आवश्यक होता है। कभी -कभी कुछ स्वास्थ्य टिप्स आपके लिए बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकती है। जब बात सेहत की होती है तो अक्सर लोगों की बातें सुनकर भ्रमित होना काफी सामान्य होता है। यहाँ तक कि कभी -कभी योग्य विशेषज्ञों की राय भी सही नहीं लगती। ऐसे में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना अत्यंत कठिन हो जाता है। यह पहचानना भी कठिन हो जाता है कि किसकी बात सुने और किसकी नहीं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तथ्य और टिप्स लेकर आयें हैं जो आपको आपके स्वास्थ्य की देखभाल करने में मदद करेंगे। ये सभी तथ्य पूर्णतय: शोध द्वारा सत्यापित हैं और आपके स्वास्थ्य को किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंचाएंगे।
तांबे के बर्तन का पानी पियें
तांबे के बर्तन में अगर आप पानी को रात भर या कम से कम चार धंटे तक रखें तो यह तांबे के कुछ गुण अपने में समा लेता है। यह पानी खास तौर पर आपके लीवर के लिए और आम तौर पर आपकी सेहत और शक्ति -स्फूर्ति के लिए उत्तम होता है। अगर पानी बड़ी तेजी के साथ पंप हो कर अनगिनत मोड़ों के चक्कर लगाकर लोहे या प्लास्टिक की पाइप के सहारे आपके घर तक पहुंचता है तो इन सब मोड़ों से रगड़ाते -टकराते गुजरने के कारण उसमें काफ़ी दोष आ जाता है। लेकिन पानी में याद्दाश्त के साथ -साथ अपने मूल रूप में वापस पहुंच पाने की शक्ति भी होती है। अगर आप नल के इस पानी को एक घंटे तक बिना हिलाये -डुलाये रख देते हैं तो दोष अपने आप खत्म हो जाता है।
पर्याप्त पानी पीएं ,विशेषकर भोजन से पहले
अपने पूरे दिन में पर्याप्त पानी का सेवन अवश्य करें पर्याप्त पानी पीने के कई फायदे हो सकते हैं। यह आश्चर्यजनक रूप से यह कैलोरी बर्न में आपकी सहयता कर सकता है। अध्ययन के अनुसार यदि आप प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं तो यह 1 -1.5 घंटे में आपके मेटाबोल्जिम को 24-30% तक बढ़ा सकता है। अगर आप 8.4 कप ( 2 लीटर ) पानी प्रति दिन पीते हैं ,तो आप प्रतिदिन 96 अतिरिक्त कैलोरी बर्न कर सकते है। इसे पीने का इष्टतम समय प्रत्येक भोजन से 30 मिनट पहले का होता है। एक अध्ययन से पता चला है कि प्रत्येक भोजन से 30 मिनट पहले 2.1 कप 500 मिलीलीटर पानी पीने से वजन घटाने में 44 % तक की वृद्धि हो सकती है।
सुबह उठते ही पानी पिए
जब हम सुबह उठते है तो हमारे मुंह की लार में लाइसोजाइम एंजाइम होता है जो की पेट और पा��न तंत्र की सफाई करने में बहुत सहायक है। अत: सुबह बिस्तर पर उठते ही बिना कुल्ला किए 1 लीटर तक गुनगुना पानी एक -एक घूंट कर पीने से पेट एकदम साफ और हल्का हो जाता है।
सुबह के समय नाश्ता जरूर करे
एक अच्छी सेहत के लिए सुबह के समय प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से युक्त भोजन का नाश्ता ज़रूर करे। अगर सुबह आप नाश्ता करते है तो पूरी दिन ऊर्जावान रहता है जो की अच्छी हेल्थ की निशानी है।
खाना खाने से आधा घंटा पहले सलाद खाए
सलाद भोजन के पाचन में बहुत ही सहायक है। क्योंकि सलाद मिनरल्स के अच्छे श्रोत है। सलाद खाने से आधा घंटा पहले खाने से खाने की मात्रा भी कंट्रोल में रहती है। इसे भी पढ़े:
0 notes
सुबह उठकर सबसे पहले क्या खाना चाहिए
प्रिय पाठकों अक्सर लोग यह सोचते है, कि हमें सुबह उठकर सबसे पहले क्या खाना चाहिए? रात को सोते समय अक्सर हम सभी के दिमाग में यही रहता है। कि सुबह उठकर सबसे पहले क्या खाना चाहिए। और सुबह के समय में ऐसा क्या खाएं जिससे शरीर को पूरा पोषण मिले। सुबह उठकर सबसे पहले क्या खाना चाहिए
सुबह का समय एक नए दिन की शुरुआत के लिए महत्वपूर्ण है। और सही आहार से शुरुआत करना हमारे स्वास्थ्य और ऊर्जा को पोषण पहुँचाने में मदद कर सकता है। इस लेख में, हम जानेंगे कि सुबह उठते ही कौन से आहार का सेवन करना चाहिए ताकि हम दिनभर ताजगी और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ सकें।
शरीर की आवश्यकताएं:
सुबह का आहार हमारे शरीर को आवश्यक पोषण प्रदान करता है जिससे हमारा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहता है। सुबह उठने के बाद, हमारे शरीर को ताजगी और ऊर्जा की आवश्यकता होती है ताकि हम दिनभर की चुनौतियों का सामना कर सकें।
हम अक्सर भागदौड़ भरी जिंदगी में अच्छा नाश्ता नहीं कर पाते हैं। यह सीधे हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। अगर आप भी इसी तरह के सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं। तो इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि किन -किन चीजों को सुबह उठकर सबसे पहले खाना चाहिए।
यह चीजें आयुर्वेद में वर्णित है। आयुर्वेद के अनुसार इन चीजों का सेवन आपको सवस्थ रखता है। सुबह उठकर इन्हें खाने से जल्द ही सेहत भी बन जाती हैं। केवल शर्त यह है। कि इन चीजों को अपनी खाली पेट खाना है।
गुड़ (Jaggery)
गुड़ आयुर्वेद के अनुसार खाली पेट गुड़ खाना चाहिए। क्योंकि सुबह उठकर सबसे पहले गुड़ खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। गुड़ के साथ अगर गुनगुना पानी हो तो क्या कहना, इसके अलावा अब गुड के साथ चने भी मिलाकर खा सकते हैं।
इससे शरीर को बहुत अधिक ऊर्जा मिलती है, खून साफ होता है, कई प्रकार के रोग ठीक हो जाते हैं। इससे दिनभर एसिडिटी भी नहीं होती है।
चने
भीगे हुए काले चने में बादाम की तुलना में अधिक पोषक तत्व है। यह महिलाओं एंव पुरूषों के लिए प्रोटीन, फाइबर, खनीज और विटामिन के लिए सबसे अच्छा स्रोत है। दिन की शुरुआत में इसे खाने से शरीर में दिनभर उर्जा का संचार होता है।
एक शोध के अनुसार अगर रोज़ सुबह एक मुट्ठी भीगे हुए चने को शहद या गुड़ के साथ खाया जाए तो यह प्रजनन क्षमता को भी बढ़ाता है।अगर आप बिना नमक डालें रोजाना एक मुट्ठी चना खाते हैं। तो इससे आपकी त्वचा भी साफ और ग्लोइंग हो जाती है।
किशमिश
सुबह उठकर खाली पेट किशमिश खाएं। अगर आप बासी मुँह भीगे हुए किशमिश खाते हैं तो यह ज्यादा फायदेमंद होती है कि इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
दूध
एक गिलास दूध में प्रोटीन होता है और एक अध्ययन से यह भी पता चला है, कि रोजाना दूध पीने से याददाश्त भी तेज होती है। दूध एक एनर्जी बूस्टर है। यह त्वचा बालों और हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है। सुबह उठकर प्रतिदिन एक गिलास दूध पीने वाले लोग अन्य लोगों की तुलना में कम बीमार पड़ते है।
खासतौर पर उन महिलाओं एंव बच्चों के लिए दूध बहुत जरूरी हैं। जो माँ बन चुकी है और उनका बच्चा माँ का दूध पीता है।
लहसुन
लहसुन सुबह खाली पेट लहसुन खाने से कई फायदे होते हैं। सुबह उठकर खाली पेट लहसुन की कली खाएं। यह पाचन के लिए रामबाण औषधि है। अगर आपका पेट फूलने की समस्या है। तो यह बहुत फायदेमंद होगा। सुबह खाली पेट एक गिलास पानी के साथ कच्चा लहसुन खाने से आपकी सेहत को कई तरह के फायदे होते है। लहसुन खाने से खून का जमाव नहीं होता और हार्ट अटैक का खतरा भी कम किया जा सकता है।
पुरुषों के लिए कच्चे लहसुन खाने का लाभ उनकी मर्दाना ताकत को बढ़ाता है। लहसुन को चाहे आप कच्चा खाएं भूनकर खाएं। यह हर तरह से सेहत को लाभ पहुंचाता है।
बादाम
बादाम सुबह उठकर सबसे पहले भीगे हुए बादाम खाएं।
Full Read
0 notes
*🚩🔱ॐगं गणपतये नमः 🔱🚩*
🌹 *सुप्रभात जय श्री राधे राधे*🌹
📖 *आज का पंचांग, चौघड़िया व राशिफल (नवमी तिथि व दशमी तिथि श्राद्ध)*📖
※══❖═══▩राधे राधे▩═══❖══※
#वास्तु_ऐस्ट्रो_टेक_सर्विसेज_टिप्स
#हम_सबका_स्वाभिमान_है_मोदी
#योगी_जी_हैं_तो_मुमकिन_है
#देवी_अहिल्याबाई_होलकर_जी
#योगी_जी
#bageshwardhamsarkardivyadarbar
#kedarnath
#badrinath
#JaiShriRam
#yogi
#jodhpur
#udaipur
#RSS
#rajasthan
#hinduism
※══❖═══▩राधे राधे▩═══❖══※
दिनांक :-08-अक्टूबर:-2023
वार :---------रविवार
तिथी :-----09नवमी:-10:13एम तक तत्पश्चात दशमी तिथि
पक्ष:--------कृष्णपक्ष
माह:---------आश्विन
नक्षत्र:--------पुष्य:-26:45
योग:---------सिद्बि:-30:03
करण:--------गर:-10:13
चन्द्रमा:------कर्क
सुर्योदय:------06:37
सुर्यास्त:-------18:14
दिशा शुल------पश्चिम
निवारण उपाय:---जौं,पान का सेवन
ऋतु :-----------शरद ऋतु
गुलीक काल:---15:21से 16:49
राहू काल:------16:49से18:18
अभीजित-------11:55से12:45
विक्रम सम्वंत .........2080
शक सम्वंत ............1945
युगाब्द ..................5125
सम्वंत सर नाम:------पिंगल
🌞चोघङिया दिन🌞
चंचल:-08:03से09:30तक
लाभ:-09:30से10:57तक
अमृत:-10:57से12:24तक
शुभ:-13:51से15:18तक
🌗चोघङिया रात🌓
शुभ:-18:14से19:48तक
अमृत:-19:48से21:21तक
चंचल:-21:21से22:54तक
लाभ :-02:02से03:35तक
शुभ :-05:05से06:37तक
🙏आज के विशेष योग🙏
वर्ष का 100वा दिन, भद्रा प्रारम्भ 23:24 से, रवि पुष्य 06:34से 26:45, दशमी श्राद्ध, वायुसेना, ज्वालामुखी योग 26:45से,
👉वास्तु टिप्स 👈
पितृ पक्ष में पशु पक्षियों को अन्न-जल अवश्य दे।
सुविचार
अच्छे लोगों कि भगवान परीक्षा बहुत लेता है,परंतु उनका साथ नहीं छोड़ता, बुरे लोगों को भगवान देता बहुत कुछ है लेकिन उनका साथ कभी नहीं देता।👍 राधे राधे...
*💊💉आरोग्य उपाय🌱🌿*
*गले के दर्द के लिए घरेलू उपचार :-*
*1. गले के दर्द में गर्म पानी से गरारे करें -*
गले के दर्द में सबसे पहले आप गर्म पानी में नमक मिला कर गरारे करें। नमक मिला गर्म पानी आपके गले में इंफेक्शन से होने वाली सूजन को कम करता है। आप दिन में तीन घंटे के अंतराल पर गर्म पानी के गरारे कर सकते हैं।
*2. गर्म दूध में हल्दी मिला कर पिएं :-*
गले के दर्द और सूजन में गर्म चीज़ें जैसे गर्म दूध और गर्म पानी बहुत आराम देते हैं। अगर गले में दर्द की वजह से खाने और पीने में परेशानी होती है, तो आपको गर्म दूध में थोड़ी हल्दी मिलाकर पीने से भी आराम मिलता है। इससे दूध के आवश्यक तत्व भी मिल जाते है और हल्दी के एंटी-सेप्टिक, पीड़ानाशक फायदे भी मिल जाते हैं और साथ ही संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया भी खत्म हो जाते हैं।
*3. गले के दर्द में तुरंत आराम दे मसाला चाय :-*
लौंग, तुलसी, अदरक और काली मिर्च को पानी में मिलाकर उबालें और इसके बाद इसमें चाय पत्ती डालकर इसकी चाय बनाएं। इस मसाला चाय भी गले के लिए बहुत लाभदायक होती है, जिससे गले के दर्द में तुरंत आराम मिलता है और चाय को गरम ही पीएं।
*4. गले की दर्द और सूजन को दूर करे मुलेठी :-*
मुलेठी औषधीय गुणों से भरपूर होती है, जो घरों में आसानी से मिल जाती है। गले में दर्द से बचने के लिए आप दिन में मुलेठी का छोटा सा टुकड़ा मुंह में रखकर कुछ देर चबा सकते है। इससे आपके गले की दर्द और सूजन दोनों दूर होते है।
*🐑🐂 राशिफल🐊🐬*
🐏 *राशि फलादेश मेष :-*
*(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)*
पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। अध्यात्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ की स्थिति बनेगी। कुसंगति से बचें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा।
🐂 *राशि फलादेश वृष :-*
*(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
किसी व्यक्ति विशेष से विवाद हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आय में निश्चितता रहेगी। चोट व दुर्घटना से हानि से हानि की आशंका है। कार्य करते समय लापरवाही न करें। निवेश व यात्रा आदि में जल्दबाजी न करें। आलस्य रहेगा।
👫🏻 *राशि फलादेश मिथुन :-*
*(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)*
राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है। विवाद से दूर रहें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट, उपहार व यात्रा आदि पर व्यय होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।
🦀 *राशि फलादेश कर्क :-*
*(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। नए संपर्क बनेंगे। शत्रु पस्त होंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम न उठाएं।
🦁 *राशि फलादेश सिंह :-*
*(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेगा। संगीत इत्यादि कार्यों में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्जन के मौके मिलेंगे। किसी आशंका के चलते निर्णय लेने में दिक्कत हो सकती है।
🙎🏻♀️ *राशि फलादेश कन्या :-*
*(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
निवेश व यात्रा इत्यादि में हानि की आशंका है। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। भागदौड़ रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।
⚖ *राशि फलादेश तुला :-*
*(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
शत्रुओं का पराभव होगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। नए काम मिलेंगे। मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक :-*
*(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
पारिवारिक चिंता में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।
🏹 *राशि फलादेश धनु :-*
*(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)*
व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। भरपूर प्रयास करें। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। प्रमाद न करें।
🐊 *राशि फलादेश मकर :-*
*(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)*
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। धैर्य रखें।
🏺 *राशि फलादेश कुंभ :-*
*(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
यात्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं, प्रयास करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त होने के योग हैं। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।
🐋 *राशि फलादेश मीन :-*
*(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। भाग्य की अनुकूलता का लाभ लें। भरपूर प्रयास करें। योजना फलीभूत होगी। नए व्यापारिक अनुबंध हो सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
※══❖═══▩राधे राधे▩═══❖══※
0 notes