पहले हटाया नहीं जा सकता।यदि रिक्ति नियंत्रण से परे कारणों से उत्पन्न होती है, तो क्रेडिट सूचना कंपनी रिक्ति होने की तारीख से तीन महीने के भीतर एक नया आंतरिक लोकपाल नियुक्त करेगी।आरबीआई ने यह भी कहा कि क्रेडिट सूचना कंपनियों के आंतरिक ऑडिट के आकलन को आंतरिक लोकपाल द्वारा लिए गए निर्णय के आधार पर दायरे से बाहर किया जा सकेगा।आंतरिक लोकपाल प्रबंध निदेशक या मुख्य कार्यकारी अधिकारी को प्रशासनिक रूप से और बोर्ड को कार्यात्मक रूप से रिपोर्ट करेगा। Read the full article
0 notes
suryyaskiran · 2 years
Text
ओडिशा के जंगल में 2 हाथी मृत मिले
ओडिशा के संबलपुर जिले में बमरा बदरमा रेंज के तिलिमल पात्रा जंगल में गुरुवार को दो जंगली हाथियों के शव मिले।स्थानीय लोगों को धान के खेत के पास एक मादा हाथी और एक हाथी के शव पड़े मिले। वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया और जांच शुरू करने के लिए मौके पर पहुंचे।सूत्रों ने कहा कि शुरुआती जांच में संदेह जताया गया कि दोनों हाथियों ने धान के खेत में इस्तेमाल किया गया कीटनाशक खा लिया होगा या बिजली के तार के संपर्क में आ गए होंगे। हालांकि, उनकी मौत के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।ओडिशा में पिछले कुछ वर्षो में बड़ी संख्या में हाथियों की मौत होती रही है। राज्य में 2019-20 से 2021-22 तक कम से कम 245 हाथियों की मौत हुई। जबकि 2019-20 में 82 की मौत हुई, 2020-21 में अन्य 77 की मौत हुई, और 2021-22 में मौतों की संख्या बढ़कर 86 हो गई। इस साल जून, जुलाई और अगस्त के महीनों के दौरान कई जंगली हाथियों के शव पाए गए।ओडिशा सरकार ने भी मामलों की जांच के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है। Read the full article
0 notes
suryyaskiran · 2 years
Text
हैदराबाद की दुकान से 432 फोन चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार
हैदराबाद के बाहरी इलाके में एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम से 432 मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।राचकोंडा पुलिस ने गुरुवार को कुख्यात अंतरराज्यीय गिरोह आलम गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने की घोषणा की, जबकि फरार चार अन्य की तलाश जारी थी। इन गिरफ्तारियों के साथ पुलिस ने 20 और 21 सितंबर की दरमियानी रात को हुई चोरी से जुड़े मामले को सुलझाने का दावा किया है।आरोपी ने ईसीआईएल एक्स रोड पर बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर में सेंध लगाई और ओप्पो, वीवो, एप्पल जैसे अलग-अलग ब्रांडों के 432 मोबाइल फोन चोरी कर लिए, जिनकी कीमत 70 लाख रुपये थी। राचकोंडा पुलिस कमिश्नरेट के कुशाईगुड़ा थाने में 21 सितंबर को चोरी का मामला दर्ज किया गया था।सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर, पुलिस ने पाया कि फेस मास्क पहने तीन अज्ञात व्यक्ति 20 सितंबर को रात करीब 11 बजे स्टोर में घुसे। दुकान के प्रथम तल पर लगे फाल्स सीलिंग को तोड़कर। वह तड़के तीन बजे मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।जांच के तहत, राचकोंडा पुलिस के कुशाईगुड़ा डिवीजन की 10 टीमों ने आरोपी तक पहुंचने के लिए 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया। पुलिस ने ईसीआईएल और अंबेडकर नगर के बीच यात्रा के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ऑटोरिक्शा की भी पहचान की। आरोपियों की पहचान के बाद पुलिस टीम को झारखंड भेजा गया जहां उसने मुख्य आरोपी सत्तार शेख (40) को 30 सितंबर को साहेबगंज जिला पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया।एक दूसरी टीम को पश्चिम बंगाल भेजा गया जहां उसने मालदा जिले के तीन पुलिस थानों के समन्वय में छापेमारी की और 2 अक्टूबर को असिदिल शेख (20) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 80 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए। पूछताछ के दौरान, दोनों ने झारखंड के रहने वाले चार अन्य सईद, अशरौल, बदरुद्दीन और बेउल्लाह के साथ अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि फरार चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।पुलिस के अनुसार, आरोपी आलम गिरोह का हिस्सा हैं जो आमतौर पर रात के समय बैंकों, आभूषणों की दुकानों और मोबाइल फोन की दुकानों जैसे बड़े प्रतिष्ठानों को निशाना बनाता है। आरोपी दीवारों या छतों में छेद करके दुकानों में सेंध लगाते हैं और चोरी करने के बाद बांग्लादेश जैसे देशों से सटे इलाकों में शरण लेते हैं। इससे पुलिस के लिए अपराधियों को पकड़ना और चोरी की गई संपत्ति को बरामद करना मुश्किल हो जाता है क्योंकि इसे बांग्लादेश और नेपाल जैसे देशों में भेजा जाता है।पुलिस ने कहा कि सत्तार मुंबई, दिल्ली, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और गुजरात में चोरी में शामिल था। यह गिरोह 9 मई, 2022 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 2 करोड़ रुपये के सोने के आभूषणों की चोरी में भी शामिल था। Read the full article
0 notes
suryyaskiran · 2 years
Text
अभिनेता अरुण बाली का 79 साल की उम्र में निधन
 3 इडियट्स, केदारनाथ और शक्तिमान जैसी फिल्मों और कई शो में प्रभावशाली भूमिकाएं करने वाले 79 वर्षिय वरिष्ठ अभिनेता अरुण बाली का शुक्रवार की सुबह 4:30 बजे मुंबई में निधन हो गया।अभिनेता एक दुर्लभ न्यूरोमस्कुलर बीमारी से पीड़ित थे, जिसे मायस्थेनिया ग्रेविस के नाम से जाना जाता है।उन्हें हाल ही में आमिर खान और करीना कपूर अभिनीत फिल्म - लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था, उन्होंने ट्रेन में आमिर के चरित्र के सह-यात्री की भूमिका निभाई।अरुण ने हिंदी, तेलुगु, पंजाबी फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी शो में अपने अभिनय से सभी को प्रभावित किया। अभिनेता ने 1991 के ऐतिहासिक नाटक चाणक्य में राजा पोरस का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने दूरदर्शन के बहुत लोकप्रिय शो स्वाभिमान में कुंवर सिंह का किरदार निभाया।अरुण बाली 2000 के दशक में कुमकुम में हर्षवर्धन वाधवा जैसे दादा की भूमिकाओं के लिए प्रसिद्ध हुए। उन्हें दूसरा केवल में देखा गया था जिसमें शाहरुख खान ने भी अभिनय किया था।उनका अंतिम संस्कार शनिवार को मुंबई में किया जाएगा। उनकी दो बेटियां अमेरिका में रहती हैं, वो मुंबई आ रही हैं। --SuryyasKiranपीटी/एसकेपी Read the full article
0 notes
suryyaskiran · 2 years
Text
कहीं रावण के पुतलों की लगी मंडी तो बारिश बनी बाधक
 मध्यप्रदेश में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है, इस मौके पर असत्य पर सत्य की जीत के प्रति के तौर पर जगह जगह रावण के पुतलों का दहन हो रहा है। रावण के पुतलों की मंडी भी लगी तो वहीं बारिश ने खलल भी पैदा किया।राज्य में भोपाल सहित इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सागर से लेकर कस्बों और गांवों तक रावण के दहन की तैयारी की गई। इसके लिए कुछ फुट से लेकर सवा सौ फुट तक के पुतलों का निर्माण किया। राजधानी में तो कई स्थानों पर पुतलों को बेचने के लिए मंडी तक लगाई गई और बड़ी संख्या में लोगों ने इन पुतलों की खरीदारी की।राज्य के बड़े हिस्से में बारिश के चलते हैं पुतलों के दहन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा कई स्थानों पर तो हाल यह रहा कि पुतलों को बारिश से बचाने के लिए रेन कोट पहनाना पड़ा तो वही दहन के लिए पेट्रोल और डीजल का सहारा लेना पड़ा ।बारिश के कारण पुतलों के निर्माण में लगे कारीगरों को भी नुकसान को झेलना पड़ा है क्योंकि बनकर तैयार हो चुके पुतले भीग गए और उनके खरीदार आसानी से नहीं मिले। Read the full article
0 notes
suryyaskiran · 2 years
Text
दिल्ली के कपड़ा बाजार में लगी आग, एक जली हुई लाश मिली
 दिल्ली में बुधवार शाम को गांधी नगर कपड़ा बाजार में एक इमारत की दूसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। इस घटना में दमकलकर्मियों एक पुरुष का जला हुआ शव मिला है।बुधवार शाम आग लगने की घटना सामने आई। आधी रात के दौरान आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन बचाव कार्य जारी है।दमकल विभाग के मुताबिक, उन्हें शाम करीब साढ़े पांच बजे फोन आया और दमकल की 34 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।दमकल अधिकारी ने बताया, हमने आग पर काबू पाने के लिए 150 दमकलकर्मियों को लगाया था। बड़ी समस्या यह थी कि आस-पास पानी का कोई स्रोत नहीं था और गलियां संकरी थीं, इसलिए दमकल की गाड़ियों को दूर-दूर तक रुकना पड़ा।अधिकारी ने आगे बताया कि आग कपड़े की दुकान में लगी जो बाद में फैल गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी, जो दमकल कर्मियों की भी मदद कर रही है। Read the full article
0 notes