jamshedpur congress : जमशेदपुर के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए हुई रायशुमारी, जिला कांग्रेस में कई दावेदार
जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा नियुक्त जिला प्रभारी सह पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी ने जमशेदपुर जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में 24 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक आसन्न 2024 के विधानसभा चुनाव के संबंध में छः विधान सभावार कांग्रेस उम्मीदवारी के लिए रायसुमारी प्रारंभ की. इस दौरान लगभग 1000 की संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस के नेता, जिला पदाधिकारी,…
0 notes
चुनाव आयोग की टीम ने की झारखंड चुनावों की तैयारियों की समीक्षा, जानें कब होगा तारीखों का ऐलान
चुनाव आयोग की टीम ने की झारखंड चुनावों की तैयारियों की समीक्षा, जानें कब होगा तारीखों का ऐलान
#News #BreakingNews #ViralNews #Update #Trending #Info #HindiNews #CurrentAffrairs #NewsUpdate #RightNewsIndia #RightNews
Jharkhand News: झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग की टीम का दो दिवसीय दौरा मंगलवार को संपन्न हो गया। योग ने कहा है कि हम राज्य में निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी तरीके से विधानसभा चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
कानून-व्यवस्था और चुनाव आयोग के निर्देशों का बिना किसी पक्षपात के सख्ती से पालन किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार, प्रशासन और कानून लागू करने…
0 notes
एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर झारखंड से बाहर निकालेंगे : अमित शाह
साहिबगंज, 20 सितंबर (हि.स.)। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने साहिबगंज के भाेगनाडी से चुनाव झारखंड विधानसभा शंखानाद किया। शाह शुक्रवार को साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में भाजपा के परिवर्तन रथ को हरी झंडी दिखाने के बाद साहिबगंज पहुंचे। यहां पुलिस लाइन मैदान में विशाल परिवर्तन सभा को संबोधित किया।
इस अवसर पर उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार से कई तीखे सवाल पूछे और लोगों से अपील की कि वे आगामी…
0 notes
Haryana Vidhaanasabha Chunaav se Pahale Sattaaroodh Bhaajapa ke Khilaaph kaa congress Utsaahit
अंकगणित ही कांग्रेस की जीत तय करेगा। साथ ही, इंडिया गठबंधन की एकता भी जरूरी है। अगर किस्मत अच्छी रही तो भाजपा सम्मानजनक संख्या में सीटें हासिल करके नुकसान को कम कर सकती है, जिससे एक मजबूत विपक्ष बन सकता है। कांग्रेस को गलतियों से बचना चाहिए और सबको साथ लेकर चलना चाहिए। हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनाव में कौन विजयी होगा? क्या सत्तारूढ़ भाजपा राज्य में अपना कब्जा बरकरार रखेगी या फिर कांग्रेस जीत का मौका भुनायेगी? देश की निगाहें महाराष्ट्र, झारखंड, जम्मू और कश्मीर में आसन्न चुनावों के नतीजों पर भी टिकी हैं, जो इन राज्यों के भविष्य को आकार देंगे और राष्ट्रीय राजनीतिक परिदृश्य को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करेंगे।
Read More: https://www.deshbandhu.co.in/editorial/congress-excited-against-ruling-bjp-ahead-of-haryana-assembly-elections-120621-2
0 notes
29 साल बाद भी कांग्रेस को जीत का इंतजार, JMM पर सीट बदलने का दबाव, BJP भी पुनर्वापसी की तैयारी में
गुमलाः गुमला विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने अंतिम बार 1985 में जीत हासिल की। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में अलायंस के तहत कांग्रेस ने यह सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए छोड़ दी। लेकिन जिस तरह से लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव में लोहरदगा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत को बड़ी जीत मिली, उसके बाद गुमला और बिशुनपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की ओर से दावेदारी की जा रही है। कांग्रेस की ओर से जेएमएम पर इन दोनों सीटों की अदला-बदली करने का दबाव बनाया जा रहा है।
लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस को बढ़त
लोकसभा चुनाव में लोहरदगा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विजय सुखदेव भगत को बड़ी जीत मिली। कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में इस तरह का लहर देखने को मिला कि गुमला विधानसभा क्षेत्र में भी बीजेपी प्रत्याशी को हार मिली। वर्ष 2019 के गुमला विधानसभा सीट से जेएमएम के भूषण तिर्की ने जीत हासिल की थी। वहीं लोकसभा चुनाव 2024 में भी जेएमएम-कांग्रेस के साझा प्रत्याशी को बढ़त मिली।
प्रत्याशी का नाम
पार्टी
प्राप्त मत
सुखदेव भगत
कांग्रेस
81242
समीर उरांव
भाजपा
61799
चमरा लिंडा
निर्दलीय
2791
जेएमएम ने बीजेपी को मात देने में सफलता हासिल की
वर्ष 2009 और 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के कमलेश उरांव और शिवशंकर उरांव ने जीत हासिल की, लेकिन वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम ने गुमला में बीजेपी को मात देने में सफलता हासिल की और भूषण तिर्की विधायक निर्वाचित हुए। भूषण तिर्की इससे पहले भी वर्ष 2005 में जेएमएम टिकट पर गुमला से निर्वाचित हो चुके हैं।
गुमला विधानसभा चुनाव परिणाम 2019
प्रत्याशी का नाम
पार्टी
प्राप्त मत
भूषण तिर्की
जेएमएम
67130
मिशिर कुजूर
भाजपा
59537
गुमला विधानसभा चुनाव परिणाम 2014
प्रत्याशी का नाम
पार्टी
प्राप्त मत
शिवशंकर उरांव
भाजपा
50473
भूषण तिर्की
जेएमएम
6441
गुमला विधानसभा चुनाव परिणाम 2009
प्रत्याशी का नाम
पार्टी
प्राप्त मत
कमलेश उरांव
बीजेपी
39055
भूषण तिर्की
जेएमएम
27468
1995 के बाद से बीजेपी-जेएमएम के बीच हो रही टक्कर
अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित गुमला विधानसभा सीट 1951 में अस्तित्व में आई। तब से लेकर अब तक क्षेत्र में 16 विधायक चुने गए हैं। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम के भूषण तिर्की ने बीजेपी के शिवशंकर उरांव को पराजित कर इस सीट पर कब्जा किया। 1995 के बाद इस सीट पर जेएमएम और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला होता रहा है। गुमला सीट दो बार जनसंघ और तीन बार बीजेपी ने जीत हासिल की। जबकि तीन-तीन बार कांग्रेस और जेएमएम को भी जीत मिली।
गुमला विधानसभा सीट से 1951 से अब तक के विधायक
वर्ष
विजेता
पार्टी
1951
सुकरू उरांव
जेएचपी
1957
सुकरू उरांव
जेएचपी
1962
पुनई उरांव
जेपी
1967
रोपना उरांव
जनसंघ
1969
रोपना उरांव
जनसंघ
1972
बैरागी उरांव
कांग्रेस
1977
जयराम उरांव
निर्दलीय
1980
बैरागी उरांव
कांग्रेस
1985
बैरागी उरांव
कांग्रेस
1990
जीतवाहन बड़ाईक
भाजपा
2000
सुदर्शन भगत
भाजपा
2005
भूषण तिर्की
जेएमएम
2009
कमलेश उरांव
भाजपा
2014
शिवशंकर उरांव
भाजपा
2019
भूषण तिर्की
जेएमएम
गुमला विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख मुद्दे
गुमला अभी तक रेल लाइन से नहीं जुड़ा है। गुमला को रेल लाइन से जोड़ने की मांग काफी पुरानी है। इसके अलावा शहरी क्षेत्र के कई इलाकों में अब भी पानी की सप्लाई होती है, हालांकि वर्षाें पहले पाइप बिछाया गया है, परंतु पानी की आपूर्ति शुरू नहीं होने से नाराजगी है। इसके अलावा बिजली भी गुमला विधानसभा क्षेत्र में बिजली की बड़ी समस्या है। पावर हाउस से कम क्षमता का ट्रांसफार्मर होने की वजह से गुमला को पर्यापत बिजली नहीं मिलती है। इसके अलावा गुमला के कार्तिक उरांव कॉलेज में शिक्षक और संसाधन का अभाव है। लोहरदगा, सिमडेगा और गुमला जिले को मिलाकर गुमला में विश्वविद्यालय बनाने की मांग भी लगातार उठती रही है। http://dlvr.it/TCgvMH
0 notes
आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों तक मेरे लिए सभी विकल्प खुले हुए हैं: चंपई सोरेन
रांची:झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सोशल मीडिया के माध्यम से खुद के किसी पार्टी में फिलहाल जाने की चर्चाओं को विचार विराम लगाते हुए कहा है कि आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव तक हमारे सभी विकल्प खुले हुए हैं। सिलसिले में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जनता के नाम एक संदेश लिखकर तमाम तरह की बातों से पर्दा उठाते हुए कहा कि प्रिय साथियों,आज समाचार देखने के बाद, आप सभी के मन में कई सवाल…
0 notes
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) झारखंड विधानसभा चुनाव में भाग लेने जा रही है।
Ranchi: देश में विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी माहौल बना हुआ है। इसी बीच शनिवार (17 August) को लोक जनशक्ति पार्टी में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओबीसी मोर्चा और चतरा जिला प्रभारी रामकिशोर सावंत के नेतृत्व में 500 लोगों ने लोजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर हजारीबाग में स्थानीय नगर भवन टाउन हाल में लोक जनशक्ति पार्टी का एक मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसे रामकिशोर सावंत ने आयोजित किया। समारोह में हजारों की संख्या में समर्थक शामिल हुए।
0 notes
कांग्रेस ने चार चुनावी राज्यों के लिए किया स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन, इन नेताओ को दी अहम जिम्मेदारी
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव वाले चार राज्यों हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू-कश्मीर के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन किया है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष अजय माकन को बनाया गया है। जबकि मणिकम टैगोर, जिग्नेश मेवाणी और श्रीनिवास बीवी को इसका सदस्य बनाया गया है।
वहीं, महाराष्ट्र के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि…
0 notes
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव में एनडीए से सीटों की...
0 notes
jharkhand cabinet meeting : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 27 सितंबर को बुलायी कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले होंगे
रांची : झारखंड की हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक 27 सितंबर को होगी. राजधानी रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट बिल्डिंग में शाम 4 बजे से बैठक होगी. झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले होने वाली कैबिनेट की बैठक में कई अहम और लोकलुभावन फैसले होने की उम्मीद है. मंत्रिपरिषद् की बैठक के बारे में मंगलवार को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से यह जानकारी दी गई है. इसमें कहा…
0 notes
भाजपा में शामिल होते ही शिवराज चौहान ने चंपई सोरेन की बताया झारखंड का टाइगर, कहा, JMM अब केवल पति-पत्नि की पार्टी
Jharkhand News: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले झामुमो को झटका देते हुए पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व सीएम चंपई सोरेन बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। चंपई सोरेन को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बयान दिया है।
उन्होंने रविवार को कहा वे सचमुच में झारखंड के टाइगर हैं। वे आंदोलन की भट्टी में तपकर निकले ऐसे नेता हैं, जिसने JMM को खड़ा किया। जनता में उनका आदर है। वे चिंतित हैं और झारखंड को…
0 notes
Giridih: डुमरी विस सीट पर हुए उप चुनाव में झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी ने मारी बाजी
Giridih: झारखंड के डुमरी विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में हेमंत सोरेन सरकार में मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांटे के मुकाबले में एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी को 17156 वोटों से हराया। पांच सितंबर को हुए मतदान के बाद शुक्रवार को कृषि उत्पादन बाजार समिति प्रांगण में हुई मतगणना में बेबी देवी को 1,00,231 जबकि यशोदा देवी को 83,075 मत प्राप्त हुए। एआईएमआईएम प्रत्याशी अब्दुल…
View On WordPress
0 notes
Jharkhand Congress Adhyaksh ne Vidhaanasabha Chunaav Nahin Ladane ka Kiya Ailaan
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। गुरुवार को झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने घोषणा करते हुए विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, वह पहले की तरह पार्टी की सेवा में रहेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह पार्टी के उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाएंगे। उन्होंने यह घोषणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस के जिला अध्यक्षों और कार्यकारी अध्यक्षों की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए की।
Read More: https://www.deshbandhu.co.in/states/jharkhand-congress-president-announced-not-to-contest-assembly-elections-490563-1
0 notes
Exclusive: NDA को छोड़ इंडिया के साथ नहीं जा रहे नीतीश कुमार, आ गई तेजस्वी को मायूस करने वाली खबर
नई दिल्ली: 'क्यों पड़े हो चक्कर में, कोई नहीं है टक्कर में।' बिहार में नीतीश के फिर से खेला करने का इंतजार कर रहे विपक्षी नेताओं को JDU की तरफ से साफ संदेश कुछ इसी तरीके से दे दिया गया है। दरअसल केंद्र का बजट आने के पहले और आने के बाद भी बिहार की चर्चा आम रही। क्या बजट में बिहार को प्राथमिकता मिली और JDU उससे संतुष्ट है? क्या अपने राज्य में NDA का चेहरा बने रहेंगे? ऐसे ही महत्वपूर्ण मुद्दों पर NDA सरकार में सहयोगी JDU के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता संजय कुमार झा से बात की नरेन्द्र नाथ ने। उन्होंंने बजट में बिहार को मिले तोहफों से लेकर सीएम नीतीश कुमार तक पर सवाल पूछे। अपने जवाब से ने बिहार के राजनीति माहौल में अचानक से छाई धुंध को एक झटके में छांट दिया।
सवाल- इस बार आम बजट में बिहार पर अधिक फोकस किया गया। कहा गया कि केंद्र सरकार को समर्थन के बदले सौगात मिली है। आप बजट में बिहार की हिस्सेदारी को किस तरह देखते हैं?
संजय झा- इस बजट में बिहार जैसे विकास के आकांक्षी राज्य के लिए अब तक की सबसे बड़ी विशेष सहायता की घोषणा की गई है। बिहार में बाढ़ के दीर्घकालिक समाधान के अलावा सड़क परियोजनाओं, विद्युत उत्पादन परियोजना, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज, पर्यटन स्थलों और खेलकूद के इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए विशेष सहायता का प्रावधान किया गया है। इससे बिहार को विकसित राज्य बनाने के नीतीश सरकार के प्रयास को नई गति मिलेगी। JDU पहले से ही NDA का हिस्सा है। हमारा प्री-पोल अलायंस था। लोकसभा चुनाव में पीएम पद के लिए नरेंद्र मोदी NDA का सर्वमान्य चेहरा थे। जहां तक समर्थन के बदले सौगात मिलने की बात है, तो यह विपक्ष का फैलाया हुआ शिगूफा है। UPA की केंद्र सरकार ने बजट में बिहार की हमेशा उपेक्षा की थी। बिहार को साजिश के तहत लेबर स्लेवरी करने वाला ‘बीमार राज्य’ बना दिया गया था। हमें विश्वास है कि अब केंद्र सरकार द्वारा विशेष ध्यान दिए जाने से बिहार अगले पांच वर्षों में विकसित बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर होगा।
सवाल- बिहार में बाढ़ रोकने के लिए बांध बनाने की खातिर बजट में बड़े पैकेज का एलान किया गया। पहले भी बाढ़ को लेकर कई पहल की जा चुकी हैं। आपने भी इस मुद्दे को बहुत बार उठाया। क्या लगता है, कब तक बिहार को बाढ़ से मुक्ति मिल पाएगी?
संजय झा- बिहार के विकास की राह में एक बड़ी बाधा नेपाल से आने वाली नदियों की बाढ़ भी है। देश के कुल बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का 17.2% बिहार में है। राज्य में बाढ़ से सुरक्षा के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा पिछले पांच वर्षों के दौरान करीब 7 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। राज्य में बाढ़ पहले भी आती थी, लेकिन तब आपदा राहत में किसी को कुछ नहीं मिलता था। वर्ष 2006 में नीतीश कुमार ने एसओपी बना दिया कि कब किस परिस्थिति में क्या-क्या काम करना है। कोसी, कमला और बागमती नदी पर नेपाल में हाई डैम के निर्माण के लिए डीटेल्ड प्रॉजेक्ट रिपोर्ट तैयार कराने को 2004 में ही भारत-नेपाल संयुक्त परियोजना कार्यालय खोला गया था, लेकिन इस दिशा में खास प्रगति नहीं हो पाई। हमारी पहल के बाद एक विशेष समिति गठित हुई। इसकी सिफारिशों के आधार पर इस बार के बजट में बिहार में बाढ़ के समाधान, कोसी-मेची नदी जोड़ परियोजना, नदी सुधार योजना और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए 1100 करोड़ रुपये की विशेष आर्थिक मदद की घोषणा की गई है।
सवाल- बिहार के लिए स्पेशल स्टेटस या विशेष पैकेज की बात थी। बजट के बाद क्या केंद्र सरकार से अपेक्षा पूरी हो गई है?
संजय झा- 14वें वित्त आयोग ने ‘विशेष राज्य’ का प्रावधान समाप्त कर दिया। ऐसे में हमारी मांग थी कि बिहार को विशेष दर्जा दिया जाए और यदि नहीं दे सकते तो विशेष सहायता दें। हमें विश्वास है कि केंद्र का फोकस बिहार की ओर शिफ्ट हो गया है, तो आने वाले वर्षों के बजट में भी राज्य की वास्तविक जरूरतों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
सवाल- आपको JDU में संगठन की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अगले साल बिहार में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। आप NDA और JDU में उस भूमिका को किस तरह देखते हैं?
संजय झा- BJP और JDU का नैचरल अलायंस है। इस साल झारखंड और अगले साल बिहार विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी NDA के साथ मिलकर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। हमें विश्वास है कि दोनों ��ाज्यों में गठबंधन की बहुमत वाली सरकार आएगी।
सवाल- बिहार में नीतीश कुमार NDA का चेहरा हैं। क्या आगे भी वही चेहरा रहेंगे?
संजय झा- बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार NDA का सर्वमान्य चेहरा हैं, इसमें किसी तरह का कोई सवाल या संदेह नहीं।
सवाल- RJD नेता तेजस्वी यादव बिहार में कानून-व्यवस्था और नौकरी का मुद्दा उठा रहे हैं। उनके आरोप को किस तरह काउंटर करेंगे?
संजय झा- राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर बनाए रखने के लिए निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं। अपराधी… http://dlvr.it/TBNXKn
0 notes
महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में चुनाव का बज सकता है बिगुल,3 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस
नई दिल्ली:आगामी दिनों में महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में चुनाव की तिथि और तैयारियों को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग आज दोपहर 3 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेगा।इस सिलसिले में मिल रही जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग 16 अगस्त की दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा।महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड के साथ जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है।समाचार एजेंसी के अनुसार, नई दिल्ली के विज्ञान भवन…
0 notes
राजा कहते हैं, झारखंड में सात लोकसभा सीटों पर समर्थन का आधार है, लेकिन सीट बंटवारे के लिए बातचीत के लिए खुला है
रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक दलों की एकता का आह्वान करते हुए, भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा, जो रांची में हैं, ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी मौजूदा सरकार के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने की इच्छुक है. 2024 में झारखंड में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में राज्य में यूपीए गठबंधन।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को रांची में भाकपा…
View On WordPress
0 notes