Tumgik
#coronavirusnoida
Link
अभी हाल ही में आप लोगो में एक जैसी दो ख़बरें सुनी होंगी। जहाँ एक और कुछ मुस्लिमो का एक समूह दिल्ली की निजामुद्दीन दरगाह में पाया जाता है, और वही दूसरी और एक हिन्दुओं का समूह वैष्णोदेवी में पाया गया था, लेकिन इस एक जैसी न्यूज़ को भी हमारी गोदी मीडिया ने एक मुद्दा बनाकर जनता के सामने पेश किया, जहाँ एक और मुस्लिमो पर ये इल्ज़ाम लगाया जा रहा हैं, कि कोरोना वायरस को फैलाने में इन मुस्लिमो का हाथ है | Read more:
0 notes
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
कोरोना वायरस: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान- आज रात 12 बजे से पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि- आज रात 12 बजे से पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया जाएगा। यह लॉकडाउन 21 दिनों के लिए होगा। पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें जानने के लिए बने रहिए चैतन्य भारत न्यूज के साथ। Read the full article
0 notes
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
कोरोना का कहर: प्लेन में यात्री के छींकते ही खिड़की से कूदा पायलट, मची अफरा-तफरी
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. दुनियाभर में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है। महाराष्ट्र में 15 नए केस आए हैं। इसमें 14 मुंबई और एक पुणे में केस सामने आया है। अकेले महाराष्ट्र में अब तक 89 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं जबकि पूरे देश में मरीजों का आंकड़ा अब 415 हो गया है। इसकी दहशत का अंदाजा इस कदर लगाया जा सकता है कि एक प्लेन में पैसेंजर को छींक आ गई और हुआ ये कि उसका पायलट कॉकपिट के इमरजेंसी गेट यानी खिड़की से बाहर कूद गया। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); जानकारी के मुताबिक, यह मामला एयर एशिया इंडिया की पुणे-दिल्ली फ्लाइट I5-732 का है। शुक्रवार को प्लेन के अंदर कोरोना वायरस का एक संदिग्ध मरीज यात्रा कर रहा था। इस दौरान एक यात्री को छींक आ गई और उसने छींक दिया। इसकी खबर मिलते ही जैसे ही लैंडिंग हुई पायलट-इन-कमांड ने कॉकपिट के इमरजेंसी एक्जिट से छलांग लगा दी। बता दें, आम तौर पर पायलट प्लेन के सामने वाले गेट का ही इस्तेमाल करते हैं लेकिन जब उसे पता चला कि पहली ही लाइन में बैठे यात्री ने छींका है तो वह घबरा गया और छलांग लगा दी। इसके बाद सभी यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हालांकि सभी यात्रियों को पिछले दरवाजे से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद सारे यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई। अच्छी बात यह रही कि सारी रिपोर्ट निगेटिव आई। #WATCH: Pilots of Air Asia Pune to Delhi flight step out of the flight through rear gate after passengers possibly infected with #Covid19 sat in Row 1 of the flight. The passengers were later tested negative. (March 20) https://t.co/ot46QKZPSb pic.twitter.com/xnsvTeLd24 — ANI (@ANI) March 22, 2020 एयर एशिया के एक प्रवक्ता ने कहा, 'पहली पंक्ति में बैठे यात्री के कारण 20 मार्च को पुणे-दिल्ली की फ्लाइट में ऐसा मामला सामने आया है। Covid-19 को लेकर हर कोई सतर्क है, इसलिए सभी यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई। किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं है। संदिग्ध यात्री को सामने के गेट से और बाकी यात्रियों के पिछले गेट से निकाला गया।' उन्होंने बताया कि, 'विमान की पूरी तरह से एंटी इंफेक्शन से गहरी सफाई की गई। हमारे चालक दल ऐसी घटनाओं के लिए अच्छी तरह से प्रशिक्षित हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस विषम परिस्थिति में भी धैर्य से काम लिया, ये बहुत तारीफ की बात है।' बता दें, दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3 लाख के पार पहुंच चुकी है। इटली से लेकर भारत और अमेरिका तक की सरकारों ने महामारी को फैलने से रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। भारत सहित दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए रविवार को करीब एक अरब लोग घरों में बंद रहे। वहीं, घातक संक्रमण से मरने वालों की तादाद बढ़कर 13,000 के पार पहुंच गई है। ये भी पढ़े... कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देश में शुरू हुआ जनता कर्फ्यू, पूरे भारत में पसरा सन्नाटा, ऐसा दिखा नजारा आम सर्दी-जुकाम से कितने अलग होते हैं कोरोना वायरस के लक्षण? जानिए कैसे पता करें अंतर भारत में बढ़ रहा कोरोना वायरस का खतरा, अब तक 258 लोग संक्रमित, दुनियाभर में 11 हजार से ज्यादा लोगों की मौत Read the full article
0 notes
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
देश में कोरोना वायरस से आठवीं मौत, 417 हुई मरीजों की संख्या, दुनियाभर में 13 हजार से ज्यादा मौतें
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस से संक्रमण की स्थिति बिगड़ती जा रही है। हालांकि, सरकारी स्तर से लेकर सामाजिक स्तर पर इसके प्रसार को रोकने की हर संभव कोशिशें की जा रही हैं। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 8 लोग जान गंवा चुके हैं। दिल्ली, राजस्थान, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस की वजह से 31 मार्च तक लॉकडाउन है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के 16 जिलों को भी 25 मार्च तक लॉकडाउन किया गया है। जानकारी के मुताबिक, अकेले महाराष्ट्र में अब तक 89 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं जबकि पूरे देश में मरीजों का आंकड़ा अब 415 हो गया है। वहीं दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3 लाख के पार पहुंच चुकी है। इटली से लेकर भारत और अमेरिका तक की सरकारों ने महामारी को फैलने से रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। भारत सहित दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए रविवार को करीब एक अरब लोग घरों में बंद रहे। इस घातक संक्रमण से मरने वालों की तादाद बढ़कर 13,000 के पार पहुंच गई है। जबकि दुनियाभर के 170 देशों में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 308,130 है। ये हैं राज्यवार आंकड़े खबरों के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में 1, बिहार में 3, छत्तीसगढ़ में 1, चंडीगढ़ में 6, दिल्ली में 26, गुजरात में 18, हरियाणा में 23, हिमाचल प्रदेश में 2, जम्मू-कश्मीर में 4, कर्नाटक में 26, केरल में 67, लद्दाख में 13, मध्य प्रदेश में 6, महाराष्ट्र में 89, ओडिशा में 2, पुदुचेरी में 1, पंजाब में 13, राजस्थान में 25, तमिलनाडु में 7, तेलंगाना में 27, उत्तर प्रदेश में 29, उत्तराखंड में 4 और पश्चिम बंगाल में 7 केस सामने आए हैं। कोरोना को बढ़ने से रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली में ऐसे 35 हजार लोगों की पहचान की गई है, जो 1 मार्च को 2020 के बाद विदेश लौटे हैं और दिल्ली में रह रहे हैं। इन सभी का 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन में रहना सुनिश्चित किया जाएगा। इन लोगों के संपर्क में भी जो लोग आए, उन्हें भी 14 दिन तक घर में रहना होगा। ये भी पढ़े... कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देश में शुरू हुआजनता कर्फ्यू, पूरे भारत में पसरा सन्नाटा, ऐसा दिखा नजारा शरीर में धीरे-धीरे बढ़ने लगते हैं कोरोना वायरस के लक्षण, आप भी हो जाइए सतर्क देश की इन जगहों पर कोरोना वायरस का कहर, मॉल्स, सिनेमाहॉल समेत इन पर लगा प्रतिबंध Read the full article
0 notes
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 'जनता कर्फ्यू', भारत में पसरा सन्नाटा, ऐसा दिखा नजारा
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. भारत में तेजी से अपने पैर पसार रहे कोरोना वायरस के खिलाफ आज देशभर में लोग अपने-अपने घरों में रहेंगे और जनता कर्फ्यू लगाएंगे। रविवार सुबह 7 बजे से देशभर में जनता कर्फ्यू की शुरुआत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से सुबह 7 बजे से रात 9 बजे के बीच घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। रविवार सुबह उन्होंने दोबारा ट्वीट किया कि सभी नागरिक इस देशव्यापी अभियान का हिस्सा बनें और कोरोना के खिलाफ लड़ाई को सफल बनाएं। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({});
Tumblr media
जनता कर्फ्यू शुरू हो रहा है... मेरी विनती है कि सभी नागरिक इस देशव्यापी अभियान का हिस्सा बनें और कोरोना के खिलाफ लड़ाई को सफल बनाएं। हमारा संयम और संकल्प इस महामारी को परास्त करके रहेगा। #JantaCurfew pic.twitter.com/p5onFBSoPB — Narendra Modi (@narendramodi) March 22, 2020 दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु समेत अन्य राज्यों में सड़कें सुनसान पड़ी हुई हैं। इसी बीच दिल्ली में बाहर निकले लोगों को पुलिसवाले फूल देकर घर में रहने का अनुरोध कर रहे हैं। राजधानी लखनऊ में भी जनता कर्फ्यू का असर देखने को मिल रहा है। लोग घरों में कैद हैं। सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसारा हुआ है। मध्यप्रदेश में भी जनता कर्फ्यू का असर नजर आ रहा है। ग्वालियर, भोपाल सहित तमा�� शहरों की सड़कें सूनी हैं और दुकानें बंद हैं। सड़क से लेकर मंदिर तक सब जगह सन्नाटा छाया हुआ है। भोपाल में जनता कर्फ्यू का असर सुबह से ही नजर आ रहा है। रोजाना जहां लोग सुबह से सैर के लिए पहुंचते थे, आज वहां सब सूना है।
Tumblr media
वहीं अयोध्या में सरयू तट पर भी सन्नाटा पसरा रहा। अयोध्या से गोंडा मार्ग पर ओवर ब्रिज पर ही बैरियर लगाकर लोगों को रोक दिया गया और अयोध्या की सीमा आने में प्रवेश करने वाले लोगों को पहचान पत्र देखकर ही प्रवेश दिया गया है। हिमाचल प्रदेश में भी रविवार सुबह से ही जनता कर्फ्यू का असर देखने को मिल रहा है। लोग अपने घरों में बंद हैं और हमेशा गुलजार रहने वाली सड़कें आज सूनी पड़ गई हैं। लगभग सभी शहरों का यही हाल है।
Tumblr media
रात 9 बजे तक चलेगा जनता कर्फ्यू बता दें, भारत में अब तक कोरोना वायरस से 327 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 6 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में जनता कर्फ्यू सोशल डिस्टेंसिंग के माध्यम से कोरोना को हराने की कोशिश में बड़ी पहल है। यह जनता कर्फ्यू सुबह 7 से रात के 9 बजे तक चलेगा। पीएम मोदी ने आज सुबह ट्वीट कर कहा 'जनता कर्फ्यू शुरू हो रहा है। मेरी विनती है कि सभी नागरिक इस देशव्यापी अभियान का हिस्सा बनें और कोरोना के खिलाफ लड़ाई को सफल बनाएं। हमारा संयम और संकल्प इस महामारी को परास्त करके रहेगा। बता दें कि ये 14 घंटे पूरे देश के लिए बेहद अहम हैं। इस दौरान देशवासियों का संयम एक बड़ी महामारी के चक्र को तोड़ने में सहायक हो सकता है।' ये भी पढ़े... क्या गर्मी में कोरोना का खतरा कम हो जाएगा या नॉनवेज खाने से यह वायरस फैलेगा? यहां देखें कोरोना से संबंधित सभी सवालों के जवाब'आम सर्दी-जुकाम से कितने अलग होते हैं कोरोना वायरस के लक्षण? जानिए कैसे पता करें अंतर कोरोना का कहर: महाराष्ट्र के 4 शहर पूरी तरह लॉकडाउन, सिर्फ ये दुकानें रहेंगी खुली Read the full article
0 notes
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
भारत में तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस, अब तक 258 लोग संक्रमित, दुनियाभर में 11 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. चीन से फैला कोरोना वायरस धीरे-धीरे भारत में विकराल रूप लेने लगा है। देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को ही भारत में कोरोना के 22 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 258 तक पहुंच गई है। कोरोना वायरस के चलते भारत में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); रविवार को 'जनता कर्फ्यू' रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता कर्फ्यू का ऐलान किया है। जनता कर्फ्यू के मद्देनजर रेलवे ने भी रविवार को 3,700 ट्रेनों का परिचालन रद्द करने की घोषणा की है। इसके अलावा गो एयर ने अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं, वहीं इंडिगो महज 60 फीसदी घरेलू उड़ानों का संचालन करेगी। इतना ही नहीं बल्कि सेना ने भी वर्क फ्रॉम होम का फॉर्मूला अपनाने जा रही है। महाराष्ट्र के चार शहर लॉकडाउन भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की सबसे अधिक संख्या महाराष्ट्र में है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 63 हो गए हैं। शुक्रवार की शाम से अब तक 11 और लोगों में संक्रमण की पु्ष्टि हुई है। बढ़ते खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने 4 शहरों को लॉकडाउन करने का फैसला किया है। यानी इन 4 शहरों में जरूरी दुकानों और सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें और दफ्तर 31 मार्च तक बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जिन चार शहरों में लॉकडाउन का ऐलान किया है उनमें मुंबई, पुणे, नागपुर और पुणे से सटे पिंपरी चिंचवाड़ शामिल हैं। मजदूरों को 1000 रुपए देगी योगी सरकार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस को लेकर बड़ा एलान किया है। सीएम योगी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सरकार तत्काल प्रभाव से 35 लाख मजदूरों को 1000 रुपए प्रति व्यक्ति देगी। दुनियाभर में अब तक इतनी मौतें  दुनियाभर में कोरोना महामारी से अब तक करीब 11 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,65,867 से अधिक हो गई है। ये भी पढ़े....  कोरोना का कहर: महाराष्ट्र के 4 शहर पूरी तरह लॉकडाउन, सिर्फ ये दुकानें रहेंगी खुली सिंगर कनिका कपूर भी कोरोना वायरस से संक्रमित, ��िना जांच एयरपोर्ट से निकली, 400 से ज्यादा लोगों के साथ की पार्टी भारत में कोरोना वायरस से 5वीं मौत, इटली के नागरिक ने जयपुर में तोड़ा दम Read the full article
0 notes
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
भारत में कोरोना वायरस से 5वीं मौत, इटली के नागरिक ने जयपुर में तोड़ा दम
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज जयपुर. देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। कोरोना वायरस की चपेट में आकर अब भारत में पांचवी मौत हो गई है। शुक्रवार को जयपुर में कोरोना से पीड़ित एक शख्स ने दम तोड़ दिया। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); जानकारी के मुताबिक, संक्रमित व्यक्ति इटली का रहने वाला था जिसे सवाई मानसिंह अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन पहले उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी। लेकिन उसे किडनी और फेफड़ों में इन्फेक्शन काफी ज्यादा हो गया था जिसके बाद आज उसकी मौत हो गई। बता दें इससे पहले गुरुवार को पंजाब के नवांशहर जिले में कोरोना वायरस संक्रमित एक 72 वर्षीय शख्स की मौत हुई थी। मंगलवार को मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में कोरोना वायरस के चलते 64 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई थी। इसके अलावा कलबुर्गी में 63 साल के एक व्यक्ति की और दिल्ली में 69 साल की महिला की जान गई थी। महाराष्ट्र के बुलढाणा में भी एक बीमार बुजुर्ग ने दम तोड़ा था, लेकिन बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 200 के पार हो गई है। सिर्फ महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 52 हो गई है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए कई राज्यों में पाबंदियां लगाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुरुवार रात 8 बजे देश के नाम अपने संबोधन में इस संकट का मजबूती से मुकाबला करने के लिए 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक ‘‘जनता कर्फ्यू ’’ का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने जनता से अपील की है कि जितना हो सके घर से बाहर नहीं निकले। ये भी पढ़े... कोरोना वायरस को लेकर राहतभरी खबर, भारत में कम्युनिटी में अभी नहीं फैल रहा संक्रमण, 826 नमूने आए निगेटिव शरीर में धीर���-धीरे बढ़ने लगते हैं कोरोना वायरस के लक्षण, आप भी हो जाइए सतर्क देश की इन जगहों पर कोरोना वायरस का कहर, मॉल्स, सिनेमाहॉल समेत इन पर लगा प्रतिबंध  Read the full article
0 notes
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़ी, पंजाब में मरीज ने तोड़ा दम
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज मुंबई. चीन से फैले कोरोना वायरस ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया है। कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दुनियाभर में कोरोना वायरस की चपेट में आकर 9 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। भारत में भी कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। गुरुवार को कोरोना वायरस से मौत का चौथा मामला सामने आया है। पंजाब के नवांशहर जिले के एक अस्पताल में जान गंवाने वाला 72 वर्षीय शख्स कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित पाया गया। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); कोरोना वायरस की पुष्टि जानकारी के मुताबिक, मृतक दो हफ्ते पहले ही इटली होते हुए जर्मनी से लौटा था। जिले के सिविल सर्जन प्रसाद भाटिया ने बताया कि, बुधवार को सीने में तेज दर्द उठने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया था। उसी दिन उसकी मौत हो गई। स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) के निदेशक जगत राम ने बताया कि, 'मृतक डॉयबिटीज और हाई ब्लडप्रेशर से भी पीड़ित था। जांच के लिए भेजे गए उसके नमूनों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।' भारत में कोरोना की चपेट में 180 लोग बता दें इससे पहले मंगलवार को मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में कोरोना वायरस के चलते 64 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई थी। इसके अलावा कलबुर्गी में 63 साल के एक व्यक्ति की और दिल्ली में 69 साल की महिला की जान गई थी। महाराष्ट्र के बुलढाणा में भी एक बीमार बुजुर्ग ने दम तोड़ा था, लेकिन बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों लोगों की संख्या 180 हो गई है। ये भी पढ़े... कोरोना वायरस को लेकर राहतभरी खबर, भारत में कम्युनिटी में अभी नहीं फैल रहा संक्रमण, 826 नमूने आए निगेटिव शरीर में धीरे-धीरे बढ़ने लगते हैं कोरोना वायरस के लक्षण, आप भी हो जाइए सतर्क देश की इन जगहों पर कोरोना वायरस का कहर, मॉल्स, सिनेमाहॉल समेत इन पर लगा प्रतिबंध Read the full article
0 notes
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
कोरोना वायरस को लेकर खुशखबरी, भारत में कम्युनिटी में अभी नहीं फैल रहा संक्रमण, 826 नमूने आए निगेटिव
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच भारत से एक अच्छी खबर सामने आई है। भारत में कोरोना वायरस दूसरे फेज में है और इसके तीसरे फेज में न पहुंचने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने भी यह दावा किया है कि, भारत में कोरोना वायरस समाज (Community) में नहीं फैल रहा है। यानी यदि किसी एक व्यक्ति में कोरोना के पॉजिटिव लक्षण पाए गए तो इसका मतलब यह नहीं है कि उसके कारण पूरे इलाके में ही इसका असर फैल जाएगा। 826 samples tested, none of them are positive so far: Indian Council of Medical Research (ICMR) to ANI on random samples tested so far to rule out community transmission of COVID-19 pic.twitter.com/sUpWjdc9I4 — ANI (@ANI) March 19, 2020 (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); 1000 सैंपल लिए गए भारत में लगातार आ रहे कोरोना वायरस के कंफर्म मामलों के बीच ये खबर राहत देने वाली हो सकती है। ICMR के मुताबिक, देश के अलग-अलग हिस्सों से करीब 1000 सैंपल लिए गए थे। यह फेस-2 में समुदाय आधारित टेस्टिंग है। जिन लोगों के सैंपल लिए गए, वे ऐसे लोग हैं जो न तो विदेश यात्रा पाए गए और न ही किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आए थे जो विदेश गया हो। ज्यादातर लोगों की रिपोर्ट नेगटिव यदि इन नमूनों में से ज्यादातर पॉजिटिव पाए जाते तो देश में कोरोना के तीसरे चरण में पहुंचने की संभावना बढ़ जाती। लेकिन 826 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रिपोर्ट को देखकर लग रहा है कि कोरोना वायरस आम लोगों के बीच नहीं फैल रहा है। भारत में फिलहाल कोरोना वायरस ने विकराल रूप नहीं लिया है। इस वायरस की चपेट में अभी तक वही लोग आए हैं जो विदेश से लौटे हैं या फिर संक्रमित व्यक्ति के संपंर्क में आए हैं।दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच भारत से एक अच्छी खबर सामने आई है। भारत में कोरोना वायरस दूसरे फेज में है और इसके तीसरे फेज में न पहुंचने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने भी यह दावा किया है कि, भारत में कोरोना वायरस समाज (Community) में नहीं फैल रहा है। यानी यदि किसी एक व्यक्ति में कोरोना के पॉजिटिव लक्षण पाए गए तो इसका मतलब यह नहीं है कि उसके कारण पूरे इलाके में ही इसका असर फैल जाएगा। देशभर से इस तरह लिए गए नमूने अचनाक चलते-फिरते लोगों के हैं 1000 नमूने। देश की 52 टेस्टिंग लैब से मंगाए गए थे ये नमूने। हर लैब से करीब 20 नमूने लिए गए। नमूनों को जांच के लिए अलग-अलग लैबों में भेजा गया। ये वो 1000 लोग हैं जिनका कोई भी विदेश यात्रा का इतिहास नहीं। आईसीएमआर अब हर हफ्ते इसी तरह सैंपल उठाएगा और जांच करेगा। इन्हीं नतीजों के आधार पर केंद्र सरकार देश में कोरोना वायरस के सैंपल जांच की रणनीति में बदलाव करती रहेगी। भारत में कोरोना की स्थिति देश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 177 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। पिछले दो दिनों में पॉजिटिव केस की संख्या बढ़ी है। बुधवार को देशभर से करीब दो दर्जन केस सामने आए तो अब गुरुवार को भी कई मामले सामने आ चुके हैं। अब तक भारत में कोरोना वायरस की चपेट में आकर 3 लोगों की मौत हो चुकी है। हालात गंभीर होते देख मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सभी परीक्षाएं स्थगित करने के आदेश दिए हैं। वहीं कई राज्यों की सरकार ने पहले ही स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश दे दिए थे। ये भी पढ़े... शरीर में धीरे-धीरे बढ़ने लगते हैं कोरोना वायरस के लक्षण, आप भी हो जाइए सतर्क देश की इन जगहों पर कोरोना वायरस का कहर, मॉल्स, सिनेमाहॉल समेत इन पर लगा प्रतिबंध भारतीय सेना में ��ोरोना वायरस की दस्तक, एक जवान का टेस्ट निकला पॉजिटिव Read the full article
0 notes
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
कोरोना वायरस को लेकर खुशखबरी, भारत में कम्युनिटी में अभी नहीं फैल रहा संक्रमण, 826 नमूने आए निगेटिव
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच भारत से एक अच्छी खबर सामने आई है। भारत में कोरोना वायरस दूसरे फेज में है और इसके तीसरे फेज में न पहुंचने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने भी यह दावा किया है कि, भारत में कोरोना वायरस समाज (Community) में नहीं फैल रहा है। यानी यदि किसी एक व्यक्ति में कोरोना के पॉजिटिव लक्षण पाए गए तो इसका मतलब यह नहीं है कि उसके कारण पूरे इलाके में ही इसका असर फैल जाएगा। 826 samples tested, none of them are positive so far: Indian Council of Medical Research (ICMR) to ANI on random samples tested so far to rule out community transmission of COVID-19 pic.twitter.com/sUpWjdc9I4 — ANI (@ANI) March 19, 2020 (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); 1000 सैंपल लिए गए भारत में लगातार आ रहे कोरोना वायरस के कंफर्म मामलों के बीच ये खबर राहत देने वाली हो सकती है। ICMR के मुताबिक, देश के अलग-अलग हिस्सों से करीब 1000 सैंपल लिए गए थे। यह फेस-2 में समुदाय आधारित टेस्टिंग है। जिन लोगों के सैंपल लिए गए, वे ऐसे लोग हैं जो न तो विदेश यात्रा पाए गए और न ही किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आए थे जो विदेश गया हो। ज्यादातर लोगों की रिपोर्ट नेगटिव यदि इन नमूनों में से ज्यादातर पॉजिटिव पाए जाते तो देश में कोरोना के तीसरे चरण में पहुंचने की संभावना बढ़ जाती। लेकिन 826 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रिपोर्ट को देखकर लग रहा है कि कोरोना वायरस आम लोगों के बीच नहीं फैल रहा है। भारत में फिलहाल कोरोना वायरस ने विकराल रूप नहीं लिया है। इस वायरस की चपेट में अभी तक वही लोग आए हैं जो विदेश से लौटे हैं या फिर संक्रमित व्यक्ति के संपंर्क में आए हैं।दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच भारत से एक अच्छी खबर सामने आई है। भारत में कोरोना वायरस दूसरे फेज में है और इसके तीसरे फेज में न पहुंचने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने भी यह दावा किया है कि, भारत में कोरोना वायरस समाज (Community) में नहीं फैल रहा है। यानी यदि किसी एक व्यक्ति में कोरोना के पॉजिटिव लक्षण पाए गए तो इसका मतलब यह नहीं है कि उसके कारण पूरे इलाके में ही इसका असर फैल जाएगा। देशभर से इस तरह लिए गए नमूने अचनाक चलते-फिरते लोगों के हैं 1000 नमूने। देश की 52 टेस्टिंग लैब से मंगाए गए थे ये नमूने। हर लैब से करीब 20 नमूने लिए गए। नमूनों को जांच के लिए अलग-अलग लैबों में भेजा गया। ये वो 1000 लोग हैं जिनका कोई भी विदेश यात्रा का इतिहास नहीं। आईसीएमआर अब हर हफ्ते इसी तरह सैंपल उठाएगा और जांच करेगा। इन्हीं नतीजों के आधार पर केंद्र सरकार देश में कोरोना वायरस के सैंपल जांच की रणनीति में बदलाव करती रहेगी। भारत में कोरोना की स्थिति देश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 175 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। पिछले दो दिनों में पॉजिटिव केस की संख्या बढ़ी है। बुधवार को देशभर से करीब दो दर्जन केस सामने आए तो अब गुरुवार को भी कई मामले सामने आ चुके हैं। अब तक भारत में कोरोना वायरस की चपेट में आकर 3 लोगों की मौत हो चुकी है। हालात गंभीर होते देख मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सभी परीक्षाएं स्थगित करने के आदेश दिए हैं। वहीं कई राज्यों की सरकार ने पहले ही स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश दे दिए थे। ये भी पढ़े... शरीर में धीरे-धीरे बढ़ने लगते हैं कोरोना वायरस के लक्षण, आप भी हो जाइए सतर्क देश की इन जगहों पर कोरोना वायरस का कहर, मॉल्स, सिनेमाहॉल समेत इन पर लगा प्रतिबंध भारतीय सेना में कोरोना वायरस की दस्तक, एक जवान का टेस्ट निकला पॉजिटिव Read the full article
0 notes
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
शरीर में धीरे-धीरे बढ़ने लगते हैं कोरोना वायरस के लक्षण, आप भी हो जाइए सतर्क
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज दुनियाभर में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत में कोरोना वायरस के अब तक 170 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना के आम लक्षण सर्दी-जुकाम की तरह होते हैं। खांसी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत होना इसके आम लक्षण होते हैं। कोरोना के लक्षण की वजह से ही इस महामारी की पहचान करने में दिक्कत हो रही है। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); वैज्ञानिकों ने बताया कि किस तरह से कोरोना वायरस के लक्षण उभरते जाते हैं और कब ये मरीज के शरीर में पूरी तरह से दिखना शुरू होते हैं। वुहान विश्वविद्यालय के झोंगनान अस्पताल में हाल ही में 138 मरीजों पर शोध किया गया जिसमें कुछ विशिष्ट लक्षणों की पहचान की गई। स्टडी में यह भी सामने आया कि कोरोना वायरस से पीड़ित करीब 99 फीसदी मरीजों के शरीर का तापमान बहुत ज्यादा था। आधे से ज्यादा मरीजों को थकान और सूखी खांसी थी। एक तिहाई मरीजों को मांसपेशियों में दर्द और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। कोरोना वायरस को मुख्य दो चरणों में बांटा जा सकता है- पहला चरण, जो आम तौर पर सात दिनों तक रहता है। दूसरा चरण, जो और दो सप्ताह तक रहता है। कोरोना वायरस से पीड़ित 85 फीसदी मरीज सिर्फ पहले चरण का अनुभव करते हैं। जबकि सात में से एक मरीज पूरे दो सप्ताह के लक्षणों से गुजरता है। डॉक्टरों के अनुसार कोरोना वायरस के लक्षणों के बारे में बता रहे हैं- पहला दिन पहले दिन कोरोना वायरस से संक्रमित अधिकतर मरीजों को बुखार होता है। इसके अलावा उन्हें थकान होती है, मांसपेशियों में दर्द और सूखी खांसी भी हो सकती है। इसके अलावा वायरस से संक्रमित कुछ लोगों को एक या दो दिनों के लिए उल्टी या डायरिया का भी अनुभव हो सकता है। दूसरा दिन संक्रमित मरीज को दूसरे दिन बेहद थकान महसूस होती है और कुछ भी खुद से कर पाने में असहाय होते हैं। सातवां दिन कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज को सातवें दिन यानी पहला चरण खत्म होने तक ये लक्षण कम होने लगते हैं। ऐसे मरीजों को सात दिनों के लिए आइसोलेशन में रहना चाहिए ताकि दूसरों तक संक्रमण ना पहुंच सके। यदि सातवें विन भी मरीज को सांस लेने में दिक्कत होती है तो वो उन मरीजों की श्रेणी में होते हैं जो इस बीमारी के दूसरे चरण में प्रवेश कर चुके हैं। इस चरण पर कुछ मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत महसूस हो सकती है। सत्रहवां दिन 17वें दिन तक आते-आते आमतौर पर कोरोना वायरस के मरीज की मौत हो जाती है हालांकि, इस चरण तक आकर मरने वालों का आंकड़ा अब तक सिर्फ दो फीसदी ही है। ये भी पढ़े...  सांपों से इंसान में पहुंचा खतरनाक कोरोना वायरस, जानें क्या है इसके लक्षण और बचाव के उपाय 100 साल पहले फैली थी कोरोना वायरस से ज्यादा खतरनाक बीमारी, 5 करोड़ से ज्यादा लोगों की हुई थी मौत! कोरोना वायरस से संक्रमित फेफड़ों की पहली बार जारी हुई 3D तस्वीर, फेफड़ों की हो जाती है ऐसी हालत Read the full article
0 notes
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
शरीर में धीरे-धीरे बढ़ने लगते हैं कोरोना वायरस के लक्षण, 17वें दिन तक आते-आते हो जाती है मौत
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज दुनियाभर में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत में कोरोना वायरस के अब तक 170 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना के आम लक्षण सर्दी-जुकाम की तरह होते हैं। खांसी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत होना इसके आम लक्षण होते हैं। कोरोना के लक्षण की वजह से ही इस महामारी की पहचान करने में दिक्कत हो रही है। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); वैज्ञानिकों ने बताया कि किस तरह से कोरोना वायरस के लक्षण उभरते जाते हैं और कब ये मरीज के शरीर में पूरी तरह से दिखना शुरू होते हैं। वुहान विश्वविद्यालय के झोंगनान अस्पताल में हाल ही में 138 मरीजों पर शोध किया गया जिसमें कुछ विशिष्ट लक्षणों की पहचान की गई। स्टडी में यह भी सामने आया कि कोरोना वायरस से पीड़ित करीब 99 फीसदी मरीजों के शरीर का तापमान बहुत ज्यादा था। आधे से ज्यादा मरीजों को थकान और सूखी खांसी थी। एक तिहाई मरीजों को मांसपेशियों में दर्द और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। कोरोना वायरस को मुख्य दो चरणों में बांटा जा सकता है- पहला चरण, जो आम तौर पर सात दिनों तक रहता है। दूसरा चरण, जो और दो सप्ताह तक रहता है। कोरोना वायरस से पीड़ित 85 फीसदी मरीज सिर्फ पहले चरण का अनुभव करते हैं। जबकि सात में से एक मरीज पूरे दो सप्ताह के लक्षणों से गुजरता है। डॉक्टरों के अनुसार कोरोना वायरस के लक्षणों के बारे में बता रहे हैं- पहला दिन पहले दिन कोरोना वायरस से संक्रमित अधिकतर मरीजों को बुखार होता है। इसके अलावा उन्हें थकान होती है, मांसपेशियों में दर्द और सूखी खांसी भी हो सकती है। इसके अलावा वायरस से संक्रमित कुछ लोगों को एक या दो दिनों के लिए उल्टी या डायरिया का भी अनुभव हो सकता है। दूसरा दिन संक्रमित मरीज को दूसरे दिन बेहद थकान महसूस होती है और कुछ भी खुद से कर पाने में असहाय होते हैं। सातवां दिन कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज को सातवें दिन यानी पहला चरण खत्म होने तक ये लक्षण कम होने लगते हैं। ऐसे मरीजों को सात दिनों के लिए आइसोलेशन में रहना चाहिए ताकि दूसरों तक संक्रमण ना पहुंच सके। यदि सातवें विन भी मरीज को सांस लेने में दिक्कत होती है तो वो उन मरीजों की श्रेणी में होते हैं जो इस बीमारी के दूसरे चरण में प्रवेश कर चुके हैं। इस चरण पर कुछ मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत महसूस हो सकती है। सत्रहवां दिन 17वें दिन तक आते-आते आमतौर पर कोरोना वायरस के मरीज की मौत हो जाती है हालांकि, इस चरण तक आकर मरने वालों का आंकड़ा अब तक सिर्फ दो फीसदी ही है। ये भी पढ़े...  सांपों से इंसान में पहुंचा खतरनाक कोरोना वायरस, जानें क्या है इसके लक्षण और बचाव के उपाय 100 साल पहले फैली थी कोरोना वायरस से ज्यादा खतरनाक बीमारी, 5 करोड़ से ज्यादा लोगों की हुई थी मौत! कोरोना वायरस से संक्रमित फेफड़ों की पहली बार जारी हुई 3D तस्वीर, फेफड़ों की हो जाती है ऐसी हालत Read the full article
0 notes
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, ट्विटर पर इन लोगों को दी शाबाशी
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पूरा देश कोरोना वायरस के खौफ में है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार यानी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी कोरोना वायरस के कारण बने हालात और इससे निपटने के लिए उठाए गए कदमों और सरकार की तैयारियों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); PM Shri @narendramodi will address the nation on 19th March 2020 at 8 PM, during which he will talk about issues relating to COVID-19 and the efforts to combat it. — PMO India (@PMOIndia) March 18, 2020 प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी बुधवार को ट्विटर पर दी। पीएमओ द्वारा किए गए ट्वीट में लिखा कि, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 मार्च, 2020 को शाम आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे, जिसमें वह कोविड-19 से संबंधित मुद्दों और उससे निपटने के प्रयासों के बारे में बात करेंगे।' PM @narendramodi chaired a high-level meeting to review the ongoing efforts to contain COVID-19. Ways to further strengthen India’s preparedness were discussed. — PMO India (@PMOIndia) March 18, 2020 एक अन्य ट्वीट में पीएमओ ने लिखा कि, 'प्रधानमंत्री ने एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें कोरोना से निपटने की तैयारियों को और मजबूत करने के तौर-तरीकों पर चर्चा की गई। इसमें भारत की तैयारियों को और पुख्ता करने के तौर-तरीकों पर चर्चा हुई।' बैठक में प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए एक तंत्र बनाने के लिए व्यक्तियों, स्थानीय समुदायों और संगठनों के साथ सक्रिय रूप से चर्चा करने पर भी जोर दिया है। बता दें कोरोना वायरस भारत के सामने भी एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। इसे देखते हुए पीएम मोदी ने राज्य सरकारों, मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ, सेना और अर्धसैनिक बलों के साथ ही उड्डयन क्षेत्र, म्यूनिसिपल स्टाफ समेत उन सभी का धन्यवाद किया, जो कोरोना का मुकाबला करने में जुटे हैं। कोरोना वायरस के चलते केंद्र और सभी राज्यों की सरकारें भी लोगों से घर पर रहकर ही काम करने की अपील कर रही हैं। कई निजी कंपनियों ने भी अपने एंप्लाकयीज को 'वर्क फ्रॉम होम' करने को कहा है। भारत में कोरोना के मामले भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में कोरोना वायरस की चपेट में आकर अब तक तीन लोगों की मौत हो गई। 170 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित है। हालात गंभीर होते देख मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सभी परीक्षाएं स्थगित करने के आदेश दिए हैं। वहीं कई राज्यों की सरकार ने पहले ही स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश दे दिए थे। ये भी पढ़े... दिल्ली: कोरोना संदिग्‍ध युवक ने अस्पताल की 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान, कल ही सिडनी से लौटा था कोरोना से बचने के लिए घर पर ही बना सकते हैं सैनेटाइजर जेल, इस विधि से करें तैयार देश की इन जगहों पर कोरोना वायरस का कहर, मॉल्स, सिनेमाहॉल समेत इन पर लगा प्रतिबंध Read the full article
0 notes
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, ट्विटर पर इन लोगों को दी शाबाशी
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पूरा देश कोरोना वायरस के खौफ में है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार यानी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी कोरोना वायरस के कारण बने हालात और इससे निपटने के लिए उठाए गए कदमों और सरकार की तैयारियों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); PM Shri @narendramodi will address the nation on 19th March 2020 at 8 PM, during which he will talk about issues relating to COVID-19 and the efforts to combat it. — PMO India (@PMOIndia) March 18, 2020 प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी बुधवार को ट्विटर पर दी। पीएमओ द्वारा किए गए ट्वीट में लिखा कि, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 मार्च, 2020 को शाम आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे, जिसमें वह कोविड-19 से संबंधित मुद्दों और उससे निपटने के प्रयासों के बारे में बात करेंगे।' PM @narendramodi chaired a high-level meeting to review the ongoing efforts to contain COVID-19. Ways to further strengthen India’s preparedness were discussed. — PMO India (@PMOIndia) March 18, 2020 एक अन्य ट्वीट में पीएमओ ने लिखा कि, 'प्रधानमंत्री ने एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें कोरोना से निपटने की तैयारियों को और मजबूत करने के तौर-तरीकों पर चर्चा की गई। इसमें भारत की तैयारियों को और पुख्ता करने के तौर-तरीकों पर चर्चा हुई।' बैठक में प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए एक तंत्र बनाने के लिए व्यक्तियों, स्थानीय समुदायों और संगठनों के साथ सक्रिय रूप से चर्चा करने पर भी जोर दिया है। बता दें कोरोना वायरस भारत के सामने भी एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। इसे देखते हुए पीएम मोदी ने राज्य सरकारों, मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ, सेना और अर्धसैनिक बलों के साथ ही उड्डयन क्षेत्र, म्यूनिसिपल स्टाफ समेत उन सभी का धन्यवाद किया, जो कोरोना का मुकाबला करने में जुटे हैं। कोरोना वायरस के चलते केंद्र और सभी राज्यों की सरकारें भी लोगों से घर पर रहकर ही काम करने की अपील कर रही हैं। कई निजी कंपनियों ने भी अपने एंप्लाकयीज को 'वर्क फ्रॉम होम' करने को कहा है। भारत में कोरोना के मामले भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में कोरोना वायरस की चपेट में आकर अब तक तीन लोगों की मौत हो गई। 170 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित है। हालात गंभीर होते देख मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सभी परीक्षाएं स्थगित करने के आदेश दिए हैं। वहीं कई राज्यों की सरकार ने पहले ही स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश दे दिए थे। ये भी पढ़े... दिल्ली: कोरोना संदिग्‍ध युवक ने अस्पताल की 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान, कल ही सिडनी से लौटा था कोरोना से बचने के लिए घर पर ही बना सकते हैं सैनेटाइजर जेल, इस विधि से करें तैयार देश की इन जगहों पर कोरोना वायरस का कहर, मॉल्स, सिनेमाहॉल समेत इन पर लगा प्रतिबंध Read the full article
0 notes
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
दिल्ली: कोरोना संदिग्‍ध युवक ने अस्पताल की 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान, कल ही सिडनी से लौटा था
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में कोरोना वायरस की चपेट में आकर अब तक तीन लोगों की मौत हो गई। 170 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित है। कोरोना का असर अब लोगों में अवसाद बन कर दिखने लगा है। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज ने आत्महत्या कर ली। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); सिडनी से लौटा था मृतक दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मरीज ने 7वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक का नाम चरणजीत सिंह उम्र 35 साल है। जानकारी के मुताबिक, वह बुधवार को ही सिडनी से एयरइंडिया की फ्लाइट से लौटा था। एयरपोर्ट पर कोरोना संदिग्ध पाए जाने पर उसे बुधवार रात 9 बजे ही सफदरजंग अस्पताल भेजा गया था। पंजाब का निवासी जानकारी के मुताबिक, मृतक मूल रूप से पंजाब का रहने वाला था। वह पिछले एक साल से सिडनी में रह रहा था। चरणजीत को सिरदर्द की शिकायत के बाद ही कोरोना संदिग्धब मानते हुए एयरपोर्ट से सीधे सफदरजंग भेजा गया था। 8 हजार से ज्यादा की मौत बता दें कोरोना वायरस चीन के वुहान से फैला है। दुनियाभर में करीब कोरोना वायरस की चपेट में आकर अब तक आठ हजार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि लगभग दो लाख संक्रमित हैं। ये भी पढ़े... कोरोना से बचने के लिए घर पर ही बना सकते हैं सैनेटाइजर जेल, इस विधि से करें तैयार देश की इन जगहों पर कोरोना वायरस का कहर, मॉल्स, सिनेमाहॉल समेत इन पर लगा प्रतिबंध कोरोना : ICICI बैंक का बड़ा फैसला, ग्राहकों को घर बैठे मिलेगा 500 बैंकिग सेवाओं का लाभ Read the full article
0 notes
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
देश की इन जगहों पर कोरोना वायरस का कहर, मॉल्स, सिनेमाहॉल समेत इन पर लगा प्रतिबंध
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 152 पहुंच चुका है। देश के 13 राज्यों में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले हैं। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकारें कोरोना वायरस को लेकर सतर्क हैं। आइए जानते हैं कोरोना वायरस के चलते कहां-कहां प्रतिबंध लगा दिए गए। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({});
Tumblr media
दिल्ली- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को संक्रामक बीमारी एक्ट 1897 के तहत सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक गोलबंदी में 50 से ज्यादा लोगों के जुटने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यहां स्कूल, कॉलेज और स्विमिंग पुल पहले ही बंद कर दिए। साथ ही जिम, नाइट क्लब और स्पा भी बंद करने का आदेश दे दिया है। महाराष्ट्र- सबसे अधिक कोरोना से संक्रमित मरीज अब तक महाराष्ट्र में देखने को मिले हैं। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी सरकारी दफ्तरों को 7 दिनों के लिए बंद कर दिया है। उद्धव सरकार के फैसले के मुताबिक, राज्य में आपातकालीन सेवा के अलावा सभी विभागों को बंद रखा जाएगा। इसके अलावा राज्य के कई इमारतों और स्मारकों पर भी लोगों के आने जाने पर रोक लगा दी गई है, साथ ही कई ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है।
Tumblr media
उत्तरप्रदेश- योगी आदित्यनाथ सरकार ने कैबिनेट की बैठक के बाद प्रदेश में सभी स्कूल व कॉलेज को 2 अप्रैल तक बंद करने की घोषणा की है। तमिलनाडु- तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को कोरोना वायरस के खिलाफ एहतियाती उपाय के तहत सभी शैक्षणिक संस्थान, सिनेमा हॉल, शराब की दुकानों और रिजॉर्ट को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया। तेलंगाना- तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव एहतियात के तौर 31 मार्च तक प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थान, मॉल्स, सिनेमा हॉल आदि बंद करने के आदेश दिए है। हरियाणा- कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते हरियाणा सरकार ने 31 मार्च तक हरियाणा में सभी विश्ववद्यालय और महाविद्यालयों को बंद रखने का फैसला लिया है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने बीते शुक्रवार को राज्य के सभी कॉलेजों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
Tumblr media
पंजाब- स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा की अध्यक्षता में हुई मंत्री समूह की बैठक ने सभी धार्मिक संस्थानों, डेरा प्रमुखों को एडवाइजरी जारी करके अपनी धार्मिक सभाओं को स्थगित करने के अलावा सभी शॉपिंग ��ॉम्प्लेक्स, मॉल, म्यूजियम, स्थानीय साप्ताहिक किसान मंडियों को 31 मार्च, 2020 तक बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। इंदौर- कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए इंदौर के सभी शॉपिंग मॉल और सुपर मार्केट को बुधवार से बंद करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा एक स्थान पर 20 से अधिक लोगों के जमा होने पर भी प्रतिबंध लगाने के साथ ही मंगलवार को संभागायुक्त द्वारा आयोजित बैठक में 31 मार्च तक मैरिज गार्डनों में होने वाले सभी आयोजनों को निरस्त करने का निर्णय भी लिया गया। वहीं शहर के बड़े मंदिरों के गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश को भी रोक दिया गया है।
Tumblr media
वहीं स्वास्थ्य विभाग ने वायरस संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतने को कहा है। सही ढंग से हाथ धोने और खांसते-छींकते समय जरूरी सावधानियों जैसे रूमाल, टिशु पेपर, महीन कागज या कपड़ा रखने के बारे में कहा गया है। बच्चों व युवाओं को इन तरीकों के बारे में पता रहने से वे अपने परिवार, पड़ोस और समुदाय को भी जागरूक कर सकते हैं। ये भी पढ़े... कोरोना वायरस की वजह से 21 वर्षीय युवा फुटबॉल कोच फ्रांसिस्को गार्सिया की मौत ट्रेनों में भी कोरोना वायरस का डर, यात्रियों को कंबल नहीं देगा मध्य और पश्चिमी रेलवे भारतीय सेना में कोरोना वायरस की दस्तक, एक जवान का टेस्ट निकला पॉजिटिव Read the full article
0 notes